Tuesday, 14 January 2025

आगरा चाची ने करंट लगाकर नौ साल के भतीजे का किया कत्ल बचने के लिए शव को बाथरूम में छिपाया, गिरफ्तार


 आगरा चाची ने करंट लगाकर नौ साल के भतीजे का किया कत्ल


बचने के लिए शव को बाथरूम में छिपाया, गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना जगदीशपुरा के प्रेम नगर में नौ साल के आरव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल कोई और नहीं बल्कि आरव की चाची निकली। चाचा का आरव को लेकर बेइंतहा प्यार उसके कत्ल की वजह बन गया। चाची गजना ने ईर्ष्या में भतीजे को कमरे में बुलाकर करंट लगाकर तड़पा-तड़पाकर मार डाला। बचने के लिए शव को बाथरूम में छिपा दिया। बाथरूम में बिजली का बोर्ड न होने से पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।


पूजा वाली गली, प्रेम नगर निवासी जूता कारीगर रमेश का नौ वर्ष का बेटा आरव शनिवार दोपहर छत पर पतंग उड़ाने गया था। तभी लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन मिला नहीं। बाद में छत पर बने बाथरूम में वो मृत मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण करंट लगना आया। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच की।


छत पर मृतक के चाचा राजवीर उर्फ वीर सिंह और उनकी पत्नी गजना रह रही थीं। परिवार के लोगों ने गजना पर ही शक जताया। वह घटना के समय अपने कमरे में माैजूद थी। परिवार के लोग बेटे की तलाश में सबसे पहले उसी से पूछने गए थे, उसने जानकारी होने से मना कर दिया था। बाद में बाथरूम में शव मिला।


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला कि बाथरूम के बाहर बिजली का बोर्ड था। आरव को करंट भी हाथ के पिछले हिस्से में लगा था। इससे हत्या का शक हुआ। आरव को करंट कैसे लगा, इस बिंदु पर जांच की गई। पुलिस ने प्रथम तल पर रहने वाली गजना से पूछताछ की।

कुशीनगर पुलिस मुठभेड़ में आजमगढ़ निवासी 2 बदमाशों को लगी गोली 3 गो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


 कुशीनगर पुलिस मुठभेड़ में आजमगढ़ निवासी 2 बदमाशों को लगी गोली



3 गो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश के कुशीनगर मे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया चौहान पट्टी घाघी नदी प्राचीन कुकुत्था नदी के करीब हाईवे पर सोमवार सुबह पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने हाईवे के करीब नाकाबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया। इस पर फायरिंग कर तस्कर भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से दो तस्कर घायल हो गए। जबकि एक अन्य को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और एएसपी रितेश सिंह मौके का मुआयना किए।


पुलिस को सोमवार को भोर में सूचना मिली कि गोरखपुर के रास्ते कुछ शातिर पशु तस्कर ट्रक व पिकअप वाहन से एनएच-28 के रास्ते कुशीनगर में एंट्री कर चुके हैं। उनकी योजना गोवंश पशुओं को चोरी छिपे लादकर बिहार ले जाने की है। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस ने टीमों का गठन कर, कोतवाली हाटा, तुर्कपट्टी, तरयासुजान व थाना तमकुहीराज की संयुक्त पुलिस टीम ने थाना तुर्कपट्टी के घाघी पुल के पास घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान एक ट्रक व एक पिकअप वाहन आते दिखाई दिए। इसको पुलिस टीम की ओर से रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार पशु तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक इनकी पहचान जुम्मन पुत्र जूल्फन निवासी मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, अंशु पुत्र राजू निवासी अम्बारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ और भोलू शिल्पकार पुत्र रामजीत निवासी रकबा जलालपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़,के रूप में हुई।

Monday, 13 January 2025

आजमगढ़ रौनापार 50 हजार रुपये का इनामी असलहा तस्कर फंसा कानून के शिकंजे में अवैध असलहा बनाने व बिक्री करने का करता था कार्य


 आजमगढ़ रौनापार 50 हजार रुपये का इनामी असलहा तस्कर फंसा कानून के शिकंजे में



अवैध असलहा बनाने व बिक्री करने का करता था कार्य




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना रौनापार का वांछित तथा 2018 से फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी असलहा तस्कर अंततः कानून के शिकंजे में फंस ही गया। अभियुक्त द्वारा अवैध असलहा बनाने व बिक्री करने का कार्य किया जाता था।


मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि 22 मार्च 2018 को तत्कालीन निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना रौनापार के द्वारा ग्राम देवारा करीमगंज में अभियुक्तगण प्रमोद पुत्र मोती विश्वकर्मा साकिन मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा उसके सात साथियों के साथ अवैध असलहा बनाने की सूचना पर दबिश दी गई, जिसमें मौके से चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। दो अन्य अभियुक्त न्यायालय हाजिर हुए। अभियुक्त प्रमोद विश्वकर्मा मौके से फरार हो गया। अभियुक्तो के कब्जे से 10 देशी तंमचा, 04 अर्धनिर्मित तमंचा व असलहा बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद हुई।


 प्रमोद विश्वकर्मा की गिरफ्तारी हेतु वर्ष 2022 में धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी थी। कई प्रयास के बाद अभियुक्त प्रमोद विश्वकर्मा अभी तक गिरफ्तार नही हो सका था। जिसके क्रम में 23 मार्च को पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित प्रमोद की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। बीती 7 जनवरी 2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह द्वारा प्रमोद विश्वकर्मा की गिरफ्तारी हेतु परिक्षेत्र स्तर से 50 हजार रूपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया था।


अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी व यू0पी0 एसटीएफ लखनऊ यूनिट के द्वारा 11 जनवरी 2025 को 50 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त प्रमोद विश्वकर्मा को मकान नम्बर 32 सूर्यांश रेजिडेन्सी के पास हलधरू रोड बगुमरा थाना पलसाना सूरत गुजरात से करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के थाना खेतासराय के थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के कुशल नेतृत्व  में उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2025 धारा 64/352/351(3)/333 बी.एन.एस. से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त संगम कौशल पुत्र सुभाषचन्द्र हाल पता ग्राम मानीकलां थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को आज दिनाँक-13.01.2025 को मानीकला हाल्ट के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1.संगम कौशल पुत्र सुभाषचन्द्र हालपता ग्राम मानीकलां थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।


आपराधिक इतिहास-

 1.मु0अ0सं0-14/2025 धारा 64/352/351(3)/333 BNS थाना खेतासराय जनपद जौनपुर 


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- थानाध्यक्ष रामाश्रय राय खेतासराय जनपद जौनपुर। 

2-उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार राय, थाना खेतासराय, जौनपुर। 

3-का0 मनीष यादव, थाना खेतासराय, जौनपुर।

4-का0 रंजीत यादव , थाना खेतासराय जौनपुर।

जौनपुर थाना सुरेरी पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद।


 जौनपुर थाना सुरेरी पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद। 



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद मे थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील वर्मा के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रामदुलार पाठक मय हमराह का0 अमित सिंह व का0 रमारंजन यादव द्वारा जरिए मुखबिरी सूचना पर मु0अ0सं0-141/24 धारा--305/331(4)/317(2)  बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगणों को दिनांक-12.01.2025 को छेरहटी पुलिया से अभियुक्त 1. गोलू सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह ग्राम परमालपुर थाना सुरेरी जिला जौनपुर व 2. अतुल कुमार पुत्र दिनेश कुमार ग्राम रघुनाथपुर थाना रामपुर जिला जौनपुर को पू0मा0 विद्यालय जगदीशपुर में चोरी गये 01 गैस सिलेण्डर, 01 भगौना एल्यूमिनियम,11 थाली स्टील,10 गिलास स्टील व 1000/- रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया। गिऱफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।  


गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता –

1.गोलू सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह  ग्राम परमालपुर थाना सुरेरी जिला जौनपुर।

2. अतुल कुमार पुत्र दिनेश कुमार  ग्राम रघुनाथपुर थाना रामपुर जिला जौनपुर।


बारामदगी- 

1.चोरी की 01 गैस सिलेण्डर, 01 भगौना एल्यूमिनियम,11 थाली स्टील,10 गिलास स्टील व चोरी गये सामान की बिक्रि से प्राप्त धन 1000 रुपया नगद। 


गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-


1.उ0नि0 रामदुलार पाठक  थाना सुरेरी जनपद जौनपुर। 

2. का0 अमित सिंह  थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।

3. का0 रमारंजन यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।

संभल हनुमान जी की गदा उठाकर फंस गए सीओ साहब शिकायत के बाद डीआईजी ने दिया जांच का आदेश


 संभल हनुमान जी की गदा उठाकर फंस गए सीओ साहब



शिकायत के बाद डीआईजी ने दिया जांच का आदेश




उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के बाद चर्चा में आए सीओ अनुज चौधरी वर्दी में हनुमान जी की गदा लेकर घूमने में फंस गए हैं। सीओ के खिलाफ हुई शिकायत के बाद डीआईजी ने जांच का आदेश दिया है। नए साल पर खग्गू सराय इलाके में निकली कार्तिकेय महादेव मंदिर की रथयात्रा के दौरान अनुज चौधरी हनुमान बनकर गदा लेकर आगे- आगे चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने वर्दी भी पहन रखी थी। वर्दी में इस तरह से चलने को पुलिस मैनुअल का उल्लंघन मानते हुए पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से शिकायत की थी।


अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया है कि अनुज चौधरी ने अपनी पुलिस वर्दी का इस्तेमाल करते हुए ड्यूटी के दौरान विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में भाग लिया। इनमें धार्मिक जुलूस में गदा उठाने, भजन गाने और मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने जैसे कार्य शामिल हैं। शिकायत में कहा गया कि ये गतिविधियां उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम 3 और 4 के साथ-साथ डीजीपी के 6 अक्टूबर 2014 के सर्कुलर का उल्लंघन करती हैं।



एडिशनल एसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि अनुज चौधरी को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जांच के दौरान जुटाए गए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अनुज चौधरी का इससे पहले भजन गाते हुए भी वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर भी अनुज काफी लोकप्रिय हैं। अनुज भी अपना एक्सरसाइज करते और अन्य गतिविधियों का वीडियो अक्सर डालते रहते हैं। यह वीडियो काफी देखे जाते हैं। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद अनुज चौधरी काफी चर्चा में आए थे।

आजमगढ़ पवई 3 गोवंश का कटा सिर और खाल मिलने से मचा हड़कंप ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी


 आजमगढ़ पवई 3 गोवंश का कटा सिर और खाल मिलने से मचा हड़कंप



ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के अंडिका ग्राम में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पुल के नीचे रविवार देर रात गोवंश का कटा सिर और खाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खेत देखने आए ग्रामीणों ने जब देखा तो आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर गोवंश के कटे सिर व खाल को दफन करा दिया। इसके बाद अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में लग गए।


पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अंडिका गांव स्थित अंडरपास इन दिनों पड़ोसी जिले अंबेडकर नगर के पशु तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बन गया है। जब ग्रामीणों ने यहां काट कर फेंके गए तीन गोवंश के सिर और खाल को देखा तो पुलिस पर यह आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गए कि आए दिन क्षेत्र में इस प्रकार की घटना देखने को मिल रही पर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पवई पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर ग्रामीणों के आक्रोश को कम किया और जांच पड़ताल में लग गए। थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अंडिका गांव में पुल के नीचे गोवंश के तीन कटे सिर व खाल मिले हैं। जिसको गड्ढा खुदवाकर गड़वा दिया गया। गोवंश के कटे हुए भाग को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि गो तस्करों द्वारा कहीं से लाकर फेंक दिया गया हो व अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।