Tuesday, 19 November 2024

आजमगढ़ शहर कोतवाली 80 लाख के धोखाधड़ी का मामला आया सामने कोतवाली पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा


 आजमगढ़ शहर कोतवाली 80 लाख के धोखाधड़ी का मामला आया सामने


कोतवाली पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे शहर कोतवाली पुलिस ने 80 लाख के धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए 34 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर फर्जी तरीके से लोन दिलाने के नाम पर पैसे हड़पने का आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई रागिनी कपूर पत्नी सोनू सिंह कपूर निवासी दलसिंगार (कटरा), थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ की तहरीर पर की है।


 रागिनी कपूर ने पूर्व में कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में बताया कि वह सन 2011 से महिलाओं का समूह एकत्र करके संस्था चलाती थी। समूह के नाम से ऋण दिलाने के लिए अश्वनी कुमार उर्फ मनोहर मौर्य पुत्र दयाशंकर साकिन जाफरपुर मुण्डा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ (स्पेशियल कम्पनी मैनेजर जाफरपुर मुण्डा) सहित 34 लोगों ने अलग-अलग तिथियों पर पीड़िता व समूह की महिलाओं से मुलाकात किये और भरोसा दिलाते हुए कहे कि तुम्हारे और समूह की महिलाओं के नाम से करोड़ों रुपया ऋण बैंक के मैनेजर से मिलकर स्वीकृत करा देंगे।


 पीड़िता व समूह की महिलाएं उपरोक्त लोगों के झांसे में आ गयी। इसी का नाजायज फायदा उठाते हुए पीड़िता व अन्य समूह की महिलाओं से करीब 8000000/- (अस्सी लाख रुपये) धोखाधड़ी करके प्राप्त करते हुए कई करोड़ों रुपये का आजमगढ़ जिले के अलग-अलग बैंकों से समूह की अलग-अलग महिलाओं के नाम से ऋण स्वीकृत कराकर रुपया हड़प लिये।


 उपरोक्त लोगों ने मेरा व समूह की महिलाओं का बैंक में खाता खुलवाते समय ही बैंक प्रबन्धक के साथ मिलकर साजिश के तहत चेक बुक जारी करवाते समय चेकबुक पर हस्ताक्षर करवा लिया था और उसी हस्ताक्षर युक्त के सहारे स्वीकृत हुये ऋण को अपने सम्बन्धित फर्म व दुकानदारों के नाम से रुपया भेज कर उनसे नगद रुपया प्राप्त कर लेते थे। इतना ही नहीं मुझे और समूह की महिलाओं को लगातार बैंक में बुलाते थे और कहते थे कि जल्दी ही ऋण पास हो जायेगा, जबकि ऋण पूर्व में ही स्वीकृत हो चुका होता था। 


इस तरह मेरे व समूह की महिलाओं का करोड़ों रुपये धोखाधडी जालसाजी कर हड़प लिये। इस बाबत जब उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया तब हम लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाली पुलिस ने रागिनी कपूर की तहरीर पर 34 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 632/2024 अंतर्गत धारा 120B,406,420,506, भा0द0स0 के तहत दर्ज किया है।

आजमगढ़ सिधारी डेढ़ लाख के चोरी के जेवर के साथ 2 गिरफ्तार चोरी की 3 घटनाओं का पर्दाफाश, अवैध असलहा और कारतूस बरामद


 आजमगढ़ सिधारी डेढ़ लाख के चोरी के जेवर के साथ 2 गिरफ्तार


चोरी की 3 घटनाओं का पर्दाफाश, अवैध असलहा और कारतूस बरामद




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना पुलिस ने लूट की घटना का पदार्फाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूट के जेवरात (कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए) व 11 हजार रूपये नकदी सहित अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है।


 पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के अनुसार इन्द्रेश गोंड पुत्र महेश गोंड ग्राम पुनापार थाना घोसी जिला मऊ हाल पता- ननिहाल उमेश गोंड पुत्र खुरचन गोंड ग्राम शाहगढ़ थाना सिधारी ने तहरीर देकर अवगत कराया था 03 नवंबर को रात्रि तीन बजे के करीब तीन अज्ञात लोग घर के पीछे से चैनल का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और नानी को मारने पीटने लगे, बीच बचाव करने आए अन्य परिजनों को भी बदमाशों द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान अभियुक्तों द्वारा घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर 13 थान सोने और 8 थान चांदी, नानी का 3 थान सोने का व 2 थान चांदी का गहना व पांच बैग व दो अटैची उठा ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी।


 मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार वर्मा ने घटना में शामिल अभियुक्तों को बैठौली पुल से मंगलवार के दोपहर लगभग 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों में टेनी उर्फ सरताज आलम पुत्र गुड्डू उर्फ आविद साकिन आदर्श नगर, शेरु उर्फ मो महफुज पुत्र मो० अजीज निवासी खास बाजार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को लूट के जेवर और दो तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। अभियुक्तों ने अन्य चोरी की दो घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।

भदोही सपा विधायक के घर हुई कुर्की की कारवाई साइकिल, कुर्सी, मेज के साथ कटोरी- चम्मच भी उठा ले गई पुलिस सपा विधायक की पत्नी पर दर्ज हुआ है एक और मुकदमा


 भदोही सपा विधायक के घर हुई कुर्की की कारवाई



साइकिल, कुर्सी, मेज के साथ कटोरी- चम्मच भी उठा ले गई पुलिस


सपा विधायक की पत्नी पर दर्ज हुआ है एक और मुकदमा




उत्तर प्रदेश के भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की। टीम ने विधायक आवास में रखे घरेलू सामनों की कुर्की की। विधायक की पत्नी सीमा बेग के फरार होने और नोटिस के बाद भी उपस्थित न होने पर कोर्ट ने कुर्की का आदेश दिया था। टीम देर शाम तक कुर्की की कार्रवाई करती रही।


सपा विधायक के मालिकाना मोहल्ले स्थित मकान के तीसरे मंजिल के एक कमरे में आठ सितंबर 2024 को नौकरानी नाजिया ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामले में पुलिस ने विधायक जाहिद बेग के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग पर बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सपा विधायक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।


सपा विधायक इस समय प्रयागराज के नैनी और उनका बेटा जईम वाराणसी जेल में बंद हैं। दूसरी तरफ अदालत ने छह अक्तूबर 2024 को नोटिस जारी करते हुए फरार चल रही विधायक की पत्नी सीमा बेग को 15 अक्तूबर तक उपस्थित होने का आदेश दिया था। कोर्ट की नोटिस के बाद सीमा बेग के उपस्थित न होने पर 14 नवंबर 2024 को कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सोमवार को विधायक आवास पहुंची टीम ने विधायक आवास के घरेलू सामानों का कुर्क किया। कुर्की के दौरान कोतवाली अश्वनी त्रिपाठी, विवेचक कमलेश कुमार के साथ महिला और पुरूष पुलिस टीम मौजूद रही।


कोर्ट के आदेश की अवहेलना के मामले में पुलिस ने सपा विधायक की पत्नी सीमा बेग पर धारा 209 के तहत कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर मुकदमा दर्ज किया है। विवेचक कमलेश कुमार की तहरीर पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस टीम सपा विधायक के आवास पर देर शाम तक कुर्की की कार्रवाई करती रही। करीब दो बजे शुरू हुई कुर्की की कार्रवाई में शाम छह बजे तक दो वाहनों से सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। वहीं तीसरे वाहन में सामान लादे जा रहा थे। बताया जा रहा है कि पुलिस करीब तीन वाहनों से विधायक आवास के सामनों को जब्त किया। पुलिस टीम ने कुर्की कार्रवाई करते हुए विधायक आवास से तख्त, साइकिल, मेज, कुर्सी, इन्वर्टर, बैटरी, पंखे, बर्तन स्टैंड, घड़ी, साज सज्जा के सामान, कुछ बर्तन, डाइनिंग टेबल, कप्यूटर टेबल समेत कुल तीन गाड़ी घरेलू सामानों को जब्त किया गया। एडिशन एसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि सामानों की अनुमानित कीमत अभी बता पाना मुश्किल है। सामानों की लिस्टिंग की जा रही है। उसका अनुमानित राशि का अंदाजा लगाया जा सकेगा। बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कुर्की की कार्रवाई की गई है।

Monday, 18 November 2024

जौनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगेस्टर, गौ-तस्कर व शातिर अभियुक्त नीरज गौड़ घायल,गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगेस्टर, गौ-तस्कर व शातिर अभियुक्त नीरज गौड़ घायल,गिरफ्तार।




उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद मे पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ0 अजय पाल द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में आज दिनांक-18 नवम्बर 2024 को थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति, तलाश वांछित/वारन्टी, पेन्डिग विवेचना, गैगेस्टर अपराधी व एहकामात तथा अन्य कार्य सरकार के हेतु नीभापुर में मौजूद थी।


 तभी मुखबिर द्वारा बताया गया कि एक नीला पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश जो पशु तस्कर है, जो लमहन (महराजगंज ) गांव में जानवर खरीदने के लिए गये थे जो मुंगराबादशाहपुर होते हुए इधर आ रहे है और मड़ियाहूं होते हुए जलालपुर जाएंगे, उनके पास असलहा भी है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम वही खड़े होकर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखने लगे कि कुछ देर में एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखायी दी।


 मोटरसाइकिल करीब आने पर पुलिस बल द्वारा सड़क पर सामने आकर रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त बदमाश मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ाकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस वालो के ऊपर लक्ष्य करके फायर कर दिया। बदमाशो को बार बार पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया फिर भी उपरोक्त बदमाश नही माने और जान से मारने की नियत से पुलिस वालो की तरफ फायर कर दिये।


 थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ एक राउंड फायर किया गया और गोली एक बदमाश को लग गयी और वह कराहने लगा। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया , घायल बदमाश को देखा गया तो उसके दाहिने पैर मे गोली लगी थी और खून बह रहा था। पकड़े हुए बदमाश का नाम पूछा गया तो नीरज गौड़ पुत्र लालजी गौड़ निवासी ग्राम कोर्री थाना जलालपुर जौनपुर उम्र 30 वर्ष बताया। अभियुक्त को अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 03.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। तथा मौके से भागे हुए अभियुक्त संदीप पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल निवासी ग्राम सुगुलपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर की तलाश की जा रही हैं। उक्त अभियुक्त द्वारा थाना जलालपुर , खेतासराय , नेवढ़िया में पशु तस्करी , एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट  जैसी  घटनाओं में सलिप्त होना बताया गया है।


बरामदगी:- 

1.  एक तमंचा 315 बोर , दो खोखा कारतूस 315 बोर , एक खोखा कारतूस 09 MM व एक मोटरसाइकिल पल्सर।


गिरफ्तार अभियुक्त-

1- नीरज गौड़ पुत्र लालजी गौड़ निवासी ग्राम कोर्री थाना जलालपुर जौनपुर उम्र 30 वर्ष ।


आपराधिक इतिहास:-   


1. मु0अ0सं0 141/2022 धारा 5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 

2. मु0अ0सं0 168/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

3. मु0अ0सं0 203/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।

4. मु0अ0सं0 105/2018 धारा 411/420 भादवि थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर। 

5. मु0अ0सं0 273/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर। 

6. मु0अ0सं0 153/2021 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।

7. मु0अ0सं0 386/2024 धारा 109(1),3(5) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।


मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम- 


1. उ0नि0 संतोष पाठक (थानाध्यक्ष) थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

2. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।

3. हे0का0 जितेन्द्र देव पाण्डेय थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

4. हे0का0 अरुण कुमार यादव  थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

5. का0 पंकज मिश्रा थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।

6. का0 आनंद सिंह  थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।


https://youtu.be/V2pDDY41zXk?si=w2p5N3JlELhK9KJz

बरेली लड़कियों को लेकर अभ्रद टिप्प्णी कर इंस्पेक्टर फंसे बीमार सिपाही को दी थी अश्लील सलाह, विभागीय जांच शुरू


 बरेली लड़कियों को लेकर अभ्रद टिप्प्णी कर इंस्पेक्टर फंसे



बीमार सिपाही को दी थी अश्लील सलाह, विभागीय जांच शुरू



उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में लड़कियों को लेकर अभ्रद टिप्प्णी करना एक इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। दरअसल, बीमार सिपाही को मीट खाने और लड़कियों से अश्लीलता करने की सीख देने में बहेड़ी सर्किल के एक इंस्पेक्टर फंस गए हैं। दोनों की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ बहेड़ी को जांच के निर्देश दिए हैं। 


 रविवार को सोशल मीडिया पर 45 सेकंड का एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें बहेड़ी सर्किल के एक थाने के इंस्पेक्टर अपने थाने के एक बीमार सिपाही सुरेंद्र से उसका हालचाल पूछ रहे हैं कि क्या वह जिला अस्पताल में भर्ती है। बातचीत के दौरान ही सिपाही कमजोरी बताने लगता है तो इंस्पेक्टर उसे स्वस्थ होने के लिए मीट खाने और लड़कियों से अभद्र कृत्य करने की सीख देने लगते हैं। किसी ने उन दोनों की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह को इसकी जांच सौंपी है।

आजमगढ़ सरायमीर पेट्रोल डालकर जलाने वाले मामले में 5 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 3 नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है, घायल खतरे से बाहर-चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण


 आजमगढ़ सरायमीर पेट्रोल डालकर जलाने वाले मामले में 5 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा



3 नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है, घायल खतरे से बाहर-चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सरायमीर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल डालकर जलाने वाले मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में तीन नामजद अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर मुकदमेबाजी हुई थी। पीड़ित पक्ष दूसरे पक्ष को इस बाबत समझाने के लिए गया हुआ था, आक्रोश में आकर विपक्षी ने पेट्रोल डालकर जलाने जैसी घटना को अंजाम दे दिया।


 वर्तमान में पीड़ित युवक को जिला मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह करीब 30% झुलसा हुआ है, उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की जा रही है, मौके पर उपस्थित अन्य लोगों से इस बाबत जानकारी ली जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से अगली कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव में भूमि रंजिश को लेकर रविवार की रात पड़ोसियो ने गांव निवासी 30 वर्षीय गुलशन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

Sunday, 17 November 2024

आजमगढ़ गंभीरपुर आजमगढ़ : प्रधान पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप पूछताछ के लिए गई पुलिस के साथ प्रधान तथा समर्थकों का हाथापाई करने का वीडियो हुआ वायरल


 आजमगढ़ गंभीरपुर आजमगढ़ : प्रधान पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप



पूछताछ के लिए गई पुलिस के साथ प्रधान तथा समर्थकों का हाथापाई करने का वीडियो हुआ वायरल


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले में जब पुलिस आरोपी को थाने लाने गई तो उक्त प्रधान द्वारा पुलिस के साथ हाथापाई शुरू की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


 गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में देर रात गांव के प्रधान कमल सिंह पुत्र सुभाष सिंह और उनके अन्य सहयोगी पर गांव की एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला की शिकायत के बाद दो सिपाही अजीत विश्वकर्मा और रमेश मौके पर गए। वह जब प्रधान और दूसरे आरोपी को थाने लाने लगे तो प्रधान ने सिपाहियों के साथ गाली गलौज और हाथापाई कर दी। जब क्षेत्र में प्रधान को थाने पर लाने की जानकारी लोगों को हुई तो गांव के लोग और बड़ी संख्या में प्रधान थाने पर पहुंचकर विरोध जताने लगे। प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगने की घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। इस बावत थानाध्यक्ष गंभीरपुर बसंतलाल से बताया कि छेड़खानी का आरोप निराधार है, प्रधान ने शराब पी रखी थी, पुलिस के साथ हाथापाई जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।