Wednesday, 29 January 2025

आजमगढ़ अहरौला भाजपा नेता की कार बनी आग का गोला, 4 दुकानों को भी लिया आगोश में बीती रात हुई घटना, सब कुछ जल कर हुआ राख, भाजपा नेता ने लगाया यह आरोप


 आजमगढ़ अहरौला भाजपा नेता की कार बनी आग का गोला, 4 दुकानों को भी लिया आगोश में



बीती रात हुई घटना, सब कुछ जल कर हुआ राख, भाजपा नेता ने लगाया यह आरोप


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर स्थित सब्जी मंडी के बाहर बीती रात घर के बाहर खड़ी एक कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते-देखते घर के बगल स्थित मंडी की लगभग चार दुकानें भी आग की चपेट में आ गई। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दल को दिया और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन सफलता नहीं मिली।


जानकारी के अनुसार मतलूबपुर में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी विवेक सोनकर का आवास है। बगल में ही सब्जी मंडी हैं, मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे के आस-पास अचानक उनकी कार में आग पकड़ लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आगे ने विकराल रूप ले लिया। लोग आग बुझाने का प्रयास करने में जुट गए। लेकिन सफलता नहीं मिली।


 तब तक आग ने सब्जी मंडी स्थित चार दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। आग के विकराल रूप को देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दल को दी। तीन से चार घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान जहां कार पूरी तरह जल गई। वहीं चार दुकानों में रखे सामान भी राख में तब्दील हो गए। पीड़ितों के अनुसार इस घटना में लगभग 16 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है। कार स्वामी भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी विवेक सोनकर ने बताया कि उनकी स्वीफ्ट कार को किसी ने पेट्रोल डालकर जलाया है। क्योंकि वहीं आस-पास कई अन्य गाड़ियां भी खड़ी थी, वह नहीं जली। उन्होंने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

प्रयागराज हादसे में आजमगढ़ मण्डल के 5 लोगों की हुई मौत बलिया की मां-बेटी समेत 4 और मऊ की एक महिला की गई जान


 प्रयागराज हादसे में आजमगढ़ मण्डल के 5 लोगों की हुई मौत



बलिया की मां-बेटी समेत 4 और मऊ की एक महिला की गई जान


उत्तर प्रदेश, बलिया/मऊ महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान आजमगढ़ मण्डल के पांच लोगों की मौत हो गयी। मण्डल के बलिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई है।मिली जानकारी के मुताबिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। नगरा थाना के चचया गांव की दो महिलाओं की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतकों की पहचान रिंकी सिंह (35) पत्नी छट्ठू सिंह एवं मीरा देवी (50) पत्नी बलजीत सिंह के रूप हुई। दोनों गांव में पड़ोसी थीं और साथ में ही महाकुंभ स्नान के लिए गई थीं। मौत की पुष्टि परिजनों ने की है। बुधवार की सुबह करीब 3 बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मृत महिलाओं के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।


 वहीं, फेफना थाना के नसीराबाद गांव निवासी रीना देवी (36), बेटी रोशनी पटेल (8) की महाकुंभ में मची भगदड़ में मौत हो गई है। इसकी पुष्टि रीना के पति दिनेश पटेल ने की है। दिनेश पटेल ने मोबाइल फोन पर घटना की सूचना परिजनों को दी और बताया कि यहां से शव लाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। घटना की खबर लगते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 


मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र के फतेहपुर ताल नारजा निवासिनी प्रभावती राजभर पत्नी लाला राजभर की मौत हुई है। वह 28 जनवरी को निजी वाहन से गांव के कुछ लोगों के साथ मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने गई थी। जहां मंगलवार को भगदड़ के दौरान महिला की मौत हो गई।

Tuesday, 28 January 2025

आजमगढ़ सिधारी ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दम्पति की हुई मौत परिवार की माली हालत ठीक न होने की वजह से थे परेशान


 आजमगढ़ सिधारी ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दम्पति की हुई मौत




परिवार की माली हालत ठीक न होने की वजह से थे परेशान



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आर्थिक तंगी और गरीबी से परेशान होकर समूह से रुपये लेने के लिए घर से निकले पति - पत्नी ने सोमवार की देर शाम सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर गांव के समीप के सामने लेट कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी और थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि उस दौरान दोनों की पहचान नहीं हो सकी लेकिन मंगलवार को परिवार के लोगों ने पहचान किया तो पुलिस ने विधिक कार्रवाई की।


 जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय बसंता राम हार्ट के मरीज थे। परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। जिसके कारण ठीक ढंग से उपचार भी नहीं करवा पाते थे। दवा के लिए वे समूह से रुपये लेना चाहते थे, लेकिन पत्नी बरती देवी 60 वर्षीय समूह से रुपये लेने का विरोध करती थी। पड़ोसियों ने बताया कि एक सप्ताह से परिवार में विवाद चल रहा था। सोमवार को दिन में ही दंपति शहर में सिधारी रेलवे ओवर ब्रिज के पास लोन देने वाले समूह का कार्यालय आए थे। शाम को दोनों सिधारी हाल्ट के प्लेट फार्म पर घंटो बैठे रहे और आपस में बातचीत करते रहे। दोनों के बीच क्या हुआ कोई बता नहीं पा रहा था। जब ट्रेन के आने का समय हुआ तो दोनों प्लेट फार्म से कटघर की ओर चले गए। इस दौरान शाम को ताप्ती गंगा एक्सप्रेस आजमगढ़ से मऊ की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन की आवाज सुनाई दी पहले पति इसके बाद पत्नी ट्रेन के सामने पटरी पर लेट गए। इसके बाद दोनों की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद सिधारी थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी और उप निरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया ने मौके पर पहुंच कर जांच की। वृद्ध की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उस समय पहचान न होने पर दोनों के शव को मोर्चरी भेज दिया।


 मंगलवार की दोपहर में बसंता का छोटा बेटा हिमांशू गांव के लोगों के साथ थाने पर पहुंचा फोटो देख कर पहचान की। मृत दंपती को दो पुत्र और तीन पुत्रियां है, सबसे बड़ा पुत्र अतवारी मुंबई रहते है। हालाकि पुत्रियों की शादी हो चुकी है सभी अपने-अपने घर रहती है जबकि छोटा पुत्र घर पर रहकर मजदूरी करता है। सिधारी थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, परिवार के लोगों से पूछताछ कर घटना की स्थिति स्पष्ट की जा रही है।

आजमगढ़ देवगांव पीड़ित के बाद आरोपी बना 70 लाख की लूट की सूचना देने वाला व्यापारी पुलिस ने सहयोगी महिला सहित आरोपी शिवकुमार जायसवाल को किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ देवगांव पीड़ित के बाद आरोपी बना 70 लाख की लूट की सूचना देने वाला व्यापारी



पुलिस ने सहयोगी महिला सहित आरोपी शिवकुमार जायसवाल को किया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र में 70 लाख की लूट की फर्जी सूचना देने वाला पीड़ित ही अब आरोपी बन गया। पुलिस ने फर्जी सूचना देने के आरोप में सहयोगी महिला सहित व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जनपद के देवगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र ने आरोपी शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल निवासी मथुरापुर नन्दापुर थाना देवगांव व जेवा निसार पत्नी इम्तियाज निवासी मिजार्पुर थाना देवगांव को समय लगभग 12 बजे आरोपी शिवकुमार जायसवाल के घर के सामने से हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों का सम्बन्धित धाराओ में चालान कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


 बता दें कि सोमवार को स्थानीय थाने पर उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने तहरीर दी कि शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल के शिव शक्ति इण्टरप्राइजेज पेप्सी कोल्ड ड्रिंक एजेन्सी से समय लगभग 10 बजे दो अज्ञात बदमाशों द्वारा असलहे के बट से मारकर दो बैग में रखे 70 लाख रूपए लूट लिए जिसकी सूचना उच्चाधिकारीगणों द्वारा किया गया तो घटना मनगढंत व झूठा पाया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


https://www.news9up.com/2025/01/70-6.html


https://youtu.be/r7Pka8xi198?si=QNycfCoqIa3o1e8G

आजमगढ़ देवगांव डाक्टर और स्टाफ के खिलाफ आपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत मामले में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश


 आजमगढ़ देवगांव डाक्टर और स्टाफ के खिलाफ आपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत मामले में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे प्रसूता की आपरेशन के दौरान हुई मौत के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने आरोपी डॉक्टर व उनके स्टाफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। इस मामले में पीड़ित विजय कुमार निवासी चौकी मनियरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ ने अपने अधिवक्ता संजय सिंह तथा जे राम के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके अनुसार विजय कुमार की पत्नी नीतू को प्रसव पीड़ा होने पर विश्वकर्मा हॉस्पिटल मसीरपुर लालगंज जनपद आजमगढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टर बी एल विश्वकर्मा ने नीतू की जांच की और बताया कि आपरेशन करके बच्चे को निकालना पड़ेगा। 


लगभग 90000 रुपए जमा करने के बाद 29 जुलाई 2024 को प्रसूता नीतू का आपरेशन डॉक्टर बी एल विश्वकर्मा ने किया लेकिन आपरेशन के बाद नीतू की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मृत्यु हो गई। नीतू की मृत्यु को छुपाते हुए डॉक्टर बी एल विश्वकर्मा ने नीतू के पति से कहा कि नीतू को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाना होगा। डॉक्टर बी एल विश्वकर्मा ने नीतू को एंबुलेंस से वाराणसी भेजवा दिया। एंबुलेंस चालक आधे रास्ते में ही नीतू के शव को छोड़कर भाग गया। इस मामले के तथ्यों परिस्थितियों को देखने के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 10 रश्मि चंद ने पाया कि नीतू का आपरेशन किसी पेशेवर सर्जन ने नहीं किया है। इस तरह से यह प्रकरण गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही तथा धोखाधड़ी का लग रहा है। इसलिए थाना प्रभारी देवगांव मामले में आरोपी डॉक्टर बी एल विश्वकर्मा व अन्य के विरुद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच करें।

आजमगढ़ फूलपुर युवा अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन


 आजमगढ़ फूलपुर युवा अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में आपात बैठक दिन में ग्यारह बजे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विनोद कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन संघ मंत्री संजय कुमार यादव ने किया। बैठक में बस्ती जिला के युवा अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव एडवोकेट की निर्मम हत्या की घोर निंदा की गई। समस्त उपस्थित अधिवक्ताओं से आपसी विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि शासन से मृतक अधिवक्ता के परिवार को पचास लाख रुपया दिया जाय, अधिवक्ता के परिवार की सुरक्षा की जाय, मृतक अधिवक्ता की हत्या के दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाहो करते हुए दोषियों का मकान ध्वस्त किया जाय, सरकार द्वारा तुरन्त अधिवक्ता हित मे प्रोटेक्सन एक्ट लागू किया जाय।


 चार सूत्रीय मांग पत्र राज्यपाल के नामित उपजिलाधिकारी फूलपुर को देने के लिए संघ अध्यक्ष बिनोद यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का दल तहसील प्रागण में नारेबाजी करते हुए भ्रमण करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंप दिया गया।


 इस अवसर पर सतीराम यादव, फूलचन्द यादव, अंगद यादव, नीरज पाण्डे, इम्तेयाज इकबाल, अतुल राय, ओमप्रकाश चौहान, इंदुशेखर पाठक, रमेश चन्द्र शुक्ला, विजय सिंह, प्रदीप सिंह, पन्ना लाल, सतीश यादव, घनश्याम तिवारी, देशराज यादव,कमलेश सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

Monday, 27 January 2025

आजमगढ़ देवगांव हैरान कर देगी 70 लाख रुपये के लूट की ऐ कहानी 6 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश, व्यापारी ने उगला सच


 आजमगढ़ देवगांव हैरान कर देगी 70 लाख रुपये के लूट की ऐ कहानी




6 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश, व्यापारी ने उगला सच



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में कर्ज में डूबे और व्यापार में घाटा होने पर कोल्ड ड्रिंक व्यापारी ने पुलिस को खुद से बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर 70 लाख रुपये लूटे जाने की झूठी सूचना सोमवार की सुबह 112 नम्बर पुलिस टीम को दी। लूट की सूचना मिलते ही एसपी के साथ ही डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की छानबीन करने में जुट गए। पुलिस ने व्यापारी को बैठाकर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा सच बाहर आ गया।


जांच में सामने आया कि व्यापारी एक करोड़ पांच लाख के कर्ज में डूबा था। रुपये कंपनी को न जमा करना पड़े इसके लिए उसने लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना ने बताया कि कस्बा निवासी शिव कुमार कोल्ड ड्रिंक के बड़े कारोबारी हैं। शिवकुमार की इलाके में शिव शक्ति इंटर प्राइजेज के नाम से एजेंसी है।


बताया कि शिवकुमार के ऊपर एक करोड़ पांच लाख का लोन था। काफी समय से यह लोन नहीं चुका रहे थे। इन्हें जनवरी से फरवरी के बीच में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी को एडवांस माल का एक करोड़ रुपये देना था। इसके साथ ही उन्हें लोन भी चुकाना था।


एसपी आजमगढ़ हेमराज मीना ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के जो अन्य इनके डीलर हैं, उनके साथ 24 जनवरी 2025 को एक मीटिंग हुई थी। जिसमें डीलरों ने कहा था कि यदि एजेंसी का पैसा वह नहीं जमा कर पा रहे हैं तो एजेंसी कोई और लेगा। इसी बात के दबाव में शिवकुमार थे और उसी दिन से लूट की साजिश रची। इन्होंने अपने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया। ताकि इसकी जानकारी न हो पाए। पुलिस ने जब उनसे सीसीटीवी कैमरे के बारे में पूछा तो बताया कि कैमरा खराब है लेकिन पुलिस टीम ने जांच की तो कैमरा सही मिला।



https://youtu.be/r7Pka8xi198?si=QNycfCoqIa3o1e8G


https://www.news9up.com/2025/01/70.html