Saturday, 16 April 2022

प्रयागराज एक परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या मृतकों में 3 मासूम बच्चे, घटना की तस्वीरें दिल दहला देने वाली है। एसएसपी के अलावा कई थानों की फोर्स और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।


 प्रयागराज एक परिवार के 5  लोगों की बेरहमी से हत्या


मृतकों में 3 मासूम बच्चे, घटना की तस्वीरें दिल  दहला देने वाली है।


एसएसपी के अलावा कई थानों की फोर्स और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।




उत्तर प्रदेश प्रयागराज शहर से करीब 35 किमी दूर नवाबगंज में आज एक ही परिवार के पांच लोगों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई।


 नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में किराए पर रहने वाले राहुल तिवारी (42), उनकी पत्नी प्रीति (38) और 5, 7 व 12 साल की तीन बच्चियों माही, पीहू और पाहु को मौत के घाट उतार दिया गया।


 शनिवार सुबह एक ही कमरे में 5 शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। खागलपुर गांव में एसएसपी के अलावा कई थानों की फोर्स और डॉग स्क्वाड की टीम पहुंच गई है। 


मृतक परिवार भरवारी कौशांबी का रहने वाला है। घर के मुखिया राहुल तिवारी का शव लटका हुआ मिला है। सभी की हत्या सोते वक्त की गई है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

आज़मगढ़ हॉस्टल में रह रही नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत दोहरीघाट की रहने वाली है मृतका, प्राइवेट नर्सिंग कालेज से कर रही थी नर्सिंग का कोर्स


 आज़मगढ़ हॉस्टल में रह रही नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत



दोहरीघाट की रहने वाली है मृतका, प्राइवेट नर्सिंग कालेज से कर रही थी नर्सिंग का कोर्स




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के लछिरामपुर स्थित एक नर्सिंग कालेज में हॉस्टल में रह रही छात्रा की बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्धावस्था में मौत हो गई।


 सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।



मऊ जिले के दोहरीघाट कोतवाली अंतर्गत हरदौली गांव निवासिनी 23 वर्षीया सुमित्रा पुत्री बुद्धिराम चौहान शहर कोतवाली के लछिरामपुर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग कालेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। वह कालेज के हॉस्टल में ही रहती थी।



 बृहस्पतिवार की देर शाम सुमित्रा की हास्टल कक्ष में ही संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। 


पुलिस की सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि जब वे नर्सिंग कालेज पर पहुंचे तो उसके पुत्री का शव कालेज परिसर में ही कक्ष से बाहर निकाल कर रखा हुआ था। मृतका चार बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आजमगढ़ सलाखों के पीछे पहुंचे तीन दुष्कर्म आरोपी


 आजमगढ़ सलाखों के पीछे पहुंचे तीन दुष्कर्म आरोपी




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सिधारी एवं तरवां थाने में दर्ज दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपित तीन अभियुक्त पुलिस की पकड़ में आ जाने से सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए।



तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ीकला ग्राम निवासी बृजेश राजभर पुत्र शंकर के खिलाफ शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत लूटने तथा मन भर जाने पर पीड़ित युवती से शादी के लिए इन्कार करने के आरोप में बीते 12 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता द्वारा नामजद तहरीर दी गई थी।



 मामले की विवेचना कर रही पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि आरोपी बृजेश राजभर क्षेत्र के परमानपुर चौराहे पर मौजूद है। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और आरोपी को दबोच लिया। 



इसी क्रम में सिधारी थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित दो अभियुक्तों को क्षेत्र के कटघर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप धर दबोचा। दोनों पर घटना की शिकायत करने  आरोपियों के घर गए पीड़िता के माता-पिता के साथ मारपीट करने का भी आरोप है।


 इस संबंध में पीड़िता की मां ने सिधारी थाने में बुधवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार की शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 



पकड़े गए आरोपी मो० रजफ पुत्र मेंहदी हसन हालमुकाम डुगडुगवां एवं मूल निवासी ग्राम देवली आईमा थाना मुबारकपुर तथा गुड्डू गोरिया पुत्र शाहनवाज उर्फ बुद्धू निवासी गौरियाना मजरा कटघर थाना सिधारी बताए गए हैं। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

आजमगढ़ सिधारी किशोरी को जबरन घर में ले जाकर किया गैंगरेप विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार।


 आजमगढ़ सिधारी किशोरी को जबरन घर में ले जाकर किया गैंगरेप


विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम दो मनबढ़ किस्म के युवक एक किशोरों को जबरन घर में ले गए और उससे गैंगरेप किया। घटना की जानकारी होने पर किशोरी के घर वालों ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने जान से मारने की धमकी दी।



 घटना के संबंध में पीड़िता के घर वालों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर ली।



सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को 15 वर्षीया किशोरी घर पर अकेली थी। दो लोग उसे बहला फुसला कर अपने घर में लेकर चले गए। किशोरी के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर किशोरी की मां व पिता ने विरोध किया तो आरोपी विवाद करने लगे। गाली गलौज देते हुए जान माल की धमकी देने लगे। 


किशोरी की मां ने दो लोगों के विरूद्ध तहरीर दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही हे। आरोपी मो. रजफ पुत्र मेहदी हसन निवासी देवली आइमा थाना मुबारकपुर हाल मुकाम डुगडुगवा थाना सिधारी व गुड्डू गोरिया पुत्र शहनवाज उर्फ बुद्धू निवासी गौरियाना मजरा कटघर थाना सिधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आजमगढ़ मार्टिनगंज बरदह अज्ञात कारणों से लगी आग गेहूं का बधा बोझ जलकर हुआ राख


 आजमगढ़ मार्टिनगंज बरदह अज्ञात कारणों से लगी आग गेहूं का बधा बोझ जलकर हुआ राख 




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र बेलहरी हसनपुर में दिनाँक 15 अप्रैल 2022 को दोपहर लगभग 12:00 बजे के करीब किसी अज्ञात कारण से बधे हुए बोझ में आग लग गई।



जानकारी के अनुसार ढाई बीघा का गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं बेलहरी हसनपुर निवासी  राम अजोर यादव पुत्र राजबहादुर का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा सफेदा का पेड़ काटा जा रहा था जिसकी वजह से तार टकराकर आग लगने का कारण बताएं है।


Friday, 15 April 2022

आजमगढ़ तहबरपुर थानाध्यक्ष समेत 18 सब इंसपेक्टरों का तबादला डीआईजी अखिलेश कुमार ने 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा वाले सब इंस्पेक्टरों का गैर जनपद भेजा, देखें सूची।


 

आजमगढ़ तहबरपुर थानाध्यक्ष समेत 18 सब इंसपेक्टरों का तबादला


डीआईजी अखिलेश कुमार ने 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा वाले सब इंस्पेक्टरों का गैर जनपद भेजा, देखें सूची।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने आजमगढ़ जिले में तैनात तहबरपुर थानाध्यक्ष समेत 18 सब इंसपेक्टरों का गैर जनपद तबादला कर दिया। 



डीआईजी अखिलेश कुमार ने 30 अप्रैल तक जनपद में 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले सब इंस्पेक्टरों का स्थानान्तरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।



 स्थान्तरित किये गये सब इंस्पेक्टरों में 14 बलिया व 4 मऊ जनपद भेजे गये हैं। इसी प्रकार बलिया जिले में तैनात 12 सब इंस्पेक्टरों व मऊ जिले में तैनात 7 सब इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण आजमगढ़ जनपद के लिए किया गया है।

घोषित हुआ यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट सब इंस्पेक्टर के 9534 पदों के लिए नवंबर-दिसंबर माह में आयोजित की गई थी ऑनलाइन लिखित परीक्षा


 घोषित हुआ यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट



सब इंस्पेक्टर के 9534 पदों के लिए नवंबर-दिसंबर माह में आयोजित की गई थी ऑनलाइन लिखित परीक्षा



नई दिल्ली यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 9534 पदों के लिए नवंबर-दिसंबर माह में यह ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। 



अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 302.09405 रही। EWS की कटऑफ 285.56168, ओबीसी की कटऑफ 287.51425, एससी की 260.14439 और एसटी की 223.33388 रही।



 अगले चरण शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 



अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 302.09405 रही। EWS की कटऑफ 285.56168, ओबीसी की कटऑफ 287.51425, एससी की 260.14439 और एसटी की 223.33388 रही।