Friday, 15 August 2025

वाराणसी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 युवतियों समेत 12 लोग गिरफ्तार पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद


 वाराणसी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 युवतियों समेत 12 लोग गिरफ्तार



पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद



उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के भिखारीपुर (चितईपुर) में गुरुवार रात चितईपुर पुलिस और एसओजी-2 की टीम ने एचबी पेइंग गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर शुरू हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से चार युवकों और आठ युवतियों को हिरासत में लिया।


छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस संचालक सूरज पांडेय, उनके भाई आकाश पांडेय, सहयोगी मनीष कुमार और कर्मचारी हबीबुर्रहमान सहित दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कमरों से यौनवर्धक दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पकड़ी गई युवतियों में एक चंदौली, एक गाजीपुर और शेष वाराणसी की निवासी हैं। पूछताछ और जांच जारी है।

सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


 




Thursday, 14 August 2025

आजमगढ़ हत्या के आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास एक लाख रुपए अर्थ दंड भी, सबूत के अभाव में 5 आरोपी दोषमुक्त


 आजमगढ़ हत्या के आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास




एक लाख रुपए अर्थ दंड भी, सबूत के अभाव में 5 आरोपी दोषमुक्त




उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद में हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास तथा एक लाख रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई। जबकि पर्याप्त सबूत के अभाव में पांच आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने गुरुवार को सुनाया।


अभियोजन पक्ष के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के चकभाई खां ग्राम में 2 दिसंबर 2018 को रामप्यारे यादव के यहां गृहप्रवेश था। इस गृह प्रवेश में वादी मुकदमा देवराज निवासी चकभाई खा का लड़का प्रवेश तथा उसका मित्र धनपाल शामिल होने गए थे। वहीं पर इन दोनों का गांव के शैलेंद्र निवासी चक बिलंदा और सुरेंद्र निवासी चक नवाज से विवाद हो गया। सुरेंद्र तथा शैलेंद्र के पक्ष में गांव के प्रधान गोपाल यादव और उनके भाई राम जन्म, महेंद्र तथा शिव जन्म वहां पर आ गए। इस विवाद में गोपाल यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। जिससे प्रवेश और धनपाल घायल हो गए।अस्पताल ले जाते समय धनपाल की मौत हो गई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद मुकदमे में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया। 


अभियोजन पक्ष की तरफ से शासकीय जिला शासकीय अधिवक्ता प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी ने कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों के दलीलों को सुनने के बाद अदालत में आरोपी गोपाल को सश्रम आजीवन कारावास तथा एक लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई ।जबकि आरोपी शैलेंद्र, सुरेंद्र ,महेंद्र, रामजन्म तथा शिवजन्म को पर्याप्त सबूत के अभाव में दोष मुक्त कर दिया।

आजमगढ़ फूलपुर जांच के नाम पर रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, सचिव और प्रधान पर सवाल सचिव ने की 15 हजार की मांग, ठेकेदारों से पैसे जुटाने की सलाह खण्ड विकास अधिकारी ने लगाई फटकार, सचिव के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

आजमगढ़ फूलपुर जांच के नाम पर रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, सचिव और प्रधान पर सवाल


सचिव ने की 15 हजार की मांग, ठेकेदारों से पैसे जुटाने की सलाह


खण्ड विकास अधिकारी ने लगाई फटकार, सचिव के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर ब्लाक के भेड़िया गांव के प्रधान लक्खी लाल और सचिव ओमप्रकाश यादव का एक ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में सचिव कथित तौर पर जांच के नाम पर प्रधान से 15 हजार रुपये लिफाफे में देने की मांग कर रहे हैं। ऑडियो में सचिव डीएम की सख्ती और जांच कमेटी का हवाला देकर पैसा मांगते हुए कह रहे हैं कि ब्लाक स्तर पर ही जांच टीम को "मैनेज" कर लिया जाएगा। अगर गांव तक जांच पहुंची तो मामला बिगड़ सकता है।


ऑडियो में सचिव प्रधान को सुझाव देते हैं कि अगर उनके पास पैसे नहीं हैं, तो ब्लाक के ठेकेदारों दीपक या चौहान से पैसे मांग लें। ऑडियो के वायरल होने के बाद यह मामला ब्लाक से लेकर गांव तक चर्चा का विषय बन गया है।


सचिव ओमप्रकाश यादव ने ऑडियो को फर्जी बताते हुए कहा कि यह उनकी आवाज नहीं है। उन्होंने दावा किया कि प्रधान भी इस बात से सहमत हैं कि ऑडियो कहां से आया, यह समझ नहीं आ रहा। वहीं, ग्राम प्रधान लक्खी लाल ने स्वीकार किया कि उनसे जांच के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की गई थी और पैसा लिया भी गया। उन्होंने कहा कि इस तरह का लेन-देन होता रहता है।


खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) इशरत रोमेल ने बताया कि ऑडियो सुनने के बाद सचिव को फटकार लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ब्लाक के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी इस मामले में सवाल खड़े कर रही है।

 

Wednesday, 13 August 2025

आजमगढ़ फूलपुर पेट्रोल टैंकर पलटा, रिसाव से दहशत ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बचे, सड़क किनारे गड्ढे ने बढ़ाई मुश्किल, राहत कार्य जारी


 आजमगढ़ फूलपुर पेट्रोल टैंकर पलटा, रिसाव से दहशत




ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बचे, सड़क किनारे गड्ढे ने बढ़ाई मुश्किल, राहत कार्य जारी




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील के सरैया गांव में मंगलवार देर रात एक पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे भारी मात्रा में पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया। हादसे में टैंकर का ड्राइवर प्रदीप बिंद और खलासी अरविंद, दोनों सरैया गांव के निवासी, बाल-बाल बच गए। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 


टैंकर लखनऊ से पेट्रोल लोड कर गाजीपुर जा रहा था, लेकिन ड्राइवर इसे अपने गांव सरैया ले जा रहा था। अंबारी-माहुल रोड से सरैया गांव की ओर मुड़ते समय सड़क किनारे बने गड्ढे में टैंकर का पहिया फंस गया, जिसके कारण टैंकर पलट गया। रिसाव के चलते आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।



हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दो हाइड्रा, एक जेसीबी और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। टैंकर को सीधा करने की कोशिश जारी है, लेकिन रिसाव के कारण कार्य में जोखिम बना हुआ है। अंबारी पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, और लोग हादसे को लेकर चिंतित दिखे। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

आजमगढ़ गंभीरपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष, जांच में जुटी पुलिस


 आजमगढ़ गंभीरपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी



मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष, जांच में जुटी पुलिस



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार में स्थित एसबीएस पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे शव देखे जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल गंभीरपुर थाना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

सुलतानपुर थाना परिसर से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा एंटी करप्शन टीम का बड़ा ऐक्शन, महकमे में मचा हड़कंप

सुलतानपुर थाना परिसर से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा



एंटी करप्शन टीम का बड़ा ऐक्शन, महकमे में मचा हड़कंप


उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में करौंदीकला थाने में तैनात उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को एंटी करप्शन अयोध्या की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अजय सिंह की कार से हुई दुर्घटना के मामले में करौंदीकला थाने में मुकदमा दर्ज था, जिसकी जांच शैलेंद्र प्रताप सिंह कर रहे थे। अजय सिंह ने कोर्ट से कार रिलीज का आदेश प्राप्त किया था, लेकिन इसके लिए थाने से रिपोर्ट लगवाना जरूरी था। आरोप है कि दरोगा शैलेंद्र प्रताप सिंह ने रिपोर्ट लगाने के लिए अजय सिंह से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और उन्हें बार-बार दौड़ाया।


परेशान होकर अजय सिंह ने अयोध्या की एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। टीम ने योजना बनाई और अजय सिंह को तय राशि के साथ करौंदीकला थाने भेजा। जैसे ही शैलेंद्र प्रताप सिंह ने रिश्वत की रकम ली, एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अनिल सिंह और उनकी टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा। मौके से 10 हजार रुपये बरामद किए गए, और दरोगा के हाथों को नेप्थलिन के पानी में डालकर जांच की गई, जिसमें पानी का रंग लाल हो गया।


टीम ने आरोपी दरोगा को तुरंत हिरासत में लेकर करौंदीकला थाने से मोतिगरपुर थाने पहुंची, जहां मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। इस घटना ने स्थानीय पुलिस प्रशासन में सनसनी फैला दी है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि रिश्वतखोरी के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।