Thursday, 10 March 2022

आजमगढ़ अतरौलिया से विधायक सपा प्रत्याशी संग्राम यादव आगे- देखे लिस्ट


 आजमगढ़ अतरौलिया से विधायक सपा प्रत्याशी संग्राम यादव आगे- देखे लिस्ट






उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पहले चक्र में अतरौलिया विधान सभा से सपा प्रत्याशी विधायक संग्राम यादव अपने निकटतम निषादपार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह से 421 वोट से आगे चल रहे है। तीसरे नबंर पर बसपा प्रत्याशी सरोज पांडेय चल रहे है।

आजमगढ़ गोपालपुर विधान सभा सीट से नफीस अहमद आगे देखे लिस्ट


 आजमगढ़ गोपालपुर विधान सभा सीट से नफीस अहमद आगे देखे लिस्ट

आजमगढ़ सगड़ी से एचएन सिंह पटेल आगे- देखे लिस्ट


 आजमगढ़ सगड़ी से एचएन सिंह पटेल आगे- देखे लिस्ट



 उत्तर प्रदेश आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा से सपा प्रत्याशी एचएन सिंह पटेल आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ दुर्गा प्रसाद यादव भाजपा के अखिलेश मिश्रा से 1902 वोटों से आगे- देखे लिस्ट


 आजमगढ़  दुर्गा प्रसाद यादव भाजपा के अखिलेश मिश्रा से 1902 वोटों से आगे- देखे लिस्ट



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सदर विधान सभा से सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव 3478 मत पाकर पहले स्थान पर, भाजपा के अखिलेश मिश्र गुड्डू को 1596 मत दूसरे नंबर पर चल रहे है जबकि मामूली अंतर से बसपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह 1576 मत पाकर तीसरे नबंर पर चल रहे है।

Wednesday, 9 March 2022

आजमगढ़ पवई थाना चोरी की बोलेरो के साथ दो युवक गिरफ्तार


 आजमगढ़ पवई थाना चोरी की बोलेरो के साथ दो युवक गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थानाध्यक्ष पवई ब्रह्मदीन पांडेय, उप निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल पंकज हलवाई, कांस्टेबल रजनीश शुक्ला, कांस्टेबल विपिन यादव, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह के साथ मिल्कीपुर बाजार चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। कि मित्तूपुर की ओर से एक सफेद बोलेरो काफी तेज गति से आती दिखाई दी।




 जिसे रोकने का इशारा किया गया तो बोलेरो चालक बोलेरो को सुलेमा पुर चकिया जाने वाले रोड की ओर तेजी से मोड़ कर भागने लगे। 



पुलिस वालों द्वारा पीछा किया गया मुत्कल्लीपुर पहुंचते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा कर रुक गई। कि दो व्यक्ति बोलेरो से उतर कर भागने लगे जिन्हें पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया।




 पकड़े गए व्यक्तियों से जमा तलाशी लेते हुए नाम पूछा गया तो एक ने अपना नाम संगम पुत्र हरिलाल निवासी कांदीपुर थाना मालीपुर जनपद अंबेडकरनगर व दूसरे ने अपना नाम नरेंद्र देव पुत्र त्रिशूलधारी निवासी कांदीपुर थाना मालीपुर जनपद अंबेडकरनगर बताया उपरोक्त व्यक्तियों से इस प्रकार भागने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताएं कि यह जो बोलेरो हम लोग ले कर भाग रहे थे वह चोरी की है। जिसे हम दोनों ने 16 फरवरी को रात में शाहगंज बाजार में स्थित गंगा मोटर पार्ट्स दुकान के सामने से चुराया था।




 वाहन पर जो नंबर प्लेट लगी है वह फर्जी है जिसे अभियुक्तगण द्वारा तैयार करा कर लगाया गया ताकि पकड़े ना जा सके। गिरफ्तार अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।

आजमगढ़ रानी की सराय सदिंग्ध हालत में सड़क किनारे वाहन चालक का मिला शव, पत्नी से चल रही थी अनबन।


 आजमगढ़ रानी की सराय  सदिंग्ध हालत में सड़क किनारे वाहन चालक का मिला शव, पत्नी से चल रही थी अनबन।





उत्तर प्रदेश आजमगढ रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊचागाव के पास बुधवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों मे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




जानकारी के अनुसार  मेहनगर थाना क्षेत्र के बिहलौजपुर निवासी मनोज कुमार 45 वर्ष पुत्र श्यामू जो वाहन चलाता था। मंगलवार को अपनी ससुराल सिधारी थाना क्षेत्र के बभनौली गया था। जबकि छतवारा मोड़ पर ही उसकी बहन रहती है। वहा से कुछ ही देर बाद निकल गया। काफी देर बाद ससुराल के लोगो ने फोन किया तो आने से इंकार कर दिया। इधर बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने ऊचागाव टिल्लू गंज सम्पर्क मार्ग के किनारे शव देख सूचना पुलिस को दी।




 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिह ने बताया कि शव पर कही चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण पता चलेगा।




वैसे इसके पास दो पुत्र एक पुत्री है। पत्नी से काफी समय से अनबन थी। बीच मे मनोज विदेश भी गया था और इन दिनो घर पर ही रहता था। लंवे समय से वह वाहन भी चलाने का भी काम किया था। घटना की जाच की जा रही है।

आजमगढ़ मोबाइल एप्लीकेशन पर काम के लिए आशा संगिनी को दिया गया प्रशिक्षण।


 आजमगढ़ मोबाइल एप्लीकेशन पर काम के लिए आशा संगिनी को दिया गया प्रशिक्षण।




स्वास्थ्य सेवाओं एवं आंकड़ों में होगा सुधार तथा तत्काल डाटा होगा उपलब्ध।



आजमगढ़ से तनवीर आलम की रिपोर्ट।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़, 9 मार्च 2022 एएनएम प्रशिक्षण केंद्र सभागार में मंगलवार को आशा संगिनी प्रशिक्षण शुरू हुआ। सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एप्लीकेशन संबंधी दो दिवसीय सत्र का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईएन तिवारी ने किया।




डॉ तिवारी ने कहा कि आशा संगिनी अब तक जो कार्य कागजों और रजिस्टर पर करती थीं। अब वही काम उन्हें ऑनलाइन मोबाइल पर करना होगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं एवं आंकड़ों में सुधार लाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे उनके कार्य में प्रगति होगी और तत्काल डाटा उपलब्ध हो सकेगा।



जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक विपिन पाठक ने बताया कि दो दिवसीय आशा संगिनी मोबाइल एप का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू किया गया है। प्रथम बैच में पाँच ब्लाकों से 39 आशा संगिनियों के साथ पाँच ब्लाकों के बीसीपीएम ने भी  प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया है।



 जनपद में कुल 155 आशा संगिनी हैं तथा आशा कार्यकर्ता की संख्या 4700 है। उन्होने बताया कि आशा संगिनियों को विभाग ने मोबाइल दे रखा है। ऐसे में वह प्रशिक्षण लेकर काम करना शुरू करेंगी।  इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

सारथी फाउंडेशन के मंडलीय प्रशिक्षक आशीष शर्मा ने आशा संगिनियों को प्रशिक्षण दिया।



 उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में आशा संगिनी को एप लॉगिंन और लॉग आउट करना, आशा पंजीकरण, आशा कार्यकर्ता का विवरण बदलना, आशा के अपेक्षित लाभार्थी, आशा की क्रियाशीलता चेक लिस्ट, एचआरपी चिन्हीकरण, बच्चों की मृत्यु रिपोर्टिंग सहित कई अन्य जरूरी जानकारी एप में भरना सिखाया गया। काम में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए आशा संगिनी को एक बुकलेट भी दी गई है। जिसमें काम को किस प्रकार किया जाना है। इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।