Friday, 1 November 2024

आजमगढ़ जीयनपुर बीती रात जमीन संबंधी विवाद में मारी गोली पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ जीयनपुर बीती रात जमीन संबंधी विवाद में मारी गोली


पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, मुकदमा दर्ज




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मे बीती गुरुवार की रात करीब 9 बजे जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमीन संबंधी विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली उसके हाथ में लगी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत सतना बाजार में धुपई सिंह व प्रदीप सिंह के घर से जमीन संबंधी पुरानी रंजिश चली आ रही है। 31 अक्टूबर 2024 की रात करीब 9 बजे लक्ष्मी जी की पूजा चल रही थी उसी बीच प्रदीप सिंह नशे की हालत में अपने घर पहुंचे और घर वालों ने उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया। बुलाने पर भी घर वाले दरवाजा नहीं खोला। वह छत पर चढ़कर शौचालय से होते हुए वह धुपई सिंह के घर के पास बने शौचालय के पास पहुंच गया। वहां मौजूद अवनीश से प्रदीप ने पूछा कि कर्मवीर कहां है तो उसने कहा वो यहां नहीं है। नशे में धुत प्रदीप ने फायर कर दिया, गोली अवनीश के हाथ में लग गई। 


घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवाए। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में लेकर थाने आई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।

गाजीपुर पति के खाने में पत्नी ने ही मिलाया जहर घर लाने के लिए गया था मायके, दर्ज कराया केस


 गाजीपुर पति के खाने में पत्नी ने ही मिलाया जहर


घर लाने के लिए गया था मायके, दर्ज कराया केस



उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला में पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा एक खौफनाक मामला सामने आया है। सुदर्शन बिंद ने अपनी पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। सुदर्शन के अनुसार उनकी पत्नी के संबंध कुछ शोहदे किस्म के व्यक्तियों से हैं। वह अक्सर उन लोगों के साथ दिन-रात घूमती रहती है। सुदर्शन बिंद ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने साजिश के तहत उनके खाने में जहर मिलाकर खिला दिया।


कानूनी कार्रवाई के डर से जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद सुदर्शन को अस्पताल ले गई। सुदर्शन ने इस मामले में नंदगंज थाने में लिखी शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार सुदर्शन की शादी ग्राम धरवां की कलावती बिंद के साथ लगभग 8 साल पहले हुई थी। सुदर्शन के अनुसार वह कम पढ़ा लिखा देहाती व्यक्ति है। मेहनत मजदूरी करके जीवन निर्वाहन करता है।


शादी के समय सुदर्शन ने अपने सामर्थ के अनुसार आभूषण अपनी पत्नी को दिया था। शादी के बाद दोनों को एक बेटा और एक बेटी पैदा हुई। सुदर्शन के अनुसार उसकी पत्नी का शुरू से ही स्वभाव काफी चंचल रहा है। इधर उसका संबंध कुछ खराब किस्म के व्यक्तियों से हो गया है। वह अक्सर उन लोगों के साथ घूमती रहती है। काफी प्रयास के बाद एक-दो महीने किसी तरह सुदर्शन के घर रहती है। वह कोई न कोई बहाना बनाकर अपने मायके भाग जाती है। सुदर्शन ग्राम डहराकलां, थाना सैदपुर के रहने वाले है।


सुदर्शन ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पत्नी मायके चली गई थी। वह उसे लेने वहां गया था। तब पत्नी ने अपने साथ खाना-खाने का अनुरोध किया। खाना खाने के लगभग 15 से 20 मिनट बाद सुदर्शन को चक्कर आने लगा। कुछ देर बाद मुंह से झाग आना शुरू हो गया। इस पर सुदर्शन को जहरीला पदार्थ खिलाने का शक हुआ। सुदर्शन ने अपने घर फोन कर सूचना देने की कोशिश की तो उसका मोबाइल पत्नी ने रख लिया। सुदर्शन ने आरोप लगाया कि उसने फोन पर पत्नी को हत्या की साजिश के बारे में बात करते हुए भी सुना। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग आ गए और उसे हॉस्पिटल ले जाने का सुझाव दिया। सुदर्शन को ससुराल वाले बाइक से हास्पिटल ले गए। सदर अस्पताल में उसका उपचार कराया गया।

कानपुर 40 मीटर तक खून के धब्बे, तारों पर लटके थे मांस के लोथड़े न मिले एलजी के अवशेष और न ही गंध, बारूद की आशंका, मंजर देख कांप गया कलेजा


 कानपुर 40 मीटर तक खून के धब्बे, तारों पर लटके थे मांस के लोथड़े



न मिले एलजी के अवशेष और न ही गंध, बारूद की आशंका, मंजर देख कांप गया कलेजा





उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीसामऊ के व्यस्त क्षेत्र गणेशपार्क के पास हुए विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा था। इससे लोग सहमे रहे। धमाके के बाद लोग त्योहार की तैयारियां छोड़कर बाहर निकल आए। बिजली के तारों पर लोथड़े देख लोगों का कलेजा कांप गया।


इसके अलावा लगभग 40 मीटर दूरी तक खून के धब्बे और लोथड़े बिखरे नजर आ रहे थे। सुरेंद्र का एक हाथ उड़कर लगभग 10 मीटर दूर गणेश पार्क में गिरा। विस्फोट की दहशत देर रात तक दिखी। यहां के निवासियों ने पटाखे तक नहीं फोड़े। दीपावली का त्योहार सादगी के साथ मनाया। यहां के निवासियों ने बताया कि गुरुवार सुबह सभी लोग त्योहार मनाने की तैयारी में लगे थे। कोई पूजन का सामान एकत्र कर रहा था तो कोई मिठाई, पटाखे खरीदने में व्यस्त था। अचानक तेज विस्फोट हुआ और रोशनी के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। सुरेंद्र के बच्चों की चीत्कार सुनकर हर किसी का दिल दहल गया। 


मंजर इतना खौफनाक था कि मोहल्ले में रहने वाली महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। राजेंद्र नाथ शुक्ला राजू ने बताया कि घर पर पूजा की तैयारी कर रहे थे तभी तेज विस्फोट हुआ। पता किया तो पूरे मामले की जानकारी हुई। आनन-फानन में कपड़े पहनकर मौके पर पहुंचे। वहां का मंजर देखकर सहम गए। बच्चों की चीख-पुकार और सड़क पर पड़े खून व मांस के लोथड़े देख कलेजा कांप गया। सुरेंद्र के बगल में ही किराए पर रहने वाली नूतन ने बताया कि चारों बेटे बाजार गए थे।


 अचानक धमाका हुआ और हमारे कमरे में रखा शीशा चटक गया। धुएं में कुछ दिख नहीं रहा था। धुआं घटा तो नीचे आकर देखा। सुरेंद्र का शव टुकड़ों में पड़ा था और रमिला बहन खून से लथपथ तड़प रही थी। तुरंत बेटों को फोनकर बुलाया रमिला को मोहल्ले वालों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। हम उसके बच्चों को संभाले रहे। विस्फोट इतना तेज था कि सुरेंद्र का शव किरन के घर के दरवाजे के पास गिरा तो वहीं उनकी पत्नी रमिला इसके विपरीत दिशा में यानि सड़क के सामने पड़ी तड़प रही थी। धमाके से आसपास के मकान हिल गए। कुछ क्षणों तक इलाकाई लोगों को धुएं की वजह से कुछ देर तक कुछ भी न दिखाई दिया और न कुछ समझ में आ रहा था। 


गांधी नगर में हुए विस्फोट को भले ही पुलिस अधिकारी सिलिंडर का फटना बता रहे हो, लेकिन न तो घटनास्थ्ल पर उसके कोई अवशेष ही मिले न ही एलपीजी की कोई गंध ही लोगों को लगी। वहीं, घटनास्थल से लगभग 15 मीटर की दूरी पर बारूद की गंध लोगों को जरूर महसूस हुई। यहीं पर देशी पटाखे जैसे दइमार व फुलझड़ी आदि मिले हैं। पटाखों की अवशेषों को फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए लिया है।

Thursday, 31 October 2024

जौनपुर थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा अनुराग हत्याकांड के एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त सामान बरामद


 जौनपुर थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा अनुराग हत्याकांड के एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त सामान बरामद


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद मे डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत, अजीत कुमार रजक के निर्देशन में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के वांछित अभियुक्त 1. लालता यादव पुत्र स्व0 फेरू यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र लगभग 64 वर्ष को दिनांक 30.10.2024 को समय लगभग 17.00 बजे आजमगढ बार्डर गोड़हरा पुल के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त लालता यादव की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया।। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


दिनांक 30.10.2024 को समय लगभग  07:15 बजे सुबह ग्राम कबीरूद्दीनपुर मे पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर अनुराग उर्फ छोटू यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को अभियुक्तगण 1. रमेश पुत्र लालता 2.शशांक पुत्र राज कुमार 3. सूरज पुत्र लालमोहन 4. लालता पुत्र स्व0 फेरू 5. लालमोहन पुत्र स्व0 फेरू निवासीगण कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर द्वारा जान से मारने की नियत से एक राय होकर हाथ में तलवार, लाठी डन्डा व अन्य धारदार हथियार से लैस होकर ललकारते हुये अनुराग उर्फ छोटू उपरोक्त का रमेश उपरोक्त द्वारा तलवार से गर्दन काट दिये, जिससे मौके पर ही अनुराग की मृत्यु हो गई थी तथा अभियुक्त राजेश यादव पुत्र लालता यादव द्वारा कहा गया इसके परिवार का कोई सदस्य बचना नही चाहिए।


उक्त घटना के पश्चात वादी मुकदमा रामजस यादव पुत्र लालजी यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 250/2024 धारा 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7CLA Act बनाम उपरोक्त के पंजीकृत कराया गया था।


नाम पता अभियुक्त-

1. लालता यादव पुत्र स्व0 फेरू यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।


पंजीकृत अभियोग–

1. मु0अ0सं0 250/2024 धारा 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7 CLA Act  व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।


बरामदगी-

1. एक तलवार (आलाकत्ल), दो तलवार मय रेक्सीन की म्यान, 01 टांगा, 2 गंडासा, 01 चापड़ मय फाइबर म्यान, 02 हसिया

1. थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

2. हे0का0 विजय दूबे थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

3. हे0का0 सुबाष यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर। 

4. हे0का0 विक्रम रघुवंशी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

5. का0 पीयूष सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

6. म0का0 प्रिया सोनकर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ के 80 लोगों सहित 2946 लोग विदेश में हुए लापता विजिटर्स वीजा पर गए थे सभी, गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट


 आजमगढ़ के 80 लोगों सहित 2946 लोग विदेश में हुए लापता



विजिटर्स वीजा पर गए थे सभी, गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट




उत्तर प्रदेश लखनऊ, प्रदेश के 2946 लोग विजिटर्स वीजा पर विदेश जाने के बाद वापस ही नहीं आए। इनमें लखनऊ के 106 लोग शामिल हैं। गृह मंत्रालय द्वारा इस बाबत कार्रवाई करने के आदेश के बाद यह खुलासा हुआ है। इसके बाद लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया और अमेठी में विदेश भेजने वाले एजेंटों पर चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में कंबोडिया, वियतनाम, म्यांमार में लोगों से जबरन साइबर फ्रॉड कराने के मामले सामने आए हैं।


 एडीजी साइबर क्राइम बीके सिंह ने बताया कि यूपी में विदेश भेजने वाले 75 अधिकृत एजेंट हैं, जबकि 431 अनधिकृत हैं। मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान, कमिश्नरों को अधिकृत और अनधिकृत एजेंटों की लिस्ट भेज कर कार्यवाही के लिए लिखा है। 2946 लोगों में 527 महिलाएं और 2419 पुरुष हैं। मुख्यालय हर जिले में इनका सत्यापन करा रहा है, जिसमें से 800 का सत्यापन हो चुका है । विदेश जाकर लापता होने वालों में सबसे ज्यादा 740 लोग गोरखपुर के हैं। वहीं देवरिया के 369, नोएडा के 251, लखनऊ के 106, गाजियाबाद के 200, कानपुर के 58, बाराबंकी के 11, वाराणसी के 32, आजमगढ़ के 80 लोग हैं। बीते दिनों 51 लोग वापस भी आ चुके हैं। यूपी से थाईलैंड गए करीब 2 हजार लोग वापस नहीं लौटे हैं। करीब 400 लोग वियतनाम, 230 कंबोडिया, 82 म्यांमार से वापस नहीं आए हैं।

समस्त देश वासियों एवं क्षेत्र वासियों को दिवाली लक्ष्मी पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं


 






.








https://youtu.be/-79wj8TjC_0?si=sR3xS4MuglbMpkk9


https://youtu.be/-79wj8TjC_0?si=sR3xS4MuglbMpkk9


https://www.news9up.com/2024/10/blog-post_93.html

आप सभी देश वासियों एवं क्षेत्र वासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं


 




.



https://www.news9up.com/2024/10/blog-post_84.html



https://youtu.be/-79wj8TjC_0?si=sR3xS4MuglbMpkk9


https://youtu.be/lsITa-HFkRI?si=tgTurJQAvicorHcW