Sunday, 17 November 2024

मथुरा गैर के प्यार में अंधी बीवी ने करवाई पति की हत्या हत्यारों के साथ मिलकर डंडे से करती रही पति की पिटाई रात में ही घर के बाहर फेंकवा दिया शव, बच्चे ने खोला राज


 मथुरा गैर के प्यार में अंधी बीवी ने करवाई पति की हत्या


हत्यारों के साथ मिलकर डंडे से करती रही पति की पिटाई


रात में ही घर के बाहर फेंकवा दिया शव, बच्चे ने खोला राज




उत्तर प्रदेश के मथुरा में पत्नी की पति के साथ हैवानियत की कहानी सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। आधी रात को उसने तीन युवकों को घर में बुलाया। इसके बाद पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। कपड़े उतारकर पति की लाश को घर से बाहर फेंक दिया। गांव वालों ने जब लाश देखी, तो सनसनी फैल गई, तभी पत्नी भी दौड़ते हुए घर से बाहर निकल आई और पति की लाश पर दहाड़ें मारकर रोने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव लोहवन की टावर वाली गली में सुबह घर के बाहर अशोक जाटव (30) का रक्तरंजित शव पड़ा होने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोगों ने दरवाजा खुलवाकर अशोक की पत्नी भारती को यह बताया तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। यह दिखाने का प्रयास किया कि छत से गिरकर अशोक की मौत हुई है। सूचना पर आनन-फानन में परिजन और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक के भाई ने बताया कि अशोक की करीब 14 साल पहले आगरा के अरेला गांव निवासी बनारसी लाल की बेटी भारती के साथ शादी हुई थी।


 आरोप लगाया कि शादी से पहले ही उसका अपने मायके में किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे आए दिन झगड़ा होता था। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। बड़ा बेटा आठ साल का है तथा छोटा बेटा चार साल का है। मृतक के भाई के अनुसार उसके आठ साल के भतीजे सनी ने थाने में ही सबके सामने हत्या का राजफाश कर दिया। सनी ने पुलिस को बताया कि मम्मी ने पापा को तीन लोगों के साथ मिलकर डंडे से मारा। एक हत्यारे ने उसे डांटा और किसी को कुछ बताने पर पिता की तरह पिटाई करने को बोला। इसके बाद वह डर के मारे सो गया। घर पर भी उसने किसी को नहीं बताया।अशोक की हत्या में प्रयोग किया गया डंडा उसके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने डंडे को कब्जे में ले लिया। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और महिला के तीन साथियों की जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं लगी है।

Saturday, 16 November 2024

आजमगढ़ अहरौला भाजपाईयों ने थाने का किया घेराव थाने से छोड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ता से 20 हजार रूपये मांगने का आरोप थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों से जमकर हुई कहासुनी


 आजमगढ़ अहरौला भाजपाईयों ने थाने का किया घेराव



थाने से छोड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ता से 20 हजार रूपये मांगने का आरोप


थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों से जमकर हुई कहासुनी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मे दुवार्सा मेले से एक कार्यकर्ता को उठाकर रात भर अहरौला थाने में बैठाने से क्षुब्ध भाजपा नेताओं ने शनिवार को थाने का घेराव कर दिया। भाजपाइयों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्यकर्ता को छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इस विरोध-प्रदर्शन में अहरौला, माहुल व पवई सहित अन्य क्षेत्रों के दर्जनों पदाधिकारी शामिल रहे। भाजपा के पदाधिकारी दर्जनों की संख्या में शनिवार को दिन में करीब 11 बजे अहरौला थाने पर पहुंचे। इस दौरान अहरौला थानाध्यक्ष और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से जमकर कहासुनी हुई। 


भाजपाइयों ने बताया कि शुक्रवार की शाम दुवार्सा मेले में क्षेत्र के गजड़ी गांव में एक व्यक्ति द्वारा साइकिल स्टैंड पर्ची पर लिखा मूल्य से दोगुना पैसा वसूला जा रहा था। दोगुना पैसा न देने पर लोगों से हाथा पाई भी कर रहा था, जिसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ता शीतला निषाद के वहां मौजूद होमगार्ड से की गई। होमगार्डों ने इसकी जानकारी थाने के दो कांस्टेबल को दी। आरोप है कि बिना किसी कारण दोनों कांस्टेबल द्वारा शीतल निषाद को मारपीट कर उनके पास मौजूद रुपये भी छीन लिए और बिना किसी शिकायत व तहरीर के शीतला को लाकर थाने में बैठा दिया। शीतला का आरोप था कि पहले भी पुलिस के लोगों ने मारा। थाने पर भी लाकर जबरदस्ती मोबाइल व बाइक चोरी की बात कबूल करने के लिए कहा। कार्यकर्ता और पदाधिकारी का आरोप है कि छोड़ने की एवज में थानाध्यक्ष ने अपने एक फॉलोवर के द्वारा 20 हजार रुपये मांगे। किसी तरह पैसे की व्यवस्था की तो फालोवर के माध्यम से फिर संदेश आया कि पैसा लेने के बाद भी 151 की करवाई होगी। जिसे लेकर भाजपाइयों ने पैसा देने से इंकार कर दिया। भाजपाइयों का गुस्सा देख थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल ने बैठाए गए कार्यकर्ता को छोड़ने को तैयार हुए।


 इस मामले में शीतला निषाद ने थाने में तहरीर दी। मौके पर भाजपा लालगंज जिला मंत्री दिलीप बघेल, जिला कार्य समिति सदस्य अजय श्रीवास्तव, माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय, पवई मंडल अध्यक्ष मनीराम यादव, अहरौला मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह, पूर्व प्रतिनिधि रहे सुधीर राजभर व उमाशंकर मिश्र बड़ी संख्या में भाजपा के बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे।

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा पलटते ही बाइक में लगी आग रेलवे क्रासिंग के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने बुझाई आग


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा पलटते ही बाइक में लगी आग



रेलवे क्रासिंग के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने बुझाई आग



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के समीप तहबरपुर के महुवारा गांव निवासी राम प्रकाश अपनी सुपर स्प्लेंडर गाड़ी से किसी कार्य के लिए गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बालपुर खरैला जा रहे थे। इस दौरान आगे जा रही स्कार्पियो ने जैसे ही टर्न लिया कि राम प्रकाश अनियंत्रित होकर बाइक लेकर पलट गया, पलटते ही गाड़ी में आग लग गई। आग लगते ही गाड़ी धू धू करके जलने लगी। 


आसपास के ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन यंत्र, पानी, धूल इत्यादि से काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक बाइक दो हिस्सा से ऊपर जल चुकी थी।

झांसी मौत से बिलख रहे थे परिजन, मेडिकल प्रशासन डिप्टी सीएम के स्वागत में चूना डालने में रहा व्यस्त डिप्टी सीएम ने वीडियो संदेश जारी कर दिया यह संदेश


 झांसी मौत से बिलख रहे थे परिजन, मेडिकल प्रशासन डिप्टी सीएम के स्वागत में चूना डालने में रहा व्यस्त



डिप्टी सीएम ने वीडियो संदेश जारी कर दिया यह संदेश




उत्तर प्रदेश के झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा वार्ड (एसएनसीयू) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। इस बात की जानकारी जब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को हुई तो वह झांसी मेडिकल कॉलेज का दौरा करने के लिए निकल पड़े। 


इस बात की जानकारी जब मेडिकल प्रशासन को हुई तो वह 10 नवजातों की दर्दनाक मौत के बाद भी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की अगवानी की रस्म निभाना नहीं भूला। तड़के करीब 3:00 बजे मेडिकल प्रशासन ने इमरजेंसी के पास डिप्टी सीएम के आने से पहले चूना छिड़कवाया। मेडिकल प्रशासन ने अस्पताल के पर्दे वगैरहा भी दुरुस्त कराए। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया जिसमें उनके स्वागत में कर्मचारी रोड पर चूना डालते हुए नजर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी जब उपमुख्यमंत्री को हुई तो उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से संदेश जारी किया।


उन्होंने कहा कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हमारे पहुंचने से पहले काई व्यक्ति सड़क के किनारे चूना डाल रहा है जो कि बेहद दुखद है। मैं इसकी निंदा करता हूं और जिलाधिकारी से कहता हूं कि उस व्यक्ति को चिन्हित करें जिसने चूना डलवाया। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें हम इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में हुई दुर्घटना पर गहरा दु:ख जताया है। शुक्रवार देर रात घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने रातों-रात उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को मौके पर भेजा गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना में असमय काल कवलित नवजात बच्चों के माता-पिता को 05-05 लाख रुपये तथा घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने झांसी के मंडलायुक्त और डीआईजी को 12 घंटे में घटना के संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

Friday, 15 November 2024

बरेली मोह के चक्कर में फंसे रिटायर्ड सीओ गंवाए 25 लाख रुपए, वापस मांगे तो मिली धमकी


 बरेली मोह के चक्कर में फंसे रिटायर्ड सीओ



गंवाए 25 लाख रुपए, वापस मांगे तो मिली धमकी




उत्तर प्रदेश बरेली फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता व बरेली से रिटायर्ड सीओ जगदीश चंद्र पाटनी से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उन्हें उत्तराखंड सरकार में कोई जिम्मेदारी या किसी आयोग में ओहदा देने के नाम पर फंसाया गया और धीरे-धीरे करके 25 लाख रुपये ठग लिए गए। 


तीन महीने में काम पूरा न होने पर रुपये ब्याज समेत लौटाने का वादा किया गया था लेकिन छह महीने बाद भी कुछ नहीं हो सका। जगदीश पाटनी को ना कोई पद मिला और न ही रकम वापस की गई। जब रकम मांगने पर जगदीश पाटनी को धमकी मिलने लगी तो उन्होंने एसएसपी बरेली से पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर जूना अखाड़ा ऋषिकेश के आचार्य जयप्रकाश समेत पांच लोगों के खिलाफ बरेली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आजमगढ़ शहर कोतवाली रोडवेज बस ने मुहर्रिर को रौंदा, हालत गंभीर बस छोड़कर चालक मौके से फरार, पुलिस ने बस को लिया कब्जे में


 आजमगढ़ शहर कोतवाली रोडवेज बस ने मुहर्रिर को रौंदा, हालत गंभीर


बस छोड़कर चालक मौके से फरार, पुलिस ने बस को लिया कब्जे में




उत्तर प्रदेश जे आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली के रोडवेज बस स्टैंड के पास आज शुक्रवार को दोपहर में रोडवेज बस ने कलेक्ट्रेट में मुहर्रिर बवाली मोड़ निवासी कन्हैंया को राैंदते हुए आगे निकली तो लोगों ने हो-हल्ला मचाया। घटना के बाद चालक बस से उतरकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची रोडवेज पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के लिए कोतवाली ले आई है। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


बता दें कि बवाली मोड़ निवासी कन्हैया कलेक्ट्रेट में कई सालों से मुहर्रिर का काम करते है। प्रतिदिन की तरह शाम को काम खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे कि सामने से आ रहे अनियंत्रित रोडवेज ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कन्हैया का एक पैर बस के निचे चला गया और चालक उसको रौंदते हुए आगे निकल गया। स्थानीय लोगों के चिल्लाने की आवास सुनकर चालक कूदकर फरार हो गया।

आजमगढ़ महराजगंज सरयू में डूबने से युवक की हुई मौत कार्तिक पूर्णिमा पर मामा के परिवार के साथ गया था घाट


 आजमगढ़ महराजगंज सरयू में डूबने से युवक की हुई मौत



कार्तिक पूर्णिमा पर मामा के परिवार के साथ गया था घाट




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के बलुआ घाट पर शुक्रवार को सरयू नदी में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत हो गई। गोरखपुर जनपद के गोला बाजार थानान्तर्गत गोपालपुर गांव निवासी दीपक दुबे उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र घनश्याम दुबे स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अपने मामा रणधीर के घर रहता था। 


कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मामा के परिवार की महिलाएं बलुआ घाट पर लगे मेले में कढ़ाही चढ़ाने गयी थी। साथ में दीपक भी गया था । महिलाएं कढ़ाही चढ़ा रही थीं तभी वह सरजू नदी में स्नान करने के लिए गया और गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया किंतु जब तक लोग बचाने का प्रयास करते वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई थी।


 मेले में तैनात पुलिस को सूचना मिली तो उसने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था तथा तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। घटना की जानकारी होते ही मृतक के ननिहाल व घर पर स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।