Friday, 6 December 2024

आजमगढ़ जीयनपुर बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत सड़क पार करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा


 आजमगढ़ जीयनपुर बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत 



सड़क पार करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पकवा इनार बाजार में सड़क पार कर रहा वृद्ध तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। इस हादसे में घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। 


मृतक वृद्ध मुबारकपुर के गढ़वाल गांव का निवासी था। वह पकवा इनार बाजार में सड़क की पटरी पर मसाला बेचने का काम करता था। गढ़वल गांव निवासी सूर्यबली (75) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पकवा इनार बाजार में सड़क की पटरी पर मसाले की दुकान लगाते हैं। रात होने पर वह बाजार में ही डाॅ. सुबेदार की चौकी पर सो जाते हैं। प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार की रात में भी सो गए। इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे उठे और सड़क पार कर रहे थे। इसी दाैरान जीयनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर टहल रहे लोग दौड़कर उन्हें अस्पताल ले जाने वाले ही थे कि उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्री व एक पुत्र का पिता बताया गया है।

आजमगढ़ सिधारी जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर युवकों ने किया हमला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ सिधारी जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर युवकों ने किया हमला



वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव में एक शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर युवकों ने हमला कर दिया। उनके द्वारा पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चलें कि 03 दिसंबर 2024 को छतवारा गांव की कलंदर बस्ती निवासिनी शेराजुल निशा पत्नी शमसुलदिन ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पड़ोसी शहादत पुत्र शरीख, सगीर पुत्र शरीख, तसनुर पुत्र शरीख, अमीला पत्नी शहादत द्वारा 02 दिसंबर 2024 की शाम करीब सात बजे उसकी बाउंड्री को तोड़ दिया गया और उसमें लगा 10 हजार रुपये का गेट चोरी कर लिया गया शेराजुल निशा की तहरीर के अनुसार सिधारी थाने की पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 463/2024 अंतर्गत धारा 303(2),324(4) भारतीय न्याय सहिंता (BNS) 2023, पंजीकृत किया। इस घटना की जांच के लिए शाम को करीब पांच बजे एसआई राजबिहारी सिंह सिपाही सद्दाम हुसैन के साथ जांच करने के लिए आरोपी के घर पहुंचे। पुलिस वालों को देखते ही आरोपी कहने लगा कि मेरे दरवाजे पर पुलिस कैसे आ गयी। आरोपी मां, बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए पुलिस वालों पर हमलावर हो गए।


 हमराह आरक्षी सद्दाम हुसैन को पास में रखी चौकी पर गिरा कर मारने लगे तथा दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। वह लोग जान बचाकर किसी तरह वापस आए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस एसआई की तहरीर पर पांचों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव की कलंदर बस्ती में पुलिस टीम जांच के लिए गई थी। वहां उसके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। शेष तीन लोगों की तलाश की जा रही है।

अलीगढ़ पुलिसकर्मियों ने चौकी को बनाया दारू का अड्डा शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


 अलीगढ़ पुलिसकर्मियों ने चौकी को बनाया दारू का अड्डा



शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल




उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मे पुलिस को धूमिल करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में जिस तरह से लगातार दारू पार्टी चल रही है, उसको लेकर लगता है जैसे किसी बार में पार्टी चल रही हो इस दारू पार्टी का वीडियो बनाकर किसी के द्वारा वायरल कर दिया गया है, फिलहाल ये वीडियो कई महीने पुराना होने का दावा किया जा रहा है. अलीगढ़ के थाना सासनी गेट थाने में खाकी वर्दी को बदनाम कर हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है. जहां खिरनी गेट चौकी के अंदर जमकर शराब पार्टी किए जाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वर्दी पहने पुलिसकर्मी शराब की बोतल और बीयर की कैन लाने के बाद बियर की कैन हाथ में लेकर कुछ लोगों के साथ चौकी में बैठकर शराब पार्टी कर शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं।


जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो घमासान मच गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ही आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई। वहीं दूसरी ओर वायरल हुआ वीडियो आखिर कब का है और कितना पुराना है इस बात की पुष्टि न्यूज़9यू0पी0 नहीं करता, फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की ओर से भी बयान जारी करते हुए मामले में जांच की बात की जा रही है।


इस पूरे मामले पर एसएसपी अलीगढ़ संजीव सुमन की ओर से जारी किए गए आधिकारिक वर्जन में कहा गया उक्त वीडियो करीब 5 माह पुराना है, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, आगे क्या निकलकर आयेगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा फिलहाल अलीगढ पुलिस जांच में जुटी हुई है।

वाराणसी आधी रात तड़तड़ाईं गोलियां, वाहन चालक के सिर में गोली मार कर हत्या घर से लगभग 50 मीटर दूर की घटना


 वाराणसी आधी रात तड़तड़ाईं गोलियां, वाहन चालक के सिर में गोली मार कर हत्या



घर से लगभग 50 मीटर दूर की घटना



उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गुरुवार की आधी रात में बड़ी वारदात सामने आई। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामपुर खोजवां निवासी लोडर गाड़ी के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घर से चंद कदमों की दूरी पर खून से लथपथ चालक का शव देख घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।


चालक सुरेश राजभर (33) पुत्र राजनाथ निवासी सुदामपुर खोजवां को उसके घर से लगभग 50 मीटर दूर सिर में गोली मारी गई है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम के साथ ही एसीपी भेलूपुर और भेलूपुर थानाध्यक्ष पहुंचे और पूछताछ शुरू की। वहीं घटना को लेकर मौके पर अफरा- तफरी का माहौल रहा। परिवार में चीख पुकार मच गई।

Thursday, 5 December 2024

जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम ने 02 मोबाइल चोर को चोरी की 05 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम ने 02 मोबाइल चोर को चोरी की 05 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले मे थाना खेतासराय पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय के नेतृत्तव में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-251/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर का सफल अनावरण करते हुये चोरी गयी मोबाइल व अन्य 04 चोरी की मोबाइल के साथ अभियुक्तिं 1.सकील पुत्र निजामुद्दीन 2.फैय्याज पुत्र धनी निवासीगण वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर एसबीआई बैक कस्बा खेतासराय से लगभग 100 मीटर आगे से गिरफ्तार कर चोरी गयी मोबाइलों को बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायलय भेजा गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-


(1) सकील पुत्र निजामुद्दीन निवासी वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर।

(2) फैय्याज पुत्र धनी निवासी वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर।


बरामदगी का विवरण-


05 चोरी की मोबाइल व 500 रु नगद बिक्री मोबाइल का


पंजीकृत अभियोग-


मु0अ0सं0-251/2024 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-


1.थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।

2.उ0नि0 लल्लू सिंह, थाना खेतासराय,जनपद जौनपुर।

3.उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार राय, थाना खेतासराय जौनपुर।

4.हे0का0 संजय पाण्डेय, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर। 

5.का0 मनीष यादव, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ पवई बेड पर खून से लथपथ मिली लाश दुकान न खुलने पर बेटे को हुआ शक, रजाई हटाते ही रह गया सन्न


 आजमगढ़ पवई बेड पर खून से लथपथ मिली लाश



दुकान न खुलने पर बेटे को हुआ शक, रजाई हटाते ही रह गया सन्न


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के पुलसराय गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का उसी के बिस्तर में रक्त रंजित शव मिला। सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।


 पुलसराय गांव निवासी रमाशंकर यादव (48) पुत्र स्व. वंशराज की गांव में ही किराने की दुकान थी। वह दुकान पर ही सोया करते थे। बुधवार को वह निमंत्रण में गए थे। निमंत्रण से आने के बाद वह रोज की तरह दुकान पर सो गए। वैसे तो उनकी दुकान प्रतिदिन सुबह छह बजे तक खुल जाती थी। लेकिन, गुरुवार की सुबह जब दुकान नहीं खुली तो उनके बेटे उन्हें जगाने के लिए पहुंचे। जब बिस्तर पर रखी रजाई को हटाया तो अंदर उनका रक्त रंजित शव पड़ा हुआ था। बेटे के शोर मचाने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मृतक के पुत्र द्वारा घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

आजमगढ़ अल सुबह सड़क पर निकले जिले के कप्तान पैदल गस्त कर मिश्रित आबादी क्षेत्रों के मस्जिद, मंदिरों की चेकिंग के साथ महिलाओं, पुरुषों से बातचीत की गयी अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा प्रभारी महिला थाना सहित पुलिस बल रहा मौजूद


 आजमगढ़ अल सुबह सड़क पर निकले जिले के कप्तान



पैदल गस्त कर मिश्रित आबादी क्षेत्रों के मस्जिद, मंदिरों की चेकिंग के साथ महिलाओं, पुरुषों से बातचीत की गयी


अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा प्रभारी महिला थाना सहित पुलिस बल रहा मौजूद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे शासन के निर्देशानुसार समस्त जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को अल सुबह पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के बवाली मोड़ से बस अड्डा आजमगढ़ से घण्टाघर चौराहा से अग्रसेन चौराहा से कुँवर सिंह उद्यान तक पैदल गस्त किया गया। 


इस पैदल गस्त में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा प्रभारी महिला थाना व कोतवाली तथा महिला थाना के पुलिस बल शामिल रहें। इस अभियान में मिश्रित आबादी क्षेत्रों के मस्जिद, मंदिरों की चेकिंग की गयी व पैदल गस्त करने वाली महिलाओं/पुरुषों से बातचीत की गयी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गस्त कर शासन के निर्देशों का पालन किया गया।