Friday, 5 May 2023

आजमगढ़ किशोरी को देह व्यापार में झोंकने वाली महिला गिरफ्तार


 आजमगढ़ किशोरी को देह व्यापार में झोंकने वाली महिला गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ घर से नाराज होकर भागी अतरौलिया क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी से मऊ शहर में मिला आटोरिक्शा चालक ने उसकी नब्ज टटोला और उसे आर्केस्ट्रा में काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। मददगार बने आटो चालक ने उसे एक महिला के घर ले गया जहां उनके जाल में फंसी किशोरी को देह व्यापार के दलदल में झोंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह किशोरी को देह व्यापार में झोंकने वाली महिला शहर के रोडवेज क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसके साथ रही किशोरी भी बरामद कर ली गई है।


अतरौलिया क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी बीते 15 अप्रैल को घर से भाग कर मऊ जिला मुख्यालय पहुंच गई। वहां से वह कोलकाता में रहने वाले चचेरे भाई के घर जाना था। मऊ रेलवे स्टेशन पर मिले आटो चालक ने जब लड़की से गंतव्य के बारे में जाना तो उसे अपनी बातों में उलझाकर उसे आर्केस्ट्रा में काम दिलाने की बात कहकर मऊ शहर के भीटी मोहल्ले में रहने वाली महिला के घर ले गया। 


इसके बाद किशोरी को देह व्यापार में झोंक दिया गया। उधर लापता किशोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी मऊ शहर की रहने वाली महिला एवं आटो चालक के कब्जे में है। शुक्रवार को इस प्रकरण के विवेचक उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव को सूचना मिली कि लापता किशोरी एक महिला के साथ आजमगढ़ रोडवेज क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर जा धमकी और किशोरी को बरामद करते हुए उसे नारकीय जीवन जीने को मजबूर करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई महिला राजकुमारी पत्नी अनिल मौर्य मऊ जिले के दक्षिणटोला थाना अंतर्गत दशई पोखरा क्षेत्र की निवासी बताई गई है। पुलिस को अब इस मामले में वांछित आटो चालक की तलाश है।

आजमगढ़ महाराजगंज मंत्री की जनसभा में नदारत रहे मतदाता दूरस्थ क्षेत्र से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बचाया सम्मान


 आजमगढ़ महाराजगंज मंत्री की जनसभा में नदारत रहे मतदाता


दूरस्थ क्षेत्र से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बचाया सम्मान



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लोकतंत्र की आत्मा जनता जनार्दन कब किस पर मेहरबान हो और कब भृगुटी टेढ़ी कर ले यह कहा नहीं जा सकता है। राजनैतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह समझाना होगा कि जो जनता के मान सम्मान को धनबल, बाहुबल व अभिमान से नापने की कोशिश करता है मतदाता उन्हें मीरिचिका दर्शन करा देते हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार की दोपहर नगर पंचायत महराजगंज के बाबा भैरव नाथ नगर स्थित संस्कृत महाविद्यालय प्रांगण में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए. के. शर्मा की जनसभा में देखने को मिला।


 मंत्री के कस्बे मे आने और चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने का प्रचार बाकायदा लाउडस्पीकर से पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में 24 घंटे पूर्व किया गया था तथा कार्यक्रम स्थल पर मंच सजाया गया और लगभग 500 मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया गया था परन्तु जनसभा में उम्मीद के मुताबिक लोग पहुंचे ही नहीं, जिससे अधिकांश कुर्सियां खाली ही रहीं। दूरस्थ क्षेत्रों से आये पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थान ग्रहण कर सभा की लाज बचायी। हालाकि मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में भारी भीड़ व जीत का दावा किया, वहीं कार्यक्रम में पहुंची एक महिला ने पत्रकारों से कहा कि उसे नहीं पता कि कौन आया था और किस लिए आया था।

कानपुर अधिवक्ता संग आपत्तिजनक हालत में मिली महिला सिपाही पुलिस लेकर पहुंच गया पति, फिर हुआ ये


 कानपुर अधिवक्ता संग आपत्तिजनक हालत में मिली महिला सिपाही


पुलिस लेकर पहुंच गया पति, फिर हुआ ये


उत्तर प्रदेश कानपुर पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार को पुलिस लाइन के अंदर सरकारी क्वार्टर में एक महिला कांस्टेबल और अधिवक्ता के रंगरलियां मनाने की सूचना आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। हालांकि, दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने बाद में उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया।


मिली जानकारी के अनुसार वहीं, महिला कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। महिला सिपाही परिवार परामर्श केंद्र में तैनात बताई जा रही है। उसका पति भी सिपाही है। इंस्पेक्टर कोतवाली सूर्यबली पांडेय ने बताया कि महिला सिपाही का काफी समय से अपने पति से तलाक का मुकदमा चल रहा है।


वह दूसरे युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। कंट्रोल रूम की सूचना पर पीआरवी दोनों को थाने लाई थी। कोई शिकायत न होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। महिला सिपाही के खिलाफ पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए उच्च अधिकारियों को विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पत्र लिखा गया है।

Thursday, 4 May 2023

आजमगढ़ 18 कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा डीएम ने विभागीय कार्रवाई करने हेतु भी किया निर्देशित


 आजमगढ़ 18 कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा


डीएम ने विभागीय कार्रवाई करने हेतु भी किया निर्देशित


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ 04 मई नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आज सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल आजमगढ़ में प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में दो पालियों में कुल 310 पार्टियों एवं 16 पिंक बूथ की पार्टियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम दिन कुल 1304 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें कुल 18 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।


अनुपस्थित कार्मिकों में किरन सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय जमीन बेलकुंडा हरैया, आशीष राय अनुचर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेठकोली हरैया, नरेंद्र कुमार बेलदार शारदा सहायक खंड 32, राजेश कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय निआउज मिर्जापुर, ममता बरनवाल सहायक अध्यापक नैथी सठियाव, शिवनारायण सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सोहराभार अजमतगढ़, रणविजय सिंह परिचारक जिला विद्यालय निरीक्षक, संजय यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बीरभानपुर जहानागंज, सरिता यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सोनपार सठियाव, उमेश सिंह सहायक अध्यापक जिला विद्यालय निरीक्षक, अंकिता सिंह सहायक अध्यापक बरजला हरैया, रामबदन यादव सहायक अध्यापक अशरफपुर बिलरियागंज, विशाल सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बसेरवा लालगंज, सफाई कर्मी सुनील कुमार, संग्राम, राकेश, विशाल कुमार, इश्तियाक आलम, बरखु प्रसाद अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने व विभागाध्यक्ष को विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया।

आजमगढ़ आधा दर्जन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट हत्या, लूट, चोरी, गोवध व धोखाधड़ी में हैं संलिप्त

आजमगढ़ आधा दर्जन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट


हत्या, लूट, चोरी, गोवध व धोखाधड़ी में हैं संलिप्त



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने हत्या, लूट, चोरी, गोवध व धोखाधड़ी में संलिप्त रहे आधा दर्जन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल उनकी निगरानी के निर्देश संबंधित पुलिस को दी है। 


इन अपराधियों में मेंहनगर के दो,गम्भीरपुर के दो, कप्तानगंज तथा तहबरपुर के एक एक अपराधी शामिल हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है।


 निगरानीशुदा लोगों में महेश यादव निवासी ग्राम असौसा थाना मेंहनगर, ज्ञान यादव निवासी ग्राम टोडरपुर मेंहनगर, अबुल कैश उर्फ कैश मुहम्मद उर्फ इरशाद निवासी मुहम्मदपुर भिटिया थाना गम्भीरपुर, श्यामबचन उर्फ अन्तू निवासी ग्राम अरारा, थाना गम्भीरपुर, सुनील निषाद निवासी ग्राम वाजिदपुर, थाना कप्तानगंज तथा राजमंगल यादव निवासी ग्राम बाझेपुर, थाना तहबरपुर बताए गए हैं।

 

आजमगढ़ मुबारकपुर चाकू के साथ धराया जिलाबदर अपराधी


 आजमगढ़ मुबारकपुर चाकू के साथ धराया जिलाबदर अपराधी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गुंडा एक्ट के मामले में आरोपित युवक को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा छह माह के लिए जिलाबदर किए जाने के बाद भी चोरी छिपे अपने गृहक्षेत्र में रह रहे अपराधी को मुबारकपुर पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।


जिले के मुबारकपुर तथा अंबेडकरनगर जिले में दर्ज लगभग दर्जन भर संगीन मामलों में आरोपित युवक का आपराधिक रिकार्ड मुबारकपुर पुलिस ने जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया। उसके आपराधिक कृत्यों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उसे बीते 27 मार्च को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया। बताते हैं कि उक्त अपराधी पुलिस से नजर बचाकर अपने गृहक्षेत्र में रहने की जानकारी पुलिस को मिली और उसकी निगहबानी शुरू हो गई। 

गुरुवार को मुबारकपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कस्बे के पूरा रानी मोहल्ले का रहने वाला तथा जिलाबदर किया गया हिस्ट्रीशीटर इरशाद पुत्र अब्दुल अजीज शहीद नगर की ओर से अपने घर की ओर जा रहा है। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और पूरा रानी मोहल्ले में स्थित स्पोर्टिंग ग्राउंड के समीप उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद किया है।

मेरठ खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर यूपी एसटीएफ की बड़ी सफलता


 मेरठ खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर


यूपी एसटीएफ की बड़ी सफलता


उत्तर प्रदेश मेरठ खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना उर्फ अनिल नागर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है। मेरठ में एसटीएफ ने दुजाना को मार गिराया। मेरठ के भोला झाल स्थित गंग नहर के पास मुठभेड़ हुई है। दुजाना पर इनाम भी घोषित था। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र दुजाना गैंगस्टर था। उसे नेपाल भागने की इनपुट लगा था। इसी बीच पता चला कि गाजियाबाद में किसी वारदात को अंजाम देने वाला है। दुजाना का मारा जाना यूपी एसटीएफ की बड़ी सफलता कही जा रही है।


बताया जा रहा है कि दुजाना साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ मेरठ यूनिट ने घेराबंदी कर ली थी। दुजाना पर 18 मर्डर और 62 गंभीर अपराधिक मामलों का केस दर्ज है। हत्या, फिरौती, डकैती, जमीन कब्जा और सुपारी लेकर हत्या का गैंग चलाता था। एक और गैंगस्टर सुंदर भाटी जो इस समय जेल में है, दुजाना उसका कट्टर दुश्मन था। भाटी पर दुजाना ने एके 47 से एक बार अटैक किया था। ट्रिपल मर्डर केस में भी दुजाना शामिल था। 


पश्चिम यूपी के अपराध जगत का दुजाना छोटा शकील टाइप था। हालांकि पश्चिम यूपी में सुंदर भाटी इस वक्त सबसे बड़ा गैंगस्टर है और जेल में है। दुजाना की मौत के बाद अब भाटी गैंग सबसे ताकतवर और मजबूत हो गया। बादलपुर का दुजाना गांव कभी कुख्यात सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से जाना जाता था। सत्तर और अस्सी के दशक में सुंदर का दिल्ली-एनसीआर में खौफ था। उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को जान से मारने की धमकी दे दी थी। इसी दुजाना गांव का है अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना। पुलिस रिकॉर्ड में 2002 में गाजियाबाद के कवि नगर थाने में इसके खिलाफ हरबीर पहलवान की हत्या का पहला मुकदमा दर्ज हुआ।