Tuesday, 13 August 2024

आजमगढ़ मार्टिनगंज सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में एकेडमिक निवेसिय समारोह संपन्न.....


 आजमगढ़ मार्टिनगंज सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में एकेडमिक निवेसिय समारोह संपन्न.....


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के आमगांव स्थित सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल में एकेडमिक सत्र 2024-2025 ई.के लिए निवेश समारोह आयोजित किया गया । जिसमें सत्र के लिए स्कूल कैप्टन स्कूल वाइस कैप्टन का चयन किया गया तथा विभिन्न कक्षाओं के मॉनिटर का चयन किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव के द्वारा छात्र-छात्राओं को नेम प्लेट बैच लगाकर स्कूल की परंपरा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए प्रतिज्ञा दिलवाया गया।


 चयनित छात्र-छात्राओं में अंकित बिंद कक्षा 11वीं स्कूल कैप्टन ब्वायज तविसी बरनवाल कक्षा 11वीं स्कूल कैप्टन गर्ल्स श्रेयांश यादव,सक्षम सोनी, कृष्ण सिंह,सुहाना यादव, अदिति मिश्रा ,आर्यन यादव और विभिन्न कक्षाओं से मॉनिटर का चयन किया गया ।इस समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव रविकांत पटवा ,उमाशंकर यादव, प्रियंका यादव ,आरती मौर्य ,मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित थे।


आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

आजमगढ़ दीदारगंज समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सिसवारा बाजार में हुई संपन्न


 

आजमगढ़ दीदारगंज समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सिसवारा बाजार में हुई संपन्न 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज लोकसभा चुनाव संपन्न व चुनाव जीतने के बाद विधानसभा दीदारगंज की मासिक बैठक सिसवारा बाजार में रविवार को संपन्न हुई। विधानसभा के संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक कमलाकांत राजभर व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज को माला पहनाकर स्वागत किया।


संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अगले विधानसभा का चुनाव जीतने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सपा नेता राम अचल यादव ने कहा की जंग के मैदान में पार्टी का कार्यकर्ता जंगल काट कर रास्ता बनाता है । सरकार बनते-बनते रह गई आने वाले समय में सरकार बनने वाली है। 


विधायक कमलाकांत राजभर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बात का ध्यान रखते हुए विकास कार्य किया जा रहा है । संगठन में जो कमी है  उसको दूर किया जाएगा।


मासिक बैठक अब प्रतिमाह सुनिश्चित किया जाएगा, बैठक में जो मुद्दा उठा है उस पर ध्यान दिया जाएगा। संगठन के सभी लोगों को बधाई देते हैं । जो लोकसभा में जीत दिलाने का काम किया है । बारी-बारी से सेक्टर प्रभारियों की समस्या सुना गया। संगठन व पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

l कार्यकर्ताओं ने सुख दुख में सांसद व विधायक को शामिल होने का आग्रह किया। 


इस अवसर पर लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि विषम परिस्थितियों में चुनाव लड़ा गया है। लालगंज की जनता पर मुझे भरोसा था, हर वर्ग की जनता ने लोकसभा जीतने का काम किया है।


पीडीए के लोगों को बहुत बधाई देता हूं। देश बेरोजगारी महंगाई से जूझ रहा है। भाजपा गरीबों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सरकार को विकास व रोजगार से कोई मतलब नहीं है। लालगंज लोकसभा के लिए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से सड़क बनवाने की मांग किया हूं।


5 करोड रुपए की विकास निधि प्रतिवर्ष हर सांसद को मिलती है। जिसमें से 28 प्रतिशत जीएसटी कट जाता है बाकी निधि जनता के विकास के लिए खर्च किया जाता है विकास का रास्ता गांव की पगडंडियों से होकर जाता है। 

इस अवसर पर रामआसरे चौहान विधानसभा अध्यक्ष ,आशा राजभर, सरोज राजभर , महेंद्र यादव, त्रिलोकी राजभर,विश्वनाथ राजभर, अबू आसिम , सिकंदर यादव, जोगिंदर प्रजापति, महादेव बिंद, रामचेत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव कि रिपोर्ट।

लखनऊ/सीतापुर थानाध्यक्ष पर लगाया दरोगा पति की हत्या का आरोप कोर्ट ने अन्य जिले के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से मामले की तफ्तीश कराने का दिया आदेश


 लखनऊ/सीतापुर थानाध्यक्ष पर लगाया दरोगा पति की हत्या का आरोप


कोर्ट ने अन्य जिले के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से मामले की तफ्तीश कराने का दिया आदेश





उत्तर प्रदेश लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सीतापुर के मछरेहटा थाने में सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में क्षेत्र के आईजी को आगे मुकदमा दर्ज करवाकर जांच कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि किसी अन्य जिले के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से मामले की तफ्तीश कराई जाए। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जौहरी की खंडपीठ ने मृतक दरोगा की पत्नी गीता देवी की याचिका पर यह आदेश दिया।


 याची ने याचिका दाखिल कर थाने के एसएचओ व अन्य पुलिस कर्मियों पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। याची का कहना है कि उसके पति एक ईमानदार और कर्तव्य निष्ठ पुलिस अधिकारी थे। उनको अच्छे काम के लिए विभाग की ओर से दो बार प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है। आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष और कुछ अन्य पुलिसकर्मी याची के पति से हर विवेचना और गिरफ्तारी में घूस और पैसे की मांग करते थे। 12 अप्रैल 2024 को बेटे को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर बताया कि एसएचओ की ओर से उन्हें अवैध मांग को लेकर परेशान किया जा रहा है। 


आरोप है कि इसके बाद उसी दिन थाने में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर दरोगा मनोज कुमार की हत्या कर दी गई। एसपी सीतापुर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने आत्महत्या कर ली है।


 याची ने एसपी सीतापुर से मुकदमा दर्ज कर जांच कराने की मांग की मगर उन्होंने मुकदमा नहीं दर्ज किया। एसपी दक्षिणी सीतापुर के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई गई मगर उसने भी आज तक कोई रिपोर्ट नहीं दी। यहां तक की थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अब तक सुरक्षित नहीं की गई है। याची का यह भी आरोप है कि पुलिस उच्चाधिकारी मामले की जांच टाल कर सिर्फ समय गुजारने की कोशिश कर रहे हैं। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकारी वकील से जांच की प्रगति पूछी थी मगर वह भी कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। कोर्ट ने कहा कि मामला एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की हत्या के आरोप का है। एसएचओ पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इसलिए आवश्यक है कि एफआईआर दर्ज कर जांच कराई जाए। कोर्ट ने याचिका निस्तारित कर क्षेत्र के आईजी को इस मामले में आगे एफआईआर दर्ज करवाकर अन्य जिले के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से मामले की तफ्तीश कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा अगर आगे याची को कोई व्यथा हो तो वह फिर कोर्ट को अप्रोच कर सकती है।

उत्तर प्रदेश लखनऊ 8 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला


 उत्तर प्रदेश लखनऊ 8 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला


उत्तर प्रदेश लखनऊ प्रदेश सरकार ने सोमवार को आठ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। वर्ष 1989 बैच की आईएएस अधिकारी मोनिका एसएस गर्ग को अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के साथ ही कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

1996 बैच के एम देवराज को प्रमुख सचिव प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षा से अब प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक का दायित्व सौंपा गया है। देवराज को राज्य कर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वर्ष 1993 बैच की वीना कुमारी मीणा से महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग हटाया गया है। 1994 बैच की प्रमुख सचिव लीना जौहरी को महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग दिया गया है। वीना कुमारी के पास आबकारी व गन्ना विभाग बना रहेगा। 1999 बैच के रवींद्र को प्रमुख सचिव पशुधन से प्रमुख सचिव कृषि बनाया गया है। के रविंद्र नायक को प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के साथ ही पशुधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 


आलोक कुमार को प्रमुख सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण व एमएसएमई के साथ ही प्राविधिक शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण से राज्य कर का प्रभार हटा दिया गया है, उनके पास आवास एवं शहरी नियोजन विभाग पहले की तरह बना रहेगा। प्रदेश सरकार ने सोमवार को देवेश चतुर्वेदी को केंद्र सरकार के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। कार्यमुक्त होने से पहले देवेश, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। भारत सरकार ने देवेश को केंद्रीय कृषि सचिव बनाया है। देवेश प्रदेश में कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक व कृषि विभाग का दायित्व संभाल रहे थे।

Monday, 12 August 2024

उत्तर प्रदेश उप-चुनाव, सपा ने 10 में से 6 सीटों पर घोषित किए प्रभारी शिवपाल को दी गई इस सीट की जिम्मेदारी करहल (मैनपुरी) की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव को


 उत्तर प्रदेश उप-चुनाव, सपा ने 10 में से 6 सीटों पर घोषित किए प्रभारी


शिवपाल को दी गई इस सीट की जिम्मेदारी


करहल (मैनपुरी) की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव को



उत्तर प्रदेश लखनऊ सपा ने मिल्कीपुर और कटहेरी समेत छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों के लिए दिग्गज उतार दिए हैं। कटेहरी (अम्बेडकरनगर) में पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव और मिल्कीपुर (अयोध्या) में सांसद अवधेश प्रसाद व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।


 यहां बता दें कि इन दोनों ही सीटों पर भाजपा की ओर से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कमान संभाले हुए हैं। मझवां (मिर्जापुर) सीट की जिम्मेदारी सांसद वीरेंद्र सिंह और करहल (मैनपुरी) की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव को दी गई है। फूलपुर सीट के लिए विधायक व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज और सीसामऊ (कानपुर नगर) के लिए विधायक राजेंद्र कुमार को प्रभारी नामित किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन प्रभारियों को बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा है।

गोण्डा थाना धानेपुर पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे मे वांछित 02 अभियुक्तों व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार


 गोण्डा थाना धानेपुर पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे मे वांछित 02 अभियुक्तों व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश गोण्डा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-225/24, धारा 103(1),238 बीएनएस व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. शोभाराम  मौर्य पुत्र चेतराम, 02. कौशल चौहान पुत्र दुखहरन, 03. पुष्पा देवी पत्नी कौशल चौहान को धानेपुर से गोण्डा जाने वाले रोड पर स्थित चन्द्रशेखर बालिका इण्टर कालेज माधवगंज मोड़ से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से मृतक की साईकिल बरामद किया गया।

 

दिनांक 09.08.2024 को थाना धानेपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम विशम्भरपुर निवासी राधेश्याम पासवान पुत्र रामदर्शन ने थाना धानेपुर में सूचना दी कि उनका लड़का जितेंद्र पासवान उम्र करीब 24 वर्ष दिनांक 08.08.2024 को समय करीब दोपहर 3ः00 बजे नाग पंचमी त्यौहार हेतु घरेलू सामान लेने धानेपुर बाजार गया था, जो अभी तक घर वापस नही आया है। सूचना पर थाना धानेपुर पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी कि दिनांक 10.08.2024 को जितेंद्र पासवान का शव मृत अवस्था में नगर पंचायत धानेपुर के कल्याण नगर वार्ड नम्बर-05 स्थित सागौन के बाग से प्राप्त हुआ। 


सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण द्वारा थाना स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा फील्ड यूनिट/डाॅग स्क्वायड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। मृतक के पिता राधेश्याम पासवान की तहरीर पर थाना धानेपुर में 04 नामजद व 01 अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष धानेपुर को अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। 


उक्त निर्देश के अनुक्रम मे प्राप्त तकनीकी/मैनुअल साक्ष्य के आधार पर थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. शोभाराम  मौर्य पुत्र चेतराम, 02. कौशल चौहान पुत्र दुखहरन, 03. पुष्पा देवी पत्नी कौशल चौहान को धानेपुर से गोण्डा जाने वाले रोड पर स्थित चन्द्रशेखर बालिका इण्टर कालेज माधवगंज मोड़ से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से मृतक की साईकिल बरामद किया गया।


अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शोभाराम मौर्या व कौशल चौहान दोस्त थे तथा शोभाराम मौर्या का कौशल चौहान की पत्नी पुष्पा देवी से सम्बन्ध था। जिसकी जानकारी मृतक जितेन्द्र पासवान को हो गयी थी और वह अक्सर शोभाराम मौर्य पर टिप्पणी किया करता था व कौशल चौहान के घर आने-जाने लगा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर शोभाराम मौर्या व पुष्पा द्वारा जितेन्द्र पासवान के उसके घर आने-जाने को लेकर कौशल चौहान को भड़काया गया तथा दिनांक 08.08.2024 को योजनाबद्ध तरीके से शोभाराम मौर्य, कौशल चौहान व पुष्पा देवी द्वारा कमलेश नाई के सागौन के बाग में जितेन्द्र पासवान को बुलाकर शराब पिलायी गयी और वही पर गला दबाकर जितेन्द्र पासवान की हत्या कर दी गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. शोभाराम मौर्य पुत्र चेतराम मौर्य निवासी चकिया मौजा ख्वाजाजोत थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

02. कौशल चौहान पुत्र दुख हरन निवासी ग्राम विशंभरपुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

03. पुष्पा देवी पत्नी कौशल चौहान निवासी ग्राम विशंभरपुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-225/24, धारा 103(1),238 बीएनएस व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा। 


बरामदगी-

01. मृतक की साईकिल।


गिरफ्तार कर्ता टीम-

01. थानाध्यक्ष धानेपुर सुनील कुमार सिंह।

02. उ0नि0 राजेश कनौजिया।

03. उ0नि0 नागेश्वर पटेल।

04. हेड का0 आनन्द प्रकाश यादव।

05. हेड का0 फहीमुद्दीन खान।

06. हेड का0 अम्बरीश मिश्रा।

07. हेड का0 धर्मेन्द्र यादव।

08. म0का0 सुशीला देवी।

09. म0का0 नितांशी शुक्ला।

आजमगढ़ पवई शीतला माता मंदिर से चोर ने जेवरात चोराया पहले मंदिर में शीश नवाया व हाथ जोड़कर माफी मांगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात


 आजमगढ़ पवई शीतला माता मंदिर से चोर ने जेवरात चोराया 


पहले मंदिर में शीश नवाया व हाथ जोड़कर माफी मांगी


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के पवई बाजार स्थित शीतला माता मंदिर से चोर ने मूर्ति पर लगाई गई नथिया को चोरी कर लिया। अजीब वाकया यह रहा है कि चोर ने पहले मंदिर में शीश नवाया व हाथ जोड़कर माफी मांगी और माता की मूर्ति पर पहनाई गई नथिया को चुराकर चला गया। पूरी वारदात का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ है। आभूषण चुराने के बाद दोबारा चोर ने हाथ जोड़कर मां से माफी मांगी और फरार हो गया।


 सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर ने रविवार दिन में लगभग 3:30 बजे घटना को अंजाम दिया है। चोरी के इस घटना की जानकारी उस समय हुई जब नित्य की भांति मंदिर प्रबंधक जयप्रकाश सिंह (गोरे सिंह) मंदिर में मां की आरती करने गए तो देखा कि मां की मूर्ति से नथिया गायब है। मां शीतला के मंदिर में चोरी की खबर सुनकर बाजारवासी आहत हुए हैं। बाजार वासियों का कहना है चोर भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बाजार वासियों द्वारा चोरी की इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। सोशल मीडिया में वायरल हुआ चोरी का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ उप निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया सूचना मिलने के 2 घंटे के अंदर ही उक्त चोर को गिरफ्तार कर लिया गया व नथिया भी बरामद कर ली गई। चोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।