Sunday, 8 June 2025

जौनपुर थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार कब्जे से लाइसेन्सी रायफल व कारतूस बरामद।


 जौनपुर थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तो  को किया गया गिरफ्तार



कब्जे से लाइसेन्सी रायफल व कारतूस बरामद। 


उत्तर प्रदेश, जौनपुर जिले मे प्रभारी निरीक्षक बदलापुर अरविन्द कुमार पाण्डेय के कुशल संचालन मे विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर पुलिस टीम उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय मय हमराही कर्मचारी गण के द्वारा थाना स्थानीय के ग्राम देवरामपुर में हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त गण 1. जगन्नाथ यादव पुत्र स्व0 राम अवध यादव निवासी पचरुखवा थाना पवई जनपद आजमगढ़ 2. सुनील कुमार राजभर पुत्र रामअवध राजभर ग्राम सरैना थाना अहरौला जिला आजमगढ़  के कब्जे से 01 लाइसेन्सी रायफल .315 बोर व 03 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद करते हुए  कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक-08.06.2025 बहद ग्राम देवरामपुर से हिरासत पुलिस में लिया गया। 


बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-

1. जगन्नाथ यादव पुत्र स्व0 राम अवध यादव निवासी पचरुखवा थाना पवई जनपद आजमगढ़

2. सुनील कुमार राजभर पुत्र रामअवध राजभर ग्राम सरैना थाना अहरौला जिला आजमगढ़


बरामदगी-

(1) 01 लाइसेन्सी रायफल .315 बोर व 03 खोखा कारतूस 315 बोर 


गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1.उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय  थाना बदलापुर जौनपुर।

2.उ0नि0 उदय प्रताप  थाना बदलापुर जौनपुर।

3.का0 पिकेश कुमार  थाना बदलापुर जौनपुर।

आजमगढ़ अतरौलिया/सिधारी जमीन बिक्री के नाम पर बनाया शिकार, रजिस्ट्री नहीं हुई पूरी दबंगों की धमकी से पीड़ित भयभीत, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार


 आजमगढ़ अतरौलिया/सिधारी जमीन बिक्री के नाम पर बनाया शिकार, रजिस्ट्री नहीं हुई पूरी


दबंगों की धमकी से पीड़ित भयभीत, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम चकनेवाज निवासी संतोष सैनी पुत्र हरिहर ने विपक्षी संदीप व अन्य के खिलाफ जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संतोष सैनी ने विपक्षी संदीप उनकी पत्नी शशिकला और राममिलन यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


संतोष सैनी ने अपनी शिकायत में बताया कि संदीप यादव, निवासी भोराजपुर कला, थाना अतरौलिया, के साथ आजमगढ़ हाइवे के पास जमीन के क्रय-विक्रय को लेकर 31 जनवरी 2023 को एक इकरारनामा हुआ था। इसके तहत 5 लाख रुपये नकद और बाद में 15 लाख रुपये (7.5 लाख नकद और 7.5 लाख बैंक ट्रांसफर के माध्यम से) संदीप को दिए गए। यह राशि गवाहों मुकेश कुमार, लौहर और लक्ष्मीकांत मौर्य की उपस्थिति में दी गई थी। संदीप ने आश्वासन दिया था कि वह जमीन का बैनामा कर देंगे, लेकिन न तो रजिस्ट्री हुई और न ही रुपये वापस किए गए। संतोष सैनी ने आरोप लगाया कि संदीप यादव और उनके साथियों ने जानबूझकर धोखाधड़ी और जालसाजी की। इसके अलावा, रुपये मांगने पर संदीप, उनकी पत्नी शशिकला और राममिलन यादव ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी। मार्च 2025 में जब संतोष ने रुपये मांगने के लिए संदीप के घर का दौरा किया, तो चार-पांच लोग असलहों के साथ उन्हें दौड़ाकर मारने की कोशिश की। संतोष ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।


शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विपक्षी दबंग और भू-माफिया प्रवृत्ति के हैं, जो अन्य लोगों के साथ भी इस तरह के कृत्य करते रहते हैं। संतोष ने बताया कि विपक्षियों ने उनके रुपये से मकान का निर्माण किया और एक चार पहिया वाहन शशिकला के नाम से खरीदा।


 संतोष ने यह भी कहा कि विपक्षी उन्हें आत्महत्या करने या जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा करते हैं कि पुलिस और कोर्ट का उन पर कोई असर नहीं पड़ता। संतोष सैनी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि विपक्षियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और 20 लाख रुपये की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर थाना अतरौलिया पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 194/2025 अंतर्गत धारा 420 भा0द0स0 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Saturday, 7 June 2025

आजमगढ़ अहरौला तमसा नदी के पुल पर दूल्हे की कार दुर्घटनाग्रस्त, हवा में लटकी दूसरी गाड़ी में सवार होकर रवाना हुआ दूल्हा


 आजमगढ़ अहरौला तमसा नदी के पुल पर दूल्हे की कार दुर्घटनाग्रस्त, हवा में लटकी



दूसरी गाड़ी में सवार होकर रवाना हुआ दूल्हा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में तमसा नदी के पुराने पुल पर शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज हादसा हो गया। शादी के लिए सजी एक कार लोहे के एंगल से टकराकर हवा में चार फीट ऊपर लटक गई। यह एंगल बड़ी गाड़ियों के प्रवेश को रोकने के लिए लगाया गया था।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में चालक के साथ दूल्हा भी सवार था। हादसे के तुरंत बाद दोनों गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए और दूसरी गाड़ी में सवार होकर शादी के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि कार शादी के बाद दूल्हे को लेकर लौट रही थी। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि चालक को झपकी आ गई होगी या वह नशे में गाड़ी चला रहा था।


घटना के चार घंटे बीत जाने के बावजूद न तो कोई संबंधित व्यक्ति मौके पर पहुंचा और न ही फरार हुए चालक और दूल्हे की कोई जानकारी मिल सकी। अहरौला थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच की जा रही है।

गोरखपुर शर्मनाक घटना , शादी समारोह में दरिंदगी दूल्हे के भाई ने 13 साल की साली के साथ किया दुष्कर्म


 गोरखपुर शर्मनाक घटना , शादी समारोह में दरिंदगी



दूल्हे के भाई ने 13 साल की साली के साथ किया दुष्कर्म



उत्तर प्रदेश, गोरखपुर पिपराइच इलाके में एक शादी समारोह के दौरान मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दूल्हे के छोटे भाई मिथिलेश कुमार ने दुल्हन की 13 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का दबाव बनाया और धमकी दी कि मना करने पर वह वीडियो वायरल कर देगा और उसके जीजा की हत्या कर दुल्हन को विधवा कर देगा।


मिली जानकारी के मुताबिक घटना 29 मई 2025 को चिलुआताल के ताजडीहा गांव से पिपराइच में आई बारात के दौरान हुई। शादी की रात, जब नाबालिग घर के पीछे गई, तभी मिथिलेश ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण पीड़िता चार दिन तक चुप रही, लेकिन आरोपी की धमकियों से तंग आकर उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने गुरुवार को पिपराइच थाने में मिथिलेश के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह चिलुआताल क्षेत्र के रहने वाले मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता की बड़ी बहन ने प्रेम विवाह किया था, और दोनों परिवारों में पहले से जान-पहचान थी। मिथिलेश शादी तय होने के बाद पीड़िता के घर आता-जाता था और उससे बातचीत करता था। उसने नाबालिग से शादी का दबाव बनाया, लेकिन उम्र कम होने के कारण परिवार ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर मिथिलेश ने शादी के दिन इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।



पिपराइच पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Friday, 6 June 2025

आजमगढ़ मेंहनाजपुर युवक की हत्या के मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार 4 जून की रात लड़की से मिलने जाते समय की गई थी हत्या, चाकू बरामद


 आजमगढ़ मेंहनाजपुर युवक की हत्या के मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार



4 जून की रात लड़की से मिलने जाते समय की गई थी हत्या, चाकू बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरवां में बीते 4 जून 2025 की रात हुई युवक अमित राजभर उर्फ गोलू की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अवनीश राजभर, मनीष राजभर और सुदामी देवी शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है।


विदित हो कि 5 जून 2025 को अरुण राजभर, पुत्र कल्पनाथ राजभर, निवासी अहिरौली खिजिरपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ ने मेंहनाजपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, उनका भतीजा अमित राजभर उर्फ गोलू, पुत्र अरविंद राजभर, ग्राम बरवां की एक लड़की से मित्रता रखता था। परिवार द्वारा कई बार मना करने के बावजूद अमित उस लड़की से मिलने 4 जून 2025 की रात को बरवां गया था। वहां अवनीश राजभर, मनीष राजभर और सुदामी देवी, जो सभी ग्राम बरवां के निवासी हैं, ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस तहरीर के आधार पर मेंहनाजपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की जांच थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।


पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की तलाश शुरू की। 05 जून 2025 को थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ अभियुक्त अवनीश राजभर और मनीष राजभर को बरवा मोड़ पर उस समय हिरासत में लिया, जब वे कहीं जाने की फिराक में थे। इसके बाद, 6 जून 2025 को सुबह करीब 07:45 बजे उपनिरीक्षक विक्रांत मिश्रा ने अपनी टीम और महिला आरक्षी चंदा पाल के साथ तीसरी अभियुक्ता सुदामी देवी पत्नी स्वर्गीय विजय राजभर को ग्राम बरवां से गिरफ्तार किया।

आजमगढ़ मुबारकपुर बकरीद से पहले लोहरा गांव में सघन तलाशी अभियान कड़ी निगरानी के लिए एक प्लाटून पीएसी के साथ 19 उपनिरीक्षक, 40 पुरुष आरक्षी, 8 महिला आरक्षी और राजस्व विभाग की टीम तैनात


 आजमगढ़ मुबारकपुर बकरीद से पहले लोहरा गांव में सघन तलाशी अभियान



कड़ी निगरानी के लिए एक प्लाटून पीएसी के साथ 19 उपनिरीक्षक, 40 पुरुष आरक्षी, 8 महिला आरक्षी और राजस्व विभाग की टीम तैनात



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बकरीद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सायं पांच बजे पुलिस और प्रशासन ने सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव के प्रत्येक घर में जानवरों की गहन जांच की गई। बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। इस अभियान में पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें सक्रिय रूप से शामिल रहीं, जबकि गांव में शांति बनाए रखने के लिए 39वीं बटालियन की एक प्लाटून पीएसी को भी तैनात किया गया है।


मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार के निर्देश पर लोहरा गांव में तलाशी अभियान को दो पुलिस टीमों ने अंजाम दिया। पहली टीम का नेतृत्व स्वयं थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार और महिला चौकी प्रभारी अंकिता शुक्ला ने किया, जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व लोहरा चौकी प्रभारी प्रमोद यादव ने संभाला। इन टीमों में 19 उपनिरीक्षक, 40 पुरुष आरक्षी, 8 महिला आरक्षी और राजस्व विभाग की टीम में लेखपाल आशिफ जमाल, पंकज कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।



जानकारी के अनुसार, बकरीद के अवसर पर कुबार्नी के लिए रखे गए जानवरों को लोहरा गांव से पहले ही पड़ोसी गांवों या गांव में निर्धारित अस्थाई बाड़ों में स्थानांतरित कर दिया गया था। हर वर्ष बकरीद के दौरान लोहरा गांव में प्रशासन द्वारा इसी तरह की सतर्कता बरती जाती है। कुबार्नी के जानवरों को गांव से हटाकर पास के गांवों या निर्धारित स्थानों पर रखा जाता है, ताकि पर्व के दौरान किसी भी तरह की आव्यवस्था या विवाद की स्थिति से बचा जा सके। बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने लोहरा गांव में तीन दिनों तक विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें गांव में कैंप कर रही हैं और लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। गांव में तैनात 39वीं बटालियन की पीएसी प्लाटून भी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। लोहरा गांव में बकरीद के दौरान प्रशासन की यह सतर्कता कोई नई बात नहीं है। हर साल इस पर्व के दौरान गांव में इसी तरह की व्यवस्था की जाती है।


 घर-घर तलाशी, पुलिस बल की तैनाती और राजस्व विभाग की निगरानी के जरिए प्रशासन यह सुनिश्चित करता है कि बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण तरीके से संपन्न हो। इस वर्ष भी प्रशासन ने अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और प्रशासन का सहयोग किया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल को पर्व की शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बताया। प्रशासन ने भी ग्रामीणों से अपील की है कि वे बकरीद के दौरान शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखें।

आजमगढ़ महराजगंज ताबड़तोड़ हमले के आरोपी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार मृतक द्वारा बीती शाम अपनी मां और एक बच्ची पर हांसिए से किया था जानलेवा हमला


 आजमगढ़ महराजगंज ताबड़तोड़ हमले के आरोपी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत



परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार


मृतक द्वारा बीती शाम अपनी मां और एक बच्ची पर हांसिए से किया था जानलेवा हमला


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक मानसिक रूप से विक्षिप्त और नशे की लत से ग्रस्त युवक सन्नी मिश्र (26) ने ताबड़तोड़ दो हमले कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इसके बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे पुलिस भी सकते में है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।


 पुलिस के अनुसार, सन्नी मिश्र, पुत्र अमरजीत मिश्र, निवासी नरोत्तमपुर, ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे पहले अपनी मां शशिकला को पैर से मारकर गिराया और फिर हंसिए से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसने विशुनपुर निवासी रामबदन यादव की 10 वर्षीय नातिन आर्या यादव पर हंसिए से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में बच्ची की उंगली कट गई, गालफड़ा लटक गया और गले पर गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों का आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सन्नी की मां खतरे से बाहर बताई जा रही है।


पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी थी कि तभी सूचना मिली कि सन्नी मिश्र महराजगंज-कप्तानगंज मार्ग पर विशुनपुर और नरोत्तमपुर के बीच गंभीर रूप से घायल पड़ा है। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया, जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सन्नी की मौत सड़क हादसे से होने की बात सामने आई है, लेकिन परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। महराजगंज पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी, जिससे जांच को और सटीक दिशा दी जा सकेगी।