Sunday, 10 November 2024

आजमगढ़ मुबारकपुर अन्तर्जनपदीय पुरस्कार घोषित पशु चोर सहित 7 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने जनपद के 17 थानों से कुल 27 मुकदमों का किया अनावरण


 आजमगढ़ मुबारकपुर अन्तर्जनपदीय पुरस्कार घोषित पशु चोर सहित 7 अभियुक्त गिरफ्तार


पुलिस ने जनपद के 17 थानों से कुल 27 मुकदमों का किया अनावरण




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे मुबारकपुर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय पुरस्कार घोषित पशु चोर सहित कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की कुल 24 राशि भैंस व 9 राशि बकरी के साथ 2 अदद अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी की माल की बिक्री के नगद 41700/- रुपए भी बरामद किये है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि इस गिरफ्तारी से पुलिस ने जनपद के 17 थानों से कुल 27 मुकदमों का अनावरण किया है।


पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि मुबारकपुर थाने में बीते 19 अक्टूबर, 7 नवम्बर को मवेशी चोरी की शिकायत दर्ज करायी गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लग गयी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार एवं स्वाट टीम के प्रभारी, निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी की संयुक्त टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर कुल 6 अभियुक्तों मो0 वाकिफ पुत्र अब्दुल कलाम निवासी नियाउज थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ , मो0 साजिद पुत्र निजामुद्दीन निवासी नत्थुपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ , अबुजर उर्फ शब्बू पुत्र मुस्ताक निवासी ग्राम नत्थूपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ , अफरोज पुत्र दिलचैन निवासी ग्राम नत्थुपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ , मुस्ताक पुत्र मुस्तफा निवासी नत्थुपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ , शकील अहमद पुत्र शब्बीर निवासी फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को गुजरपार पुल के पास से समय करीब 01.49 बजे गिरफ्तार किया गया।


 इस दौरान अन्य अभियुक्त स्कार्पियों व पिकप से भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6 भैंस, अभियुक्त मो0 वाकिफ के कब्जे से 1 तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा 10 हजार रुपए का इनामिया अभियुक्त मो0 साजिद पुत्र निजामुद्दीन के कब्जे से 1 तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं निशानदेही पर बिरादरी का हाता ग्राम पठानटोला थाना कोतवाली जनपद मऊ से चोरी की अन्य 18 भैंसें व 9 बकरी की बरामदगी एवं एक अन्य अभियुक्त अलकमा उर्फ जुनैद पुत्र कमर उर्फ शफी अहमद निवासी पठानटोला थाना कोतवाली जनपद मऊ की गिरफ्तारी समय करीब 03.40 बजे की गयी। अभियुक्तों से चोरी की भैंस के बिक्री के नगद 41700 रुपए भी बरामद किया गया।

आजमगढ़ मेंहनगर महिला की पोखरे में मिली लाश शनिवार की शाम शौच के लिए निकली थी घर से


 आजमगढ़ मेंहनगर महिला की पोखरे में मिली लाश


शनिवार की शाम शौच के लिए निकली थी घर से




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के मनिहा गांव निवासी स्व0 सिल्लू यादव की 85 वर्षीय पत्नी लाची देवी शनिवार की शाम शौच के लिए गांव के उत्तरी सिवान की तरफ गई थी, देर रात घर नहीं आई तो लाची देवी के पुत्र संजय यादव काफी खोजबीन किए कही पता नहीं चला, बहू मायके गई थी, घर पर माँ व वेटे ही थे।


 रविवार को सुबह ग्रामीणों ने पोखरे में उतराया शव को देखा और लाची देबी के रूप में पहचान की। ग्रामीणों ने मृतका के बेटे संजय यादव को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुँचकर बेटे ने शव को घर लाया। संजय यादव पुत्र स्व0 सिल्लू यादव ने मेंहनगर थाना पर लिखित सूचना दिया कि मेरी माता लाची देवी शनिवार को शौच के लिए गई थी, रविवार को पोखरे में शव उतराया देखा गया, जांच कर कार्यवाही करें, थाना प्रभारी अनुराग कुमार के निर्देशन में सिंहपुर चौकी इंचार्ज पवन कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर मर्चरी हाउस भेज दिया।

आजमगढ़ एक्सीडेंट नहीं, की गई हत्या भीम आर्मी ने जिला मुख्यालय पहुंच की सीबीआई जांच की मांग


 आजमगढ़ एक्सीडेंट नहीं, की गई हत्या


भीम आर्मी ने जिला मुख्यालय पहुंच की सीबीआई जांच की मांग



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के परिजनों व पार्टी ने हत्या की आशंका जताई है। भीम आर्मी संग जिला मुख्यालय पहुंचे मृतक के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे है।


 तहबरपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव के रहने वाले आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण उर्फ सूरज की कंधरापुर थाना क्षेत्र में पिकअप गाड़ी की टक्कर से रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। मामले में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शेषनाथ राव और मृत सूरज के भाई संजय कुमार गौतम ने निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि घटना से दस दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें सूरज ने तहबरपुर थाने पर तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने जोर जबरदस्ती से समझौता करा दिया था। लेकिन इसके बाद भी विपक्षियों के द्वारा धमकी दी गई थी। सूरज की मौत को परिजन इसी मामले से जोड़कर सोची समझी साजिश के तहत हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे है। वही इस मामले में परिजन भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारियों संग अंबेडकर पार्क में धरना देकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशाशन को ज्ञापन सौप पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग कर रहे है।


 इस दौरान मृतक सूरज के पिता शिवचंद्र गौतम, माता सरस्वती, शेषनाथ राव, प्रेम चन्द्र प्रधान, शोभा प्रसाद, शुभम जाटव, जनार्दन एडवोकेट , धर्मवीर भारती, राहुल राव, अनुज कुमार, जिला मंत्री बादल, संजय, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Saturday, 9 November 2024

जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस द्वारा 3 पुरूष व 1 महिला वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस द्वारा 3 पुरूष व 1 महिला वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।




उत्तर प्रदेश मे जौनपुर जिले के थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में द्वारा वारन्टी अभियुक्त 1. डब्लू राजभर पुत्र रामअचल राजभर निवासी ग्राम कलापुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0 831/21 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना खेतासराय जौनपुर, 2. रामधारी राजभर पुत्र श्यामलाल राजभर निवासी ग्राम नौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष सम्बन्धित मु0नं0 1843/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खेतासराय जौनपुर, 3. रमेश पुत्र रामदास निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 58 वर्ष, 4. निर्मला देवी पत्नी रमेश निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 55 वर्ष सम्बन्धित मु0नं0 379/20 धारा 147/323/341/504/506 भादवि थाना खेतासराय जौनपुर को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में उनके -उनके घर से  भिन्न –भिन्न समय पर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये  न्यायालय भेजा गया।


गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण– 

1. डब्लू राजभर पुत्र रामअचल राजभर निवासी ग्राम कलापुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 

2. रामधारी राजभर पुत्र श्यामलाल राजभर निवासी ग्राम नौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 

3. रमेश पुत्र रामदास निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 

4. निर्मला देवी पत्नी रमेश निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।


गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. थानाध्यक्ष श्री रामाश्रय राय थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 

2. उ0नि0 भोलानाथ सिंह थाना खेतासराय  जनपद जौनपुर। 

3. उ0नि0 मो0 तारिक अंसारी थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

4. उ0नि0 रबिन्द्रनाथ तिवारी थाना खेतासराय जौनपुर। 

5. हे0का0 शिवगोबिन्द यादव थाना खेतासराय जौनपुर।  

6. हे0का0 त्रिगुण कुमार, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

7. हे0का0 राकेश यादव थाना खेतासराय जौनपुर।

8. हे0का0 मैनुद्दीन अंसारी थाना खेतासराय जौनपुर।

9. का0 नीरज कुमार थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

10. का0 अभिषेक कुमार थाना खेतासराय ,जौनपुर।

सहारनपुर दिनदहाड़े डबल मर्डर..... हाईवे पर चालक और क्लीनर की गोली मारकर हत्या कार सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम मृतकों की पहचान करने में लगी पुलिस


 सहारनपुर दिनदहाड़े डबल मर्डर..... हाईवे पर चालक और क्लीनर की गोली मारकर हत्या



कार सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम


मृतकों की पहचान करने में लगी पुलिस




उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पंचकूला हाईवे पर चालक और क्लीनर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के नांगल थाना इलाके के लाखनोर बाईपास पर दो लोगों की हत्या कर दी गई। कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक और क्लीनर की गोली मारकर हत्या की है।


मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी। एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार बदमाशों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। ट्रक पंजाब नंबर का है। पुलिस दोनों मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मुजफ्फरनगर हिमांशी हत्याकांड, कोर्ट मैरिज..... अब शादी से पहले युवती को मारी गोली इसलिए नाखुश था मामा और उसका परिवार


 मुजफ्फरनगर हिमांशी हत्याकांड, कोर्ट मैरिज..... अब शादी से पहले युवती को मारी गोली



इसलिए नाखुश था मामा और उसका परिवार




उत्तर प्रदेश मे मुजफ्फरनगर के खतौली के गांव रसूलपुर कैलोरा में शादी की खरीदारी से पहले हुए विवाद में मामा ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर भांजी हिमांशी (27) की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को कार में ले जाकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस पहुंच गई। आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के बहसूमा थाना इलाके के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी हिमांशी (27) पिछले 18 माह से खतौली के गांव रसूलपुर कैलोरा में अपने मामा भारतवीर के घर रह रही थी। 10 साल पहले मृतका के पिता अनिल चौधरी का निधन हो गया था, जिसके बाद करीब 22 बीघा जमीन की बिक्री के रुपये और गहने भी मामा के घर रखे हुए थे। उसने 10 अक्तूबर 2024 को बहसूमा थाना इलाके के गांव मोड सदरपुर के रहने वाले विनीत कुमार के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसके बाद दोनों परिवारों में 12 नवंबर 2024 को अरेंज मैरिज पर सहमति बन गई थी। शुक्रवार को हिमांशी और विनीत को शॉपिंग के लिए गाजियाबाद के वसुंधरा जाना था। हिमांशी ने अपने मामा से रुपये और गहने मांगे तो विवाद हो गया। इस बीच उसकी दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोहल्ले में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। किसी ने डायल 112 को कॉल कर दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आरोपी गांव के बाहर कार छोड़कर फरार हो गए। एसपी सिटी सत्यनारायण ने बताया कि विनीत की तहरीर पर भारतवीर और उसके बेटे मुकुल व अंकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


हत्या के बाद ग्रामीण घटना पर जाने से बचते रहे। पुलिस के पहुंचने पर लोग पहुंचे तो उनमें चर्चा थी कि युवती अपनी मां के साथ मामा के घर रहती थी। उसके पास काफी पैसा था। उसने शादी कर ली थी। लेकिन उसके मामा का परिवार इस शादी से खुश नहीं था। पुलिस का कहना है कि इस तथ्य को जांच में शामिल किया जाएगा।

लखनऊ इंस्पेक्टर पति को पत्नी ने रंगेहाथों घर में दबोचा लगाया गंभीर आरोप, गला दबाकर हत्या की कोशिश


 लखनऊ इंस्पेक्टर पति को पत्नी ने रंगेहाथों घर में दबोचा



लगाया गंभीर आरोप, गला दबाकर हत्या की कोशिश




उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में महिला उप निरीक्षक ने इंस्पेक्टर पति पर जेठानी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। जेठ पर अश्लीलता करने और पति पर गला दबाकर उनकी हत्या की कोशिश का भी आरोप लगाया है। मामले में महानगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला उप निरीक्षक के मुताबिक उनके पहले पति की मृत्यु हो चुकी है। उनसे उन्हें एक बेटा है।


 तीन साल पहले उन्होंने एक इंस्पेक्टर से शादी की थी, जो लखनऊ मेट्रो में तैनात है। बताया कि वह पति, बेटा और जेठ-जेठानी के साथ रहती थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति का व्यवहार बदल गया। पीड़िता के मुताबिक 21 सितंबर 2024 की रात करीब 11.45 बजे कमरे में इंस्पेक्टर पति, उसकी जेठानी यानी पति की भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में लेटा हुआ था। विरोध पर जेठानी और उसके पति ने उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। फिर जेठ उनके बाल पकड़कर घसीटते हुए कमरे में ले गया और अश्लीलता की। पति ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। बेटा छीनकर उन्हें घर से भगा दिया। अगले दिन जब पीड़िता के पिता व मां आईं तो उनकी भी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।