Thursday, 23 October 2025

आजमगढ़ रौनापार पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर छात्रा ने लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप थाने में दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच में जुटी


 आजमगढ़ रौनापार पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर छात्रा ने लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप



थाने में दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच में जुटी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर पुत्री की अश्लील वीडियो बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार एक महिला ने रौनापार थाना पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री 11वीं की छात्रा है। 15 अगस्त को अपने विद्यालय पर गई थी, जहां से वापस आते समय शैलेश कुमार पुत्र राम सिंगार निवासी मसूरियापुर ने अपना मोबाइल नंबर जबरदस्ती दिया, नहीं लेने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद मोबाइल से बातचीत होने लगी। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि बाद में वीडियो कॉल पर बातचीत कर शैलेश कुमार ने छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करने लगा और कहा कि अगर लड़की उसकी बात नहीं मानी तो सभी फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे। डरी सहमी लड़की घबरा गई और सारी बात मुझसे बताई, जब मैंने जानकारी की तो पता चला कि शैलेश कुमार की मां हरैया की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही हैं। मैंने शैलेश से इस मामले में बात की और समझाने की कोशिश की तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर थाने गई तो पूरे परिवार को उठा लाऊंगा। तहरीर के आधार पर रौनापार पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच में जुट गई है।

लखनऊ, पुलिस की रेट लिस्ट वायरल होने के बाद मचा हंगामा, 11 पुलिसकर्मी निलंबित थाने के हिसाब से निर्धारित किया गया है रेट, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट


 लखनऊ, पुलिस की रेट लिस्ट वायरल होने के बाद मचा हंगामा, 11 पुलिसकर्मी निलंबित



थाने के हिसाब से निर्धारित किया गया है रेट, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट



उत्तर प्रदेश, लखनऊ सोशल मीडिया पर ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली करते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने सख्त कार्रवाई करते हुए चित्रकूट, बांदा और कौशांबी जिलों के 11 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में 1 निरीक्षक, 1 महिला उपनिरीक्षक, 4 पुरुष उपनिरीक्षक और 5 आरक्षी शामिल हैं। डीजीपी ने तीनों जिलों से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।



डीजीपी मुख्यालय के अनुसार, चित्रकूट में 7 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें भरतकूप थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, आरक्षी रणवीर सिंह, पहाड़ी थाने की एसओ अनुपमा तिवारी (उपनिरीक्षक), आरक्षी शुभम द्विवेदी, राजापुर थाने के एसओ पंकज तिवारी (उपनिरीक्षक), उपनिरीक्षक इमरान खान और आरक्षी अजय मिश्रा शामिल हैं। चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच एएसपी सत्यपाल सिंह को सौंपी गई है।


बांदा में बदौसा थाने के थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी (उपनिरीक्षक) और आरक्षी अनुराग यादव को निलंबित किया गया है। वहीं, कौशांबी में महेवाघाट थाने के एसओ प्रभुनाथ सिंह (उपनिरीक्षक) और आरक्षी शिवम सिंह पर गाज गिरी है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक को सौंपी गई है।


वायरल वीडियो के बाद ओवरलोड ट्रकों से वसूली की कथित दरें भी सामने आई हैं। बांदा के बदौसा थाने से ओवरलोड ट्रक के लिए 7000 रुपये, चित्रकूट के भरतकूप थाने से गिट्टी ट्रक के लिए 2500 रुपये, बालू ट्रक के लिए 4000 रुपये, पहाड़ी थाने से 2500 रुपये, राजापुर थाने से 4000 रुपये और कौशांबी के महेवाघाट थाने से 3000 रुपये प्रति ट्रक वसूले जाने की बात उजागर हुई है।


डीजीपी ने सभी मातहतों को चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले बलिया के नरही थाने में भी घूसखोरी के आरोप में कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।

Wednesday, 22 October 2025

आजमगढ़ फूलपुर अनियंत्रित इनोवा कार सड़क के नीचे झाड़ियों से टकराई, चालक की दर्दनाक मौत


 आजमगढ़ फूलपुर अनियंत्रित इनोवा कार सड़क के नीचे झाड़ियों से टकराई, चालक की दर्दनाक मौत


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया- भेड़िया मार्ग पर अनियंत्रित कार टर्निंग पर मुड़ने के बजाय सड़क के नीचे उतरकर बास की खूंटी से टकरा गई। जिसमें चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि साथ मे बैठा युवक घायल हो गया है। 


 दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को रोशन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव अपने दोस्त सर्वेश यादव निवासी खरसहन कला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के साथ इनोवा कार से कहीं गए थे। रात में लगभग 8:30 बजे वापस घर आते समय फूलपुर कोतवाली के पलिया बाजार से भेड़िया मार्ग पर मुड़े थे कि कार सड़क पर मुड़ने के बजाय सड़क से नीचे उतरकर बास की खूंटी से टकरा गई। 


कार चला रहे रोशन यादव की साईड का सीसा उनकी गर्दन के ऊपर और कान के नीचे लगा। जिसके चलते उनकी मौत हो गयी। अंबारी पुलिस  दोनों युवकों को इलाज के लिए फूलपुर ले गयी। जहां पर रोशन यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सर्वेश यादव का फूलपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोशन यादव अपने माता पिता के इकलौती संतान थे। उनकी मौत से घर का चिराग बुझ गया। मृत युवक दो पुत्री व एक पुत्र का पिता था जिसमें बेटी माही 6 वर्ष ,लाडो 3 वर्ष और बेटा बिराज 7 माह हैं। माता आशा देवी ,पत्नी संगम का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। कोतवाल फूलपुर सच्चिदानंद का कहना कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।



आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

आजमगढ़ तहबरपुर खेत में करंट लगने से चाची-भतीजे की दर्दनाक मौत इलेक्ट्रिक फेंस में 11 हज़ार वोल्ट की लाइन जोड़ने का आरोप, फावड़ा फंसने से हुई घटना आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन


 आजमगढ़ तहबरपुर खेत में करंट लगने से चाची-भतीजे की दर्दनाक मौत



इलेक्ट्रिक फेंस में 11 हज़ार वोल्ट की लाइन जोड़ने का आरोप, फावड़ा फंसने से हुई घटना


आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन


उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के डिहवा तरौधी गांव में बुधवार सुबह खेत में आलू की बुआई के दौरान करंट लगने से 18 वर्षीय धीरज और उनकी 40 वर्षीय चाची रजनी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।


जानकारी के अनुसार, धीरज अपने चाची रजनी के साथ खेत में काम कर रहे थे। पास के खेत में लालमुनि नामक व्यक्ति ने इलेक्ट्रिक फेंस लगाई थी, जिसमें बैटरी की जगह 11 हज़ार वोल्ट की सीधी लाइन जोड़ी गई थी। काम के दौरान धीरज का फावड़ा फेंस के तारों में फंस गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रजनी ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट का शिकार हो गईं। परिजन रजनी को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।


घटना के बाद परिजनों ने शवों को आरोपी के घर के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर तीन थानों की पुलिस, सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आजमगढ़ शहर कोतवाली कबाड़ गोदाम में भीषण आग मामले में दर्ज हुआ मुकदमा विस्फोटों और जहरीले धुएं से लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल, दरकने लगीं दीवारें और छतें


 आजमगढ़ शहर कोतवाली कबाड़ गोदाम में भीषण आग मामले में दर्ज हुआ मुकदमा




विस्फोटों और जहरीले धुएं से लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल, दरकने लगीं दीवारें और छतें


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बदरका चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना रात करीब 20:15 बजे की है, जब पुलिस चौकी ब्रह्मस्थान पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय को सूचना मिली कि एक कबाड़ गोदाम में आग लगी है। तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।


आग कबाड़ गोदाम में इतनी तेजी से फैली कि आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। गोदाम में रखे कागज, गत्ता, प्लास्टिक, गाड़ियों के टायर, और पानी व शराब की बोतलों के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। समय-समय पर होने वाले विस्फोटों और जहरीले धुएं ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया। आसपास के मकानों की बिजली की वायरिंग जल गई, दीवारें और छतें दरकने लगीं। लोग अपने सामान और वाहनों को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पुलिस ने यातायात डायवर्जन कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने फोम और पानी का उपयोग कर काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। नगरपालिका की जेसीबी मशीनों की मदद से गोदाम की बाउंड्री तोड़कर कबाड़ को हटाया गया, जिससे आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।



जांच में पता चला कि यह कबाड़ गोदाम पिन्टू ठठेरा, पुत्र बनारसी ठठेरा, निवासी अनंतपुरा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ का है। गोदाम पिछले तीन वर्षों से बिना लाइसेंस और टिन नंबर के संचालित हो रहा था। यह गोदाम घनी आबादी के बीच स्थित है, जिसके कारण आग लगने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और जनजीवन संकट में पड़ गया। जांच में यह भी सामने आया कि पिछले वर्ष भी इस गोदाम में आग लगी थी, लेकिन गोदाम संचालक ने कोई सावधानी नहीं बरती और न ही इसे बंद किया। प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पिन्टू ठठेरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Tuesday, 21 October 2025

आजमगढ़ दीदारगंज मिट्टी कला और शिक्षण के हुनर की खुशबू बिखेर रहे हैं। सुबास...


 आजमगढ़ दीदारगंज मिट्टी कला और शिक्षण के हुनर की खुशबू बिखेर रहे हैं। सुबास...





 उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव निवासी सुबाष प्रजापति। अपने मिट्टी कला और शिक्षण के हुनर की खुशबू बिखेर रहे हैं। सुबास प्रजापति बी.एस.सी.,बायोटेक्नोलॉजी,बीएड, टीइटी क्वालीफाई किए हैं जो क्षेत्र के मां शकुंतला डिग्री कालेज मतलूबपुर में बतौर शिक्षक हैं। समयानुसार यह अपने पुस्तैनी कार्य माटी कला का कार्य बहुत ही सालीनता और मनोवेग से माटी कला को कायम रखे हुए है। छात्रों को तराशने के साथ साथ यह माटी को मूर्त रूप देते हैं।


 निजामाबाद की तर्ज पर यह मिट्टी के बर्तन खिलौने आदि जैसे दीपक,छठ पूजा लैम्प, स्टैंड दीपक,धूपदानी,लोटा,गिलास, कटोरी,थाली,कड़ाही,भगोना , थर्मस जग,काब, गोलक,गैस सिलेंडर, चीलम ,हुक्का,नलवा,नदियां, गमला,घंटी घरिया,घड़ा,नारियल दीप,तावा, गुलदस्ता आदि मिट्टी के बर्तन को बनाकर अपनी खुशबू बिखेर रहे हैं इनके द्वारा तैयार किए गए बर्तनों को शौकीन लोग भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा सात समंदर पार विदेश भी ले जाते है।


आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

आजमगढ़ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि शहीद पुस्तिका वाचन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के बलिदान को किया नमन


 आजमगढ़ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि



शहीद पुस्तिका वाचन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ


पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के बलिदान को किया नमन



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पुलिस लाइन स्थित स्मृति स्थल पर पुलिस स्मृति दिवस” श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस उन अमर शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने देश, प्रदेश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार द्वारा शहीद पुस्तिका के वाचन और शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ हुआ। उन्होंने कहा, शहीद पुलिसकर्मी हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनका साहस, त्याग और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने शहीदों को नमन करते हुए कहा, “शहीदों का बलिदान पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्श हमें कर्तव्य निर्वहन में और अधिक समर्पण की प्रेरणा देते हैं।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन शुभम तोदी सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।