Tuesday, 26 September 2023

मऊ डीएम साहब.......सपा सरकार बनने पर नौकरी से हाथ धो बैठोगे ज्योति बनकर युवक ने मऊ DM को दी धमकी, गिरफ्तार


 मऊ डीएम साहब.......सपा सरकार बनने पर नौकरी से हाथ धो बैठोगे


ज्योति बनकर युवक ने मऊ DM को दी धमकी, गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश मऊ घोसी विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान डीएम अरुण कुमार को उनके ट्विटर/एक्स अकाउंट पर धमकी भरा कमेंट प्रेषित करने वाले आरोपित को सोमवार को शहर कोतवाली एवं साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बालनिकेतन तिराहे के पास से धर दबोचा। आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की शिनाख्त रिंकू यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली के रुप में किया गया। उसने ज्योति यादव नामक फर्जी अकाउंट से जिलाधिकारी को धमकी भरा कमेंट किया था।


 बतादें कि चार सितंबर को घोसी विधान सभा क्षेत्र के उप निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी विभिन्न बूथों का निरीक्षण किए थे। इस दौरान मऊ जिलाधिकारी के ट्विटर/एक्स पर ज्योति यादव नाम की आईडी से किसी ने लिखा, डीएम साहब मेरी सीधी चेतावनी है कि सपा वोटर्स पर लाठीचार्ज या उन्हें मतदान का अधिकार नहीं मिला तो सपा सरकार बनने पर नौकरी से हाथ धो बैठोगे। पोस्ट में आगे लिखा गया, 2026 में जब सपा की सरकार बनेगी तो औकात दिखा देंगे। डीएम के ट्वीटर/एक्स अकाउंट पर जैसे ही ये धमकी के बारे में अफसरों को पता चली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में धमकी देने वाले की खोजबीन शुरू हो गई।


 पूरे मामले को संज्ञान में आने के बाद चुनाव के दृष्टिगत गठित एमसीएमसी के पटल प्रभारी राघवेंद्र पांडेय द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 506,507,171 एफ,171 जी के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी।


 इस बीच सोमवार को शहर कोतवाली एवं साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिला कि जिलाधिकारी को फेंक अकाउंट से धमकी देने वाला आरोपित शहर क्षेत्र के बालनिकेतन तिराहे पर आया हुआ है। मुखबिर से सूचना मिलते ही शहर कोतवाली व साइबर सेल की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट पर धमकी देने वाले आरोपित की शिनाख्त रिंकू यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली तथा मूल निवासी ग्राम बसरतिया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली के रुप में किया गया। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित रिंकू यादव ने स्वीकार किया कि उसने ही ज्योति यादव नामक फर्जी अकाउंट बनाकर जिलाधिकारी के अकाउंट पर धमकी भरा कमेंट किया था।

लखनऊ सीएम योगी ने किया एक महत्वपूर्ण एलान, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी हर जिले में महिला थाना के अलावा एक और महिला थानाध्यक्ष


 लखनऊ सीएम योगी ने किया एक महत्वपूर्ण एलान, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी


हर जिले में महिला थाना के अलावा एक और महिला थानाध्यक्ष


उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद और शारदीय नवरात्र से पहले महिला सशक्तिकरण की ओर एक महत्वपूर्ण एलान किया। उन्होंने सोमवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान हर जिले में महिला थाना के अलावा एक अन्य थाने के प्रभारी का पद महिला के लिए आरक्षित करने की व्यवस्था तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर थाना, सर्किल, जिला, रेंज और जोन सरकार के सीधी निगरानी में है। कहीं पर लापवाही मिली तो संबंधित पुलिस कर्मी का पद भी जाएगा और सेवा भी समाप्त होगी ।


प्रदेश के कई जिलों में हाल में हुई आपराधिक घटनाओं से नाराज मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाते हुए एक दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस के कप्तान, वाराणसी और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को जमकर फटकार लगाई। उनसे घटनाओं के संबंध में की गई कार्रवाई की धीमी प्रगति पर जवाब भी मांगा। मुख्यमंत्री ने अंबेडकर नगर, हाथरस, चंदौली, ललितपुर, कासगंज, बलरामपुर, महोबा, महराजगंज, अयोध्या, चित्रकूट, झांसी, सुल्तानपुर जिलों के पुलिस कप्तानों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए।


 मुख्यमंत्री ने पुलिस कप्तानों और पुलिस कमिश्नरों को दागी छवि वाले पुलिस कर्मियों को थाने व सर्किल का प्रभार न देने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने पहली बार थानेदारों से संवाद किया। संवाद में प्रदेश के सभी जोन के एडीजी, आईजी, डीआईजी, पुलिस कप्तान और पुलिस कमिश्नरों के अलावा 2700 थानों के प्रभारियों के अलावा सभी सीओ, एएसपी शामिल थे। सीएम ने हाल में कुछ जिलों में हुई आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए थानेदारों को सख्त निर्देश दिया है कि माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने में कोताही नहीं बरती जाए।


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के थाना प्रभारियों, सीओ और एएसपी से भी संवाद करते हुए घटनाओं पर अंकुश को लेकर हो रहे प्रयासों की जमीनी हकीकत भी परखी। मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को जनता के हित को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए क्षेत्रों मे लगातार गश्त करने को कहा है। उन्होंने आपराधिक घटनाओं की स्थिति और आईजीआरएस में प्रदर्शन के आधार पर भी थानों, सर्किल और पुलिस कप्तान और पुलिस कमिश्नरों के कार्यप्रणाली की समीक्षा की। ट्रेनों में हो रहे अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने जीआरपी में दक्ष पुलिस कर्मियों को तैनात करने के भी निर्देश दिए हैं। 


इस मौके पर कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक विजय कुमार और विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार समेत मौजूद रहे। वहीं फील्ड में तैनात सभी पुलिस अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेसिंग के साझ जुड़े थे।

Monday, 25 September 2023

जौनपुर थाना रामपुर पुलिस ने एक वारन्टी को किया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना रामपुर पुलिस ने एक वारन्टी को किया गिरफ्तार।


उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण सम्बन्धी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष रामपुर चन्दन कुमार राय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25.09.23 को वारंटी बच्चेलाल पुत्र लोकई राम निवासी आशानन्दपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0-79/18 धारा 323/325/504 आईपीसी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा  गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1.बच्चेलाल पुत्र लोकई राम निवासी आशानन्दपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय थाना रामपुर, जनपद-जौनपुर।

2.उ0नि0 रामनरेश सिंह थाना रामपुर, जौनपुर।

3.का0 तानसेन थाना रामपुर जनपद जौनपुर।

जौनपर थाना सिंगरामऊ पुलिस व ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल युनिट लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार,


 जौनपर थाना सिंगरामऊ पुलिस व ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल युनिट लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 



उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस उप महानिरीक्षक ,एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स  मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक( आपरेशन) ए0एन0टी0एफ0 के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थ के अपराध  एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ए0एन0टी0एफ0 आपरेशन लखनऊ, ए0एन0टी0एफ आपरेशनल यूनिट लखनऊ व डा0 अजय पाल शर्मा, जनपद जौनपुर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बदलापुर, अशोक सिंह द्वारा थानाध्यक्ष सिंगरामऊ मय पुलिस बल के साथ मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सक्रिय सदस्य 1-अवधेश कुमार यादव 2-राहुल यादव पुत्रगण स्वः उमाशंकर ग्राम मडुआ थाना कुडवार जनपद  सुल्तानपुर  21.067  कि0ग्रा0 गांजा (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 08 लाख) 180 रु0 नगद व  एक दो पहिया वाहन टीवीएस up-32LQ 3726 व दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना सिंगरामऊ में मु0अ0सं0- 83/23 धारा- 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट 1985  पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 


पुछताछ का विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्तों से गहनता से पुछताछ करने पर  1-अवधेश कुमार यादव 2-राहुल यादव पुत्रगण स्वः उमाशंकर ग्राम मडुआ थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर द्वारा बताया गया कि मै उडीसा से माल लाकर वाराणसी होते हुए सुल्तानपुर ले जाकर बेचता हुं। आज दिनांक-25.09.2023 को उडीसा से माल लाकर वाराणसी से सुल्तानपुर जाते वक्त आप लोगो द्वारा हमे हरिहरपुर बार्डर थाना सिंगरामऊ से अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।  


इसके पहले भी हम लोग कई बार अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर बेच चुके थे। साहब हम लोगो से गलती हो गयी है इस बार छोड दिजिए कहते हुए अपने कृत्य पर दोनो व्यक्ति मांफी मांग रहे है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.अवधेश कुमार यादव पुत्र स्वः उमाशंकर ग्राम मडुआ थाना कुडवार जनपद  सुल्तानपुर।  

2.राहुल यादव पुत्र स्वः उमाशंकर ग्राम मडुआ थाना कुडवार जनपद  सुल्तानपुर। 


पंजीकृत अभियोग-

1.मु0अ0सं0- 83/23 धारा- 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट 1985  थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-

1-21.067  कि0ग्रा0 गांजा (अनुमामित अंतराष्ट्रीय कीमत 08 लाख) 

2- 180 रु0 नगद 

3- एक दो पहिया वाहन टीवीएस up-32LQ 3726  

4-दो मोबाइल बरामद होना।


गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-    

1-निरीक्षक विवेक सिंह यादव,  ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल युनिट लखनऊ।                 

2-हे0का0 मो0 खालिद, हे0का0 संदीप सिंह, हे0का0 दीपक सिंह, हे0का0 संगम पटेल, ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल युनिट लखनऊ व सर्विलांश टीम ए0एन0टी0एफ0 मुख्यालय लखनऊ।

1.थानाध्यक्ष कमलेश कन्नौजिया थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।

2-का0 अरविन्द मिश्रा,का0 नौशाद हुसैन, का0 रोहित यादव, का0 सोमेश्वर सिंह थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ जांच में 17 अध्यापकों का अनुमोदन मिला फर्जी एफआईआर दर्ज कराने के लिए विभाग को डीएम के आदेश का इंतजार


 आजमगढ़ जांच में 17 अध्यापकों का अनुमोदन मिला फर्जी


एफआईआर दर्ज कराने के लिए विभाग को डीएम के आदेश का इंतजार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ समाज कल्याण विभाग एक बार फिर फर्जी अनुमोदन को लेकर सुर्खियों में आ गया है। फर्जी अनुमोदन के आधार पर विभाग में 17 अध्यापक नौकरी करते हुए पाए गए हैं। अब इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को डीएम के आदेश का इंतजार है। हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद विभागीय अधिकारी कुछ बोलने से आनाकानी कर रहे हैं।


जिले का समाज कल्याण विभाग हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहता है। विभाग में लगभग 100 करोड़ रुपये के हुए छात्रवृत्ति घोटाले की जांच अभी तक चल रही है। प्रशिक्षण मुक्ति का मामला भी ठंडे बस्ते में हैं। वहीं अब एक नए मामले ने एक बार फिर समाज कल्याण विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विभाग में 17 अध्यापकों की नियुक्ति के लिए बीएसए द्वारा दिया गया अनुमोदन फर्जी पाया गया है। यह मामला सामने आने के बाद जब इसकी जांच हुई तो न तो पत्रावली मिली और ना ही अनुमोदन ही बीएसए कार्यालय में पाया गया। इनकी नियुक्ति में जिस डेट का अनुमोदन पाया गया उस डेट में यहां पर प्रभारी बीएसए के रूप में तत्कालीन डीआईओएस डॉ.वीके शर्मा थे।


 जबकि नियुक्ति में जो अनुमोदन पत्र शामिल किया गया है वह प्रमोद कुमार यादव का है। इसमें से कुछ लोग हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन की ओर से छह अध्यापकों के वेतन को जारी करने का निर्देश दिया गया था। विभाग के सूत्रों की माने तो जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में शासन को पत्र भेजा जा रहा है ताकि इन शिक्षकों को वेतन जारी न हो सके। साथ ही जिन 17 अध्यापकों की नियुक्ति के अनुमोदन में गड़बड़ी पाई गई थी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए विभाग को डीएम के आदेश का इंतजार है।


शिकायत पर डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व के नेतृत्व में कमेटी गठित हुई थी। अभी इस संबंध में कुछ कहना मुश्किल है।

शशांक सिंह, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी विकास।

Sunday, 24 September 2023

आजमगढ़ दीदारगंज विधानसभा सपा की बूथ कमेटी को मजबूत बनाने को लेकर बैठक सम्पन्न


 आजमगढ़ दीदारगंज विधानसभा सपा की बूथ कमेटी को मजबूत बनाने को लेकर बैठक सम्पन्न



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज विधानसभा के के0वी0 इंटर कालेज मार्टिनगंज के प्रांगण में दिनांक 24 सितम्बर 2023ई.को दिन में 11 बजे समाजवादी पार्टी के बूथ संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक की गई। 


बूथ संगठन से लेकर विधानसभा संगठन को किस तरह मजबूत बनाया जाए जिसको लेकर चर्चा हुई। जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी को मजबूत बढ़त से जीत मिल सके।


 महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। इस समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, विधायक कमलाकांत राजभर,बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष राम आसरे चौहान ने किया।


संगठन की बैठक में आशा राजभर, सरोजा राजभर, सुक्खू प्रसाद यादव, आफताब अहमद, अशोक राजभर,अमरेज यादव ब्लाक अध्यक्ष फूलपुर, अशोक मौर्या, दीपचंद यादव, योगेन्द्र प्रजापति, सूर्यनाथ यादव,अबुऊजैफा, महादेव बिंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश 2 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला आईपीएस रवीना त्यागी को बनाया पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन


 उत्तर प्रदेश 2 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला


आईपीएस रवीना त्यागी को बनाया पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन



लखनऊ उत्तर प्रदेश में रविवार को दो आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आईपीएस रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाया गया है।


इसी तरह आईपीएस पद्मजा चौहान को अपने दायित्वों के साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है।