Friday, 22 September 2023

आजमगढ़ 25 हजार रुपये घूस लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार मोहम्मदपुर ब्लाक के कमरावा ग्राम प्रधान से ले रहे थे रिश्वत एंटी करप्शन की टीम ने छापेमारी करके रंगेहाथ किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ 25 हजार रुपये घूस लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार


मोहम्मदपुर ब्लाक के कमरावा ग्राम प्रधान से ले रहे थे रिश्वत


एंटी करप्शन की टीम ने छापेमारी करके रंगेहाथ किया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मोहम्मदपुर ब्लाक के कमरावा गांव के प्रधान से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गोरखपुर जिले की एंटी करप्शन की टीम उसे गिरफ्तार कर गंभीरपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस केस दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।


प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर स्वतंत्र देव सिंह के मुताबिक गिरफ्तार ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत है। वह मेंहनगर ब्लाक के दौलतपुर गांव का निवासी है। मोहम्मदपुर ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। कमरावा गांव में उसकी तैनाती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की कमरावा गांव के प्रधान आरिफ से गांव के विकास में खर्च हुए सरकारी बजट से रिश्वत मांग रहा था। ग्राम विकास अधिकारी के इस हरकत से ग्राम प्रधान काफी परेशान था। ऐसे में उसने एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से शिकायत किया। गुरुवार को टीम योजनाबद्ध तरीके से कमरावा गांव पहुंची। ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत जैसे ही प्रधान आरिफ से 25 हजार रुपये की रिश्वत लिया की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

आजमगढ़ महराजगंज पिता-पुत्र की हत्या का सीसीटीवी वीडियो आया सामने दुकान में घुसकर 3 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां


 आजमगढ़ महराजगंज पिता-पुत्र की हत्या का सीसीटीवी वीडियो आया सामने


दुकान में घुसकर 3 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में बाप-बेटे की हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में पिता-पुत्र दुकान में साफ-सफाई करते दिख रहे हैं। इस दौरान 3 लोग दुकान में घुसकर दोनों पर फायरिंग करने लगते हैं। दोनों दुकान के अंदर भागने की कोशिश करते हैं। बदमाश उन्हें दौड़ाकर गोली मार देते हैं। घटना बुधवार सुबह महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां बाजार में घटित हुई है। बदमाश गोली मारने के बाद दुकान में लगे टीवी को तोड़फोड़ देते है। इस दौरान बदमाश लगातार फायरिंग करते हैं।


बता दें कि महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां निवासी रशीद व उनके पुत्र शोएब की बुधवार की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को सरदहां बाजार में शांति का माहौल देखने को मिला। दुकानें भी खुली हुई थी। सतर्कता की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती थी। वहीं इस दोहरे हत्याकांड में नामजद पांच अभियुक्तों में शामिल दंपती दिनेश व निर्मला को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिधारी क्षेत्र में मकान से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के खुलासे को लेकर चार टीमें गठित है। जो तीन अभियुक्तों पवन, पंकज व प्रदीप की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 


महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां बाजार में बुधवार की सुबह हुई व्यवसायी पिता-पुत्र की हत्या के एक आरोपी की ओर से किए गए अतिक्रमण पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चला। मंदिर की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटवाया गया।

कानपुर प्रेमी को पीटा....सामने किया था प्रेमिका का गैंगरेप नशे में हैवान बने थे चारों, पढ़ें पूरा मामला


 कानपुर प्रेमी को पीटा....सामने किया था प्रेमिका का गैंगरेप



नशे में हैवान बने थे चारों, पढ़ें पूरा मामला


उत्तर प्रदेश कानपुर में फतेहपुर जिले की रहने वाली युवती और उसके पुरुष मित्र को रोककर लूटपाट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि प्रेमी युगल को सेन पश्चिमपारा के इकघरा गांव में रोकने के बाद फत्तेपुर पश्चिम गांव के रहने वाले चार लोगों ने पीटा और युवक के सामने ही युवती से गैंगरेप किया। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने मेडिकल कराया और साक्ष्यों को इकट्ठा कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तीन आरोपी पुलिस के हत्थे भी चढ़ गए। तीनों ने रविवार की इस वारदात को कबूल भी किया है। एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि घटना की शाम डायल 112 पर पहली कॉल आई। युवती ने दुष्कर्म की बात कही।


हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों ने दुष्कर्म से इन्कार करते हुए लूट की बात बताई। हालांकि पुलिस ने लूट के साथ छेड़छाड़ की धारा जोड़ दी ताकि मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने तक पीड़िता को वक्त मिल जाए और वह बयान स्वतंत्र रूप से दर्ज करा सके।


 इधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही और संदिग्धों से पूछताछ करती रही। घटना के अगले दिन जब पीड़िता ने पुलिस को बयान दिए तो उसमें भी एफआईआर में दर्ज बयान को ही दोहराया। हालांकि उसी दौरान उसने पकड़े गए संदिग्धों में एक आरोपी अभिषेक भदौरिया को पहचान लिया, लेकिन पुलिस को नहीं बताया। अपनी मां से पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस के प्रयासों पर भरोसा करते हुए बयान दर्ज कराए। उनमें से पहचान कर सके।


मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया। मजिस्ट्रेट के सामने बयान के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी देवीदीन, अभिषेक भदौरिया उर्फ नन्नू और संदीप को दबोच लिया। चौथा आरोपी मनोज फरार है। एडीसीपी ने बताया कि जेसीपी क्राइम ने खुलासा करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है। कानपुर में सेन पश्चिम पारा में रविवार शाम को हुई लूट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए आसान नहीं था। क्योंकि वारदात के समय अंधेरा था और पीड़ित युवक व युवती भी आरोपियों का चेहरा ठीक से देख नहीं पाए थे। इतना जरूर बताया था कि एक आरोपी ऊंचे कद का था और दूसरे की नाक लंबी थी।


फिर क्या, पुलिस ऐसे कद-काठी वाले लोगों की तलाश में जुट गई। इस जानकारी के आधार पर न केवल तीन आरोपियों को पकड़ लिया, उनसे लूट का माल भी बरामद कर लिया। दरअसल, शुरुआती बातचीत के दौरान पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपियों में से एक का कद छह फिट से ज्यादा था, जबकि दूसरे की नाक काफी लंबी थी। पुलिस ने इस बयान से शुरुआत करते हुए फत्तेपुर और इकघरा गांव के ऐसे लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस कवायद के दौरान ही लंबी नाक वाला संदीप और ऊंचे कद वाला अभिषेक भदौरिया पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन दोनों से सख्ती से पूछताछ के बीच संदीप टूट गया और उसने पूरी घटना कबूल ली।


एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी अभिषेक और संदीप घटनास्थल के नजदीक के खेत में बैठे दारू पी रहे देवीदीन और मनोज के पास गए और युवक-युवती के होने की जानकारी दी। चारों ने युगल को पकड़ लिया और पीटने लगे। फिर उन्हें सड़क से करीब पचास मीटर दूर खेत में ले गए। युवक को पकड़कर पीटा और युवती से दुष्कर्म किया। एडीसीपी ने बताया कि अभिषेक पेशे से बस कंडक्टर है और दिल्ली में रहकर एक ट्रैवल एजेंसी की गोवा-दिल्ली की बसों में हेल्पर का काम करता है। वहीं, देवीदीन ईंट-भट्ठे में काम करता है। संदीप बेरोजगार है जबकि, मनोज किसान है।


 एडीसीपी ने बताया कि पीड़िता के अलावा तीनों आरोपियों का मेडिकल कराया गया है। उनके कपड़ों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम के पास भेजा गया है। साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों की पीड़िता के सामने शिनाख्त परेड कराकर पहचान कराई जाएगी। इस दौरान आरोपियों से मिलते जुलते चेहरे वाले लोगों को भी आरोपियों के साथ खड़ा किया जाएगा, ताकि पीड़िता उनमें से पहचान कर सके।

आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाशों को लगी गोली निजामाबाद में अपहरण कर फिरौती मामले में थे आरोपी


 आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाशों को लगी गोली


निजामाबाद में अपहरण कर फिरौती मामले में थे आरोपी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि निजामाबाद थाना के चकिया हुसेनाबाद में हुए अपहरण मामले में आरोपी तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निजामाबाद पुलिस आज भोर में करीब 2.45 बजे थाना क्षेत्र के असली पुलिया के पास से अभियुक्त शिवम यादव पुत्र लालघर यादव निवासी महुलाडाढी थाना रौनापार, रामआशिष पुत्र बुद्धिराम निवासी सिवान, कुडवा थाना रौनापार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीसरे अभियुक्त मु0 फैसल पुत्र अबुल वैस निवासी कजराकोल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को आज सुबह करीब 8.15 बजे थाना रौनापार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के परसिया मठिया के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है।


बताते चलें कि बीते रविवार को निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसेनाबाद गांव से बिलरियागंज के नसीरपुर गांव निवासी युवक का दिन दहाड़े अपहरण का मामला सामने आया था।


 घटनाक्रम के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गुलवां निवासी सन्नों पत्नी हफीज़ अपने मायके चकिया हुसेनाबाद जाने के लिए नसीरपुर के अलीशेर पुत्र जौवाद से नसीरपुर के ही तैयब पुत्र झिनकू की इनोवा कार बुक कराई थी। रविवार की दोपहर तैयब दोनों को लेकर अशरफ जमा पुत्र स्व० फारूक के घर चकिया पहुंचा। सन्नो और अलीशेर गाड़ी से उतर कर घर के अंदर चले जाते हैं जबकि तैयब गाड़ी में ही बैठा रहता है। इसी दौरान चार पांच की संख्या में आए कार सवार बदमाश तैयब को गाड़ी से खींचकर अपनी कार में भर कर उठा ले गए। कुछ देर बाद अलीशेर घर से बाहर निकल कर आता है तो साथ आए तैयब के गायब होने की बात कहकर शोर मचाने लगता है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 25 लाख की फिरौती की मांग की है।

Thursday, 21 September 2023

आजमगढ़ तहसील व थानों का संचालन कर रहें हैं भाजपा पदाधिकारी सपा नेताओं ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप कहा अधिकारी कर्मचारी जनता का कर रहे हैं आर्थिक शोषण, बिना रसूक नहीं हो रहा कोई काम


 आजमगढ़ तहसील व थानों का संचालन कर रहें हैं भाजपा पदाधिकारी


सपा नेताओं ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप


कहा अधिकारी कर्मचारी जनता का कर रहे हैं आर्थिक शोषण, बिना रसूक नहीं हो रहा कोई काम



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों पर जुल्म अत्याचार की पराकाष्ठा होती जा रही है, थाना रौनापार में शीला देवी मौर्य की दिन दहाडे निर्मम हत्या व महाराजगंज थाने के अन्तर्गत बाजार सरदहा में सुबह करीब 7.30 बजे ही गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजार में भगदड़ मची दो व्यक्तियों की गोलियों से दाग कर रसीद, सोएब की हत्या कर दी गयी। सीएम योगी की सरकार अपराधियों को खत्म करने या जेल भेजने का दम्म भरती है लेकिन अपराधियों को भाजपा के नेता व सरकार के लोग संरक्षण दे रहें हैं जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर हत्यायें, छिनैती, अपहरण व फिरौती की घटनाओं को अंजाम दे रहें है। 


तहसील व थानों का संचालन भाजपा पदाधिकारी कर रहें है। अधिकारी कर्मचारी जनता का आर्थिक शोषण कर हिस्सेदारी दे रहें हैं। बिना रसूक का कोई काम नहीं हो रहा है। यह बातें सपा के नि० अध्यक्ष हवलदार यादव, दुर्गा प्रसाद यादव विधायक व पूर्व मंत्री, विधायक नफीस अहमद, अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कही। उन लोगों ने कहा कि हरिहरपुर सदर कोतवाली में हुई हत्या में जाति के आधार पर मकान पर बुल्डोजर चला दिया गया लेकिन मौर्या समाज व अल्पसंख्यक समाज की हो रही हत्या में अभियुक्तों के विरुद्ध बुल्डोजर नहीं चलाना सरकार का यह दोहरा चरित्र जाति विशेष को संरक्षित करने का है।


सपा नेताओं ने बताया कि शीला मौर्य मृतका बहुत ही गरीब परिवार की महिला थी। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार सगड़ी ने आवास देने व विवादित जमीन पर दीवार बनवाने, आर्थिक मदद व बड़े लड़के को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन एक भी कार्य नहीं किये बल्कि हिलाहवाली कर रहें है। बाजार सरदहा महराजगंज के हत्यारे बाजार में ही धर्मशाला व हनुमानगड़ी की अवैध तरीके से सम्पत्तियों को अर्जित किये हैं। सपा पिछड़ों, दलितों, व अल्पसंख्यकों पर हो रहे अन्याय व अत्याचार व दमन को चुपचाप नहीं देखेगी। यदि कार्यवाही नहीं हुई तो आन्दोलन को बाध्य होगी।

आजमगढ़ हत्यारोपी द्वारा किये गये अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर महाराजगंज में दिन दहाड़े व्यवसायी पिता-पुत्र को मारी गई थी गोली


 आजमगढ़ हत्यारोपी द्वारा किये गये अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर


महाराजगंज में दिन दहाड़े व्यवसायी पिता-पुत्र को मारी गई थी गोली


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना महराजगंज अंतर्गत सरदहा बाजार में हत्या की घटना के अभियुक्त पवन गुप्ता द्वारा मंदिर की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को राजस्व विभाग की उपस्थिति में खाली कराया गया।


बताते चलें कि महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में बुधवार की सुबह करीब 7.30 बजे गोपालपुर गांव निवासी रसीद अहमद उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र मुस्तफा व उनके छोटे बेटे शोएब उम्र 20 वर्ष की दुकान खोलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पवन गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष, पंकज गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता उम्र 25 वर्ष, प्रदीप गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता उम्र 22 वर्ष, दिनेश गुप्ता पुत्र हनुमान गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, निर्मला पत्नी दिनेश गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासीगण-सरदहां बाजार मेउडिया, थाना- महाराजगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी सिटी के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 04 टीमों का गठन किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संभल गजब हाल! 2 सिपाहियों ने महिला दारोगा से की छेड़छाड़ कार से किया पीछा, दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


 संभल गजब हाल! 2 सिपाहियों ने महिला दारोगा से की छेड़छाड़


कार से किया पीछा, दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल



उत्तर प्रदेश संभल कानून की रक्षा की जिनके कंधों पर जिम्मेदारी हैं, वही लोग कानून का माखौल उड़ा रहे हैं। संभल में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मेला गणेश चौथ से ड्यूटी कर कार से लौट रही महिला दरोगा के साथ दो सिपाहियों ने छेड़छाड़ की। सिपाहियों ने पहले कार से उनका पीछा किया फिर इस्लामनगर चौराहे पर उनके साथ छेड़छाड़ और गाली गलौज की महिला दरोगा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक सिपाही यातायात में तो दूसरा डायल 112 में तैनात है। एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। अमरोहा के थाना गजरौला में तैनात एक महिला दरोगा की ड्यूटी इनदिनों चन्दौसी मेला गणेश चौथ में लगी हुई है।


मंगलवार की रात एक बजे वह ड्यूटी के बाद तबियत खराब होने के कारण कार से गजरौला लौट रहीं थीं। कार एक युवक चला रहा था। आरोप है कि महिला दरोगा जैसे ही कार से चन्दौसी से चलीं तो डायल 112 में तैनात पवन चौधरी और यातायात पुलिस में तैनात रविंद्र ने अपनी कार से महिला दरोगा की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। महिला दरोगा वर्दी में थीं। बहजोई के इस्लामनगर चौराहे पर पहुंचने के बाद महिला दरोगा ने कार रुकवा ली। सिपाही भी वहां पहुंच गए। सिपाहियों ने महिला दरोगा के साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की और उसके बाद मौके से भाग गए। इस मामले की जानकारी महिला दरोगा ने पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। आनन- फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सिपाही पवन चौधरी और रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को बुधवार र को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि जिस समय सिपाहियों ने घटना को अंजाम दिया उस समय वह दोनों शराब के नशे में थे। एसपी ने दोनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।


संभल पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था बेहतर होने का दम समय-समय पर भरते रहते हैं, लेकिन बहजोई थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात महिला दरोगा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब एक महिला दरोगा का चन्दौसी से लेकर बहजोई तक कार द्वारा पीछा किया तो रोड पर तैनात रहने वाली पुलिस कहां थी। अगर पुलिस तैनात थी तो फिर पीछा कर रही कार को क्यों नहीं रोका गया। इतना ही नहीं इस्लामनगर चौराहे पर घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त वहां पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी कहां थे।


 महिला दरोगा के साथ छेड़छाड़ करने वाला पवन चौधरी कई दिनों से अनुपस्थित चल रहा था। जबकि यातायात में रविंद्र तीन दिन पहले ही तैनात हुआ था। एक सवाल खड़ा हो रहा है कि जब डायल 112 में तैनात सिपाही पवन चौधरी अनुपस्थित चल रहा था तो वह संभल जनपद में क्या कर रहा था।


एसपी कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। महिला दरोगा मेला गणेश चौथ से ड्यूटी कर लौट रही थी।