Wednesday, 9 October 2024

आजमगढ़ भारतीय सेना का हिस्सा बनना युवाओं के जीवन का गौरवशाली क्षण 99 यू0पी0 बटालियन एन सी सी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को अग्निवीर भर्ती योजना की दी गयी जानकारी


 आजमगढ़ भारतीय सेना का हिस्सा बनना युवाओं के जीवन का गौरवशाली क्षण


99 यू0पी0 बटालियन एन सी सी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को अग्निवीर भर्ती योजना की दी गयी जानकारी




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद मे 99 यू0पी0 बटालियन एन सी सी के तत्वावधान में आयोजित दस दिनी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अधीन उद्योग इंटर कॉलेज कोयलसा के सभागार में वाराणसी के सेना भर्ती कार्यालय से आये हुए स्टाफ ने शिविर में प्रतिभाग कर रहे कैडेटों को अग्निवीर भर्ती योजना की व्यापक जानकारी प्रदान की।


 ए0आर0ओ0 वाराणसी के सूबेदार मेजर ने विस्तार से सेना में भर्ती के लिए आवश्यक पहलुओं की तकनीकी और ज्ञानवर्धक जानकारी कैडेटों को प्रदान की और उनकी शंकाओं का भी समाधान किया। सूबेदार मेजर वाराणसी, सेना भर्ती केंद्र ने कहा कि भारतीय सेना विश्व की बड़ी और ताकतवर सेनाओं में शामिल है जिसका हिस्सा बनना देश के युवाओं के लिए एक गौरवशाली अनुभव होगा।


 सरकार ने समय समय पर अग्निवीर योजना में आवश्यक और आकर्षक परिवर्तन किए हैं जिससे देश के युवा लाभान्वित होकर न केवल एक गौरवशाली सेना का हिस्सा बन सकते हैं बल्कि देश की सुरक्षा के सजग प्रहरी बनकर अपने कर्तव्यों का उच्च रूप में निर्वहन कर सकते हैं। इस अवसर पर ए0आर0ओ0 वाराणसी सेंटर के स्टाफ,99 यू0पी0 बटालियन के पी0आई0 स्टाफ और विभिन्न जनपदों से आये हुए प्रतिभागी कैडेट्स उपस्थित रहे।

आगरा खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद मे खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी-फावड़े से काट कर 2 भाइयों की हत्या बचाने आईं परिवार की महिला और बेटा भी गंभीर रूप से घायल


 आगरा खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद मे खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी-फावड़े से काट कर 2 भाइयों की हत्या


बचाने आईं परिवार की महिला और बेटा भी गंभीर रूप से घायल


उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद मे थाना खंदौली के गांव गुड़ा में मंगलवार काे खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में एक ही खानदान के दो परिवारों में खूनी संघर्ष हुआ। चचेरे भाई और उसके बेटों ने लाठी-डंडों, फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला कर दो भाइयों की काटकर हत्या कर दी। बचाने आईं परिवार की महिला और बेटे को भी गंभीर घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी घरों पर ताला लगाकर फरार हैं। घटना के पीछे सवा बीघा जमीन की रंजिश की बात सामने आई है। गांव गुड़ा निवासी रघुवीर का परिवार के ही बेताल सिंह से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। पूर्व में दोनों के बीच मारपीट हो चुकी है। मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे रघुवीर सिंह बेटे अनिल और विनय के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि बेताल और उसके परिवार के लोगो ने रघुवीर से ट्रैक्टर उनके खेत से ले जाने से मना किया। इस पर वो दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर ले गए।

रघुवीर खेत पर बेताल के पास ही रुक गए। इस बीच दोनों में विवाद हो गया। बेताल और अन्य ने रघुवीर पर हमला बोला। कुल्हाडी और फावड़े से उन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। रघुवीर की चीखपुकार सुनकर खेत में काम कर रहे उनके भाई सत्यपाल, देवानंद और उनकी पत्नी सरोज बचाने पहुंच गए। मगर, बेताल पक्ष ने तीनों पर हमला बोला। गर्दन पर कुल्हाड़ी और फावड़े से कई प्रहार किए। रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यपाल, सरोज और देवानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर आरोपी फरार हो गए। जानकारी पर ग्रामीण आ गए। वह घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर, रास्ते में सत्यपाल ने भी दम तोड़ दिया। सरोज और देवानंद का इलाज चल रहा है। डीसीपी पश्चिम जोन सोनम कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में भी विवाद हुआ था। इस पर शांति भंग में कार्रवाई की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

रघुवीर और बेताल के बीच विवाद काफी पुराना है। रघुवीर के भतीजे रामवीर सिंह ने बताया कि 3 साल पहले रघुवीर सिंह और बेताल ने गांव की एक महिला से सवा बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन से हाईटेंशन लाइन निकल रही है। बेताल सिंह पक्ष एचडी लाइन वाला हिस्सा रघुवीर सिंह पर लेने का दबाव बना रहा था। दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई। मगर, बात नहीं बन सकी। इससे बेताल रंजिश मान रहा था। एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि मृतक रघुवीर के बेटे अनिल ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बेताल, उसके बेटे सत्यप्रकाश, राहुल, सत्येंद्र, पत्नी किताबश्री, भतीजे कृष्णा और मित्र थान सिंह को नामजद किया है। आरोपी घरों पर ताला डालकर फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं।

आजमगढ़ महाराजगंज पेड़ से लटकता मिला युवक का शव परिजनों ने घटना के लिए प्रेमिका को बताया दोषी


 आजमगढ़ महाराजगंज पेड़ से लटकता मिला युवक का शव



परिजनों ने घटना के लिए प्रेमिका को बताया दोषी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद मे महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल (चमरू) गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह पेड़ से रस्सी के सहारे 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जहां पर घटना हुई वह स्थान मृतक के प्रेमिका के मायके के पास है। शव मिलने की सूचना मिलने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहंचे परिजनों ने प्रेमिका पर रुपये के लिए प्रताड़ित करने, रुपए न देने पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खलीफतपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अभिषेक नोएडा में रहकर पीओपी का काम कर परिवार की जीविका चलता था। उसका गांव की एक विवाहिता से लगभग 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे। फरार होने के छ: माह बाद विवाहिता अपने मायके महराजगंज थाना क्षेत्र में आकर रहने लगी। अभिषेक उससे मिलने के लिए अक्सर आता जाता था। वह नोएडा से प्रेमिका के मायके आया था। 


प्रेमिका के मायके से करीब दो किलोमीटर की दूर महराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल गांव के पास उसका पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता शव मिला। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर युवक की मां और भाई को जानकारी मिली तो गांव के लोगों के साथ मां गुड़िया और भाई हिमांशु ने मोर्चरी हाउस पर आकर अभिषेक के रूप में पहचान की। मां ने आरोप लगाया कि प्रेमिका अभिषेक से रुपये ले रही थी। इस समय 50 हजार रुपये मांग रही थी रुपए न देने पर अभिषेक के साथ घटना हुई है। मां ने हत्या की भी संभावना जताई। महरागजगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Tuesday, 8 October 2024

लखनऊ 24 पीपीएस बनेंगे आईपीएस, 10 राज्य विवि में एक आईएएस और 9 PCS कुलसचिव बनाए गए, देखें सूची विभागीय प्रोन्नति कमेटी की बैठक में बनी सहमति


 लखनऊ 24 पीपीएस बनेंगे आईपीएस, 10 राज्य विवि में एक आईएएस और 9 PCS कुलसचिव बनाए गए, देखें सूची



विभागीय प्रोन्नति कमेटी की बैठक में बनी सहमति



उत्तर प्रदेश लखनऊ यूपी पुलिस के 22 पीपीएस अफसरों को आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति देने के लिए सोमवार को लोकभवन में विभागीय प्रोन्नति कमेटी की बैठक (डीपीसी) हुई। इन सभी पीपीएस अफसरों को आईपीएस पद पर प्रोन्नत करने को सहमति बन गई है। एक पीपीएस अधिकारी संजय कुमार यादव की जांच लम्बित होने की वजह से उनके प्रमोशन के बाबत लिफाफा बंद रखा गया है। संजय दो साल से निलम्बित भी है। इसके अलावा दो अन्य पीपीएस अफसरों के नामों पर भी विचार हुआ।


पुलिस मुख्यालय के मुताबिक वर्ष 1995 व 1996 बैच के पीपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति के लिए लोकसेवा आयोग के सदस्य, प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार की मौजूदगी में लोकभवन में बैठक हुई। आईपीएस संवर्ग में जाने वाले इन अफसरों में बजरंग बली, डॉ. दिनेश यादव, समीर सौरभ, मो. इरफान अंसारी, अशोक कुमार, नेपाल सिंह, अनिल कुमार, कमलेश बहादुर, राकेश कुमार सिंह, लाल भरत कुमार पाल, रश्मी रानी, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार, लक्ष्मी निवास मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, चिरंजीव नाथ सिन्हा, विश्वजीत श्रीवास्तव, मनोज कुमार अवस्थी, अमृता मिश्रा, रोहित मिश्रा, शिवराम यादव और दीपेंद्र नाथ चौधरी शामिल हैं।


वर्ष 1995 बैच की रश्मि रानी और उनके पति वर्ष 1996 के चिरंजीव नाथ सिन्हा भी इस डीपीसी में आईपीएस संवर्ग पर प्रोन्नति पाए हैं। चिरंजीव नाथ सिन्हा इस समय बाराबंकी में एएसपी है जबकि रश्मिरानी अभिसूचना मुख्यालय में तैनात हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के 10 राज्य विश्वविद्यालयों में आईएएस व पीसीएस अधिकारियों को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने कुलसचिव कॉडर के अधिकारियों की कमी होने के चलते नियुक्ति विभाग से विश्वविद्यालयों में कुलसचिव तैनात करने का अनुरोध किया था। नियुक्ति विभाग ने इसके आधार पर यह तैनातियां की है। इसके साथ ही दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। आईएएस अधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां उत्तर प्रदेश और राजेश प्रकाश को अपर आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गाजियाबाद से प्रभारी निदेशक मत्स्य उत्तर प्रदेश बनाया गया है।


 आईएएस अधिकारी राजेश कुमार अपर आयुक्त आगरा को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अधिकारियों में पुष्पराज सिंह अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल को कुलसचिव प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरिओम शर्मा अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल को कुलसचिव दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर, विजय कुमार सिंह अपर आयुक्त अलीगढ़ को कुलसचिव राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमोद कुमार अपर आयुक्त न्यायिक बलरामपुर को कुलसचिव मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर, डा. विश्राम अपर आयुक्त मिर्जापुर को कुलसचिव मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शशि भूषण अपर आयुक्त मुरादाबाद को कुलसचिव गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद, दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर को कुलसचिव मदन मोहन मालवीय प्राविधिक विश्वविद्यालय गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंजू वर्मा उप श्रमायुक्त असंगठित क्षेत्र श्रम आयुक्त संगठन मुख्यालय कानपुर नगर को कुलसचिव हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर और निरंकार सिंह अपर नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर को कुलसचिव महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर का अतरिक्त प्रभार दिया है।

Monday, 7 October 2024

आजमगढ़ शहर कोतवाली ससुर ने किया दुष्कर्म, शौहर ने दी तलाक की धमकी


 आजमगढ़ शहर कोतवाली ससुर ने किया दुष्कर्म, शौहर ने दी तलाक की धमकी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में बेटे से जबरन तलाक दिलाने की धमकी देकर ससुर द्वारा बहू के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं ससुर ने बहू के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने भी धमकी दी कि यदि बात बाहर गई तो उसे तलाक देकर घर से निकाल देगा। पीड़िता ने इस मामले में नगर कोतवाली में ससुर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कर मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पूरे मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गंदी नजर रख रहा था। शुरू से ही वह घर के अंदर उसके साथ अश्लील इशारे और हरकतें करता रहा। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसके पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। घर के अन्य सदस्य भी बाहर थे। तभी ससुर उसके कमरे में जबरन घुस गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अप्राकृतिक संबंध भी बनाया।


 पीड़िता ने उक्त घटना की शिकायत जब अपने पति से की तो वे और उनका पूरा परिवार उल्टा उस पर ही दबाव बनाने लगे। इस बात की धमकी बराबर देने लगे कि यदि यह बात किसी को बताई तो तुम्हें इस घर में रहने नहीं दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा। जिससे पीड़िता ने कहीं शिकायत नहीं की और चुप होकर सबकुछ सहती रही। कुछ दिन बाद जब वह मायके आई और पूरी बात अपनी मां को बताई। इसी बीच पता चला कि उसके ससुराल के लोग उसके पति की दूसरे निकाह की तैयारी कर रहे हैं। पीड़िता मजबूर होकर इसकी शिकायत नगर कोतवाली में की है।

आजमगढ़ अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे मरीज के परिजन चिकित्सकों पर लगाया बदसलूकी का आरोप जमकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस


 आजमगढ़ अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे मरीज के परिजन



चिकित्सकों पर लगाया बदसलूकी का आरोप

जमकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ नगर के सिधारी क्षेत्र स्थित अस्पताल में रविवार की देर रात एक मरीज को लेकर आए परिजनों ने बदसलूकी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजन अस्पताल गेट के सामने बैठकर धरना देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार शहर के एक निजी अस्पताल में हरि प्रकाश राय नामक एक व्यक्ति अपने भतीजे के बीमार होने के बाद उपचार के लिए पहुंचा। चिकित्सक ने देखने के बाद जांच लिख दी पैथोलॉजी द्वारा उसका ब्लड सैंपल लिया और जांच की जाने लगी।



 परिजन जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करने लगे। तभी अस्पताल का एक कर्मचारी वहां पहुंचा और उसने परिजनों को बाहर निकलने के लिए कहा। जब उन लोगों ने उक्त व्यक्ति से कहा जरा तमीज से बात करो तो वहां पर अस्पताल के और लोग पहुंच गए और उन्हें धक्का देकर बाहर निकालने लगे। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद चिकित्सक पहुंचे और उन्होंने परिजनों को गाली देते हुए बाहर निकालने को कहा। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजन अस्पताल के गेट पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। अस्पताल पर हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

आजमगढ़ एक दरोगा,2 सिपाहियों सहित 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश थाने के लाकअप में व्यापारी को बंद कर एनकाउंटर की धमकी देने का मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एसपी को दिया मामले की क्षेत्राधिकारी से जांच कराने का आदेश


 आजमगढ़ एक दरोगा,2  सिपाहियों सहित 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश


थाने के लाकअप में व्यापारी को बंद कर एनकाउंटर की धमकी देने का मामला


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एसपी को दिया मामले की क्षेत्राधिकारी से जांच कराने का आदेश





उत्तर प्रदेश आजमगढ़ व्यापारी को थाने में बंद कर एनकाउंटर की धमकी देकर रुपए छीनने के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने अहरौला थाने के एक दरोगा और दो सिपाहियों समेत पांच लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है।


 इस मामले में पीड़ित मनोज गुप्ता निवासी बिसौली थाना कंधरापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके अनुसार मनोज गुप्ता 31 अगस्त 2024 की शाम लगभग पांच बजे कंधरापुर बाजार में एक दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी एक प्राइवेट वाहन से एक दरोगा तथा नीरज गोंड़ नाम का एक कांस्टेबल और एक अन्य कांस्टेबल जिसका नेमप्लेट नहीं था। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले अवधेश यादव और आकाश यादव वहां आए।


 दरोगा, दोनों सिपाही तथा उपरोक्त लोगों ने मनोज गुप्ता को गाली गलौज देते हुए जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया और ले जाकर अहरौला थाना में बंद कर दिया। थाने के लॉकअप में ही मनोज गुप्ता को एनकाउंटर की धमकी देते हुए उससे साढ़े ग्यारह हजार रुपए तथा सोने की चेन ले लिया। जब मनोज गुप्ता के भाई मनीष गुप्ता ने 112 नंबर पर मनोज गुप्ता के अपहरण की सूचना दी। तब मनोज गुप्ता को रात में छोड़ गया। इस मामले की तथ्य एवं परिस्थितियों को देखने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को दरोगा और दो सिपाही समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर किसी क्षेत्राधिकारी से जांच करने का आदेश दिया है।