Friday, 15 November 2024

बदायूं क्रूरता की हद, मासूम बेटे के सामने पत्नी का काटा गला करीब 5 घंटे लाश के पास बैठा रहा हत्यारा


 बदायूं क्रूरता की हद, मासूम बेटे के सामने पत्नी का काटा गला



करीब 5 घंटे लाश के पास बैठा रहा हत्यारा



 उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शिवपुरम गली नंबर चार में किराये के मकान में रहने वाले शटरिंग कारीगर ने बुधवार देर रात पांच साल के बेटे के सामने ही गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद करीब पांच घंटे तक बेटे को लेकर शव के पास बैठा रहा। सुबह करीब छह बजे बेटे और पत्नी के शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक ने बाहर से बंद दरवाजे को खोला तो वारदात का पता चला। पुलिस को आशंका है कि पति-पत्नी में हुए आपसी विवाद के बाद हत्या की गई है। 


मूसाझाग थाना इलाके के गांव कौर मझारा निवासी शटरिंग कारीगर अमित कुमार (24) पत्नी श्वेता उर्फ शिखा और पांच साल के बेटे अविरल के साथ शिशुपाल सिंह के मकान में किराये पर रहता था। बुधवार रात तीनों कमरे में थे। बताते हैं कि रात करीब एक बजे श्वेता व अमित के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शोरशराबा सुनकर बेटा भी जाग गया। इसी बीच अमित ने बेटे के सामने ही चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। पुलिस के मुताबिक, बच्चे का रोना सुनकर शिशुपाल नीचे आए तो श्वेता का खून से लथपथ शव पड़ा था। उनकी सूचना पर एसएसपी और कोतवाली पुलिस भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मासूम अविरल ज्यादा जानकारी तो नहीं दे सका, लेकिन उसने इतना जरूर कहा है कि पापा ने मम्मी को चाकू से मारा है। श्वेता के माता-पिता गुरुग्राम में रहते हैं। वे भी बदायूं पहुंच गए हैं। वारदात के बाद अमित पैतृक गांव कौर मझारा पहुंचा। परिवार के लोगों को बताया कि श्वेता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता सुरेश ने मृतका के नाना, भाई और माता-पिता को फोन कर आत्महत्या की सूचना दे दी। इस बीच अमित गांव से फरार हो गया।


 बाद में पता चला कि वह श्वेता की हत्या करके आया है। बदायूं के शिवपुरम में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पांच साल के बेटे ने पुलिस को अहम जानकारी दी है। उसने बताया कि पापा ने मम्मी को चाकू से मारा है। इसके बाद मम्मी गिर गईं। पुलिस के मुताबिक, बच्चा ज्यादा जानकारी नहीं दे सका है। हत्या की असल वजह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगी। उसकी तलाश की जा रही है। 


थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव कौर मझारा के रहने वाले सुरेश सिंह ने अपने बेटे अमित कुमार की शादी करीब सात साल पहले वजीरगंज की श्वेता से की थी। शादी के बाद से परिवार में झगड़े होने लगे तो अमित पत्नी व पांच साल के बेटे को लेकर 12 अक्तूबर से शिवपुरम में किराये पर रहने लगा। यहां भी अमित और श्वेता में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट होती रहती थी। बुधवार रात को भी झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक इसी के बाद अमित ने पत्नी की हत्या कर दी।

आजमगढ़ गंभीरपुर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव


 आजमगढ़ गंभीरपुर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर बिषया गांव मे शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे ग्रामीणों ने बबुल के पेड़ पर लटकता हुआ एक शव देखा जिससे हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी दिनेश यादव 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय किरती यादव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।


 जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर विषया गांव निवासी दिनेश यादव 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय किरत यादव बृहस्पतिवार की रात्रि घर से लगभग 200 मीटर दूर अपने खेत में पानी चलाने गए थे और रात्रि में लाइट कट जाने की वजह से पुनः घर आ गए और अपने परिजनों से बोले की जब लाइट आएगी तब पानी चलाने जायेंगे और घर के पीछे जाकर सो गए। सुबह जब परिजन सो कर जागे तो इधर-उधर खोजबीन करने लगे, उसके बाद परिजनों को पेड़ पर लटकता हुआ शव मिलने की जानकारी हुई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवा कर पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी करता था मृतक एक पुत्र रियांश यादव 7 वर्ष का पिता था पत्नी रेखा यादव व माता फूलमती देवी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

लखनऊ योगी सरकार 5 जिलों के DM को बनाएगी कमिश्नर यूपी के 40 सीनियर IAS अफसरों को प्रमोशन गिफ्ट


 लखनऊ योगी सरकार 5 जिलों के DM को बनाएगी कमिश्नर



यूपी के 40 सीनियर IAS अफसरों को प्रमोशन गिफ्ट



लखनऊ उत्तर प्रदेश के पांच बड़े जिलों के जिलाधिकारी कमिश्नर बनेंगे. इनके अलावा 35 और अधिकारी हैं जिनको कमिश्नर और सचिव रैंक पर प्रोन्नति दी जा रही है. लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, गाजियाबाद और वाराणसी के जिलाधिकारी को प्रोन्नति दी जा रही है। इसके अलावा अनेक अधिकारियों की प्रोन्नति होने से उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बहुत बड़े बदलाव आने जा रहे हैं. इनका असर अगले 1 महीने में देखने को मिल जाएगा। उत्तर प्रदेश में पिछली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रोन्नतियां लगभग 2 साल पहले हुई थी. जिसमें वाराणसी के तत्कालीन जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा कमिश्नर वाराणसी बना दिए गए थे।


इन अफसरों का होगा प्रमोशन

उत्तर प्रदेश नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2009 बैच के 40 IAS अफसरो को विशेष सचिव और डीएम रैंक से प्रमोशन देकर सचिव कमिश्नर रैंक किया जाएगा. इसमें 5 जिलाधिकारी भी शामिल है. IAS सूर्यपाल गंगवार जिलाधिकारी लखनऊ, IAS एस राजालिंगम जिलाधिकारी वाराणसी, IAS इंद्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी गाजियाबाद, IAS शैलेंद्र कुमार सिंह जिलाधिकारी मथुरा, IAS राकेश कुमार सिंह द्वितीय डीएम कानपुर को यह प्रोन्नति बहुत जल्द मिल जाएगी। 5 जिलों को नए डीएम मिलेंगे जिससे वे किसी मंडल में मंडल आयुक्त या किसी विभाग के कमिश्नर बना दिए जाएंगे. इस वजह से इन 5 जिलों को बहुत जल्द ही नए जिला अधिकारी मिल सकते हैं. जिससे प्रदेश की व्यवस्था में अनेक बदलाव नजर आएंगे. सभी महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारी हैं।


UP में 2021 बैच के 17 IAS अफ़सरो को 4 साल की सेवा पूरी होने पर सीनियर टाइम स्केल दिया जायेगा. कितने अफसरों को मिलेगा प्रमोशन: इसका सीधा अर्थ है कि आने वाले दिनों में 40 अधिकारियों के पदों में बदलाव किया जाएगा। जिससे उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े परिवर्तन नजर आने लगेंगे. यह परिवर्तन उच्च स्तर पर अधिक होगा क्योंकि यह सभी अधिकारी जिला अधिकारी स्तर के हैं। जिनको कमिश्नर रैंक पर भेजा जाएगा. ऐसे में न केवल कमिश्नर रैंक पर बदलाव होगा बल्कि जिलाधिकारी स्तर पर भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Thursday, 14 November 2024

आजमगढ़ निजामाबाद महाविद्यालय प्रांगण में लड़की के साथ छेड़खानी और मारपीट उप प्रबंधक पर आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज, जांच में जुटी पुलिस


 आजमगढ़ निजामाबाद महाविद्यालय प्रांगण में लड़की के साथ छेड़खानी और मारपीट


उप प्रबंधक पर आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज, जांच में जुटी पुलिस





उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार के समीप स्थित हरिहर जी महाविद्यालय में उप प्रबंधक के रूप में कार्यभार देख रहे दीपक यादव पुत्र सुभाष यादव व सुमेंद्र यादव पुत्र उमाशंकर यादव पर निजामाबाद के एक गांव निवासी मुस्लिम छात्रा के साथ मौका देखकर छेड़खानी व विरोध करने पर छात्रा से मारपीट करने का आरोप छात्रा द्वारा लगाया गया है। 


छात्रा ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष निजामाबाद व अपने पिता को दी। थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर आरोपित को हिरासत में लेकर महाविद्यालय का सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर अपने साथ लेकर गई। मुस्लिम छात्रा के साथ छेड़खानी होने से मुस्लिम समाज भी आक्रोशित है। लड़की के पिता छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने के लिए अड़े रहे।


 थानाध्यक्ष निजामाबाद ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। इस घटना से छात्र-छात्राओं के परिजनों में भी महाविद्यालय के प्रति काफी आक्रोश नजर आ रहा है। इस बावत थानाध्यक्ष निजामाबाद ने बताया की दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Wednesday, 13 November 2024

आजमगढ़ थानाध्यक्ष बिलरियागंज किये गये निलम्बित फर्जी तरीके से बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया जाना पड़ा भारी


 आजमगढ़ थानाध्यक्ष बिलरियागंज किये गये निलम्बित



फर्जी तरीके से बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया जाना पड़ा भारी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण की जांच में दोषी मिले थानाध्यक्ष बिलरियागंज को एसपी हेमराज मीना ने निलम्बित कर दिया है। मामले में जांच को पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर मऊ स्थानान्तरण की गयी है। बिलरियागंज प्रभारी विनय कुमार सिंह पर स्थानीय थाना क्षेत्र निवासिनी ने डीआईजी कार्यालय में उपस्थित होकर अपने पुत्र के खिलाफ फर्जी बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत की थी।


 शिकायतकर्ता के अनुसार बड़े पुत्र ने पत्नी को तलाक का नोटिस भेजा था नोटिस भेजने के कुछ दिन बाद ही बहू ने फर्जी तरीके से बिलरियागंज प्रभारी व पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से देवर पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले की जांच एसपी ग्रामीण से कराने का निर्देश दिये। जांच में पाया गया कि मामला संदिग्ध है। क्योंकि थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज करने के चार दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में न ही किसी का बयान लिया गया न ही फॉरेंसिक साक्ष्य ही जुटाए। इतना ही नहीं घटना स्थल का निरीक्षण भी नहीं किया गया। मुकदमें में पति-पत्नी के तलाक का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। गिरफ्तारी भी साक्ष्यों के आधार पर नहीं की गई है। रिपोर्ट आने के बाद डीआईजी के निर्देश पर एसपी हेमराज मीना ने थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह को निलम्बित कर दिया है। वहीं इस मुकदमे की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक ने मऊ जिले की पुलिस से कराने का निर्देश दिया है।


https://youtu.be/y70tpO-AXRE?si=Ju7SLaYuyCmHzLBg

आजमगढ़ सरायमीर रेलवे ट्रैक पर ईयर फोन लगाकर दौड़ रहा था किशोर नहीं सुन पाया ट्रेन का हार्न, कटकर हुई मौत


 आजमगढ़ सरायमीर रेलवे ट्रैक पर ईयर फोन लगाकर दौड़ रहा था किशोर


नहीं सुन पाया ट्रेन का हार्न, कटकर हुई मौत




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर में किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर की पहचान संजरपुर निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद रेहान के रूप में हुई है।

 संजरपुर स्थित रेलवे फाटक के पास कान में इयर फोन लगा कर रेलवे ट्रैक पर दौड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस हार्न बजाते हुए आ रही थी। ट्रेन आता देख साथियों और स्थानीय लोगों ने काफी आवाज लगाई लेकिन इयर फोन की वजह से उसको कुछ सुनाई नहीं दिया। जबतक उसे आभास होता तबतक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरायमीर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 स्थानीय लोगों ने बताया कि सरायमीर स्टेशन से फरीहा तक रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। जिस वजह से मौजूदा रेलवे ट्रैक के दोनों ओर जमीन साफ कर मिट्टी डाल कर समतलीकरण किया जा रहा है। वहीं रेहान के साथियों ने बताया कि वे लोग प्रतिदिन रेलवे ट्रेक के किनारे खाली जमीन पर टहलने आते थे। लेकिन आज पता नहीं क्यों रेहान रेलवे ट्रैक के बीच दौड़ लगा रहा था। इयर फोन लगे होने की वजह से उसे हमलोगों की आवाज सुनाई नहीं दी। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आगरा पॉश एरिया और आलीशान कोठी का काला सच नाबालिग लड़कियों के जिस्म का सौदा, हकीकत कर देगी शर्मसार


 आगरा पॉश एरिया और आलीशान कोठी का काला सच



नाबालिग लड़कियों के जिस्म का सौदा, हकीकत कर देगी शर्मसार



उत्तर प्रदेश के आगरा में पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने का लालच देकर फंसाया जाता है और देह व्यापार के धंधे में धकेला जा रहा है। एक बार इस धंधे में आने के बाद उन्हें लाैटने का माैका नहीं दिया जाता। दलदल में फंसी लड़कियां घरवालों को बताती थीं कि सितारा होटल में काम करतीं हैं। बसई खुद स्थित एक मकान से मुक्त कराई गईं तीन युवती और दो किशोरियों ने पुलिस को काउंसिलिंग में यह जानकारी दी है। लड़कियों को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। वहीं पकड़े गए आठ ग्राहकों और तीन संचालिका को जेल भेजा गया।


बसई खुद स्थित मुकुंद विहार में सोमवार रात पुलिस ने छापा मारा था। एक घर से आठ युवक के साथ पांच लड़कियों और तीन संचालिका पकड़ी गईं थीं। इन पांच लड़कियों में दो नाबालिग हैं। इनमें दो सगी बहनें भी हैं। नाबालिगों में एक मुंबई की जबकि दूसरी धाैलपुर की है। दोनों एक सप्ताह पहले आगरा आई थीं। उन्हें काम दिलाने के बहाने फंसा कर बुलाया गया था। वहीं तीन अन्य दो महीने से इस धंधे में लगी थीं।


 पुलिस ने पकड़ी गईं युवतियों और किशोरियों की काउंसिलिंग की। उनका कहना था कि परिवार काफी गरीब है। पिता ज्यादा कमा नहीं पाते हैं। परिवार का खर्च नहीं चल पाता है। इस कारण परिवार की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई है। इस कारण काम की तलाश में थीं। तभी उन्हें देह व्यापार में लगा दिया गया। इस बारे में परिवार के लोगों को जानकारी नहीं है। जब भी परिवार के लोग फोन पर कामकाज के बारे में पूछते थे, वो यही कहती थीं कि सितारा होटल में काम करतीं हैं। इससे परिवार वाले भी आश्वस्त रहते थे। जिस मकान में उन्हें रखा गया, वहां से बिना बताए कहीं नहीं जा सकती हैं। फोन करने की भी इजाजत नहीं थी। संचालिका परिवार के लोगों से बात कराती थी। इस दाैरान वह उनकी सारी बातें भी सुनतीं थी। 


एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 3 संचालिका के साथ 8 ग्राहक पकड़े गए। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेजा गया। वहीं दो नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। सभी को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है।पुलिस ने जिस मोहल्ले में छापा मारा, वहां पर पहले भी कार्रवाई की गई थी। एक युवती को मुक्त कराया गया था। अब छापा मारा तो आरोपी संचालिका के मकान पर एक कागज पर प्रिंट कराकर लिखा गया था कि यहां पर फैमिली रहती है, ताकि पुलिस चेकिंग न करे।

https://www.news9up.com/2024/11/8-2-2-5.html