Tuesday, 31 December 2024

उत्तर प्रदेश मे 52 आईपीएस का हुआ प्रमोशन, 9 बनाए गए आईजी नए साल की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार ने 52 आईपीएस अफसरों को पदोन्नति की सौगात दी है। 2010-2011 बैच के 26 आईपीएस बने डीआईजी


 उत्तर प्रदेश मे 52 आईपीएस का हुआ प्रमोशन, 9 बनाए गए आईजी


नए साल की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार ने 52 आईपीएस अफसरों को पदोन्नति की सौगात दी है।


2010-2011 बैच के 26 आईपीएस बने डीआईजी


उत्तर प्रदेश लखनऊ नए साल की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार ने 52 आईपीएस अफसरों को पदोन्नति की सौगात दी है। बीती 21 दिसंबर 2024 को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई थी, राज्यपाल की अनुमति के बाद इसका औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया। मंगलवार को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के सेवानिवृत्त होने के बाद एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा (1992 बैच) को डीजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

वहीं दूसरी ओर वर्ष 2000 बैच के तीन अफसरों को एडीजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इनमें नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, आईजी रेंज लखनऊ प्रशांत कुमार द्वितीय और आईजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी शामिल हैं। वहीं वर्ष 2007 बैच के 9 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें अमित पाठक, जोगेंद्र कुमार, रवि शंकर छवि, विनोद कुमार सिंह, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, राकेश प्रताप सिंह, योगेश सिंह और गीता सिंह शामिल हैं।


इसी तरह वर्ष 2011 बैच के 25 आईपीएस को एसएसपी से डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें शैलेश कुमार पांडेय, अजय कुमार, अभिषेक सिंह, देवरंजन वर्मा, राजेश एस., हेमंत कुटियाल, शालिनी, स्वप्निल ममगई, डी. प्रदीप कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सूर्य कांत त्रिपाठी, विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, आलोक प्रियदर्शी, सुनीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुधा सिंह, दिनेश सिंह, कमला प्रसाद यादव, अरविंद कुमार मौर्य, रामबदन सिंह, तेज स्वरूप सिंह, सुभाष चंद्र शाक्य और ह्यदेश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2010 बैच के डॉ. धर्मवीर सिंह को भी डीआईजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है।


इसके अलावा वर्ष 2012 बैच के 13 आईपीएस को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। इनमें विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचींद्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीना और राजकरन अय्यर शामिल हैं।

प्रदेश पुलिस के 25 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को ज्येष्ठता के आधार पर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की संस्तुति के बाद पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया गया। इसके अलावा 204 मुख्य आरक्षियों को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत किया गया है। ये पदोन्नति चयन वर्ष 2024 की रिक्तियों के सापेक्ष की गई हैं।


वहीं दूसरी ओर मंगलवार को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत, डीआईजी बाबू राम और डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त हो गए। डीजीपी प्रशांत कुमार ने तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। वहीं 10 पीपीएस अधिकारी भी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इनमें एएसपी डॉ. मनोज कुमार, डिप्टी एसपी राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, कुलदीप तिवारी, अजय कुमार चौहान, जगदीश कुमार, प्रियतोष त्रिपाठी, राज बहादुर सिंह और हरि नारायण मिश्रा शामिल हैं।

आजमगढ़ सरायमीर खेत में लिखी जा रही थीं कॉपियां, उड़ाका दल ने दौड़ाया थाने पर घंटों चलती रही पंचायत, परीक्षा निरस्त होने की संभावना


 आजमगढ़ सरायमीर खेत में लिखी जा रही थीं कॉपियां, उड़ाका दल ने दौड़ाया


थाने पर घंटों चलती रही पंचायत, परीक्षा निरस्त होने की संभावना




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे उड़ाका दल की टीम ने सोमवार को राजपति यादव महाविद्यालय नरईपुर सरायमीर में छापा मारा। टीम ने खेत में लिखी जा रही बीए व बीएससी की कॉपियां पकड़ीं। कॉपियां लिखने वाले टीम को देखकर भागने लगे। उन्हें उड़ाका दल ने दौड़ा लिया। उड़ाका दल व स्कूल संचालक देर शाम तक सरायमीर थाने पर जुटे रहे। घंटों पंचायत होती रही।


 कुलसचिव ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिले में बीए, बीएससी की परीक्षा चल रही है। सोमवार को शाम की पाली में केंद्रों पर परीक्षा चल रही थी। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए उड़ाका दल भी केंद्रों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहा था। टीम राजपति यादव महाविद्यालय नरईपुर सरायमीर में पहुंची। इस दौरान कॉपियों का मिलान कराया तो कम पाई गईं। टीम ने कॉलेज के पीछे देखा तो कुछ लोग खेत में कॉपियां लिख रहे थे। टीम ने दौड़ाया तो वे लोग कॉपियां फेंककर भागने लगे। टीम ने कुछ कॉपियां खेत से बरामद कीं। टीम संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सरायमीर थाने पर पहुंची। देर शाम तक कोई तहरीर नहीं पड़ सकी थी। थाने पर घंटों पंचायत चलती रही।


विशेश्वर प्रसाद, कुलसचिव, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ ने बताया कि राजपति यादव महाविद्यालय नरईपुर सरायमीर में सामूहिक नकल करते हुए पाया गया। केंद्र को डीबार करने की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को परीक्षा संचालन समिति के समक्ष रखा जाएगा। हो सकता है परीक्षा निरस्त कर दुबारा परीक्षा कराई जाए।

आजमगढ़ फूलपुर अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 2 की मौत धान क्रय केंद्र पर मजदूरी करते थे दोनों, घर लौटते समय हुआ हादसा


 आजमगढ़ फूलपुर अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 2 की मौत 



धान क्रय केंद्र पर मजदूरी करते थे दोनों, घर लौटते समय हुआ हादसा




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजेरपुर माहुल रोड पर कार की चपेट में आने से धान क्रय केंद्र पर कार्य कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय दोनों मजदूर धान क्रय केंद्र से शाम लगभग साढ़े सात बजे शाम को घर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर आई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को ड्राइवर के साथ हिरासत में ले लिया है। 


सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर निवासी भीम ( 28) पुत्र स्व महाजन और इसी कोतवाली क्षेत्र के ऊंटवा गांव निवासी वेद प्रकाश यादव (60) पुत्र मुन्नार यादव दोनों फूलपुर के पास शाहजेर स्थित धान क्रय केंद्र पर मजदूरी करते थे। सोमवार शाम को दोनों साइकिल से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे माहुल रोड पर शाहजेरपुर गांव के पहुंचे थे कि इसी बीच माहुल की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कर सड़क किनारे एक मकान की सीढ़ी में जा टकराई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 


आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक भीम के दो लड़का एक लड़की है, वहीं मृतक वेद प्रकाश के पास एक लड़का, तीन लड़की है। बताया जा रहा है कि कार को ग्राम पंचायत बक्सपुर मेजवा ब्लाक फूलपुर जनपद आजमगढ़ की महिला ग्राम प्रधान अनिता गोड़ का पुत्र अर्जुन चला रहा था वह शराब के नशे में धुत था, कार में सवार उसके और साथी घटना के बाद फरार हो गए। अर्जुन को पकड़ लिया गया है।

आजमगढ़ 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के ये स्कूल


 आजमगढ़ 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के ये स्कूल



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक निर्धारित किया गया है।


जिसके क्रम में जनपद आजमगढ़ के समस्त परिषदीय व मान्यता प्राप्त हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक 31 दिसम्बर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। बीएसए ने उक्त आदेश का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।


Monday, 30 December 2024

आजमगढ़ गंभीरपुर पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, मुख्य अभियुक्त फरार गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी को गोली मारने की घटना में था शामिल


 आजमगढ़ गंभीरपुर पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, मुख्य अभियुक्त फरार



गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी को गोली मारने की घटना में था शामिल




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की गंभीरपुर थाना पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। यह बदमाश रविवार को रात सर्राफा व्यापारी से लूट के दौरान फायरिंग मामले में शामिल था। गंभीरपुर पुलिस मुकदमा अपराध संख्या 459/2024 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर रही है।


 अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि आज सुबह बाईपास पुलिया गंभीरपुर में पुलिस मुठभेड़ हुई है जिसमें फरदीन नाम के बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, यह बदमाश रविवार शाम हुई सोनार से लूट और फायरिंग की घटना में शामिल था, इसका साथी जब दुकान में फायरिंग कर बाहर आया तो यह बदमाश मोटर साइकिल पर उसका इंतजार कर रहा था। वहा से अपने साथी को लेकर मौके से फरार हो गया। इस बदमाश के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है इसका साथी भागने में सफल रहा है। पुलिस टीम प्रयास कर रही है शीघ्र ही भागे हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


बताते चले के जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार निवासी पप्पू सिंह पुत्र चंद्रधन की बिंद्रा बाजार में आभूषण की दुकान है। रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे दुकानदार पप्पू सिंह दुकान बढ़ाने की तैयारी कर ही रहे थे कि दुकान पर बाइक सवार दो बदमाश आए और दुकान में लूट करने का प्रयास करने लगे, जिसमें आभूषण व्यापारी पप्पू सिंह से बदमाशों की हाथापाई हो गई, अपने आप को लूट में असफल होते देख बदमाशों ने पहले एक फायरिंग जमीन पर की, उसके बाद दूसरी फायरिंग की जो कि व्यापारी के कंधे में लगी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।


https://youtu.be/d5ZgxhrVG-Y?si=8dFnjy3RwCoBKXqK

आजमगढ़ जीयनपुर प्रेम विवाह के बाद प्रेमिका ने लगाई फांसी एक सप्ताह पूर्व गांव के मंदिर में प्रेमी के साथ रचाई थी शादी


 आजमगढ़ जीयनपुर प्रेम विवाह के बाद प्रेमिका ने लगाई फांसी



एक सप्ताह पूर्व गांव के मंदिर में प्रेमी के साथ रचाई थी शादी




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी प्रेमी के साथ प्रेमिका ने एक सप्ताह पूर्व मंदिर में शादी रचाई, इसके बाद वह अपनी ससुराल चली गई। शनिवार की रात्रि मे प्रेमिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।


जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जनपद के बरगदिया गुलौली थाना मोहम्दी खीरी निवासी सोनी पुत्री फूलचंद दिल्ली के एक निजी कंपनी मे काम करती थी, इस दौरान 2 साल पूर्व दीपक पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मझौवा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ से उसकी मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इसके बाद प्रेमी दीपक अपनी प्रेमिका सोनी को लेकर 19 दिसंबर 2024 को दिल्ली से मझौवा के लिए निकला और 20 दिसंबर 2024 को घर पहुंचा, घर पहुंचकर दोनों ने लाटघाट बाजार में स्थित भुषन बाबा के मंदिर पर ग्रामीणों के समक्ष एक दूसरे को वरमाला पहनकर विवाह कर लिया। वे पति-पत्नी के रूप में ससुराल मझौआ में रहने लगे।


 सोनी की जब माता-पिता से फोन पर बात हुई तो विवाह को लेकर माता-पिता ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद प्रेमिका सोनी ने ससुराल में शनिवार की रात्रि में फांसी लगा लिया। रविवार की सुबह दीपक और दीपक की माता ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जफर खान पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रेमिका के परिजन व माता-पिता को सूचना देकर पंचनामा के बाद सोनी का पोस्टमार्टम कराया गया।

आजमगढ़ गंभीरपुर बदमाशों ने आभूषण व्यापारी को मारी गोली लूट में असफल होने पर घटना को दिया अंजाम, हुए फरार


 आजमगढ़ गंभीरपुर बदमाशों ने आभूषण व्यापारी को मारी गोली



लूट में असफल होने पर घटना को दिया अंजाम, हुए फरार




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट में असफल होने पर एक आभूषण व्यापारी को गोली मार दी। आनन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 


जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी पप्पू सिंह पुत्र चंद्रधन की बिंद्रा बाजार में आभूषण की दुकान है। रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे दुकानदार पप्पू सिंह दुकान बढ़ाने की तैयारी कर ही रहे थे कि दुकान पर बाइक सवार दो बदमाश आए और दुकान में लूट करने का प्रयास करने लगे, जिसमें आभूषण व्यापारी पप्पू सिंह से बदमाशों की हाथापाई हो गई, अपने आप को लूट में असफल होते देख बदमाशों ने पहले एक फायरिंग जमीन पर की, उसके बाद दूसरी फायरिंग की जो कि व्यापारी के कंधे में लगी।


 फायरिंग होते ही पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पप्पू सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गई जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।