Tuesday, 14 October 2025

पीलीभीत कोर्ट परिसर में अधिवक्ता पर बांके से हमला, दरोगा भी घायल हत्या के मामले में नामजद हैं अधिवक्ता, 2 आरोपी गिरफ्तार


 पीलीभीत कोर्ट परिसर में अधिवक्ता पर बांके से हमला, दरोगा भी घायल



हत्या के मामले में नामजद हैं अधिवक्ता, 2 आरोपी गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश, पीलीभीत मंगलवार सुबह पीलीभीत के कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक हत्या के मामले में नामजद अधिवक्ता ओमपाल पर कुछ लोगों ने बांके से हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता ओमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उन्हें बचाने आए कोर्ट में तैनात दरोगा अरविंद त्यागी भी हमलावरों के प्रहार से चोटिल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता ओमपाल, जो गांव खरदाई (थाना दियोरिया) के निवासी हैं, एक मुकदमे की तारीख के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान मुकदमे के दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर अचानक बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर कचहरी के पीछे खुले रास्ते से परिसर में दाखिल हुए और अपने साथ बांका छिपाकर लाए थे। घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल अधिवक्ता ओमपाल बीसलपुर में वकालत करते हैं और एक हत्या के मामले में आरोपी हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है ताकि हमले के पीछे की वजह और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके।

आजमगढ़ कंधरापुर 1 करोड़ की शराब बरामद, कंटेनर जब्त, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार STF और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की कारवाई में मिली सफलता, 4781.8 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद


 आजमगढ़ कंधरापुर 1 करोड़ की शराब बरामद, कंटेनर जब्त, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार



STF और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की कारवाई में मिली सफलता, 4781.8 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद



उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में कंधरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में 4781.8 लीटर अवैध विदेशी शराब, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है, के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई 13 अक्टूबर 2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार कन्नौजिया और STF निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 229 किमी के पास एक संदिग्ध कंटेनर वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए 232 किमी टोल प्लाजा के पास वाहन (संख्या MH04KF4377) को रोका गया। पूछताछ में चालक भीमा राम (25) और सहयोगी योगेश कुमार (24), दोनों बाड़मेर, राजस्थान के निवासी, ने स्वीकार किया कि वे चंडीगढ़ से बिहार शराब तस्करी कर रहे थे। वाहन की जांच में 537 पेटियों में 2724 बोतल (750 मिली), 4032 बोतल (375 मिली), और 6816 बोतल (180 मिली) McDowell's No.1 ब्रांड की शराब बरामद हुई।


जांच में पता चला कि शराब की बोतलों पर लगे QR कोड और वाहन के चेसिस नंबर में फर्जीवाड़ा किया गया था। अभियुक्तों ने बताया कि वे आशु और राहुल नामक व्यक्तियों के इशारे पर तस्करी कर रहे थे। उनके पास से 4600 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और कंटेनर वाहन भी जब्त किया गया। इस मामले में थाना कंधरापुर में मुकदमा अपराध संख्या 317/2025, धारा 60,63,72 आबकारी अधिनियम और 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आजमगढ़ जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह निलंबित 52 लाख की धोखाधड़ी के आरोप, शिथिल पर्यवेक्षण के चलते हुई कार्रवाई


 आजमगढ़ जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह निलंबित



52 लाख की धोखाधड़ी के आरोप, शिथिल पर्यवेक्षण के चलते हुई कार्रवाई



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जेल के अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर शिथिल पर्यवेक्षण, कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करने और 52 लाख 85 हजार रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है। निलंबन के बाद उन्हें मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध किया गया है।


जांच में खुलासा हुआ कि जेल के सरकारी खाते, जो अधीक्षक के नाम से संचालित था, से जनवरी 2024 से 10 अक्टूबर 2025 के बीच विभिन्न चेकों के जरिए 52 लाख 85 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई। इस खाते से जेल में कार्यरत कैदियों का भुगतान किया जाता था। अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस वित्तीय अनियमितता के लिए आदित्य कुमार सिंह को प्रथमदृष्टया जिम्मेदार पाया गया है। मामले में दो पूर्व कैदियों रामजीत यादव और शिवशंकर यादव उर्फ गोरख, वरिष्ठ लेखाधिकारी मुशीर अहमद और चौकीदार अवधेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


https://www.news9up.com/2025/10/35-18.html


https://www.news9up.com/2025/10/5285-4.html

Monday, 13 October 2025

आजमगढ़ दीपावली से पहले पटाखों की अवैध गतिविधियों पर प्रशासन सख्त, जाँच तेज बिना लाइसेंस पटाखा निर्माण व भण्डारण पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम


 आजमगढ़ दीपावली से पहले पटाखों की अवैध गतिविधियों पर प्रशासन सख्त, जाँच तेज



बिना लाइसेंस पटाखा निर्माण व भण्डारण पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम



उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार ने आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जनपद में पटाखों के निर्माण, भण्डारण और विक्रय की सघन जाँच शुरू कर दी है। इसके लिए उप जिला मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस या आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों का निर्माण, भण्डारण या विक्रय अवैध है और ऐसी गतिविधियों पर कड़ी दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।


जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं बिना लाइसेंस या आबादी के बीच पटाखों की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तत्काल जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 9454417172 पर सूचित करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आजमगढ़ महराजगंज सत्संग के दौरान धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच सभा में मौजूद लोगों को मुफ्त शिक्षा और इलाज की सुविधा का दिया गया लालच


 आजमगढ़ महराजगंज सत्संग के दौरान धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच



सभा में मौजूद लोगों को मुफ्त शिक्षा और इलाज की सुविधा का दिया गया लालच



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के सिंघवारा खास गांव में रविवार को आयोजित एक सत्संग के दौरान धर्म परिवर्तन का विवादास्पद मामला सामने आया है। ग्राम महरुपुर निवासी अंशुल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सत्संग में कुछ लोगों ने उन्हें और अन्य ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया। उनके अनुसार, सभा में मौजूद लोगों को मुफ्त शिक्षा और इलाज की सुविधा का लालच दिया गया।



पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, सत्संग का आयोजन सूर्यभान शर्मा, उनकी पत्नी निर्मला शर्मा और पुत्र अंकीत शर्मा (अमन शर्मा) के घर पर हुआ था। कार्यक्रम का संचालन रघुनाथपुर निवासी रामप्यारे गौड़ और उनकी पत्नी सुनीता ने किया। अंशुल ने बताया कि वह कई बार इस सभा में शामिल हुए, लेकिन प्रलोभनों के बावजूद उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया। इस सत्संग में गांव के कई पुरुष और महिलाएं भी मौजूद थे। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Sunday, 12 October 2025

आजमगढ़ जेल घोटाला, 52.85 लाख की धोखाधड़ी में 4 गिरफ्तार जेल कर्मचारियों और कैदियों की मिलीभगत से हुआ घोटाला कब्जे से बुलेट मोटरसाइकिल, मोबाइल, बैंक चेक की फोटो, बैंक स्टेटमेंट और जेल अधीक्षक की फर्जी मुहर बरामद


 आजमगढ़ जेल घोटाला, 52.85 लाख की धोखाधड़ी में 4 गिरफ्तार


जेल कर्मचारियों और कैदियों की मिलीभगत से हुआ घोटाला


कब्जे से बुलेट मोटरसाइकिल, मोबाइल, बैंक चेक की फोटो, बैंक स्टेटमेंट और जेल अधीक्षक की फर्जी मुहर बरामद


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला कारागार में सरकारी खाते से 52.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल अधीक्षक आदित्य कुमार की शिकायत पर थाना कोतवाली में 10 अक्टूबर 2025 को मुकदमा अपराध संख्या 516/2025 अंतर्गत धारा 318(4),61(2),316(5) भारतीय न्याय सहिंता (BNS) 2023 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि जेल के वरिष्ठ सहायक मुशीर अहमद, चौकीदार अवधेश कुमार पाण्डेय और दो कैदियों, रामजीत यादव व शिवशंकर यादव ने मिलकर फर्जी हस्ताक्षर और चेकबुक का दुरुपयोग कर यह राशि हड़प ली। चारों अभियुक्तों को 11 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने रामजीत यादव के कब्जे से एक बुलेट मोटरसाइकिल, ओप्पो मोबाइल, बैंक चेक की फोटो, बैंक स्टेटमेंट और जेल अधीक्षक की फर्जी मुहर बरामद की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रामजीत ने गबन की 25 लाख रुपये अपनी बहन की शादी में, 3.75 लाख रुपये मोटरसाइकिल खरीदने और 10 लाख रुपये कर्ज चुकाने में खर्च किए। मुशीर अहमद ने 7 लाख, शिवशंकर ने 5 लाख और अवधेश ने 1.5 लाख रुपये अपने निजी उपयोग में खर्च किए। मामले में आवश्यक कार्रवाई चल रही है।


https://www.news9up.com/2025/10/35-18.html


https://www.news9up.com/2025/10/52.html

Saturday, 11 October 2025

आजमगढ़ सरायमीर दीपावली पूजा को लेकर 2 पक्ष हुए आमने-सामने मौके पर पहुंची पुलिस ने किया समझाने का प्रयास, नहीं बनी बात, 11 गिरफ्तार


 आजमगढ़ सरायमीर दीपावली पूजा को लेकर 2 पक्ष हुए आमने-सामने


मौके पर पहुंची पुलिस ने किया समझाने का प्रयास, नहीं बनी बात, 11 गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव में दीपावली पर्व के अवसर पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर शनिवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी पक्ष मूर्ति स्थापना को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं था।


स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति भंग और संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते दोनों पक्षों से कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों में प्रथम पक्ष से महेंद्र सोनकर, सुरेश सोनकर, संदीप सोनकर, दिलीप सोनकर, दीपक सोनकर, शक्ति सोनकर, मनोज सोनकर और द्वितीय पक्ष से राजकुमार, फुन्नन लाल, जयप्रकाश और मजेलाल शामिल हैं। सभी आरोपी शेरवा पूरवा गांव के निवासी हैं।


 थाना प्रभारी सरायमीर निहार नंदन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी ली गई, लेकिन किसी के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।