Saturday, 8 November 2025

आजमगढ़ जीयनपुर प्रतिबंधित पशु को काटने जा रहे 2 अभियुक्तों में एक गिरफ्तार दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, तमंचा-कारतूस-चापड़ बरामद


 आजमगढ़ जीयनपुर प्रतिबंधित पशु को काटने जा रहे 2 अभियुक्तों में एक गिरफ्तार



दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, तमंचा-कारतूस-चापड़ बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना जीयनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पशु (गौवंश) को वध के लिए ले जा रहे दो अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, चापड़, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व लकड़ी का ठीहा भी बरामद किया है।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदिल पुत्र इश्तियाक (24 वर्ष), निवासी कुरैशनगर, कस्बा जीयनपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। फरार अभियुक्त का नाम रईस पुत्र रियाजुद्दीन, निवासी खालिसपुर, थाना जीयनपुर बताया गया है।


मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय टीम के साथ चुनहवा तिराहे से रौजासैफन पट्टी-खालिसपुर खजूर वाली बाग की ओर जा रहे दोनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आदिल के कब्जे से हथियार व वध उपकरण बरामद हुए। आदिल के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

आजमगढ़ निजामाबाद ससुराल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव निजामाबाद थाना क्षेत्र में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, आत्महत्या या हत्या की आशंका


 आजमगढ़ निजामाबाद ससुराल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव


निजामाबाद थाना क्षेत्र में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, आत्महत्या या हत्या की आशंका



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में निजामाबाद थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक पेड़ से 30 वर्षीय युवक वीरेंद्र उर्फ पप्पू का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान सुरजनपुर (थाना गंभीरपुर) निवासी झपसी सिंह के पुत्र के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से अपनी ससुराल बढ़या गांव में रह रहा था।


सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत निजामाबाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है और लोग तरह-तरह की चर्चाओं में जुटे हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह आत्महत्या थी या कोई और गहरी साजिश।

मऊ/आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रिश्वत लेते दरोगा को रंगेहाथों पकड़ा मुकदमे से नाम निकालने के लिए पीड़ित से मांगे थे रुपये


 मऊ/आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रिश्वत लेते दरोगा को रंगेहाथों पकड़ा



मुकदमे से नाम निकालने के लिए पीड़ित से मांगे थे रुपये



उत्तर प्रदेश, मऊ/आजमगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मऊ जनपद के हलधरपुर थाने में तैनात दरोगा अजय सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी प्रयागराज के सहसों क्षेत्र का निवासी है और वर्ष 2023 में यूपी पुलिस सेवा में चयनित हुआ था।


जानकारी के अनुसार, दरोगा अजय सिंह एक मुकदमे की विवेचना कर रहा था। मुकदमे से नाम हटाने के एवज में उसने पीड़ित से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित ने कम पैसे देने की गुहार लगाई, लेकिन दरोगा ने साफ इंकार कर दिया और ऊपर तक पैसे पहुंचाने की बात कहकर अड़ा रहा।


थक-हारकर पीड़ित ने आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। टीम ने तुरंत ट्रैप प्लान तैयार किया। शुक्रवार दोपहर एंटी करप्शन टीम का एक अधिकारी पीड़ित का रिश्तेदार बनकर उसके साथ पहुंचा और निर्धारित स्थान पर जैसे ही दरोगा ने 20 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे धर दबोचा।


पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

शाहजहांपुर 1500 रुपये प्रति घंटा लेती थीं चार्ज पुलिस छापेमारी में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 3 फरार


 शाहजहांपुर 1500 रुपये प्रति घंटा लेती थीं चार्ज


पुलिस छापेमारी में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 3 फरार



उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर शहर के पॉश इलाके रूफस चरन लेन में स्थित एक मकान में चल रहे अवैध देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवक और दो युवतियों समेत पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मकान मालकिन सहित तीन संचालक फरार हो गए। सभी आठ आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5 व 6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों में शिव कुमार पुत्र सकटेलाल (ग्राम चिनौर, थाना सदर बाजार), अध्ययन प्रताप सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह (बाबूजई, थाना कोतवाली), बंटी पुत्र सलीम खां (गदियाना, थाना सदर बाजार), सोनाली दास पुत्री मोहनदास (नियर काली मंदिर, सुकांतापाली, फैंसी डागा, बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल), काजल देवी पुत्री दिलीप पासवान (संतोषी चौक, मनिहारी बस स्टैंड, थाना कोतवाली, जिला कटिहार, बिहार) तथा फरार आरोपी संचालक दीपक शुक्ला, मकान मालकिन, उसकी एक महिला सहयोगी।


कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम टाउन हॉल क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुमित्रा एजेंसी के पीछे रूफस चरन लेन में अवैध देह व्यापार चल रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद सीओ सिटी पंकज पंत व महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मकान को घेराबंदी कर छापा मारा।


गिरफ्तार युवतियों ने पूछताछ में बताया कि ग्राहकों से प्रति घंटा 1500 रुपये वसूले जाते थे, जिसमें से उन्हें मात्र 1000 रुपये मिलते थे। शेष 500 रुपये संचालक दीपक शुक्ला और उसकी सहयोगियों के पास जाते थे। दोनों युवतियां (एक बिहार, एक पश्चिम बंगाल की) अपने शौक और खर्चे पूरा करने के लिए इस धंधे में शामिल हुई थीं।


स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपक शुक्ला और उसकी सहयोगियों का इलाके में खौफ था। लोग जानते थे कि मकान में गलत काम हो रहा है, लेकिन डर के मारे कोई शिकायत नहीं करता था। कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई न होने से लोग चुप हो गए। रोजाना अलग-अलग लोग आते-जाते थे, गली में युवक इशारों में बात करते दिखते थे। मोहल्ले की महिलाएं व बुजुर्ग परेशान थे, लेकिन इज्जत और धमकी के डर से कुछ कह नहीं पाते थे।


छापेमारी में मौके से मोबाइल, रजिस्टर और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। सीओ सिटी पंकज पंत ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। कोतवाल बृजेश सिंह ने चेतावनी दी कि देह व्यापार जैसे अपराधों पर सख्ती बरती जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Friday, 7 November 2025

आजमगढ़ रौनापार, नेपाल बॉर्डर तक फैला था गोवंश तस्करी का नेटवर्क, 9 कुख्यात साथी थे गिरोह में मोबाइल भी नहीं रखता था शातिर वाकिफ, लोकेशन ट्रेस करने में नाकाम रहती थी पुलिस जानिए STF-स्वाट की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए 50 हजार के इनामी गो-तस्कर बदमाश वाकिफ की क्राइम हिस्ट्री


 आजमगढ़ रौनापार, नेपाल बॉर्डर तक फैला था गोवंश तस्करी का नेटवर्क, 9 कुख्यात साथी थे गिरोह में



मोबाइल भी नहीं रखता था शातिर वाकिफ, लोकेशन ट्रेस करने में नाकाम रहती थी पुलिस


जानिए STF-स्वाट की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए 50 हजार के इनामी गो-तस्कर बदमाश वाकिफ की क्राइम हिस्ट्री



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा पुल के पास शुक्रवार सुबह एसटीएफ, स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश वाकिफ उर्फ वाकिब पुत्र कलाम उर्फ सलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। वाकिफ मूल रूप से फूलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।


पुलिस के अनुसार, वाकिफ ने 2015 में पशु तस्करी के पहले मुकदमे के साथ अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उसने अपना गिरोह गठित कर लिया, जिसमें अरशद, राकेश उर्फ राका, जावेद, मेराज, सुरेंद्र यादव, शहजादे उर्फ छेदी, मोहम्मद आकिल, हसीम उर्फ शेरू और शकील उर्फ भीमा जैसे खतरनाक अपराधी शामिल थे। गिरोह नेपाल बॉर्डर के रास्ते गोवंश की अवैध तस्करी में सक्रिय था। 2020 में गोरखपुर पुलिस ने उसे गैंगस्टर एक्ट में पहली बार पाबंद किया था। अब तक उसके खिलाफ कुल 67 आपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके थे। दो वर्ष पूर्व 2023 में गोरखपुर के एक गो-तस्करी कांड में नाम आने के बाद उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।


वाकिफ बेहद चालाक अपराधी था। वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल कभी नहीं करता था और गुप्त तरीके से गिरोह चलाता था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो वाकिफ ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और वह मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। इस सफल ऑपरेशन से क्षेत्र में गो-तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।


https://www.news9up.com/2025/11/50-3.html

आजमगढ़ जहानागंज सांप के काटने से महिला की हुई मौत किचन में खाना बनाते समय हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम


 आजमगढ़ जहानागंज सांप के काटने से महिला की हुई मौत



किचन में खाना बनाते समय हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम


उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के नगर पंचायत जहानागंज के वार्ड नंबर 10 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर मुस्तफाबाद में बुधवार रात सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिमला चौहान (38 वर्ष) पत्नी सूर्यभान चौहान बीती रात लगभग 8 बजे घर के किचन में खाना बना रही थीं। किचन की टूटी टाइल्स में प्लास्टिक लगाने के दौरान भीतर छिपे सांप ने उन्हें काट लिया।


परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सिधारी होते हुए खरिहानी बाजार स्थित एक चिकित्सक के पास ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति सूर्यभान चौहान गुजरात में नौकरी करते हैं, जबकि शिमला अपने सास-ससुर के साथ गांव में रहती थीं। उनके पीछे 14 वर्षीय बेटी निधि और 11 वर्षीय बेटा अंश है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

आजमगढ़ रौनापार पूर्व विधायक व भाजपा नेता वंदना सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी न्यूज संचालक पर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


 आजमगढ़ रौनापार पूर्व विधायक व भाजपा नेता वंदना सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी



न्यूज संचालक पर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित भाजपा नेता और वर्तमान प्रत्याशी वंदना सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने और फर्जी न्यूज पोर्टल चलाने के आरोप में रौनापार थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका जताते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। रौनापार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 417/2025 अंतर्गत धारा 353(2) भारतीय न्याय सहिंता (BNS) के तहत दर्ज कर लिया है।


शिकायतकर्ता सुनील सिंह पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी सिंह, निवासी ग्राम रौनापार, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ ने थानाध्यक्ष मंतोष सिंह को संबोधित तहरीर में कहा कि आनंद गौड़ पुत्र नर्वदेश्वर गौड़, निवासी छपरा सुलतानपुर, थाना जीयनपुर, आजमगढ़ 'N.N.I.24 न्यूज' नामक फेसबुक पेज को फर्जी आईडी से संचालित करता है, जो कहीं रजिस्टर्ड नहीं है। इस पेज पर शेख ओसामा रफत पुत्र रफत, निवासी चांदपार, थाना जीयनपुर, आजमगढ़ ने पूर्व विधायिका एवं भाजपा की लोकप्रिय नेता वंदना सिंह पत्नी स्वर्गीय सर्वेश सिंह उर्फ सिपू सिंह, पूर्व विधायक सगड़ी के नाम पर अभद्र टिप्पणी की। सुनील सिंह ने तहरीर में उल्लेख किया कि इस तरह की टिप्पणियां आम जनमानस में भारी रोष पैदा कर रही हैं और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ सकती हैं। यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में माहौल बिगड़ने की संभावना है। उन्होंने N.N.I.24 न्यूज संचालक पर सम्मानित व्यक्तियों के खिलाफ अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी है।