Monday, 17 July 2023

आजमगढ़ निजामाबाद थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान 3 घंटे की तलाशी में निशाने पर रहे युवा बाइकर्स


 आजमगढ़ निजामाबाद थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान


3 घंटे की तलाशी में निशाने पर रहे युवा बाइकर्स


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना के थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने फरिहा चौक पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। तीन घंटे तक चले इस चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष युवा मोटर साईकिल चालकों को खास तौर पर निशाने पर रखे।


इस दौरान सैकड़ों बाइक के नम्बर का मिलान एवं तलाशी की गई। चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं बरामद हुई। पुलिस की सक्रियता के चलते लखनऊ-बलिया मार्ग व निजामाबाद-मुहम्मदपुर मार्ग पर अफरा-तफरा रही।

कुशीनगर ट्रक की चपेट में आने से दरोगा की हुई मौत दुर्घटना में हुई मौत मामले में विवेचना के लिए जाते समय हुई घटना


 कुशीनगर ट्रक की चपेट में आने से दरोगा की हुई मौत


दुर्घटना में हुई मौत मामले में विवेचना के लिए जाते समय हुई घटना


उत्तर प्रदेश कुशीनगर जिले में पडरौना कोतवाली में तैनात बाइक सवार दरोगा आनंद शंकर सिंह की दुर्घटना में सोमवार को मौत हो गई। पडरौना-खड्डा रोड पर बंधू छपरा गांव के पास सुबह करीब आठ बजे हादसा हुआ। इसकी खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


बताया जा रहा है कि जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के छितईपुर गांव के निवासी आनंद शंकर सिंह 1992 बैच के दरोगा थे। इनकी तैनाती पडरौना कोतवाली में थी और हल्का नंबर चार के इंचार्ज थे। शनिवार की देर शाम बंधू छपरा के पास उसी स्थान पर बाइक सवार तीन लोगों की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उस दुर्घटना में मरने वाले बंधू छपरा गांव के तीनों व्यक्तियों की मौत के मामले में विवेचना के लिए सुबह बाइक से अकेले जा रहे थे। गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।


 हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इसकी जानकारी होते ही पत्नी रंजना सिंह विलाप करने लगीं। बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी के साथ दरोगा किराए के मकान में रहते थे। वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। दुर्घटना में उनके मौत की जानकारी होने पर शहर के कई लोग कोतवाली पहुंच गए, जो उनके व्यवहार की सराहना कर रहे थे।


 एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दरोगा विवेचना के लिए जा रहे थे। ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

आजमगढ़ एसपी ने 11 निरीक्षकों का किया तबादला देखे सूची


 आजमगढ़ एसपी ने 11 निरीक्षकों का किया तबादला देखे सूची

आजमगढ़ लाटघाट कागजों में चल रही है बाढ़ से निपटने की तैयारी अभी तक नहीं जोड़े गए दर्जनों गांव के पिछले साल के कटे संपर्क मार्ग प्रधानों ने किया बयान शिकायत के बाद भी नहीं सुनते हैं अधिकारी


 आजमगढ़ लाटघाट कागजों में चल रही है बाढ़ से निपटने की तैयारी


अभी तक नहीं जोड़े गए दर्जनों गांव के पिछले साल के कटे संपर्क मार्ग


प्रधानों ने किया बयान शिकायत के बाद भी नहीं सुनते हैं अधिकारी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बरसात के साथ नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश सरकार द्वारा जहां स्थानीय स्तर पर बाढ़ को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है वहीं कुंभकरण नींद में सो रहे प्रशासन का जनपद के सबसे ज्यादा बाढ़ ग्रसित क्षेत्र की तरफ ध्यान नहीं जा रहा। ग्रामीणों का माने तो बाढ़ के प्रति तैयारी सिर्फ कागजों में दिखाई दे रही है। पिछले वर्ष बाढ़ से कटे दर्जनों संपर्क मार्ग अभी गांव से जोड़े नहीं गए हैं।


बता दें कि आजमगढ़ जिले के उत्तरी छोर पर बहने वाले घाघरा नदी के जलस्तर में घटाव बढ़ाव जारी है। जिसके चलते घाघरा नदी ने अपने तटवर्ती क्षेत्रों में कटान शुरू कर दिया है। हरैया विकास खंड के सहबदिया सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में अब तक दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन घाघरा नदी मैं विलीन हो चुकी है। तहसील प्रशासन का कोई अधिकारी कर्मचारी अभी तक नहीं पहुंचा है।


विदित हो कि पिछले वर्ष 2022 की बाढ़ के समय चक्की, हाजीपुर, देवारा, अभ्भनपटी, खासराजा,भदौरा हाजीपुर शाहडीह बांका, बुढ़नपट्टी सहित दर्जनों गांव के संपर्क मार्ग कट गए थे। उनका मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई है। फिर बाढ़ आने को है, ग्रामीणों को लगभग कमर भर पानी में गांव तक जाना पड़ेगा। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को होती है।

देवारा खास राजा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सिंगर यादव ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत में पिछली बाढ़ मे दर्जनों संपर्क मार्ग कट गए हैं, जिनकी अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है।

हीरालाल यादव ग्राम प्रधान बांका ने बताया कि कई बार प्रशासन से कटे हुए संपर्क मार्गों का मरम्मत कराने के लिए कहा गया लेकिन अभी तक उस पर कोई अमल नहीं किया गया।

अवधेश यादव ग्राम प्रधान अर्बन पट्टी ने बताया कि बंदे से अर्बन पट्टी संपर्क मार्ग से दर्जनों गांव का आवागमन होता है लेकिन अभी तक संपर्क मार्ग का जो बाढ़ में कटकर बढ़ गया था मरम्मत नहीं हो पाया। बाढ़ से निपटने की तहसील प्रशासन की तैयारी सिर्फ कागजों में हो रही है।

Sunday, 16 July 2023

आजमगढ़ मेंहनगर लूट कांड में शामिल मुख्तार गैंग का शूटर मुठभेड़ में जख्मी शहर क्षेत्र में हुई लाखों की लूट में रहा शामिल लूटी गई नगदी, असलहा व बाइक बरामद


 आजमगढ़ मेंहनगर लूट कांड में शामिल मुख्तार गैंग का शूटर मुठभेड़ में जख्मी


शहर क्षेत्र में हुई लाखों की लूट में रहा शामिल


लूटी गई नगदी, असलहा व बाइक बरामद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेंहनगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह मुहम्मदपुर नियामतपुर लिंक मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे के समीप हुई पुलिस मुठभेड़ में मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर तथा बीते दिनों शहर के रोडवेज इलाके में हुई 7.11 लाख रुपए की लूट में शामिल ईनाम घोषित अपराधी पकड़ा गया। 


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जख्मी बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से 45200 रुपए, मोबाइल फोन, तमंचा मय कारतूस तथा बाइक बरामद की गई है। इस लूट कांड में शामिल पांच बदमाश तथा दो मददगार सहित कुल सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस को अभी तीन लुटेरों की तलाश है।


मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि बीते तीन जुलाई की दोपहर गोरखपुर जिले में स्थित रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड कंपनी में कार्यरत प्रमोद कुमार निवासी ग्राम रानीपुर थाना मुबारकपुर कई स्थानों से कैश कलेक्शन करते हुए शहर के रोडवेज इलाके में स्थित वी- मार्ट शापिंग मॉल से रुपयों का कलेक्शन कर कुल 7 लाख 11 हजार 911 रूपये इकट्ठा किया। दोपहर करीब 12.39 बजे वह जैसे ही शापिंग मॉल से बाहर निकला तभी बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के दम पर प्रमोद के पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीनकर बवाली मोड़ की ओर भाग निकले। 


इस मामले को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया और लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गईं। नतीजा रहा कि घटना के दसवें दिन बीते 13 जुलाई को शहर से सटे बाग लखरांव पुल के समीप हुई मुठभेड़ में लूटकांड में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार किए गए, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी जबकि एक को दबोच लिया गया। इनके कब्जे से एक लाख पैंतालिस हजार रुपए,दो तमंचे व बाइक बरामद किए गए। इस उपलब्धि के दूसरे दिन पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में मनचओभआ- मोजरापुर ग्राम स्थित सिक्स लेन हाइवे के अंडरपास के समीप हुई मुठभेड़ में लूटकांड में शामिल दो अन्य बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए।


 इनके कब्जे से भी एक लाख छियालीस हजार रुपए,असलहे, मोबाइल फोन तथा बाइक बरामद की गई। शनिवार को पुलिस ने शहर में दिवानी न्यायालय के समीप इस घटना में शामिल दो बदमाशों के पिता और भाई को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूट की रकम का हिस्सा 31 हजार रुपए बरामद किए गए। फरार चल रहे अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 25-25 हजार रुपए पुरस्कार घोषित किया गया।


 रविवार की सुबह थाना प्रभारी मेंहनगर विनय कुमार सिंह को सूचना मिली कि शहर क्षेत्र में 7.11 लाख रूपये लूट की घटना में संलिप्त एक बदमाश बाइक से  मोहम्मदपुर- नियामतपुर से राजघाट पुल की तरफ जाने वाला है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मोहम्मदपुर-नियामतपुर लिंक रोड के पास घेरेबन्दी कर ली। सुबह करीब साढ़े सात बजे उस रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोका। पुलिस बल देखकर बाइक सवार हड़बड़ाहट में सड़क पर फिसल गया। वह भागते हुए नजदीक स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंच कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को काबू में कर लिया गया।


 घायल बदमाश की पहचान चन्द्रजीत यादव उर्फ पत्तर पुत्र तिलकधारी यादव निवासी हटवा आइमा थाना मेंहनगर के रूप में की गयी। उसके कब्जे से पुलिस ने 45,200 रुपए, तमंचा, तीन खोखा व एक जिंदा कारतूस, सुपर स्प्लेन्डर बाइक तथा एक मोबाईल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार विगत मार्च माह में मेंहनगर क्षेत्र के हटवा डीहा गांव के समीप पुलिस मुठभेड़ में मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर झीनक उर्फ सत्यनारायण गिरफ्तार किया गया था और उस दौरान उसके साथ रहा चंद्रजीत यादव उर्फ पत्तर पुलिस की घेरेबंदी तोड़ भाग निकला था। 


इसके बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ तीन जुलाई को हुई लाखों की लूट के मामले में शामिल रहा। पकड़े गए ईनामी बदमाश के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या प्रयास व लूट समेत लगभग डेढ़ दर्जन संगीन मामले दर्ज बताए गए हैं।

Saturday, 15 July 2023

लखनऊ 8 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला


 लखनऊ 8 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला


उत्तर प्रदेश लखनऊ सेवानिवृत्त आईएएस अफसर अरविंद कुमार उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए है। वह प्रमुख सचिव गृह और एसीएस ऊर्जा जैसे पदों पर रह चुके हैं और अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास के पद से रिटायर हुए थे। आईएएस अरविंद कुमार औद्योगिक सेक्टर के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। वहीं, तीन अन्य अफसरों की तैनाती में बदलाव किया गया है।


आईएएस हरि प्रताप शाही यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आईएएस राकेश कुमार मिश्रा को जल निगम लखनऊ का प्रभारी प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। आईएएस रवींद्र से जल निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। वह नगर विकास विभाग के सचिव पद पर बने रहेंगे।


आईएएस आनंद कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अभी तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। आईएएस कुणाल सिलकू को श्रम विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वह अभी तक पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे।


 आईएएस प्रेम प्रकाश सिंह को राजस्व विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस रीना सिंह को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। आईएएस संदीप कौर को महिला कल्याण विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

आजमगढ़ रानी की सराय लापता युवक का दूसरे दिन सुबह नहर में मिला शव परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस


 आजमगढ़ रानी की सराय लापता युवक का दूसरे दिन सुबह नहर में मिला शव


परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रानी की सराय कस्बा से सटे सोनवारा गांव के पास से गुजरी नहर में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला तो मृतक की पहचान रानी की सराय कस्बा निवासी के रुप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया।


सोनवारा गांव के लोग शनिवार की सुबह नहर की तरफ गए तो उसमें एक शव उतराया हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को किसी तरह नहर से बाहर निकाला गया तो मृतक की पहचान गुलाब शर्मा (35) पुत्र स्व. दीपचंद शर्मा निवासी कस्बा रानी की सराय के रूप में की गई।


 मृतक शुक्रवार की शाम घर से निकला था और फिर वापस घर नहीं लौटा। परिजन अपने स्तर से उसकी हर संभव स्थानों पर तलाश कर रहे थे। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।