Thursday, 5 December 2024

जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम ने 02 मोबाइल चोर को चोरी की 05 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम ने 02 मोबाइल चोर को चोरी की 05 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले मे थाना खेतासराय पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय के नेतृत्तव में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-251/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर का सफल अनावरण करते हुये चोरी गयी मोबाइल व अन्य 04 चोरी की मोबाइल के साथ अभियुक्तिं 1.सकील पुत्र निजामुद्दीन 2.फैय्याज पुत्र धनी निवासीगण वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर एसबीआई बैक कस्बा खेतासराय से लगभग 100 मीटर आगे से गिरफ्तार कर चोरी गयी मोबाइलों को बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायलय भेजा गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-


(1) सकील पुत्र निजामुद्दीन निवासी वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर।

(2) फैय्याज पुत्र धनी निवासी वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर।


बरामदगी का विवरण-


05 चोरी की मोबाइल व 500 रु नगद बिक्री मोबाइल का


पंजीकृत अभियोग-


मु0अ0सं0-251/2024 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-


1.थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।

2.उ0नि0 लल्लू सिंह, थाना खेतासराय,जनपद जौनपुर।

3.उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार राय, थाना खेतासराय जौनपुर।

4.हे0का0 संजय पाण्डेय, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर। 

5.का0 मनीष यादव, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ पवई बेड पर खून से लथपथ मिली लाश दुकान न खुलने पर बेटे को हुआ शक, रजाई हटाते ही रह गया सन्न


 आजमगढ़ पवई बेड पर खून से लथपथ मिली लाश



दुकान न खुलने पर बेटे को हुआ शक, रजाई हटाते ही रह गया सन्न


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के पुलसराय गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का उसी के बिस्तर में रक्त रंजित शव मिला। सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।


 पुलसराय गांव निवासी रमाशंकर यादव (48) पुत्र स्व. वंशराज की गांव में ही किराने की दुकान थी। वह दुकान पर ही सोया करते थे। बुधवार को वह निमंत्रण में गए थे। निमंत्रण से आने के बाद वह रोज की तरह दुकान पर सो गए। वैसे तो उनकी दुकान प्रतिदिन सुबह छह बजे तक खुल जाती थी। लेकिन, गुरुवार की सुबह जब दुकान नहीं खुली तो उनके बेटे उन्हें जगाने के लिए पहुंचे। जब बिस्तर पर रखी रजाई को हटाया तो अंदर उनका रक्त रंजित शव पड़ा हुआ था। बेटे के शोर मचाने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मृतक के पुत्र द्वारा घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

आजमगढ़ अल सुबह सड़क पर निकले जिले के कप्तान पैदल गस्त कर मिश्रित आबादी क्षेत्रों के मस्जिद, मंदिरों की चेकिंग के साथ महिलाओं, पुरुषों से बातचीत की गयी अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा प्रभारी महिला थाना सहित पुलिस बल रहा मौजूद


 आजमगढ़ अल सुबह सड़क पर निकले जिले के कप्तान



पैदल गस्त कर मिश्रित आबादी क्षेत्रों के मस्जिद, मंदिरों की चेकिंग के साथ महिलाओं, पुरुषों से बातचीत की गयी


अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा प्रभारी महिला थाना सहित पुलिस बल रहा मौजूद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे शासन के निर्देशानुसार समस्त जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को अल सुबह पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के बवाली मोड़ से बस अड्डा आजमगढ़ से घण्टाघर चौराहा से अग्रसेन चौराहा से कुँवर सिंह उद्यान तक पैदल गस्त किया गया। 


इस पैदल गस्त में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा प्रभारी महिला थाना व कोतवाली तथा महिला थाना के पुलिस बल शामिल रहें। इस अभियान में मिश्रित आबादी क्षेत्रों के मस्जिद, मंदिरों की चेकिंग की गयी व पैदल गस्त करने वाली महिलाओं/पुरुषों से बातचीत की गयी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गस्त कर शासन के निर्देशों का पालन किया गया।

Wednesday, 4 December 2024

आजमगढ़ सिधारी अवैध असलहा फैैक्ट्री का भण्डा फोड़ हिस्ट्रीशीटर सहित 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा, कारतूस व निर्माण सामग्री बरामद लाइसेंसधारी शस्त्र धारकों को भी करते थे कारतूस की सप्लाई, जांच कर होगी कार्रवाई-हेमराज मीना, एसपी


 आजमगढ़ सिधारी अवैध असलहा फैैक्ट्री का भण्डा फोड़



हिस्ट्रीशीटर सहित 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा, कारतूस व निर्माण सामग्री बरामद


लाइसेंसधारी शस्त्र धारकों को भी करते थे कारतूस की सप्लाई, जांच कर होगी कार्रवाई-हेमराज मीना, एसपी


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की सिधारी थाना व स्वाट टीम प्रथम की संयुक्त कार्रवाई में जनपद में अवैध असलहा का निर्माण करने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस व असलहा व कारतूस बनाने के औजार बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर सहित पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि लाइसेंस धारी शस्त्र धारक भी इन लोगों से शस्त्र की खरीद करते थे ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।


पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना ने बताया कि बुधवार को सिधारी पुलिस व स्वाट टीम प्रथम की संयुक्त टीम द्वारा सूचना के आधार पर भदुली के मौनी बाबा कुटिया के पास से बसवारी में छापा मारकर रात्रि को लगभग 2:30 बजे अवैध शस्त्र फैक्ट्री के भण्डाफोड़ करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित पाँच को हिरासत में लिया गया। अभियुक्तों के पास से चोरी की लाइसेंसी बन्दूक के साथ पांच तमंचा, 68 जिन्दा कारतूस, 69 खोखा कारतूस, एक मैगजीन लोहे का .32 बोर, 1 अर्ध निर्मित तमंचा .315 बोर, 2 अदद मोटर साइकिल तथा अवैध तमंचा व कारतूस बनाने में लगने वाले कुल 73 सामान/औजार बरामद किया है।


 गिरफ्तार अभियुक्तों में रविकान्त उर्फ बड़क पुत्र स्व0 अशोक यादव सा0 सर्फुद्दीनपुर सिधारी थाने का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके ऊपर लगभग नौ मुकदमें दर्ज हैं। वहीं संजय विश्वकर्मा पुत्र सोहित विश्वकर्मा सा0 आजमबाध थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ पर भी सिधारी थाने में पूर्व में मुकदमें दर्ज हैं। रामविलास चौहान पुत्र स्व0 मोहित चौहान ग्राम बेनपुर अमदही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, पंकज निषाद पुत्र बीरबल निषाद निवासी हरबंशपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, मुंशी राम पुत्र बैरागी निवासी कोलारी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। वहीं इस मामले में वांछित अभियुक्त रामधारी राजभर पुत्र बनारसी राजभर निवासी बसही लहुआ कला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ पर आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।


गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग अलग अलग सुनसान जगहों पर लगभग दो-ढ़ाई साल से कबाड़ी की दुकान से अपने काम लायक लोहे की पाइप एवं अन्य सामान चुनकर खरीद लेते हैं इसके अलावा असलहा तैयार करने में जो सामान लगता है तथा कारतूस हम लोग रामधारी राजभर पुत्र बनारसी राजभर निवासी बसही लहुआ कला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ जो इसी वर्ष गाजीपुर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है और इस समय गाजीपुर जेल में बन्द है व मुंशी राम पुत्र बैरागी निवासी कोलारी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ से लेते हैं और असलहा तैयार करते हैं। हम लोग मिलकर यहां सुनसान जगह देखकर अपना काम करते थे, असलहा व कारतूस तैयार होने पर पंकज निषाद व रविकान्त उर्फ बड़क तथा मुंशी द्वारा बाइक से जगह जगह जाकर तैयार शस्त्र, कारतूस को अच्छे दामों पर आजमगढ़ व गाजीपुर व अगल बगल के जिलों में बेचा जाता था।

आगरा अय्याशी में डूबी मां ने कलेजे के टुकड़े का करवाया कत्ल देवर संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था बेटा


 आगरा अय्याशी में डूबी मां ने कलेजे के टुकड़े का करवाया कत्ल


देवर संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था बेटा



उत्तर प्रदेश के आगरा में मां और चाचा के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। पिनाहट के नया पुरा मोहल्ले में आठ वर्षीय बालक रौनक की हत्या उसके चाचा ने की थी। मिली जानकारी के मुताबिक बालक की मां के साथ अवैध संबंधों के खुलासे के डर से रौनक को चाचा ने मोगरी से सिर पर प्रहार करके मारा। मंगलवार को पुलिस ने रौनक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक रौनक के चाचा व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद चाचा ने रौनक के शव को छत पर रखी करब में छिपा दिया था।


नयापुरा मोहल्ले से 29 नवंबर 2024 की शाम को करन सिंह का आठ वर्षीय बेटा रौनक घर के सामने से लापता हो गया था। सोमवार सुबह रौनक का शव करन सिंह के घर के पीछे गली में बोरे में मिला था। छानबीन के दौरान पुलिस को रौनक के चाचा भानु सिंह की छत पर खून के निशान मिले थे। भानु के घर में सीढ़ी पर खून के निशान से पुलिस को उस पर शक था। भानु सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।


चाचा भानु ने बताया कि बड़े भाई सूरत में कारखाने में काम करते हैं। यहां पर भाभी यशोदा दोनों बेटों के साथ रहती हैं। उसके भाभी यशोदा के साथ चार वर्ष से अवैध संबंध थे। भाई 18 नवंबर 2024 से गांव में हैं। वह शुक्रवार शाम बाजार गए हुए थे। रौनक ने उसे और मां यशोदा को एक साथ देख लिया। दोनों को लगा कि रौनक पिता को बता देगा। जिससे उन्हें रौनक की हत्या करनी पड़ी।


यशोदा ने बेटे को टाफी खरीदने के लिए बाहर भेज दिया। वह रौनक को बहाने से अपने कमरे पर लेकर गया। वहां उसके सिर पर मोगरी से प्रहार करके हत्या कर दी। शव को सीढ़ियों पर रखे ड्रम के ऊपर रखकर बोरा डाल दिया। सीढ़ी पर बहे खून को साफ कर दिया। इस दौरान यशोदा दरवाजे पर खड़ी होकर नजर रखे रही कि कोई बाहर से अंदर न आए। भानु ने शव को अंधेरा होने पर बोरे में बंद करके मंझले भाई रवि के घर की छत पर रखी करब के पीछे छिपा दिया था। इसके आधे घंटे बाद यशोदा ने गांव में बेटे के अपहरण का हल्ला मचा दिया।


मुकदमा दर्ज कराने के बाद चाचा भानु रौनक को तलाशने का नाटक करता रहा। शव कई दिन पुराना होने के चलते उसमें दुर्गध आनी शुरू हो जाती। इसलिए उसे ठिकाने लगाने के लिए यशोदा सोमवार सुबह मोबाइल को चार्जिंग में लगाने के बहाने कमरे से निकल आयी। दोनों ने शव को करब से निकालकर बोरे को रस्सी से बांधा। वह गली में चला गया, यशोदा ने छत से रस्सी की मदद से बोरे को गली में नीचे उतारा था। डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि बालक रौनक की हत्या अवैध संबंधों का राज खुलने के चलते हुई थी। हत्यारोपी यशोदा देवी और भानु सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

Tuesday, 3 December 2024

आजमगढ़ शहर कोतवाली 50 हजार रुपये के 2 इनामी अभियुक्त गिरफ्तार एसटीएफ और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता


 आजमगढ़ शहर कोतवाली 50 हजार रुपये के 2 इनामी अभियुक्त गिरफ्तार


एसटीएफ और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली पुलिस और गाजियाबाद एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो 50 हजार रुपये के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। बताते चलें कि शहर कोतवाली में बीते 19 फरवरी 2024 को सुभाषचन्द पाण्डेय पुत्र श्रीनाथ पाण्डेय निवासी डिफेन्स कालोनी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि 19 फरवरी 2024 की सुबह करीब 10.15 बजे मेरी पत्नी विजय लक्ष्मी पाण्डेय पत्नी सुभाष चन्द पाण्डेय घर के सामने झाडू लगा रही थी कि उसी समय एक आदमी बाईक से आया और उसी के साथ दूसरा आदमी पैदल था जो कि मेरी पत्नी को धक्का देकर कान की बाली और गले की सोने की (चेन) सीकड खीच कर भाग गया। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई शुरू कर दी।


एसटीएफ गाजियाबाद यूनिट व थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा उक्त मामले में अभियुक्त कपिल पुत्र वेद प्रकाश निवासी डेरा भागीरथ थाना झिंझाना जनपद शामली, विजय कुमार उर्फ धनराज पुत्र जनार्दन कुमार निवासी खानपुर कला थाना झिंझाना जनपद शामली को 2 दिसम्बर 2024 को दोपहर 01.16 बजे तमसा नदी पुल पश्चिमी छोर बहद ग्राम मोजरापुर से मुबारकपुर जाने वाली सड़क से हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त विजय कुमार उर्फ धनराज के कब्जे से 1 अवैध तमन्चा व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

जौनपुर थाना मीरगंज,पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले 02 अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो को किया गिरफ्तार जिनकी निशनदेही पर चोरी के 190 खाली गैस सिलेण्डर 14 Kg इण्डेन मार्का, व टाटा मैजिक गाड़ी बरामद


 

जौनपुर थाना मीरगंज,पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले 02 अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो को किया गिरफ्तार 



 जिनकी निशनदेही पर चोरी के 190 खाली गैस सिलेण्डर 14 Kg इण्डेन मार्का, व टाटा मैजिक गाड़ी बरामद



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले मे डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, गिरेन्द्र कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में।



थानाध्यक्ष मीरगंज रमेश कुमार मय हमराह उ0नि0 सुनील कुमार यादव,उ0नि0 मुन्नीलाल कन्नौजिया व उ0नि0 शमीम खाँ व मय फोर्स थाना मीरगंज के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मोलनापुर निर्माणधीन नहर पुलिया के पास से दो शातिर अन्तर्जनपदीय चोर 1- धर्मवीर गौतम उर्फ जानू पुत्र कुल्लू राम उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम हरिपुर सरायदासू सैदाबाद पुलिस चौकी के पास थाना हँडिया जनपद प्रयागराज हालपता करौहा थाना उतराँव प्रयागराज 2- सौरभ पुत्र रामबहादुर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम चिल्ला कला थाना सोहागी जनपद रीवा मध्य प्रदेश हालपता पप्पू पासी के मकान में सैदाबाद पुलिस चौकी के पीछे CHC के सामने थाना हँडिया प्रयागराज को  दिनांक 02.12.2024  समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया।


 जिनकी निशनदेही पर 190 खाली गैस सिलेण्डर 14 Kg इण्डेन मार्का बरामद किया गया, जिसमें से थाना मीरगंज अन्तर्गत ग्राम सेमरी के जनार्दन इण्डेन गैस एजेन्सी से 141 सिलेण्डर दिनांक-19.11.2024 को चोरी किया गया था तथा दिनांक-27.05.2024 को थानाक्षेत्र पवारा के कुँवरपुर गैस एजेन्जी से 49 सिलेण्डर चोरी किया गया था। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त-

1. -धर्मवीर गौतम उर्फ जानू पुत्र कुल्लू राम उम्र करीब 26 वर्ष निवासीग्राम हरिपुर सरायदासू सैदाबाद पुलिस चौकी के पास थाना हँडिया जनपद प्रयागराज हालपता करौहा थाना उतराँव प्रयागराज

2.  सौरभ पुत्र रामबहादुर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम चिल्ला कला थाना सोहागी जनपद रीवा म0प्र0 हालपता पप्पू पासी के मकान मे सैदाबाद पुलिस चौकी के पीछे CHC के सामने थाना हँडिया प्रयागराज


सम्बन्धित मुकदमा-

1. मु0अ0सं0 145/2024 धारा 305/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना मीरगंज जनपद जौनपुर

बरामदगी का विवरण-

1. 190 खाली गैस सिलेण्डर 14 Kg इण्डेन मार्का

2. एक टाटा मैजिक गाड़ी


गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 

1-थानाध्यक्ष रमेश कुमार थाना मीरगंज जनपद जौनपुर 

2-उ0नि0 सुनील कुमार यादव,उ0नि0 मुन्नीलाल कन्नौजिया,उ0नि0 शमीम खाँ थाना मीरगंज जनपद जौनपुर

3 -हे0का0 धर्मेन्द्र पासवान, का0 सुदीप सिंह, का0 उदय प्रताप, का0 पवन चौहान, का0 पवन कुमार, का0 राजू चौहान, का0 रमेन्द्र यादव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर


https://youtu.be/GVYfNGUuBQU?si=VJOY_VWN0DRdDJrl