Tuesday, 10 February 2026

आजमगढ़ कप्तानगंज किराये पर दिया गया ट्रक हड़पने का आरोप ट्रक मालिक ने मित्र पर लगाया अमानत में खयानत का आरोप


 आजमगढ़ कप्तानगंज किराये पर दिया गया ट्रक हड़पने का आरोप



ट्रक मालिक ने मित्र पर लगाया अमानत में खयानत का आरोप


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकड़गी गांव निवासी अरुण कुमार यादव ने अपने मित्र पर ट्रक हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित अरुण कुमार यादव पुत्र राजाराम यादव के अनुसार वह ट्रक संख्या UP 50 BT 9478 के पंजीकृत स्वामी हैं। उक्त ट्रक उन्होंने वर्ष 2018 में टाटा मोटर्स फाइनेंस से लोन लेकर खरीदा था, जिसकी सभी किस्तें वह अपने फर्म व निजी खातों से नियमित रूप से अदा करते रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2018 में अपने मित्र रामदरश यादव पुत्र कुंजबिहारी यादव, निवासी धनघटा थाना अतरौलिया, को ट्रक प्रति माह 60 हजार रुपये किराये पर चलाने के लिए दिया था। अब जब वह अपना ट्रक वापस मांग रहे हैं तो रामदरश यादव द्वारा ट्रक लौटाने से इनकार किया जा रहा है और संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।


 अरुण कुमार यादव ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद उन्हें जानकारी मिली है कि उनका ट्रक थाना सिधारी क्षेत्र अंतर्गत छतवारा वार्ड में खड़ा है। पीड़ित का आरोप है कि रामदरश यादव ने उनके साथ अमानत में खयानत करते हुए ट्रक हड़प लिया है। इस संबंध में पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई एवं ट्रक दिलाने की मांग की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कप्तानगंज थाने को मामले की जांच कर सत्य पाए जाने पर अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment