Saturday, 15 March 2025

जौनपुर एक साथ सिपाही बनकर 3 सगी बहनों ने रचा इतिहास ढेर सारे आईएएस और पीसीएस अफसरों को देने के कारण हमेशा चर्चा में रहता है यह जिला


 जौनपुर एक साथ सिपाही बनकर 3 सगी बहनों ने रचा इतिहास



ढेर सारे आईएएस और पीसीएस अफसरों को देने के कारण हमेशा चर्चा में रहता है यह जिला


उत्तर प्रदेश का जौनपुर जनपद अधिकतर आईएएस और पीसीएस देने के कारण हमेशा से चर्चा में बना रहता है। जौनपुर के एक गांव में करीब हर घर में कोई न कोई अधिकारी है। इसी जिले की तीन सगी बहनों ने एक साथ सिपाही बनकर इतिहास रच दिया। होली के ठीक पहले जब यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट आया तो इनकी त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई। तीनों बहनों और परिवार को होली की शुभकामनाओं के साथ ही सेलेक्शन की खूब बधाइयां मिल रही हैं। तीनों बहनें जिले के मड़ियाहू तहसील क्षेत्र के महमदपुर अजोशी गांव की रहने वाली हैं।


 स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इंद्रपाल चौहान के बेटे स्वतंत्र कुमार चौहान की तीनों बेटियां खुशबू चौहान, कविता चौहान और सोनाली चौहान ने एक साथ परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की। होलिका के दिन आए यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम ने इस घर में त्योहार की खुशियां दोगुनी कर दिया।


जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव एवं जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा रविचंद्र यादव ने बताया कि खुशबू गांव के पास में ही मेहंदीगंज में खो-खो की तैयारी करती थी और अखिल भारतीय स्तर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की तरफ से खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिनिधत्वि कर चुकी है। कविता जौनपुर कबड्डी टीम की तरफ से उत्तर प्रदेश के लिए मैच खेल चुकी है। इसके साथ ही सोनाली दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की तरफ से क्रॉस कंट्री रेस में भाग ले चुकी है।


प्रशिक्षक रविचंद्र यादव ने बताया कि तीनों बहनें बराबर अभ्यास करती रही और इसी का परिणाम है कि यह एक साथ आरक्षी के पद पर नियुक्त की गई है, इनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

फतेहपुर एसपी की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली पुलिस महकमे में शोक की लहर, कारण अज्ञात


 फतेहपुर एसपी की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली


पुलिस महकमे में शोक की लहर, कारण अज्ञात



उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में होली के दिन पुलिस महकमे में मातम छा गया। पुलिस कप्तान की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने अपने सिर में राइफल सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली सिर को पार करते हुए दूसरे तरफ से बाहर निकल गई है। सिपाही ने घटना को किराए के कमरे पर अंजाम दिया। जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आत्महत्या का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि पत्नी से विवाद के बाद घटना घटित हुई है।


प्रयागराज निवासी 32 वर्षीय सिपाही महेंद्र पाल की पुलिस लाइन में तैनाती थी। वह पुलिस कप्तान के गार्द में था। 50 नंबर ओवरब्रिज के पास एक मकान में किराए के कमरे में रहता था। होली के दिन शुक्रवार को वह अपने कमरे पर ही था। इसी बीच सुबह करीब 11 बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागकर उसके कमरे पर पहुंचे। सिपाही के कमरे का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। सिपाही लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसका सिर एक तरह से उड़ गया था। उसने राइफल को अपने सिर में सटाकर गोली मारी थी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुच गई पुलिस महकमे के लोग सिपाही को लेकर तत्काल अस्पताल भागे। रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। सीओ सुशील दुबे ने बताया कि सिपाही पुलिस लाइन में तैनात था। खुद से गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


 उसके पड़ोसियों के अनुसार महेंद्र नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करता था। ड्यूटी से आने के बाद पास की एक पान की गुमटी से सिगरेट के दो पैकेट खरीदे और लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। बताया जाता है कि 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी। महेंद्र प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के बड़ी धारु का पुरवा के निवासी थे। उनकी शादी प्रयागराज के ही फाफामऊ के गोहरी शांति पुरम निवासी रामचंद्र पाल की बेटी अंतिमा पाल से हुई थी। दोनों को एक साल की बेटी है।

Friday, 14 March 2025

आजमगढ़ निजामाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं को चौकी प्रभारी फरिहा ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा चाय न देने पर एक दिन पूर्व दिया था धमकी


 आजमगढ़ निजामाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं को चौकी प्रभारी फरिहा ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा



चाय न देने पर एक दिन पूर्व दिया था धमकी


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बजार में आज शुक्रवार को दोपहर लगभग बारह बजे होली खेल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने दौड़ा दौड़ा कर पीट दिया है जिसके कारण फरिहा में लोगों ने होली खेलना बंद कर दिया है। फरिहा चौकी प्रभारी के लाठियों से घायल आंसू मोदनवाल , अंचल मोदनवाल, सोनू मोदनवाल, पियूष कुमार बरनवाल, गोलू मोदनवाल, शिवम् मोदनवाल, रिंकू विश्वकर्मा, सत्यम मोदनवाल, दीपक कुमार विश्वकर्मा, सक्षम वर्मा, सहित आदि लोगों को काफ़ी चोट आई है।


 लोगों ने बताया कि चौकी प्रभारी सबको फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए कह रहे थे। गोलू मोदनवाल ने बताया कि कल शाम को चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने मेरी दुकान से चाय मांगा लेकिन दूध नहीं होने के कारण चाय नहीं दे पाया था तो चौकी प्रभारी ने गाली गुप्ता देकर धमकी दिया था कि तुम लोगों को कल दिल खोलकर होली खिलाऊंगा। क्यों की रोज चाय पानी नाश्ता उसी दुकान से करते थे। उसी के विरोध में आज चौकी प्रभारी ने घर में दौड़ा दौड़ा कर लाठियों से पीटा जिसके कारण दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को काफ़ी चोट आई है।


 थाना प्रभारी निजामाबाद हिरेंद्र प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंचे तो सभी घायलों ने अपनी घाव दिखाई है तो उन्होंने लोगों को समझा बुझा कर मामले को उच्च अधिकारियों से बताने पर लोग शांत हो गए हैं। और घायलों ने अपना इलाज निजी अस्पताल में करा रहे हैं।

शाहजहांपुर होली जुलूस में बवाल, आरएएफ पर पथराव हुड़दंगियों पर फोर्स ने किया लाठीचार्ज


 शाहजहांपुर होली जुलूस में बवाल, आरएएफ पर पथराव



हुड़दंगियों पर फोर्स ने किया लाठीचार्ज



उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब के जुलूस में हुड़दंगियों ने दो जगह बवाल कर दिया। जुलूस से काफी पीछे नाचते-गाते झुंड बनाकर चल रहे कुछ युवाओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस ने हुड़दंगियों को दौड़ाकर पीटा। यह लाठीचार्ज सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके में हुआ। बताते चलें कि बड़े लाट साहब के जुलूस में घंटाघर पर हुड़दंग करने वालों पर आरएएफ ने लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया था। लाठी चलने से हुडदंगियो में खलबली मच गई। शुक्रवार को बड़े लाट साहब का जुलूस कड़ी सुरक्षा में निकाला गया। सदर बाजार थाना के नजदीक पंखी चौराहा से होते हुए जुलूस घंटाघर की तरफ बढ़ा। घंटाघर पर काफी भीड़ एकत्रित थी।


 बताया जा रहा है कि आरएएफ के आते ही लोगों ने जूते-चप्पल आदि फेंकने शुरू कर दिए। इसे लेकर सड़क पर एकत्रित भीड़ को खदेड़ने के लिए आरएएफ ने लाठीचार्ज कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने घंटाघर पर खड़े हुडदंगियो को लाठी से खदेड़कर जुलूस को निकलवाया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में जुलूस को आगे की तरफ रवाना किया गया।


होली पर रंगों की बौछार के बीच शुक्रवार को लाट साहब का जुलूस निकाला गया। बड़े लाट साहब आरएएफ के घेरे में रहे। रंगों की बौछार के साथ ही उनका स्वागत जूते और चप्पलों से किया गया। इस बीच ड्रोन कैमरे से निगहबानी की गई। शुक्रवार की सुबह कूंचा लाला से निकलकर बड़े लाट साहब ने चौकसीनाथ मंदिर में शीश नवाया। वहां से मुख्य सड़क पर लाट साहब को भैंसागाड़ी पर सवार कराया गया। उसके बाद उनकी सवारी चौक कोतवाली में पहुंची। जहां कोतवाल ने सलामी दी। यहां से सराफा बाजार, चारखंभा, केरूगंज, मिशन स्कूल, जेल से जीआईसी होते हुए विश्वनाथ मंदिर के पास जुलूस पहुंचा।


पूजन करने के बाद दोबारा से शहीद पार्क के सामने से एसपी कॉलेज, पंखी चौराहा, बहादुरगंज पंचराहा, सदर बाजार थाना, कालीचरन रोड चरन, बंगश से कूंचा लाला में जुलूस समाप्त हुआ। जुलूस का प्रत्येक रूट पर रंग और जूतों से स्वागत किया गया। जुलूस के रास्ते पर धार्मिक स्थलाें को तिरपाल से ढका गया। बैरीकेडिंग भी कराई गई।

आजमगढ़ निजामाबाद प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजनों ने पीटा, हुई मौत


 आजमगढ़ निजामाबाद प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजनों ने पीटा, हुई मौत



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका से मिलने गए युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात लगभग दो बजे रानी की सराय थाना क्षेत्र के बसई गांव का रहने वाला फैसल (20) प्रेमिका से मिलने के लिए आया। इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो उन्होंने फैसल की जमकर पिटाई कर दी।


इसके बाद उसके घर वालों को सूचना दी। जानकारी होते ही उसके भाई राशिद और आमिर मौके पर पहुंचे। भाई को घायल अवस्था में देखकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने राशिद और आमिर की भी जमकर पिटाई कर दी।


परिजन फैसल को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बसई गांव के प्रधान के माध्यम से परिवार के लोगों ने निजामाबाद थाने में तहरीर दी और मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।

इस बाबत थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला था। फैसल लड़की से मिलने गया था, लेकिन लोगों ने मिलने नहीं दिया। इसी को लेकर उसने सुसाइड कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

आजमगढ़ सरायमीर 20 हजार घूस लेते बैंक का शाखा प्रबंधक धराया सीबीआई ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, केसीसी लोन के बदले मांगे थे रुपए


 आजमगढ़ सरायमीर 20 हजार घूस लेते बैंक का शाखा प्रबंधक धराया



सीबीआई ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, केसीसी लोन के बदले मांगे थे रुपए


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की सिकहौला शाखा के प्रबंधक अभिषेक राय को सीबीआई ने बुधवार की देर रात 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


 प्रबंधक द्वारा 92 हजार रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड का लोन देने के एवज में 20 हजार रुपए घूस मांगा जा रहा था। प्रबंधक को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीबीआई के अनुसार नजीबाबाद निवासी मेवालाल राम ने शिकायत की थी कि शाखा प्रबंधक द्वारा उससे घूस मांगा जा रहा है।मेवालाल की शिकायत के बाद राजधानी स्थित सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम आजमगढ़ भेजी गई, जिसने शाखा प्रबंधक को घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा।

आजमगढ़ शहर कोतवाली शिब्ली प्रिंसिपल की तहरीर पर 2 अभियुक्तों पर हुई कार्रवाई पुलिस ने जिले के बाहर जाकर किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ शहर कोतवाली शिब्ली प्रिंसिपल की तहरीर पर 2 अभियुक्तों पर हुई कार्रवाई


पुलिस ने जिले के बाहर जाकर किया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की शहर कोतवाली पुलिस ने शिब्ली नेशनल कॉलेज के प्रिंसिपल अफसर अली द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर दो अभियुक्तों को गाजीपुर जनपद में जाकर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह अभियुक्त परीक्षा में साल्वर बिठाने वाले गैंग के सदस्य बताए गये हैं।


शिब्ली नेशनल कालेज के प्रिंसिपल व केन्द्राध्यक्ष द्वारा पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि शिब्ली नेशनल कालेज परीक्षा केन्द्र में संचालित की जा रही UPCCSCR : 2024-25 परीक्षा में 4 जनवरी को प्रथम पाली की परीक्षा में कक्ष संख्या- 103 में अनूप सागर पुत्र वीरेन्द्र कुमार ग्राम मऊपारा, देवकली गाज़ीपुर सामिलित हुआ, उक्त कक्ष में 03 कक्ष निरीक्षक, 01. डा0 मोहम्मद अफजल अन्सारी (7452805782), शाहबाज़ अरशद (7518342606), विजय कुमार यादव (9450118941) ड्यूटी पर थे। एक अभ्यर्थी का आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया में KYC अपडेट न हो पाने के कारण डाटा का मिलान नहीं हो पा रहा था, संदेहवश जब पूछा गया तो पहले उसने स्वीकार करने से मना कर दिया और स्वयं को अनूप सागर पुत्र वीरेन्द्र कुमार बताया परन्तु जब परीक्षा केन्द्र पर तैनात पुलिस बल की सहायता से सख्ती से पूछताछ की गयी तो अभ्यर्थी ने अपना सही नाम विकास कुमार पुत्र राम आसरे प्रसाद निवासी असनिया कुवा, थाना कदम कुवा, पटना, बिहार बताया। वह अनूप सागर पुत्र वीरेन्द्र कुमार के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में सम्मिलित हुआ था, विकास कुमार ने यह भी बताया कि कुछ पैसों के बदले उसने यह काम किया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच ने जुट गई।


दिन बृहस्पतिवार 13 मार्च 2025 को उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव द्वारा हमराहियों के साथ उपरोक्त मुकदमें में वांछित अभियुक्त सूर्यकान्त कुशवाहा उर्फ मन्टु पुत्र बलिराम सिंह कुशवाहा निवासी अन्धऊ थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को उसके घर से समय करीब 14:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताये अनुसार एक अन्य अभियुक्त बबलू यादव पुत्र किशोर सिंह यादव को ग्राम अन्धऊ थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को उसके घर से समय करीब 15:00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।