Tuesday, 28 January 2025

आजमगढ़ सिधारी ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दम्पति की हुई मौत परिवार की माली हालत ठीक न होने की वजह से थे परेशान


 आजमगढ़ सिधारी ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दम्पति की हुई मौत




परिवार की माली हालत ठीक न होने की वजह से थे परेशान



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आर्थिक तंगी और गरीबी से परेशान होकर समूह से रुपये लेने के लिए घर से निकले पति - पत्नी ने सोमवार की देर शाम सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर गांव के समीप के सामने लेट कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी और थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि उस दौरान दोनों की पहचान नहीं हो सकी लेकिन मंगलवार को परिवार के लोगों ने पहचान किया तो पुलिस ने विधिक कार्रवाई की।


 जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय बसंता राम हार्ट के मरीज थे। परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। जिसके कारण ठीक ढंग से उपचार भी नहीं करवा पाते थे। दवा के लिए वे समूह से रुपये लेना चाहते थे, लेकिन पत्नी बरती देवी 60 वर्षीय समूह से रुपये लेने का विरोध करती थी। पड़ोसियों ने बताया कि एक सप्ताह से परिवार में विवाद चल रहा था। सोमवार को दिन में ही दंपति शहर में सिधारी रेलवे ओवर ब्रिज के पास लोन देने वाले समूह का कार्यालय आए थे। शाम को दोनों सिधारी हाल्ट के प्लेट फार्म पर घंटो बैठे रहे और आपस में बातचीत करते रहे। दोनों के बीच क्या हुआ कोई बता नहीं पा रहा था। जब ट्रेन के आने का समय हुआ तो दोनों प्लेट फार्म से कटघर की ओर चले गए। इस दौरान शाम को ताप्ती गंगा एक्सप्रेस आजमगढ़ से मऊ की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन की आवाज सुनाई दी पहले पति इसके बाद पत्नी ट्रेन के सामने पटरी पर लेट गए। इसके बाद दोनों की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद सिधारी थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी और उप निरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया ने मौके पर पहुंच कर जांच की। वृद्ध की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उस समय पहचान न होने पर दोनों के शव को मोर्चरी भेज दिया।


 मंगलवार की दोपहर में बसंता का छोटा बेटा हिमांशू गांव के लोगों के साथ थाने पर पहुंचा फोटो देख कर पहचान की। मृत दंपती को दो पुत्र और तीन पुत्रियां है, सबसे बड़ा पुत्र अतवारी मुंबई रहते है। हालाकि पुत्रियों की शादी हो चुकी है सभी अपने-अपने घर रहती है जबकि छोटा पुत्र घर पर रहकर मजदूरी करता है। सिधारी थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, परिवार के लोगों से पूछताछ कर घटना की स्थिति स्पष्ट की जा रही है।

आजमगढ़ देवगांव पीड़ित के बाद आरोपी बना 70 लाख की लूट की सूचना देने वाला व्यापारी पुलिस ने सहयोगी महिला सहित आरोपी शिवकुमार जायसवाल को किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ देवगांव पीड़ित के बाद आरोपी बना 70 लाख की लूट की सूचना देने वाला व्यापारी



पुलिस ने सहयोगी महिला सहित आरोपी शिवकुमार जायसवाल को किया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र में 70 लाख की लूट की फर्जी सूचना देने वाला पीड़ित ही अब आरोपी बन गया। पुलिस ने फर्जी सूचना देने के आरोप में सहयोगी महिला सहित व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जनपद के देवगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र ने आरोपी शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल निवासी मथुरापुर नन्दापुर थाना देवगांव व जेवा निसार पत्नी इम्तियाज निवासी मिजार्पुर थाना देवगांव को समय लगभग 12 बजे आरोपी शिवकुमार जायसवाल के घर के सामने से हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों का सम्बन्धित धाराओ में चालान कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


 बता दें कि सोमवार को स्थानीय थाने पर उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने तहरीर दी कि शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल के शिव शक्ति इण्टरप्राइजेज पेप्सी कोल्ड ड्रिंक एजेन्सी से समय लगभग 10 बजे दो अज्ञात बदमाशों द्वारा असलहे के बट से मारकर दो बैग में रखे 70 लाख रूपए लूट लिए जिसकी सूचना उच्चाधिकारीगणों द्वारा किया गया तो घटना मनगढंत व झूठा पाया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


https://www.news9up.com/2025/01/70-6.html


https://youtu.be/r7Pka8xi198?si=QNycfCoqIa3o1e8G

आजमगढ़ देवगांव डाक्टर और स्टाफ के खिलाफ आपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत मामले में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश


 आजमगढ़ देवगांव डाक्टर और स्टाफ के खिलाफ आपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत मामले में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे प्रसूता की आपरेशन के दौरान हुई मौत के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने आरोपी डॉक्टर व उनके स्टाफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। इस मामले में पीड़ित विजय कुमार निवासी चौकी मनियरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ ने अपने अधिवक्ता संजय सिंह तथा जे राम के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके अनुसार विजय कुमार की पत्नी नीतू को प्रसव पीड़ा होने पर विश्वकर्मा हॉस्पिटल मसीरपुर लालगंज जनपद आजमगढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टर बी एल विश्वकर्मा ने नीतू की जांच की और बताया कि आपरेशन करके बच्चे को निकालना पड़ेगा। 


लगभग 90000 रुपए जमा करने के बाद 29 जुलाई 2024 को प्रसूता नीतू का आपरेशन डॉक्टर बी एल विश्वकर्मा ने किया लेकिन आपरेशन के बाद नीतू की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मृत्यु हो गई। नीतू की मृत्यु को छुपाते हुए डॉक्टर बी एल विश्वकर्मा ने नीतू के पति से कहा कि नीतू को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाना होगा। डॉक्टर बी एल विश्वकर्मा ने नीतू को एंबुलेंस से वाराणसी भेजवा दिया। एंबुलेंस चालक आधे रास्ते में ही नीतू के शव को छोड़कर भाग गया। इस मामले के तथ्यों परिस्थितियों को देखने के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 10 रश्मि चंद ने पाया कि नीतू का आपरेशन किसी पेशेवर सर्जन ने नहीं किया है। इस तरह से यह प्रकरण गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही तथा धोखाधड़ी का लग रहा है। इसलिए थाना प्रभारी देवगांव मामले में आरोपी डॉक्टर बी एल विश्वकर्मा व अन्य के विरुद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच करें।

आजमगढ़ फूलपुर युवा अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन


 आजमगढ़ फूलपुर युवा अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में आपात बैठक दिन में ग्यारह बजे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विनोद कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन संघ मंत्री संजय कुमार यादव ने किया। बैठक में बस्ती जिला के युवा अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव एडवोकेट की निर्मम हत्या की घोर निंदा की गई। समस्त उपस्थित अधिवक्ताओं से आपसी विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि शासन से मृतक अधिवक्ता के परिवार को पचास लाख रुपया दिया जाय, अधिवक्ता के परिवार की सुरक्षा की जाय, मृतक अधिवक्ता की हत्या के दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाहो करते हुए दोषियों का मकान ध्वस्त किया जाय, सरकार द्वारा तुरन्त अधिवक्ता हित मे प्रोटेक्सन एक्ट लागू किया जाय।


 चार सूत्रीय मांग पत्र राज्यपाल के नामित उपजिलाधिकारी फूलपुर को देने के लिए संघ अध्यक्ष बिनोद यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का दल तहसील प्रागण में नारेबाजी करते हुए भ्रमण करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंप दिया गया।


 इस अवसर पर सतीराम यादव, फूलचन्द यादव, अंगद यादव, नीरज पाण्डे, इम्तेयाज इकबाल, अतुल राय, ओमप्रकाश चौहान, इंदुशेखर पाठक, रमेश चन्द्र शुक्ला, विजय सिंह, प्रदीप सिंह, पन्ना लाल, सतीश यादव, घनश्याम तिवारी, देशराज यादव,कमलेश सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

Monday, 27 January 2025

आजमगढ़ देवगांव हैरान कर देगी 70 लाख रुपये के लूट की ऐ कहानी 6 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश, व्यापारी ने उगला सच


 आजमगढ़ देवगांव हैरान कर देगी 70 लाख रुपये के लूट की ऐ कहानी




6 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश, व्यापारी ने उगला सच



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में कर्ज में डूबे और व्यापार में घाटा होने पर कोल्ड ड्रिंक व्यापारी ने पुलिस को खुद से बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर 70 लाख रुपये लूटे जाने की झूठी सूचना सोमवार की सुबह 112 नम्बर पुलिस टीम को दी। लूट की सूचना मिलते ही एसपी के साथ ही डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की छानबीन करने में जुट गए। पुलिस ने व्यापारी को बैठाकर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा सच बाहर आ गया।


जांच में सामने आया कि व्यापारी एक करोड़ पांच लाख के कर्ज में डूबा था। रुपये कंपनी को न जमा करना पड़े इसके लिए उसने लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना ने बताया कि कस्बा निवासी शिव कुमार कोल्ड ड्रिंक के बड़े कारोबारी हैं। शिवकुमार की इलाके में शिव शक्ति इंटर प्राइजेज के नाम से एजेंसी है।


बताया कि शिवकुमार के ऊपर एक करोड़ पांच लाख का लोन था। काफी समय से यह लोन नहीं चुका रहे थे। इन्हें जनवरी से फरवरी के बीच में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी को एडवांस माल का एक करोड़ रुपये देना था। इसके साथ ही उन्हें लोन भी चुकाना था।


एसपी आजमगढ़ हेमराज मीना ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के जो अन्य इनके डीलर हैं, उनके साथ 24 जनवरी 2025 को एक मीटिंग हुई थी। जिसमें डीलरों ने कहा था कि यदि एजेंसी का पैसा वह नहीं जमा कर पा रहे हैं तो एजेंसी कोई और लेगा। इसी बात के दबाव में शिवकुमार थे और उसी दिन से लूट की साजिश रची। इन्होंने अपने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया। ताकि इसकी जानकारी न हो पाए। पुलिस ने जब उनसे सीसीटीवी कैमरे के बारे में पूछा तो बताया कि कैमरा खराब है लेकिन पुलिस टीम ने जांच की तो कैमरा सही मिला।



https://youtu.be/r7Pka8xi198?si=QNycfCoqIa3o1e8G


https://www.news9up.com/2025/01/70.html

आजमगढ़ फूलपुर 29 दिन बाद गांव के पोखरे में मिली मुनीर दादा की लाश परिजनों ने पंचनामा बनवाकर किया सुपुर्दे खाक


 आजमगढ़ फूलपुर 29 दिन बाद गांव के पोखरे में मिली मुनीर दादा की लाश



परिजनों ने पंचनामा बनवाकर किया सुपुर्दे खाक



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के हाजीपुर तकिया गांव निवासी मुनीर दादा की लाश गांव के पोखरे में 29 दिनों के बाद मिली है। परिजनों ने पंचनामा बनवाकर मुनीर दादा के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया। 70 वर्षीय मुनीर दादा फूलपुर कोतवाली के हाजीपुर तकिया के निवासी थे। लोगो ने बताया की उनकी दिमागी हालत सही नहीं रहती थी। अम्बारी क्षेत्र में मुनीर दादा के नाम से प्रसिद्ध थे। उनके जेहन में हिंदू और मुसलमान का भेद नहीं था। शुरू से ही मुनीर दादा लोगों के बीच मिल जुल कर रहने का आदी बन चुके थे।


 उनके रहने और सहने के कई किस्से की चर्चा लोग आज भी करते थे। मुनीर दादा का लगाव बच्चों के साथ अधिक रहता था। बीच में दिमागी हालत खराब हो गई थी। 29 दिसम्बर 2024 को मुनीर दादा लापता हो गए थे। इस सम्बंध में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी फूलपुर कोतवाली में दर्ज कराया था। लापता होने के बाद से अम्बारी क्षेत्र के लोग और परिजन उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन रविवार को दोपहर में उनकी लाश सड़ी गली हालत में हाजीपुर तकिया के पोखरे में मिली। मुनीर दादा की मौत की खबर सुनकर परिजन और क्षेत्र के लोग पहुंच गए। परिजनों ने मुनीर दादा के शव को पंचनामा बनवा कर गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया।

कानपुर मैं तो जैसे जिंदा लाश बन कर रह गई हूं' रेप का शिकार बनी महिला सिपाही ने बयान किया अपना दर्द


 कानपुर मैं तो जैसे जिंदा लाश बन कर रह गई हूं'




रेप का शिकार बनी महिला सिपाही ने बयान किया अपना दर्द


उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिधनू में सनसनीखेज घटना सामने आई है। नेवी के जवान ने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही के साथ कई बार रेप किया। बात शादी तक पहुंची तो आरोपी के परिजनों ने महिला सिपाही के घर पहुंचकर 20 लाख रुपये और लग्जरी कार की डिमांड कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के मुताबिक जवान ने अपने परिजनों का ही साथ दिया। इधर, आरोपी ने दिसंबर 2023 को किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई जिसके बाद आरोपित जवान और उसके पिता पर एफआईआर दर्ज की गई। रिपोर्ट में अपने दुख का इजहार करते हुए सिपाही ने यहां तक कहा कि मैं तो जैसे जिंदा लाश बन गई हूं।


बिधनू की रहने वाली युवती दूसरे जिले में महिला आरक्षी है। उसके मुताबिक गांव में रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी कृष्ण प्रताप सिंह की बहन ब्याही है। इसके चलते वह गांव आता-जाता था। कृष्ण प्रताप युवती से बातचीत करने लगा। मना करने के बावजूद वह तैनाती स्थान पर पहुंचने लगा।


 महिला सिपाही के मुताबिक युवक ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। वर्ष 2023 में मिलने के लिए कानपुर सेंट्रल स्थित अतिथि गैलेक्सी होटल बुलाया। जहां पर उसने रेप किया। इसके बाद प्रयागराज स्थित होटल ले गया, वहां भी दुष्कर्म किया। आरोप है कि जुलाई में लखनऊ के एक होटल बुलाकर, वहां जबरन तीन दिन होटल में रोका और रेप करता रहा। रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा कि मैं तो जैसे जिंदा लाश बन गई हूं। बीते वर्ष कृष्ण के पिता रिश्ते की बात करने घर आए तो उन्होंने कहा कि बेटा नेवी में है। 20 लाख रुपये और कार देनी पड़ेगी, नहीं तो शादी नहीं करेंगे। इधर, पता चला कि जवान की प्रतापगढ़ की एक युवती से शादी तय हो गई है। सगाई के बाद आगामी 21 फरवरी को तिलक जबकि 24 फरवरी को विवाह है। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।