Tuesday, 3 December 2024

गोरखपुर शर्मनाक , मां ने लावारिश फेंकी थी नवजात बच्ची, हुई मौत खून के छीटों ने दिखाया मां के घर का पता


 गोरखपुर शर्मनाक , मां ने लावारिश फेंकी थी नवजात बच्ची, हुई मौत


खून के छीटों ने दिखाया मां के घर का पता



उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र में सोमवार की सुबह एक लावारिश नवजात मिला था। नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया गया था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव की ही युवती ने लोक लाज के डर से नवजात को जन्म देकर उसे झाड़ी में फेंक दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। 


सोमवार भोर में लगभग पांच बजे गांव की कुछ महिलाओं ने झाड़ी में रोने की आवाज सुनी। देखा तो नवजात बच्ची रो रही थी। महिलाओं ने बच्ची को उठाया। इसी दौरान उनकी नजर अचानक खून के छीटे पर पड़ी। इसके आधार पर वह आगे बढ़ीं तो एक घर के पास खून से ही सने कुछ कपड़े फेंके हुए नजर आए। अंदर जाकर पूछा तो एक महिला ने पहले तो इन्कार कर दिया। थोड़ी देर बाद नवजात को स्वीकार कर अपने साथ ले गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस घर में गई तो एक युवती बिस्तर पर लेटी थी। उसे रक्तस्राव हो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


दोपहर में जिला अस्पताल में रेफर होने के बाद भी परिजन मां-बच्चे को लेकर घर चले गए। जानकारी होने पर फिर घर पर पुलिस पहुंची। दोनों को कौड़ीराम कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से देर शाम दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों से घर ले जाने का कारण पूछा तो वे बोले कि लोकलाज के डर से कहीं भी जाने में डर लग रहा है। हर जगह नए-नए सवाल लोग कर रहे हैं।

Monday, 2 December 2024

मुरादाबाद महिला सिपाही से 5 युवकों ने की अभद्रता, धक्का देकर नीचे गिराया गलत नियत से छूने और गला दबाने की कोशिश


 मुरादाबाद महिला सिपाही से 5 युवकों ने की अभद्रता, धक्का देकर नीचे गिराया


गलत नियत से छूने और गला दबाने की कोशिश



उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला सिपाही के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि घटना उस समय हुई जब वह मकान मालिक के घर जा रही थीं। रास्ते में चक्कर की मिलक तिराहे पर समोसे की दुकान के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका और दुर्व्यवहार किया। शिकायत के अनुसार, पांच से छह युवकों ने महिला सिपाही को रोककर उनकी मोटरसाइकिल स्टार्ट करने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में इरफान, सालिम और अन्य को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन युवकों ने उन्हें नाली में घसीटकर धक्का दिया और गाली-गलौज की। एक आरोपी ने उसे गलत नियत से छूने और गला दबाने की कोशिश की। हमले के दौरान पीड़िता के सिर को दीवार पर मारा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पेट में भी लात मारी गई।


 शिकायत में बताया गया कि स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और युवकों को रोका। पीड़िता के पुलिस में तैनात होने की जानकारी मिलने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा अपराध संख्या 1057/2024 अंतर्गत धारा 191(2),115(2),352,76, भारतीय न्याय सहिंता (BNS)2023 दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

आजमगढ़ रमाकान्त यादव व 15 अन्य गैंग के रूप में किए गए सूचीबद्ध हत्या व अपमिश्रित देशी शराब बनाकर लाइसेन्सी देशी शराब की दुकान पर बेचने जैसे मामले में एडीजी वाराणसी जोन ने की कारवाई


 आजमगढ़ रमाकान्त यादव व 15 अन्य गैंग के रूप में किए गए सूचीबद्ध


हत्या व अपमिश्रित देशी शराब बनाकर लाइसेन्सी देशी शराब की दुकान पर बेचने जैसे मामले में एडीजी वाराणसी जोन ने की कारवाई




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया द्वारा अभियुक्त रमाकान्त यादव पुत्र श्रीपति यादव निवासी चकगंज अलीशाह सरावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों से अधिक धन कमाने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़, जौनपुर व लखनऊ में हत्या व अपमिश्रित देशी शराब बनाकर लाइसेन्सी देशी शराब की दुकान पर बेचने आदि जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने के चलते इन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गैंग को आईआर (इन्टररेन्ज) स्तर पर सूचीबद्ध किया है। मिली जानकारी के अनुसार इसका कोड नं0- आई0 आर0- 42 होगा।


 इस गैंग में-


(1) रंगेश यादव पुत्र बजरंगी यादव निवासी परतहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर

(2) सूर्यभान पुत्र रामफेर निवासी गुवाई थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

(3) पुनित कुमार यादव पुत्र दयाराम निवासी चकगंज अली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 

(4) रामभोज पुत्र सुग्रिव निवासी समसल्लीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

(5) अशोक यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी उदपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

(6) मोहम्मद फहीम पुत्र मो0 शईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

(7) पंकज यादव पुत्र दयाराम निवासी चकगंज अली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

(8) मो0 नदीम पुत्र मो0 शईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

(9) मो0 कलीम पुत्र मो0 शईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 

(10) मो0 नईम पुत्र मो0 शईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

(11) मो0 सलीम पुत्र मो0 शईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

(12) सहबाज पुत्र मो0 रियाज निवासी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

(13) नसीम नेता उर्फ नसीम पुत्र मोहिद खाना निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

(14) रविकुमार क्षत्रि उर्फ राजकुमार पुत्र केशकुमार क्षत्रि निवासी सी0के0 61/8 काशीपुर थाना चौक विशेश्वरगंज जनपद वाराणसी हाल पता खालिपुर चौकी सरायमोहना थाना सारनाथ जनपद वाराणसी

(15) जोयन्ता कुमार मित्रा पुत्र डा0 नील मोनी निवासी मोहल्ला 71/5 डाक्टर नील मोनी सरकार स्ट्रीट थाना बारानगर जनपद उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

गाज़ीपुर चाैथी बार शादी करने पहुंची लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार कई साथी भी पकड़ाए, ऐसे महाठगी की घटना को देते थे अंजाम


 गाज़ीपुर चाैथी बार शादी करने पहुंची लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार



कई साथी भी पकड़ाए, ऐसे महाठगी की घटना को देते थे अंजाम




उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले मे पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दुल्हन बनी युवती चौथी बार शादी करके रेलवे स्टेशन से दूल्हे को छो़ड़कर फरार हुई।


फर्जी ढंग से शादी रचाकर वर पक्ष को लूटने वाले गैंग को सदस्यों को गाजीपुर जिले की करीमुद्दीनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो स्थानों से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में पांच महिला, चार पुरुष सहित कुल नौ आरोपी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर पुलिस ने बताया कि फर्जी ढंग से शादी रचा कर वर पक्ष को लूटने वाले गैंग को थाना क्षेत्र के बथोर और मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के परसा गांव से गिरफ्तार किया गया है। लड़की से शादी करने के लिए मैनपुरी जिले के थाना गन्नाहार क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर के रहने वाले रूपेश शाक्य पुत्र अशोक सिंह शाक्य और उसके रिश्तेदारों को गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में इस गैंग की ओर से बुलाया गया। जहां इस गैंग की ओर से दुल्हन (लड़की) को राजभर बताते हुए फर्जी आधार कार्ड देकर दुल्हा रूपेश से तीस नवंबर को शादी की गई। इसके बदले में फर्जी ढंग से शादी रचाने वाले लुटेरी दुल्हन गैंग ने वर पक्ष से एक लाख रुपए नगद सहित सोने के मंगलसूत्र लिए। इन्होंने शादी के लिए कपड़े भी वर पक्ष से ख़रीदवाये। 


शादी रचाने के बाद रुपेश शाक्य अपने रिश्तेदारों के साथ लड़की (दुल्हन) को लेकर जब मैनपुरी जाने के लिए मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन गए। तब गैंग के लोगों ने इसपर कहा कि लड़की को ट्रेन से नहीं बस से वह ले जाए। इसके बाद वह लड़की सहित मुहम्मदाबाद बस अड्डा आए। जहां आते ही गैंग लड़की को लेकर फरार हो गया। लड़की के फरार हो जाने के बाद वर पक्ष ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें मुहम्मदाबाद थाने ले गई। जहां पूछताछ के दौरान पता चला कि मामला करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र का है। जिस पर पुलिस ने उन्हें करीमुद्दीनपुर थाने भेज दिया। करीमुद्दीनपुर थाना पहुंचने के बाद पीड़ित पक्ष ने करीमुद्दीनपुर थाना में इस घटना के संबंध में तहरीर दी। मिली तहरीर के आधार पर थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या  197/2024 अंतर्गत धारा 316(2),319(2),318(4),338,336(3),340(2) भारतीय न्याय सहिंता ( BNS) 2023 दर्ज किया 


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी शादी में लिप्त दुल्हन कुमारी कुसुम को ऊचांडीह (खिजिरपुर) थाना करीमुद्दीनपुर से पकड़ा। लड़की के पिता कृष्णकान्त राम, फर्जी भाई करन कुमार भीम राम,फर्जी बहन रंजना, सोनी उर्फ नजमुनीशा, गीता देवी, फर्जी चाची इंदू देवी को थाना क्षेत्र के ग्राम बथोर और मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम परसा से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया गया कि यह गैंग काफी दिनों से इसी कार्य में लिप्त है। गैंग का सरगना हरिश्चंद्र यादव उर्फ सोनी है। गैंग की ओर से शादी करने का झांसा देकर हरियाणा, राजस्थान, जयपुर, उत्तर प्रदेश आदि जगहों के लोगों को लूटा गया है। इनके पास से कुल 7 एंड्राइड फोन और दो कीपैड फोन बरामद किया गया। सभी का संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

Sunday, 1 December 2024

आजमगढ़ बरदह पति के खाने में डालती हूं थोड़ा-थोड़ा जहर, वह कुछ दिनों का मेहमान है पीड़ित पति की थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो पहुंचा न्यायालय कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस


 आजमगढ़ बरदह पति के खाने में डालती हूं थोड़ा-थोड़ा जहर, वह कुछ दिनों का मेहमान है



पीड़ित पति की थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो पहुंचा न्यायालय

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मे पति ने बरदह थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी फोन से किसी से बात करते समय बोली कि वो कुछ दिनों का मेहमान है मैं उसके खाने में थोड़ा-थोड़ा जहर रोज डालती हूं। वह अब बीमार रहता है और अपनी दवा लेने गया है। उसके मरने के बाद उसकी सारी प्रापर्टी हमारी हो जाएगी। फिर मैं सब बेचकर चली आऊंगी। बरदह थाना क्षेत्र के भैंसकुर गांव निवासी सत्येंद्र राय के पिता की मृत्यु बाल्यावस्था के समय हो गई थी। वहीं, माता कि भी मृत्यु करीब 12 वर्ष पूर्व हो चुकी है। सत्येंद्र राय का पालन-पोषण उसके रिश्तेदारों द्वारा किया गया। वह कुछ दिन पढ़ाई करने के बाद छोड़ दिया। इसके बाद पांच बीघा खेत में खेती कर अपना गुजर बसर करने लगे। कुछ लोगों द्वारा साजिश से उसकी शादी तहबरपुर के एक गांव में 26 फरवरी 2024 को करा दी गई।


 विवाह होने के बाद उसकी पत्नी जब घर आई तो वह मारती-पिटती थी। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी और से घंटों बात करती थी। पूछने पर कोई जवाब नहीं देती थी। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी खाने में कुछ मिलाकर खिलाती थी। खाना खाने पर कुछ ही देर बाद सत्येंद्र के गले व पेट में दर्द होने लगता था और आवाज भी बैठ जाती थी। इसका वह चिकित्सक से अपना इलाज कराने लगा।


 आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने आलमारी में एक शीशी रख रही थी जिसे वह देख लिया। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मां के सभी जेवरात लेकर चली गई। इस बारे में जब उसने थाने पर शिकायत की तो उसकी किसी ने नहीं सुनी। जिससे परेशान होकर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर बरदह थाने में एफआईआर दर्ज की गई। थाना प्रभारी बरदह राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसकी विवेचना चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई होगी।

प्रयागराज ट्रेनी डिप्टी एसपी निकिता श्रीवास्तव ने संभाला इस थाने का चार्ज आईपीएस चिराग जैन व अनिल यादव भी बतौर ट्रेनी दे चुके हैं इस थाने में अपनी सेवा


 प्रयागराज ट्रेनी डिप्टी एसपी निकिता श्रीवास्तव ने संभाला इस थाने का चार्ज


आईपीएस चिराग जैन व अनिल यादव भी बतौर ट्रेनी दे चुके हैं इस थाने में अपनी सेवा




उत्तर प्रदेश प्रयागराज घूरपुर थाने में शनिवार को ट्रेनी डिप्टी एसपी निकिता श्रीवास्तव को घूरपुर थाना प्रभारी केशव वर्मा ने चार्ज सौंपा। इस बीच घूरपुर थाना प्रभारी केशव वर्मा ने पीपीएस निकिता श्रीवास्तव को थाने के कार्यालय सहित सभी मालखाने और कंप्यूटर कक्ष सहित थाने के स्टाफ से परिचय कराया। 


बातचीत के दौरान निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि वह मूल रूप से देवरिया की रहने वाली हैं। साथ ही बताया कि पिताजी देवरिया जीआईसी में प्रवक्ता हैं। मां साधारण गृहणी और छोटी बहन सुनिधि भी तैयारी कर रही और छोटा भाई बीटेक कर रहा है। उन्होंने सरकार की मंशानुरूप अपराध पर अंकुश लगाने में काम करने की बात कही और क्षेत्रीय लोगों से अपराध मुक्त क्षेत्र होने के लिए सहयोग की मांग की। निकिता के पूर्व घूरपुर थाने मे दो आईपीएस अनिल यादव व चिराग जैन और दो पीपीएस श्वेताभ पांडेय व विमल किशोर मिश्र बतौर ट्रेनी अपनी सेवा दे चुके हैं।

Saturday, 30 November 2024

आजमगढ़ जीयनपुर 4.80 लाख के गांजा के साथ 3 गिरफ्तार कार व 4 मोबाईल फोन सहित नकद बरामद


 आजमगढ़ जीयनपुर 4.80 लाख के गांजा के साथ 3 गिरफ्तार


कार व 4 मोबाईल फोन सहित नकद बरामद




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की जीयनपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से 04 लाख 80 हजार रुपए कीमत का 48.06 किलोग्राम अवैध गांजा सहित सफेद रंग की कार, 4 मोबाईल फोन और नकदी बरामद की गयी है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों द्वारा अर्न्तजनदीय स्तर पर गांजा की तस्करी की जाती थी।


अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि जीयनपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 सुभाष तिवारी चौकी प्रभारी इमिलिया, उ0नि0 अजय यादव चौकी प्रभारी अजमतगढ़, उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव तथा स्वाट टीम प्रभारी सेकेण्ड उ0नि0 संजय सिंह द्वारा अपने हमराहियों के साथ मऊ बार्डर वैरियर ईमिलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इस दौरान एक सफेद मारूति कार आती दिखाई दी जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे जिन्हे रोककर चेक करने पर अभियुक्तों के कब्जे से 4 पैकेट व 1 प्लास्टिक के झोले में कुल 48.06 किग्रा0 अवैध गांजा कीमत लगभग 04 लाख 80 हजार रुपए , 1 सेलेरियो कार रंग सफेद , 4 अदद मोबाईल फोन व कुल 4270/- रुपए नकद बरामद किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्त रामचन्द्र यादव पुत्र स्व0 भभूति यादव निवासी चरउवा थाना कप्तानगंज, अंकित जायसवाल पुत्र पन्ना लाल जायसवाल निवासी बाजार गोसाई थाना रौनापार, अनिल गुप्ता पुत्र स्व0 सन्तु निवासी भादों थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ को गिरफ्तार कर के उक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग जौनपुर से गांजा 5000 रुपए मे लेकर आते है जिसे आजमगढ़ में थोड़ा-थोड़ा फुटकर लगभग 10000 रुपए में बेचकर पैसा कमाते हैं।