Wednesday, 15 February 2023

उत्तर प्रदेश में 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, देखें सूची


 उत्तर प्रदेश में 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, देखें सूची


लखनऊ उत्तर प्रदेश में बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए। लखनऊ कमिश्नरेट के तीन अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया है।



आजमगढ़ सरायमीर महिला से फोन पर करते थे अश्लील बातें कक्षा 6 में पढ़ने वाली भतीजी को उठा ले जाने की दी धमकी महिला ने एसपी को सौंपा पत्रक, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ सरायमीर महिला से फोन पर करते थे अश्लील बातें


कक्षा 6 में पढ़ने वाली भतीजी को उठा ले जाने की दी धमकी


महिला ने एसपी को सौंपा पत्रक, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी एक महिला ने एसपी को पत्रक सौंप कर आरोप लगाया कि निजामाबाद थाना के मिर्जापुर गोझवां गांव निवासी यशवंत सिंह, सुनील सिंह व अंकुर सिंह उसे आए दिन परेशान करते हैं।


 मोबाइल पर फोन कर गंदी बातें करते हैं, तो वहीं कक्षा 6 में पढ़ने वाली मेरी भतीजी को उठा ले जाने की धमकी भी देते हैं। उक्त लोग परेशान कर रहे हैं। पीड़िता की तहरीर को एसपी ने संज्ञान में लिया और सरायमीर थाने को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर सरायमीर पुलिस ने मंगलवार को नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

आजमगढ़ अतरौलिया हड्डी अस्पताल किया गया सीज शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्रवाई


 आजमगढ़ अतरौलिया हड्डी अस्पताल किया गया सीज


शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्रवाई



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अतरौलिया में संचालित हड्डी अस्पताल को पीड़ित द्वारा दोबारा शिकायत किए जाने पर मंगलवार को पूरे अस्पताल को सीज कर दिया गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी वीरेंद्र मौर्या ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ सहित कई सक्षम अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अतरौलिया में संचालित शिवशंकर यादव के हड्डी अस्पताल पर आरोप लगाया था कि उसके बच्चे के हाथ में फैक्चर था उक्त चिकित्सक द्वारा गलत इलाज करने के कारण वीरेंद्र मौर्या को काफी कठिनाई झेलनी पड़ी और अपने बच्चे का इलाज कराने में लाखों रुपया भुगतान करना पड़ा, जिसमें चिकित्सक की घोर लापरवाही थी। 


इस संदर्भ में 15 दिन पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अस्पताल के खिलाफ प्राप्त शिकायती पत्रों का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ को भेजी गई थी जिसके संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद अतरौलिया स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शिवशंकर यादव के हड्डी अस्पताल के ओपीडी को सीज कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं मिला था।


 प्रशासन के इस कार्यवाही से पीड़ित संतुष्ट नहीं था, इसके बावजूद भी पीड़ित द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही थी जिसे संज्ञान में लेकर पुनः मंगलवार को अस्पताल के सभी 4 कमरों को पूरी तरह से सील किया गया। मौके पर शिकायतकर्ता वीरेंद्र मौर्या भी मौजूद रहे तथा अस्पताल सील होने पर अपनी संतुष्टि जाहिर की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षक रफी आलम समेत पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

आजमगढ़ लुटेरों की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस कर्मी किए गए सम्मानित


 आजमगढ़ लुटेरों की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस कर्मी किए गए सम्मानित



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बीते दिनों तरवां थाना क्षेत्र में लूट व छिनैती जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी करने वाले तरवां थाना प्रभारी समेत तीन लोगों को अति सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।


बताते चलें कि तरवां थाना क्षेत्र में बीते 6 जनवरी को पकड़ी तिराहे के समीप पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराधी चंद्रमा प्रसाद निवासी ग्राम कोइलारी थाना रानी की सराय को गिरफ्तार किया था। तरवां थाना प्रभारी बसंत लाल ने मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हुए चंद्रमा के साथी सूरज तथा इंद्रेश यादव को बरदह पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इस अति सराहनीय कार्य के लिए मंगलवार को तरवां थाना प्रभारी बसंत लाल, मुख्य आरक्षी प्रमोद यादव एवं प्रवीण कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Tuesday, 14 February 2023

कानपुर देहात चिल्लाती रहीं मां-बेटी, सामने आया अग्निकांड का दिल दहलाने वाला वीडियो निलंबित करने के बाद एसडीएम को लिया गया हिरासत में


 कानपुर देहात चिल्लाती रहीं मां-बेटी, सामने आया अग्निकांड का दिल दहलाने वाला वीडियो


निलंबित करने के बाद एसडीएम को लिया गया हिरासत में



उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौत का बुलडोजर गरजा। कानपुर देहात के मैथा तहसील की मड़ौली पंचायत के चाहला गांव में ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पर मां-बेटी की हत्या का दाग लग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मां-बेटी चिल्लाते हुए दिखाई दे रही हैं। वह कह रही है कि इन लोगों ने आग लगा दी। कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान जिंदा जल मरीं मां-बेटी की मौत मामले को लेकर योगी सरकार गंभीर हो गई है। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद को निलंबित करने के बाद हिरासत में ले लिया गया है। एसडीएम से पुलिस पूछताछ कर रही है। लेखपाल को भी हिरासत में लेने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद और लेखपाल अशोक सिंह को दोषी मानते हुए सस्पेंड किया गया है।


दरअसल, सोमवार को कानपुर देहात के मैथा तहसील की मड़ौली पंचायत के चाहला गांव में ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची थी। इस दौरान झोपड़ी के भीतर मां-बेटी जिंदा जल गए। दोनों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी और रुरा इंस्पेक्टर भी झुलस गए। आक्रोशित लोगों ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लेखपाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। अफसरों की टीम को दौड़ा लिया। भीड़ का गुस्सा देख टीम के अन्य लोग भाग खड़े हुए।


 बाद में गुस्साए लोगों ने एसडीएम, रुरा इंस्पेक्टर, तहसीलदार व लेखपाल समेत गांव के 10 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग करते हुए शवों को नहीं उठने दिया। देर रात तक मंडलायुक्त और आईजी, डीएम लोगों को समझाया, लेकिन परिजन नहीं माने। मंगलवार सुबह उच्चाधिकारी फिर से परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।


 परिजन पांच करोड़, सरकारी नौकरी और दोनो बेटों के लिए आवास की मांग पर अड़े हैं। जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जेसीबी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान का आया वीडियो देखकर लोगों का दिल दहल रहा है।


 वहीं, घटना का एक वीडियो सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पूरा सच नजर आ रहा है। इस वीडियो में प्रमिला और उसकी बेटी शिवा जलती हुई झोपड़ी के अंदर सही सलामत मौजूद दिख रही है। जबकि, गेट के बाहर पुलिस प्रशासन दल-बल के साथ खड़ा नजर आ रहा है। जैसे ही झोपड़ी पर बुलडोजर चलाना शुरू होता है तो प्रमिला बाहर से चिल्लाते हुए झोपड़ी के अंदर आते दिखी। इसके बाद जान देने की बात कहते हुए उसने अंदर से गेट बंद कर लिया। यह देखकर कुछ महिला सिपाही गेट के पास पहुंचीं और धक्का मारकर गेट खोल दिया। गेट खुलते ही अंदर रही प्रमिला चिल्लाते हुए सुनाई दे रही है कि इन लोगों ने आग लगा दी....।

आजमगढ़ मेहनगर हौसला बुलन्द नायाब तहसीलदार की गुंडई आई सामने अपने गुंडई के बल पर जबरदस्ती भूमधरी अराजी पर फेकवाया रास्ता


 आजमगढ़ मेहनगर हौसला बुलन्द नायाब तहसीलदार की गुंडई आई सामने 


अपने गुंडई के बल पर जबरदस्ती भूमधरी अराजी पर फेकवाया रास्ता 


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के मेहनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम इँब्राहिमपुर निवासिनी मंजू चौहान पत्नी जियालाल चौहान ने आरोप लगाया की मेरे भूमधरी अराजी मे नायाब तहसीलदार मेहनगर व क्षेत्रीय लेखपाल अपनी गुंडई के बल पर पुलिस फोर्स के साथ मेरे भूमधरी अराजी मे लगे आलू की फसल को बर्बाद करते हुए जबरदस्ती रास्ता फेकवा दिए।


साथ ही मंजू चौहान ने बताया की जब मैने पूछा की आप लोग मेरे भूमधरी अराजी मे जबरदस्ती रास्ता क्यो फेकवा रहे हो? तो नायाब तहसीलदार मेहनगर ने धमकी दिए की अगर विरोध करूगी तो तुम्हे जेल भेजवादूंगा कोई मेरा कुछ नही कर पाएगा मै चाहे भूमधरी मे रास्ता फेकवाऊ चाहे जहाँ मर्जी रास्ता फेकवाऊ तुम कौन होती हो पूछने वाली।

पीड़िता मंजू चौहान ने बताया की मै हाथ पैर जोड़कर दोहाई करती रही की मेरे भूमधरी अराजी मे आप लोग जबरदस्ती रास्ता मत फेकवाऊ लेकिन नायाब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल अपनी गुंडई के बल पर पुलिस फोर्स के साथ मेरी भूमधरी अराजी मे आलू की फसल को बर्बाद करते हुए जबरदस्ती रास्ता फेकवा दिए।

घटना से आहत होकर पीड़िता मंजू चौहान ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र दिया है तथा न्याय की गोहार लगाई है




मथुरा पुलिस के सामने पति ने पत्नी को मारी गोली प्रेमी संग गई थी, वापस आने पर ली जान


 मथुरा पुलिस के सामने पति ने पत्नी को मारी गोली


प्रेमी संग गई थी, वापस आने पर ली जान


उत्तर प्रदेश मथुरा के गांव भाहई में आज सुबह पुलिस की मौजूदगी में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली माथे पर मारी गई थी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।


 एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव भाहई निवासी गंगा सिंह की पत्नी सोनिया (29) आठ महीने अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब दो महीने पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने 112 पर कॉल कर दिया। पुलिस गांव पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी।


महिला अपनी शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस के साथ में चलने लगी। तभी पति ने घर में कपड़े रह जाने की आवाज लगाई। सोनिया घर के अंदर घुसी तो पति ने सोनिया के माथे पर गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति गंगा सिंह मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही एसएसपी शैलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वारदात के समय पुलिस घर के बाहर खड़ी हुई थी। महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। घर के अंदर पति ने महिला की हत्या की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी टीम लगाई गई है।