Friday, 8 August 2025

मऊ जाली दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले 86 लोगों पर मुकदमा दर्ज समाज कल्याण विभाग की जांच में खुला फर्जीवाड़ा


 मऊ जाली दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले 86 लोगों पर मुकदमा दर्ज


समाज कल्याण विभाग की जांच में खुला फर्जीवाड़ा



मऊ, उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण विभाग की जांच में अनुदानित और निजी स्कूलों में तैनात 42 शिक्षकों सहित 86 लोगों के दस्तावेज फर्जी पाए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने शिकायतों के आधार पर जांच कराई, जिसमें फतेहपुर मंडाव, घोसी और मोहम्मदाबाद गोहना के तत्कालीन अधिकारियों और शिक्षकों की संलिप्तता सामने आई।


जिला समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर मऊ पुलिस ने मंगलवार को शहर कोतवाली में 72 नामजद और 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। एसपी इलामारन ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। आरोपियों में कुलदीप नारायण, गौरव पांडेय, अभिषेक कुमार पांडेय, जितेंद्र सिंह, रजनीश उपाध्याय, रीतू सिंह, शशिकांत सिंह सहित कई शिक्षक और अन्य शामिल हैं।

Thursday, 7 August 2025

आज़मगढ़ गंभीरपुर सर्प काटने से सातवीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत हुसेपुर गांव में हुई दुखद घटना, परिवार में मचा कोहराम


 आज़मगढ़ गंभीरपुर सर्प काटने से सातवीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत



हुसेपुर गांव में हुई दुखद घटना, परिवार में मचा कोहराम




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव में बुधवार को एक दुखद घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। कक्षा 7 के छात्र प्रशांत यादव (15 वर्ष), पुत्र अरविंद यादव, की जहरीले सांप के काटने से देर रात मृत्यु हो गई। इस घटना ने परिवार में कोहराम मचा दिया, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह प्रशांत घर पर था, तभी उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद देर रात उसकी मृत्यु हो गई। मृतक ब्राइट फ्यूचर स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मां रंजना यादव और अन्य परिजनों का इस घटना से गहरा सदमा लगा है।

आजमगढ़ दीदारगंज अरनौला गांव में तेंदुआ जैसे दिखने वाले जानवर ने 7 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण...


 आजमगढ़ दीदारगंज अरनौला गांव में तेंदुआ जैसे दिखने वाले जानवर ने 7 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण...


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव में एक बार फिर तेंदुआ जैसे दिखने वाले जानवर का आतंक दिखा। बीते रात बुधवार को 8:00 बजे के करीब तेंदुआ जैसे दिखने वाले जानवर ने घर के सामने मंडई में बैठी एक सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे बच्ची की शरीर में चोंटें आ गई, किसी तरह परिवार वालों ने लाठी डंडे से मार कर भगाया तब जाकर बच्ची की जान बची। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है,लोग रात भर जागते रहे।


जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव निवासी रवि बेंवंशी की पुत्री प्रियांशी 7 वर्ष अपने घर के सामने मंडई में बुधवार रात 8:00 बजे के करीब बैठी थी, कि तभी अचानक तेंदुआ जैसा दिखने वाला जानवर मंडई में घुस गया और प्रियांशी पर हमला कर दिया। प्रियांशी के दादा मुन्ना बेनबंशी ने बताया कि तेंदुआ जैसे दिखने वाला जानवर जब हमारी पौत्री पर हमला किया तो हम लोग लाठी डंडे से मार कर किसी तरह से भगाये। जिसमें जानवर के नाखून और दांत से प्रियांशी के शरीर में चोटें आ गई। 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। 


जानवर के हमले से घायल बच्ची को एंबुलेंस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज पर इलाज कराया गया। कुछ दिन पूर्व भी अरनौला से सटे गांव जौनपुर जनपद के अरन्द में दो तेंदुआ जैसे जानवर को देखा गया था। वहीं इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग रात भर जागते रहे। खबर लिखे जाने तक  वन विभाग का कोई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।



आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।


https://youtu.be/ykG2E80kMgo?si=1cruAwQeBW2eM8Hf

सीतापुर एक-एक लाख रुपये के 2 इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में मृत बदमाश संजय तिवारी व राजू तिवारी थे आरोपी


 सीतापुर एक-एक लाख रुपये के 2 इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर



पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में मृत बदमाश संजय तिवारी व राजू तिवारी थे आरोपी



उत्तर प्रदेश, सीतापुर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में सीतापुर पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार सुबह पिसावां-महोली मार्ग पर हुई मुठभेड़ में दो इनामिया शूटरों को पुलिस ने ढेर कर दिया। मारे गए शूटरों की पहचान संजय तिवारी उर्फ अकील खान और राजू तिवारी उर्फ रिजवान के रूप में हुई है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था और इनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे।



एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम पिसावां-महोली मार्ग पर काम्बिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संजय और राजू को रुकने का इशारा किया गया। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। मुठभेड़ में दोनों शूटर घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


बता दें कि 8 मार्च 2025 को महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हेमपुर ओवरब्रिज पर दोपहर करीब 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 34 दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कारेदेव बाबा मंदिर के एक पुजारी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, गोली मारने वाले दो शूटर तब से फरार थे। उनकी तलाश में क्राइम ब्रांच की तीन और एसटीएफ की सात टीमें लगी थीं।


मुठभेड़ की सूचना राघवेंद्र की पत्नी रश्मि बाजपेयी को दी गई, लेकिन उन्होंने इस कार्रवाई पर असंतोष जताया। रश्मि ने कहा, "हमने मांग की थी कि हत्याकांड का खुलासा हमारी जानकारी में हो और शूटरों को पकड़ने पर हमें दिखाया जाए। न तो खुलासा हमें बताकर हुआ और न ही मुठभेड़ से पहले कोई जानकारी दी गई। हम इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।"

Wednesday, 6 August 2025

आजमगढ़ रंगदारी के मामले में कुन्टू सिंह सहित 4 आरोपी दोषमुक्त 5 वर्ष पुराने मामले में कोेर्ट ने सुनाया फैसला


 आजमगढ़ रंगदारी के मामले में कुन्टू सिंह सहित 4 आरोपी दोषमुक्त



5 वर्ष पुराने मामले में कोेर्ट ने सुनाया फैसला



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रंगदारी मांगने के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने ध्रुव सिंह उर्फ़ कुन्टू सिंह समेत चार आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया। यह फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 22 आशुतोष मणि ने बुधवार को सुनाया। 


अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा रंजीत सिंह निवासी धनहुआ 4 अक्टूबर 2020 को अपने एक मित्र संजय सिंह के साथ जीयनपुर मोहम्मदाबाद रोड पर थे। तभी लगभग 5:45 बजे जीयनपुर थाना क्षेत्र के चुनुगपुर तिराहे पर रिजवान निवासी समुद्रपुर तथा उसके भाई एहसान, सुरेंद्र यादव निवासी धुसवां थाना जीयनपुर ने वादी रंजीत सिंह और संजय का रास्ता रोक लिया। रिजवान ने पिस्तौल निकाल कर कहा कि प्रमुख जी उर्फ कुन्टू सिंह से बात करो और उनके दुश्मनों के साथ उठना बैठना छोड़कर पांच लाख रुपए की व्यवस्था करो। अन्यथा गोली मार दूंगा। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पूरी करने के बाद पुलिस सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया। 


अभियोजन पक्ष की तरफ से कुल चार गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया गया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी ध्रुव सिंह उर्फ़ कुन्टू सिंह, सुरेंद्र यादव, रिजवान अहमद तथा एहसान को सभी आरोपों से दोष मुक्त कर दिया। बचाव पक्ष की तरफ से सर्वजीत यादव एडवोकेट ने पैरवी की। आरोपी कुन्टू सिंह को कासगंज जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।

Tuesday, 5 August 2025

आजमगढ़ मेहनगर 40 हजार रुपये दो तभी करेंगे तुम्हारी समस्या का हल पीड़िता ने चौकी इंचार्ज पर लगाये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप एकपक्षीय कार्रवाई से दबंगों के हौसले बुलन्द, पीड़िता पहुंची एएसपी दरबार


 आजमगढ़ मेहनगर 40 हजार रुपये दो तभी करेंगे तुम्हारी समस्या का हल



पीड़िता ने चौकी इंचार्ज पर लगाये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप


एकपक्षीय कार्रवाई से दबंगों के हौसले बुलन्द, पीड़िता पहुंची एएसपी दरबार


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेहनगर तहसील के धन्नीपुर बेलहाबास की शारदा और गीता ने आरोप लगाया कि विपक्षी सुदामी और उसके बेटे उन्हें अपने खेत में धान की रोपाई करने से रोक रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि जुताई के प्रयास पर मारपीट की नौबत आ रही है। पीड़ितों ने सिंहपुर चौकी इंचार्ज पर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, रिश्वत न देने के कारण उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पूर्व में जिलाधिकारी के निर्देश पर जमीन की पैमाइश और खूँट गाड़ने के बावजूद समस्या बरकरार है।


जिले के मेहनगर तहसील क्षेत्र के धन्नीपुर बेलहाबास निवासिनी शारदा पत्नी मूलचंद और गीता पत्नी सदन ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि विपक्षी सुदामी पत्नी डिग्री और उसके बेटे उन्हें अपने खेत में धान की रोपाई करने से रोक रहे हैं। शिकायती पत्र के अनुसार, खेत में जुताई का प्रयास करने पर विपक्षी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।


पीड़ितों ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पहले जिलाधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद जमीन की पैमाइश हुई और पुलिस की मौजूदगी में खेत में खूँट भी गाड़े गए। पैमाइश की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई, लेकिन जब पीड़ित ट्रैक्टर लेकर जुताई के लिए पहुंचे तो विपक्षी ने फिर रोक दिया। पीड़ितों ने सिंहपुर चौकी पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन चौकी इंचार्ज ने उल्टा उन्हें जुताई करने से मना कर दिया।


पीड़ित महिलाओं ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। रिश्वत न देने के कारण उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। हताश होकर पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिसकर्मी से हाथापाई और वर्दी फाड़ना पड़ा महंगा 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी


 आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिसकर्मी से हाथापाई और वर्दी फाड़ना पड़ा महंगा



2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोनू सोनकर (22 वर्ष) और सोनू सोनकर (25 वर्ष), पुत्रगण टिल्ठू सोनकर, निवासी कटरा अनंतपुरा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ के रूप में हुई है।


बताते चलें कि 03 अगस्त 2025 को शाम करीब 6:30 बजे, कांस्टेबल सच्चिदानंद और होमगार्ड चालक राजेश राय पेट्रोल लेकर हर्रा की चुंगी से लौट रहे थे। रास्ते में फल खरीदने के लिए चौक पर रुकने के दौरान, तीन व्यक्तियों ने एक राहगीर से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पास खड़े एक व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। जब सच्चिदानंद और राजेश ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो तीनों आरोपियों और उनके दो अन्य साथियों ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज, हाथापाई और वर्दी फाड़ने की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने सरकारी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।


 घटना के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। बदरका चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक राज नारायण पाण्डेय, कांस्टेबल नीरज कुमार और विकास सरोज की टीम ने अभियुक्त मोनू सोनकर और सोनू सोनकर को उनके घर कटरा अनंतपुरा से शाम करीब 8:45 बजे गिरफ्तार किया। अन्य अभियुक्तों की तलाश और विधिक कार्रवाई जारी है।


https://www.news9up.com/2025/08/3-5.html