Friday, 11 October 2024

आजमगढ़ उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की हुई मौत 8 साल पूर्व चाकू से गला रेत कर पत्नी को उतारा था मौत के घाट


 आजमगढ़ उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की हुई मौत


8 साल पूर्व चाकू से गला रेत कर पत्नी को उतारा था मौत के घाट




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पत्नी की हत्या कर जेल में सजा काट रहे बंदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची जेल पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। सरायमीर थाना क्षेत्र के पठान टोला मीर हसन गांव निवासी 60 वर्षीय मुजीबुर्रहमान वर्ष 2005 से पहले मलेशिया में रेस्टोरेंट संचालन का काम करते थे।


 जेलर आर एन गौतम ने बताया मुजीबुर्रहमान लगभग 20 अप्रैल 2016 को किसी बात से नाराज होकर अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दिया था। हत्या के बाद खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंच गया था। उसी के जुर्म में लगभग 2 सालों से उम्र कैद की सजा काट रहा था। कुछ दिनों से किडनी में संक्रमण हो गया था जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था।


 किडनी में संक्रमण होने के कारण उसका वेंटिलेटर और डायलिसिस चल रहा था। बीएचयू में हालत सुधार न होने पर डॉक्टर ने वहां से भी जवाब दे दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। मौत की सूचना इसके परिवार वालों को दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक तीन पुत्रों का पिता था।

आजमगढ़ जीयनपुर फिर धार्मिक मंच पर लगे बार बालाओं के ठुमके वीडियो संज्ञान में आते ही एसपी ग्रामीण ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश


 आजमगढ़ जीयनपुर फिर धार्मिक मंच पर लगे बार बालाओं के ठुमके



वीडियो संज्ञान में आते ही एसपी ग्रामीण ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला मे धार्मिक मंच पर बार बालाओं के ठुमके लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो संज्ञान में आते ही एसपी ग्रामीण ने कोतवाल को जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।


 सगड़ी तहसील में धार्मिक मंच पर बार बालाओं के ठुमके लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी एक दिन पूर्व ही तहसील के अजमतगढ़ नगर पंचायत की रामलीला में मंच पर बार बाला के ठुमके लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। 


वहीं अब जीयनपुर में थाने से मात्र कुछ दूरी पर हो रही रामलीला के मंच पर बार बालाओं के ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई बार बालाएं मंच पर फिल्म के गीतों पर अश्लील डांस कर रही हैं और नीचे बैठे लोग शोर कर रहे हैं। वायरल वीडियो का जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

आजमगढ़ अहरौला डूबने से 2 युवकों की हुई मौत सुबह पोखरी से फूल निकालने के लिए गए थे युवक


 आजमगढ़ अहरौला डूबने से 2 युवकों की हुई मौत


सुबह पोखरी से फूल निकालने के लिए गए थे युवक




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में पोखरी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक पोखरी में फूल निकालने के लिए घुसे थे। मौके पर मौजूद तीसरे युवक द्वारा शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने डूबे हुए दोनों युवकों को बाहर निकाला।


जानकारी के अनुसार जनपद अंबेडकर नगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के उद्धोपट्टी गांव के रहने वाले तीन युवक सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर से अहरौला थाना क्षेत्र के स्थित शकरकोला ग्राम सभा में प्राथमिक स्कूल के बगल स्थित पोखरी में फूल निकालने के लिए गए थे। एक युवक पोखरी किनारे खड़ा था दो युवक पोखरी में उतर गए। बहुत कोशिश के बाद दोनों युवकों को दो फूल मिले। दोबारा फूल निकालने के लिए यह दोनों युवक पुनः पोखरी में घुसे और पोखरी में स्थित गड्ढे में फंस गए। पोखरी के किनारे एक मौजूद तीसरे युवक द्वारा शोर मचाया गया। करीब आधे घंटा बाद स्थानीय ग्रामीण पोखरी के पास पहुंचे और डूबे हुए दोनों युवकों को पोखरी से बाहर निकाला।


इन दोनों युवकों को इलाज के लिए अंबेडकर नगर के चैनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक लड़कों में एक का नाम मोनू शर्मा उम्र करीब 17 साल पुत्र श्रीनाथ शर्मा, दूसरा अमरीश मिश्रा पुत्र नारिंग मिश्रा, जो ग्राम उद्धोपट्टी थाना जैतपुर अंबेडकर नगर के मूल निवासी थे।

आजमगढ़ मुबारकपुर अनियंत्रित कार खाई में पलटी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई कार


 आजमगढ़ मुबारकपुर अनियंत्रित कार खाई में पलटी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल



टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई कार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुहब्बतपुर मोड़ के पास सुबह में एक अर्टिगा कार का टायर फटने के बाद अनियंत्रित कार एक विद्युत पोल को तोड़कर खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।


मिली जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव निवासी अमन सिंह पुत्र रामाशंकर, निखिल सिंह, राजेश यादव सहित पांच लोग कार में सवार होकर सुबह करीब 7 बजे घर सठियांव की तरफ जा रहे थे। कार जैसे ही मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुहब्बतपुर मोड़ के पास पहुँची, अचानक आर्टिगा कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल को तोड़कर सड़क के किनारे खाई में पलट गयी। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। 


टायर फटने की आवाज सुनकर राहगीर व स्थानीय लोग दौड़ पड़े और क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से दवा इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

Thursday, 10 October 2024

आजमगढ़ डीएम ने 12 अक्टूबर की महानवमी की छुट्टी को किया रद्द अब इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

आजमगढ़ डीएम ने 12 अक्टूबर की महानवमी की छुट्टी को किया रद्द



अब इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को अवगत कराया की महानवमी के अवसर पर 12 अक्टूबर 2024 को पोषित सार्वजनिक अवकाश के स्थान पर अब सार्वजनिक अवकाश (आवश्यक सेवाओं के छोड़ते हुए) 11 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने उक्त आदेश के अनुपालन में जनपद में 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

 

आजमगढ़ जहानागंज शरारती तत्व ने खण्डित की दुर्गा प्रतिमा भड़का आक्रोश, मौके पर पुलिस बल तैनात


 आजमगढ़ जहानागंज शरारती तत्व ने खण्डित की दुर्गा प्रतिमा



भड़का आक्रोश, मौके पर पुलिस बल तैनात




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के नगर पंचायत जहानागंज बाजार क्षेत्र के कस्बा में स्थानीय नागरिकों का आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा किसी शरारती तत्व ने खंडित कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले को संज्ञान मे लेकर जांच में जुटी हुई है।


बता दें कि जहानागंज के उत्तरी मोहल्ले में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। पंडाल पर कुछ लोग देख रेख के लिए मौजूद भी थे लेकिन लगभग प्रात: 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि किसी ने मूर्ति को खंडित कर दिया है जिसके बाद मौके पर आक्रोश बढ़ रहा है। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष के के गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया तथा उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि जो भी ऐसा किया है उसके ऊपर कारवाई की जाएगी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

आजमगढ़ गंभीरपुर पोखरी में उतराई मिली महिला की लाश पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहती थी महिला 6 अक्टूबर की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता, पिता ने थाने में दी तहरीर


 आजमगढ़ गंभीरपुर पोखरी में उतराई मिली महिला की लाश


पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहती थी महिला


6 अक्टूबर की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता, पिता ने थाने में दी तहरीर




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद मे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पोखरी में 33 वर्षीय महिला की लाश उतराई हुई मिली। गंभीरपुर की पुलिस ने शव को पोखरी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव निवासी नागेंद्र पुत्र रामवृक्ष रोजी-रोटी के लिए पूना गया था, इस दौरान इंस्टाग्राम से दिल्ली की एक विवाहित महिला से उसको प्यार हो गया। महिला दिल्ली से पूना नागेंद्र के यहाँ चली गई और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई और एक दूसरे के साथ रहने लगे।


 कुछ दिन बाद महिला फिर अपने पति के यहां चली गई। कुछ दिन बाद फिर नागेंद्र और महिला से बातचीत होने लगी। इस बीच नागेंद्र गुजरात में रहने लगा। 17 सितंबर 2024 को सविता दिल्ली से अपने पति को छोड़कर गुजरात के स्टेशन पर पहुंच गई। वहां नागेंद्र से उसकी मुलाकात हुई मिला। 19 सितंबर 2024 को सविता का पति दिल्ली से खोजते खोजते नागेंद्र के घर फैजुल्लाहपुर गांव पहुंचा तो पता चला सविता मौके पर आयी नहीं है, फिर वह वापस दिल्ली चला गया। इसके बाद नागेंद्र सविता को लेकर 25 सितंबर 2024 को अपने गांव फैजुल्लाहपुर पहुंचा और एक दूसरे के साथ रहने लगे। 6 अक्टूबर 2024 को सविता भोर में लगभग 4 बजे गायब हो गई। नागेंद्र व उसके परिवार वाले काफी खोजबीन किये, न मिलने पर 6 अक्टूबर 2024 की शाम लगभग 7 बजे नगेंद्र ने थाना गंभीरपुर में प्रार्थना पत्र दिया।


 पुलिस छानबीन कर रही थी कि इसी बीच बृहस्पतिवार को पश्चिम पोखरी में किसी महिला का शव उतराया हुआ मिला। इसकी सूचना गंभीरपुर थाना को दी गई। मौके पर पहुंचने पर लाश की शिनाख्त सविता के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा का निवासी हंसराज ने बताया कि वह अपनी लड़की सविता की शादी फिरोजाबाद में किया था इसके बाद वह अपने तीन बच्चों को छोड़कर नागेंद्र के साथ चली गई। बृहस्पतिवार को उसके लाश पोखरी में मिली है। थाना प्रभारी गंभीरपुर बसंत लाल ने बताया कि मौके पर देखने से आत्महत्या का मामला दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। महिला के पिता हंसराज ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है।


https://www.news9up.com/2024/10/2_13.html