Monday, 29 July 2024

आजमगढ़ रानी की सराय सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, उपचार के दौरान मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर था कार्यरत


 आजमगढ़ रानी की सराय सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, उपचार के दौरान मौत


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 


इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर था कार्यरत




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंची गोदाम भीटी गांव के पास सड़क किनारे रविवार की शाम एक युवक बेहोशी हालत में मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। जहानागंज थाना के बीरमपुर गांव निवासी राजेश पासवान (42) गाजीपुर में एक इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, कल सुबह छह बजे के करीब राजेश की पत्नी के मामा के लड़के के साथ घर से निकला था। इसके बाद राजेश ने दोपहर में पत्नी से मोबाइल पर बात की। उसके बाद से उसकी किसी से कोई बात नहीं हुई। रविवार की शाम को सात बजे के करीब पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई। 


पुलिस ने बताया कि राजेश बेहोशी हालत में भीटी गांव के पास सड़क पर मिला था। उसे एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में डाक्टरों ने राजेश की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। राजेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक पुत्र है। पत्नी रेखा ने बताया कि पति राजेश कल सुबह छः बजे के करीब उसके मामा के लड़के साथ निकले थे। उसके बाद पुलिस के द्वारा उनके मौत की सूचना मिली। इस संबंध में थानाध्यक्ष रानी की सराय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर/बलिया ट्रक वसूली मामले में फरार थानेदार पन्नेलाल ने किया सरेंडर एसओजी आजमगढ़ लेकर आई


 गोरखपुर/बलिया ट्रक वसूली मामले में फरार थानेदार पन्नेलाल ने किया सरेंडर



एसओजी आजमगढ़ लेकर आई




उत्तर प्रदेश गोरखपुर, बलिया में बिहार बार्डर पर नरही थाना क्षेत्र में ट्रकों से वसूली मामले में फरार चल रहे नरही थानाध्यक्ष पन्नेलाल कन्नौजिया को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। गोरखपुर में गोला थाना क्षेत्र के गांव भरसी निवासी को पकड़ने के लिए रविवार को आजमगढ़ एसओजी पुलिस टीमों के साथ पहुंची थी यहां पर पन्नेलाल ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इसके बाद एसओजी उसे आजमगढ़ ले गई।


बता दें कि 24 जुलाई 2024 की रात ADG और DIG की रेड के बाद कुल 18 लोग गिरफ्तार किए गए थे. ट्रकों से पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत पर सीएम योगी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई शासन ने एसपी बलिया देव रंजन वर्मा को हटा दिया था. साथ ही एडिशनल एसपी का भी तबादला कर दिया गया. इसी के साथ सीओ को सस्पेंड किया गया है. सीएम योगी ने सीओ, SHO नरही और चौकी प्रभारी काेरंटाडीह की सम्पत्ति के जांच के भी निर्देश दिए हैं। इस मामले में SHO नरही पन्नेलाला मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार हो गया था तब से उसकी तलाश की जा रही थी।


रविवार को एसओजी को सूचना मिली कि फरार थानेदार गोरखपुर में अपने गांव भरसी में मौजूद है. इसके बाद SOG ने गोला और नरही थाना पुलिस के साथ दबिश दी। बताते हैं कि जब टीमें पन्नेलाल के गांव भरसी पहुंची तो वह घर में मौजूद था हालांकि वह पकड़ में नहीं आया. इससे बाद जब भागने या निकल पाने में सफल नहीं हो पाया तो सरेंडर कर दिया गोला थानेदार मधुपनाथ मिश्रा का कहना है कि एसओजी टीम को पन्नेलाल के उसके गांव में होने की लोकेशन मिली थी. टीम ने गोला थाने से सहयोग मांगा था. गोला थाने में किसी भी प्रकार का कोई मामला इससे जुड़ा दर्ज नहीं हुआ है।


पन्नेलाल 2012 में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बना था. वह अगस्त 2022 से बलिया के नरही थाने पर तैनात था और बीते गुरुवार को निलंबन और मुकदमा दर्ज होने तक वह नरही का थानेदार रहा. उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन जिलों की पुलिस को लगाया गया था. इस प्रकरण की जांच आजमगढ़ के एसपी को सौंपी गई है. ऐसे में एसओजी टीम आजमगढ़ को बड़ी सफलता पन्नेलाल की गिरफ्तारी के रूप में मिली है।


आरोप है कि इंस्पेक्टर पन्नेलाल ट्रकों से अवैध वसूली का बड़ा रैकेट चला रहा था. वसूली से बचने के लिए कुछ ट्रांसपोर्टर ने सीधे पन्नेलाल से संपर्क कर रेट तय किए थे. ऐसे ट्रांसपोटरों को भरौली तिराहा और कोरांटाडीह पुलिस चौकी के सामने नहीं रोका जाता था।


वसूली मामले में थानाध्यक्ष नरही पन्नेलाल और चौकी प्रभारी कोरंटाडीह सहित 3 सब इंस्पेक्टर, 3 हेड कांस्टेबल, 10 कांस्टेबल और एक चालक को निलंबितत किया जा चुका है. निलंबित पुलिसकर्मियों के आवास को सील करते हुए सभी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया गया है।


डीजीपी प्रशांत कुमार को शिकायत मिली थी कि बिहार बॉर्डर पर बलिया पुलिस वसूली गैंग चला रही है. जिसके बाद एडीजी वाराणसी को रेड करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. रेकी करने पर एडीजी वाराणसी और डीआईजी आजमगढ़ को पता चला कि यूपी बिहार सीमा पर बक्सर, बिहार से बलिया में आने वाले ट्रकों से थाना नरही के भरौली तिराहा पर पुलिस कर्मियों द्वारा कुछ दलालों के माध्यम से अवैध वसूली करायी जा रही है. इसके बाद एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण बीते बुधवार रात करीब डेढ़ बजे पांच टीम के साथ भरौली तिराहे पर पहुंचे, जहां ट्रकों से पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही वसूली की सूचना सही पाई गई. मौके से एक आरक्षी हरदयाल सिंह गिरफ्तार हुआ और एक मुख्य आरक्षी विष्णु यादव, दो आरक्षी दीपक मिश्रा और बलराम सिंह कुल तीन पुलिसकर्मी भाग गए. पुलिस कर्मियों द्वारा प्राइवेट व्यक्तियों को दलाल के रूप में प्रयुक्त कर वसूली की जा रही थी. 16 दलाल भी पकड़े गए।

Saturday, 27 July 2024

जौनपुर पति के सामने देवर संग लिए 7 फेरे दोनों प्यार में थे पागल


 जौनपुर पति के सामने देवर संग लिए 7 फेरे



दोनों प्यार में थे पागल




उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जफराबाद क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी सगी भाभी से गुरुवार को कोर्ट में शादी कर ली।


 जोगीबीर बाबा मंदिर पर आकर रीति-रिवाज के साथ भाभी की मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे भी लिए। यह शादी लोगों के बीच काफी चर्चा में है। बीबीपुर गांव निवासी शिरोमणि गौतम के बड़े बेटे बहादुर गौतम की शादी सरायख्वाजा क्षेत्र के पल्हामऊ गांव की निवासी सीमा गौतम से 26 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। इधर, कुछ दिनों बाद ही बहादुर की पत्नी को अपने देवर सुंदर गौतम से प्रेम हो गया। दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता गया। बहादुर गौतम को अपनी पत्नी व अपने छोटे भाई के बीच संबंधों के बारे में जानकारी हो गई, लेकिन परिवार वालों के समझाने पर मामला कुछ दिन तक शांत रहा। इस बीच जब बहादुर गौतम को पता चला कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है, तो उसने अपने साथ रखने से मना कर दिया। 


बहादुर ने आरोप लगाया कि ये हमारा बच्चा नहीं है। ये हमारे छोटे भाई सुंदर का बच्चा है। धीरे-धीरे ये बात परिवार के साथ-साथ गांव व रिश्तेदारों में फैल गई। गुरुवार को परिवार के लोगों व रिश्तेदारों ने कोर्ट में जाकर सुंदर तथा सीमा की कोर्ट मैरिज करवा दी। उसके बाद प्रसिद्ध जोगीबीर बाबा मंदिर पर आकर सात फेरे लेकर शादी करके सुंदर गौतम सीमा को अपनी दुल्हन बनाकर घर गया। शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।

आजमगढ़ गंभीरपुर पिता को पिकप से कुचलकर उतारा मौत के घाट अन्य आधा दर्जन लोग चपेट में आकर हुए घायल


 आजमगढ़ गंभीरपुर पिता को पिकप से कुचलकर उतारा मौत के घाट


अन्य आधा दर्जन लोग चपेट में आकर हुए घायल



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (सिधारीगंज बाजार) में शुक्रवार की रात्रि में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार में झगड़ा कर रहे लोगों को पिकअप से रौद दिया। इस घटना में जहां आधा दर्जन लोग घायल हो गए, वही पिता सलाउद्दीन 50 वर्ष की मृत्यु हो गई। 


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमों गांव के सिधारीगंज बाजार में सलाहुद्दीन अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की रात्रि में लगभग 12 बजे सलाउद्दीन के लड़के अफरोज व उसकी मां में विवाद हो गया, सलाउद्दीन व उसके पड़ोसी बीच बचाव करने पहुंचे तभी सलाउद्दीन का छोटा पुत्र फिरोज पिकअप पर अलमारी लदे हुए कहीं से आ गया और गुस्से में पिकअप को सलाउद्दीन व अन्य लोगों के ऊपर चढ़ाते हुए चला गया।


 इस दौरान लोगों में अफरा तफरी मच गई, चीख पुकार की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुचे तथा सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले आए। घायलों में सलाहुद्दीन 50 पुत्र मो यूनुस और उसके पड़ोसी संतोष गौड़ उम्र 50 वर्ष पुत्र लालचन्द, सुशील गौड़ 22 पुत्र सन्तोष की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सलाउद्दीन को मृत्यु घोषित कर दिया। वही घायल विष्णु गौड़ 19 वर्ष पुत्र सन्तोष, अंशुल गौड़ 21 वर्ष पुत्र अनिल, बिना गौड़ 40 वर्ष पत्नी अनिल, अभिमन्यु 18 वर्ष पुत्र सन्तोष, अफसरी 45 वर्ष पत्नी तौफिक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मृतक के भाई जलालुद्दीन ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दिया। मृतक के पास चार पुत्र व दो पुत्री है।

लखनऊ 37 डिप्टी एसपी को पदोन्नति का तोहफा सरकार ने एडिशनल एसपी बनाया, देखिए पूरी लिस्ट

लखनऊ 37 डिप्टी एसपी को पदोन्नति का तोहफा



सरकार ने एडिशनल एसपी बनाया, देखिए पूरी लिस्ट



उत्तर प्रदेश लखनऊ राज्य सरकार ने 37 डिप्टी एसपी को एडिशनल एसपी के प्रोन्नत करने का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया। बीते दिनों वर्ष 2008 बैच के डिप्टी एसपी को प्रोन्नत करने की विभागीय प्रोन्नत समिति की बैठक में सहमति बनी थी। जिसके बाद राज्यपाल की मंजूरी मिलने पर डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कार्मिक ने प्रोन्नति का आदेश जारी कर दिया। 


प्रोन्नत हुए अधिकारियों में नितिन कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, लाल प्रताप सिंह, श्वेताभ पांडेय, आलोक मिश्रा, अकमल खां, अतुल कुमार चौबे, राजेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, सुमित शुक्ला, राजेश तिवारी, अंशुमान मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह यादव, अब्दुल कादिर, अनूप सिंह, अरविंद कुमार वर्मा, वंदना सिंह, राजेश कुमार यादव, डॉ. अर्चना सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज कुमार, अर्चना सिंह, पूनम सिरोही, अतुल कुमार यादव, सुधीर कुमार, हिमांशु गौरव, प्रभात कुमार, नरेश कुमार, विजय आनंद, एसकेजी प्रसाद, रवि शंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, महेश कुमार, रुक्मणी वर्मा और ममता कुरील शामिल हैं

 

Friday, 26 July 2024

आजमगढ़ शहर कोतवाली पिता के हत्यारोपी को मारी गोली बच्चों के विवाद में पीटकर की गई थी बुजुर्ग की हत्या


 आजमगढ़ शहर कोतवाली पिता के हत्यारोपी को मारी गोली


बच्चों के विवाद में पीटकर की गई थी बुजुर्ग की हत्या



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बदले की आग में झुलस रहे पुत्रों ने पिता के हत्या के आरोपी पर शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बवाली मोड़ के समीप जान मारने की नियत से फायर झोंक दिया। गोली युवक की बांह में लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कोल पांडेय गांव स्थित निषाद बस्ती में करीब सात माह पूर्व हुए बच्चों के विवाद के बाद बलराम साहनी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक पक्ष की ओर से डिप्टी व दरोगा साहनी नामक सगे भाइयों सहित तीन लोगों को नामजद किया गया था। कुछ समय पूर्व तीनों आरोपित जमानत पर जेल से रिहा होकर घर आ गए थे। 


उधर हत्यारोपियों से पिता की हत्या का बदला लेने के लिए मृतक के बेटे भी मौके की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे हत्यारोपी डिप्टी साहनी अपने गांव से पैदल बवाली मोड़ की ओर जा रहा था। तभी घात लगाए तीन की संख्या में रहे हमलावरों ने रास्ते में उसे घेर लिया। डिप्टी जान बचाने की गरज से बाइपास बंधे से उतरकर भागने का प्रयास किया लेकिन एक हमलावर ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली डिप्टी के हाथ में लगी लेकिन वह शोर मचाते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम हमलावर पक्ष का किशोरवय आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य हमलावर फरार बताए गए हैं।

आजमगढ़ रौनापार साथियों को स्कूल पहुंचाने के चक्कर में डूब गया छात्र पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शुरू कराई डूबे छात्र की तलाश


 आजमगढ़ रौनापार साथियों को स्कूल पहुंचाने के चक्कर में डूब गया छात्र


पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शुरू कराई डूबे छात्र की तलाश



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ साथियों संग स्कूल जाने के लिए दूसरे किनारे पर खड़ी नाव लाने के लिए तैरकर नदी पार कर रहा दसवी का छात्र बीच धारा में जाने के बाद छोटी सरयू में समा गया। उसे डूबते देख साथ में तैर कर नदी पार कर रहे दो साथी शोर मचाते हुए लौट आए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर डूबे छात्र की तलाश शुरु कराई। रौनापार थाना क्षेत्र के बांका समेत आसपास के गांवों के बच्चों को हर दिन पढ़ाई करने के लिए रौनापार इलाके में जाना होता है। बीच में छोटी सरयू नदी है। विद्यालयों जाने के लिए छात्रों को नदी पार करनी पड़ती है। गांव के लोगों ने ही किसी तरह नाव की व्यवस्था की है। छात्रों के अलावा आम लोग भी खरीदारी और अन्य कार्य से रौनापार जाने के लिए नदी पार करते हैं। 


बांका गांव निवासी 16 वर्षीय शिवम साहनी पुत्र शंभूनाथ चंद्रभान इंटर कॉलेज मसूरियापुर नैनीजोर में दसवीं का छात्र था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह अन्य छात्रों के साथ विद्यालय जाने के लिए निकला। छोटी सरयू नदी के पास पहुंचने पर नाव नहीं मिली। छात्रों ने देखा तो नाव दूसरे किनारे पर खड़ी थी। इस पर शिवम अपने दो साथियों के साथ नाव लाने के लिए नदी में कूद गया। तीनों तैरकर नदी पार कर रहे थे। नदी की बीच धारा में पहुंचने के बाद शिवम गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। यह देखकर उसके साथ रहे दोस्त शोर मचाते हुए लौट आए। शिवम नदी में समा गया। शोरगुल सुनकर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की खबर मिलने पर पुलिस भी आ गई। गोताखोरों को बुलाकर छात्र की तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयास करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। शिवम के पिता शंभूनाथ नासिक में फर्नीचर का काम करते हैं। वह दो भाई और एक बहन में बड़ा था।