Sunday, 14 December 2025

आजमगढ़ एसएसपी ने 34 शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त SSP का सख्त संदेश, खतरा पैदा करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई


 आजमगढ़ एसएसपी ने 34 शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त



SSP का सख्त संदेश, खतरा पैदा करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में कानून-व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 33 शस्त्र लाइसेंस धारकों के कुल 34 लाइसेंस निरस्त या निलंबित कर दिए गए हैं। इन व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न अपराध दर्ज हैं और उनके पास हथियार रहने से सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा था। पुलिस के अभियान के तहत इन 33 व्यक्तियों के 34 शस्त्रों (जिनमें पिस्टल, रिवाल्वर, रायफल, डीबीबीएल और एसबीबीएल बंदूकें शामिल हैं) के लाइसेंस रद्द किए गए। इनके कृत्यों से आमजन में भय की स्थिति पैदा हो रही थी, इसलिए जनहित में यह कार्रवाई की गई।


 अब तक जनपद में कुल 66 शस्त्र लाइसेंस निरस्त या निलंबित हो चुके हैं। पुलिस अपराधी प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रख रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा, “जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ अहरौला पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश शेरा सिंह यादव घायल, साथी फरार लूट, रंगदारी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज


 आजमगढ़ अहरौला पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश शेरा सिंह यादव घायल, साथी फरार



लूट, रंगदारी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना अहरौला क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव (25 वर्ष) घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी अंगद यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। 


घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ रात्रि गश्त के दौरान ग्राम पश्चिम पट्टी महलिया के पास हुई। थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित शेरा सिंह यादव अपने साथी अंगद यादव के साथ मोटर साइकिल से गहजी पश्चिम पट्टी होते हुए दुर्वासा की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने महलिया के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।


 आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में शेरा सिंह यादव के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव पुत्र दाताराम यादव उर्फ मिट्ठू यादव, निवासी कोर्राघाटमपुर (थाना अहरौला) के खिलाफ लूट, रंगदारी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज बताए गये हैं। 


हालिया मामला 1 नवंबर 2025 का है, जिसमें उसने बीरेन्द्र कुमार प्रजापति से कनपटी पर तमंचा लगाकर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और विरोध करने पर सिर पर वार किया था। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 398/2025 दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।


पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि मुकदमा दर्ज होने के कारण वह छिपा था और पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग की। जिसके सम्बन्ध में उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 435/2025 दर्ज कर लिया गया है। फरार साथी अंगद यादव पुत्र जयप्रकाश यादव (निवासी कोर्राघाटमपुर) की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा, उ0नि0 नितेश कुमार चौबे, उ0नि0 विश्राम गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने अंजाम दी।

Saturday, 13 December 2025

आजमगढ़ में 32 उपनिरीक्षक का हुआ तबादला, देखें सूची


 

आजमगढ़ मेहनगर पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली चोरी का लाखों का DJ उपकरण, अवैध हथियार बरामद 10 से अधिक मामलों में वांछित था आरोपी

आजमगढ़ मेहनगर पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली


चोरी का लाखों का DJ उपकरण, अवैध हथियार बरामद


10 से अधिक मामलों में वांछित था आरोपी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना मेहनगर क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर चोर राजेश कुमार घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का DJ साउंड सिस्टम और अवैध तमंचा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट और धोखाधड़ी सहित 10 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज बताए गए हैं। घटना बीते 8-9 दिसंबर 2025 की रात की है, जब ग्राम रहिला तितलियापार निवासी गौतम कुमार की DJ दुकान का शटर काटकर चोरों ने मिक्सर, स्पीकर, एम्प्लीफायर समेत महंगे उपकरण चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना मेहनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।


 जांच में आरोपी राजेश कुमार, संदीप कुमार और आदित्य कुमार का नाम सामने आया। तीनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और माल को मंगई नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। 12 दिसंबर 2025 की रात करीब 11:05 बजे मुखबिर की सूचना पर SHO मेहनगर संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किसान जूनियर हाईस्कूल अहिआई के पास घेराबंदी की। आत्मसमर्पण करने को कहा गया तो राजेश कुमार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत CHC मेहनगर ले जाकर इलाज कराया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पांच बोरों में छिपाया गया चोरी का माल बरामद किया, जिसमें DJ मशीन समेत कई महंगे उपकरण शामिल हैं। साथ ही एक .315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखे भी मिले। 


पूछताछ में राजेश ने कबूल किया कि वह संदीप और आदित्य के साथ गिरोह बनाकर दुकानों में रात में ताला काटकर चोरी करता था। भारी सामान को बोरे में भरकर नदी किनारे छिपाते थे और बाद में बेचने की योजना बनाते थे। पुलिस ने राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में SHO संजय सिंह के अलावा उ0नि0 आदिल खां, का0 जयकिशन, हीरालाल यादव, अभिषेक यादव, अजय राय और सोनू यादव शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई।


https://youtu.be/97ZYAidzDZA?si=-huK5QZXDCB0m9Kt

Friday, 12 December 2025

आजमगढ़ 2 बंदी रक्षक निलम्बित, फरार बंदी पर 25 हजार रूपये का इनाम जिला अस्पताल से फरार कैदी मामले में दोनों बदी रक्षकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


 आजमगढ़ 2 बंदी रक्षक निलम्बित, फरार बंदी पर 25 हजार रूपये का इनाम



जिला अस्पताल से फरार कैदी मामले में दोनों बदी रक्षकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला अस्पताल से इलाज के दौरान गंभीर आरोपों में बंद एक कैदी शुक्रवार तड़के फरार हो गया। लापरवाही पर दोनों बंदी रक्षक तत्काल निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि फरार बंदी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात, अहमदाबाद के थाना ईसापुर का रहने वाला उदय उर्फ़ गुजराती छह दिसंबर को पाइल्स के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती था। उसकी सुरक्षा में बंदी रक्षक विनोद दूबे और गौसूल आजम खान तैनात थे। शुक्रवार की भोर करीब साढ़े तीन बजे वह शौचालय जाने के बहाने उठा और पीछे के गेट से चकमा देकर फरार हो गया। देर तक बाहर न आने पर जब दोनों बंदी रक्षक अंदर पहुंचे, तब तक वह गायब हो चुका था। 


तलाश में सफलता न मिलने पर बंदी रक्षकों ने जेल प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच कर वापस लौट गए। विभागीय आदेश के तहत दोनों बंदी रक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। जेलर अनिल कुमार पांडेय की तहरीर पर दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी के साथ बंदी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर टीमों को सक्रिय कर दिया है।


https://www.news9up.com/2025/12/blog-post_12.html


https://youtu.be/ESZ8K-9zpIo?si=FpdUilO0z4b9r9Yf

आजमगढ़ जिला अस्पताल से उम्रकैद का कैदी फरार, पुलिस को दिया चकमा पाइल्स की बीमारी का इलाज कराने आए कैदी ने टॉयलेट जाने के बहाने भाग निकला


 आजमगढ़ जिला अस्पताल से उम्रकैद का कैदी फरार, पुलिस को दिया चकमा



पाइल्स की बीमारी का इलाज कराने आए कैदी ने टॉयलेट जाने के बहाने भाग निकला



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंडलीय कारागार का एक उम्रकैद का कैदी जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान उदय उर्फ गुजराती (मूल निवासी - अहमदाबाद, गुजरात) के रूप में हुई है। वर्तमान में उसका पता गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र बताया जा रहा है। उदय को गोरखपुर में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। 


मिली जानकारी के अनुसार प्रशासनिक आधार पर उसे 6 सितंबर 2021 को गोरखपुर जेल से आजमगढ़ मंडलीय कारागार ट्रांसफर कर दिया गया था। तब से वह पिछले चार वर्षों से यहीं बंद था।कैदी की पुरानी बीमारी (पाइल्स) के कारण उसका इलाज चल रहा था। उसे हर 15 दिन में खून चढ़ाना पड़ता था। इसी सिलसिले में 5 दिन पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज तड़के करीब 3:30 बजे उदय टॉयलेट जाने के बहाने उठा और मौके का फायदा उठाकर अस्पताल से फरार हो गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो ड्यूटी पर तैनात दो जेल वार्डन उसे तलाशने लगे। 


जब काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो मामले की सूचना जेल प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही जेल के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार कोतवाली पुलिस थाने में अज्ञात समय में भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जेल अधिकारियों के अनुसार, फरार कैदी गंभीर रूप से बीमार है और उसे हर पखवाड़े ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है। जल्द ही उसकी हालत बिगड़ सकती है, जिससे पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द पकड़ा जा सकता है।



https://www.news9up.com/2025/12/2-25.html


https://youtu.be/ESZ8K-9zpIo?si=FpdUilO0z4b9r9Yf

गोरखपुर 4 गर्लफ्रेंड वाले फर्जी आईएएस ने जब एसडीएम को जड़ा थप्पड़ AI से मिनटों में बनाता था फर्जी सरकारी दस्तावेज, 4 राज्यों में फैला था नेटवर्क


 गोरखपुर 4 गर्लफ्रेंड वाले फर्जी आईएएस ने जब एसडीएम को जड़ा थप्पड़



AI से मिनटों में बनाता था फर्जी सरकारी दस्तावेज, 4 राज्यों में फैला था नेटवर्क


उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला फर्जी IAS ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार सिंह गिरफ्त में है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अब तक 40 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया और करीब 5 करोड़ रुपये व दो इनोवा कारें ठग लीं।आरोपी गौरव सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा कार पर लाल-नीली बत्ती लगवाकर घूमता था। उसके साथ 10-15 लोगों का दल रहता था – कुछ बॉडीगार्ड बनकर और कुछ फाइलें लेकर। गोरखपुर के भटहट क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में भी उसने IAS बनकर निरीक्षण किया था। शिक्षकों ने जब पूछताछ की तो उसने कहा कि केंद्र सरकार ने उसे 18 जिलों की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा है।


 पुलिस पूछताछ में गौरव ने कबूल किया कि एक बार बिहार के एक असली सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) ने उससे रैंक और बैच पूछ लिया था। जवाब में उसने SDM को दो थप्पड़ जड़ दिए। शर्मिंदगी के कारण उस SDM ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। शुरुआत में गौरव नकली ID और कागजात बाहर से बनवाता था, लेकिन AI तकनीक आने के बाद वह खुद ही मिनटों में अखबार की फर्जी कतरनें, सरकारी पत्र, टेंडर नोटिस और प्रोजेक्ट फाइलें तैयार करने लगा। उसका साला अभिषेक कुमार, जो सॉफ्टवेयर व एडिटिंग में माहिर है, इस काम में उसका मुख्य सहयोगी था। सोशल मीडिया पर IAS बनकर गौरव ने कई लड़कियों से दोस्ती की और चार गर्लफ्रेंड बना लीं। उसके फोन से बरामद चैट में तीन लड़कियों के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। इनमें तीन लड़कियां गोरखपुर की बताई जा रही हैं। किसी को भी उसकी शादी और असली पहचान के बारे में पता नहीं था।


 SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में फैला हुआ था। कई बिल्डरों और कारोबारियों को नौकरी व सरकारी ठेकों का लालच देकर ठगी की गई। बरामद दस्तावेज और फोन डेटा से नए खुलासे हो रहे हैं। बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया है। जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्य भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।