Tuesday, 29 October 2024

मुरादाबाद पुलिस चौकी मे सिपाही ने मंगेतर के सामने खुद को मारी गोली दोनों एक ही चाैकी में थे तैनात, एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे


 मुरादाबाद पुलिस चौकी मे सिपाही ने मंगेतर के सामने खुद को मारी गोली 



दोनों एक ही चाैकी में थे तैनात, एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे



उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मे गलशहीद थाने की रोडवेज पुलिस चौकी में सिपाही कपिल कुमार (25) ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सर्विस रायफल से कांस्टेबल मंगेतर के सामने सिर में गोली मार ली, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज और महिला कांस्टेबल की चीख पुकार पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पहुंच गए। उन्होंने घायल सिपाही को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। पुलिस ने मौके से रायफल कब्जे में ले ली है। सिपाही की मंगेतर से पुलिस पूछताछ कर सच सामने लाने का प्रयास कर रही है।


पुलिस के मुताबिक, मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के नागौरी गांव निवासी कपिल कुमार 2018 बैच का सिपाही है। ढाई साल से उसकी ड्यूटी गलशहीद थाने में चल रही है। इसी थाने में सहारनपुर निवासी 2021 बैच की महिला कांस्टेबल तैनात है। दोनों की शादी तय हो चुकी है और 10 नवंबर 2024 को सगाई कार्यक्रम होना तय है।


 मंगलवार को महिला कांस्टेबल की ड्यूटी रोडवेज पुलिस चौकी में थी। दोपहर करीब दो बजे कपिल कुमार महिला कांस्टेबल के पास पहुंचा। दोनों चौकी के अंदर मौजूद थे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी बाहर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान कपिल कुमार ने अपनी सर्विस रायफल को सिर में सटाकर गोली मार दी। इस घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इस मामले की जानकारी अपने अधिकारियों को दी और घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। सिपाही को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने सिपाही की रायफल कब्जे में ले ली है। एसएसपी ने बताया कि सिपाही की हालत गंभीर है। महिला कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है।

आजमगढ़ अहरौला पुलिस की आंखों में झोंकी धूल थाने की दीवार कूदकर फरार हुआ आरोपी; गन्ने के खेत को खंगाल रही टीम


 आजमगढ़ अहरौला पुलिस की आंखों में झोंकी धूल



थाने की दीवार कूदकर फरार हुआ आरोपी; गन्ने के खेत को खंगाल रही टीम



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। एक तरफ घटनाएं बढ़ी हैं दूसरी तरफ पुलिस के हाथ आने वाले बदमाश फिसल कर निकल जा रहे हैं। पुलिस सांप के निकलने के बाद लकीर पीटने वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। कुछ ऐसा ही मामला अहरौला थाने में सामने आया है।

यहां किसी मामले के एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बिठाया था। शौच के लिए गया आरोपी दीवार कूदकर थाने से फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में निकली।


 पुलिस ने थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक गन्ने के खेत को घेर लिया और उसकी सघन तलाशी शुरू की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। वहीं आरोपी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चचार्एं हैं। कोई कह रहा है कि थाने से भागा आरोपी पशु तस्कर है, तो कोई कह रहा मारपीट के एक मामले में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा गन्ने के खेत का वीडियो बनाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि पुलिस द्वारा एक आरोपी की तलाश में गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया गया है। लेकिन पुलिस थाने से भागे आरोपी को पकड़ नहीं सकी।


 इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गोवध में कुछ लोगों को पकड़ने की बात थी। पुलिस ने एक व्यक्ति निसार को हिरासत में लिया था। वह उससे पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने वाले बदमाशों के संपर्क में था। उसकी तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर थाना बदलापुर की एण्टीरोमियो पुलिस द्वारा 01 मनचले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना बदलापुर की एण्टीरोमियो पुलिस द्वारा 01 मनचले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। 


 


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले मे प्रभारी निरीक्षक थाना बदलापुर विनोद कुमार मिश्र के कुशल संचालन मे थाना बदलापुर की एण्टीरोमियों टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्बा बदलापुर चौराहे पर मौजूद रह कर महिलाओं की सुरक्षा व मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरुक किया जा रहा था।


तभी मुखबिर खास की सूचना पर सल्तनत बहादुर इण्टर कालेज सरोखनपुर के पास से 01 मनचला अभियुक्त सूरज यादव पुत्र अमृत लाल यादव निवासी सराय भिखारी पो0 किलाई थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़  जो आने जाने वाली महिलाओं/लडकियों पर अपशब्द का प्रयोग कर रहे है एवं अश्लील गाना गा रहे थे को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



गिरफ्तार अभियुक्त

1. सूरज यादव पुत्र अमृत लाल यादव निवासी सराय भिखारी पो0 किलाई थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

विवरण अभियोग-

1.मु0अ0सं0-420/24 धारा 296 भा0न्या0सं0 थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

2.उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार राय थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

3.का0 शिवा सोनी, म0का0 इन्दू वर्मा, म0का0 सीमा यादव थाना बदलापुर जौनपुर।

बदायूं लेखपाल ने रिश्वत में रखी 4 बोतल बीयर की डिमांड बीयर लेते हुए वीडियो वायरल, लेखपाल किए गए सस्पेंड








 बदायूं लेखपाल ने रिश्वत में रखी 4 बोतल बीयर की डिमांड



बीयर लेते हुए वीडियो वायरल, लेखपाल किए गए सस्पेंड




उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से रिश्वतखोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां जाति प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के बदले एक लेखपाल ने रिश्वत के रुप में बियर की डिमांड की. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लेखपाल को बीयर लेते हुए देखा जा सकता है।


दरअसल, यह मामला बदायूं जिले के दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव बेला डांडी का है. यहां सौरभ नाम के एक युवक ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया. जब जाति प्रमाण पत्र रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल के पास पहुंचे तो उसने युवक से रिश्वत में बीयर की फरमाइश की।


मामला तब सामने आया जब युवक सौरभ सिंह रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहा था. जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में अड़चन आने पर और आवेदन की तारीख में कम समय होने की वजह से सौरभ ने इसके समाधान के लिए लेखपाल से संपर्क किया. इसके बाद काम जल्दी करने के लिए लेखपाल ने चार बीयर की रिश्वत मांग ली.

सौरभ ने भी एक जागरूक नागरिक की तरह कथित रिश्वतखोर लेखपाल का भंडाफोड़ करने का फैसला किया और उसने बीयर लेते हुए लेखपाल की वीडियो रिकॉर्ड कर ली. युवक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।


 वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया और प्रशासन पर निष्पक्ष जांच के लिए दबाव बढ़ने लगा। लेखपाल के रिश्वतखोरी की वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की किरकिरी होने लगी. घटना के उजागर होने के बाद स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच समिति गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने बीयर की रिश्वत लेने वाले लेखपाल को जांच के बाद सस्पेंड कर दिया है।

Monday, 28 October 2024

आजमगढ़ जहानागंज मुठभेड़ के बाद पकड़े गए 4 आरोपी शराब की दुकान में लूट की घटना को अंजाम देकर चल रहे थे फरार


 आजमगढ़ जहानागंज मुठभेड़ के बाद पकड़े गए 4 आरोपी



शराब की दुकान में लूट की घटना को अंजाम देकर चल रहे थे फरार




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो शराब की दुकान पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी सोमवार की भोर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, बाइक और लूट का सामान बरामद किया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपियों ने 17 और 23 अक्तूबर 2024 की रात शराब की दुकान पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।


 एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पकड़े गए उक्त आरोपियों ने 17 अक्तूबर 2024 की रात जहानागंज थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के पास स्थित अंग्रेजी शराब व वीयर की दुकान में तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी थी। 


वहीं 23 अक्तूबर 2024 की रात करीब 12.30 बजे गोधौरा स्थित विदेशी शराब की दुकान पर सेल्समैन अवीनाश सिंह से अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर दुकान की बिक्री का 25000 रुपये व शराब उठा ले गए थे। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान इन्हें बजहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, बाइक और लूट के सामान बरामद किए। सोमवार की भोर में जहानागंज थाने की पुलिस को जरिए मुखबीर सूचना मिली कि क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए सठियाव की तरफ से बजहां पुलिया की तऱफ आ रहे है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी।


पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किए। पुलिस ने पहले बाइक पर बैठे दो व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया व दूसरे बाइक पर सवार बदमाश जिसपर तीन व्यक्ति बैठे थे खुद को फसता देख गाड़ी मोड़कर भागना चाहे तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठे दो बदमाश गिर पड़े। जिनको मौके से पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं बाइक पर सवार चालक बदमाश गाड़ी मोड़कर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पटहुआ सठिया गांव निवासी रामरतन उर्फ गोलू, बड़कापुरा सठियांव गांव निवासी श्याम सुंदर, मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट गांव निवासी अजय राजभर व आशीष राजभर शामिल है। आरोपी अजय राजभर हिस्ट्रीशीटर है।

Sunday, 27 October 2024

आजमगढ़ सामान खरीदने के बाद भेंजे बिल, पायें इनाम विभाग का अनूठा प्रयास, संयुक्त आयुक्त ने जारी किया नम्बर


 आजमगढ़ सामान खरीदने के बाद भेंजे बिल, पायें इनाम



विभाग का अनूठा प्रयास, संयुक्त आयुक्त ने जारी किया नम्बर



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मे संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, आजमगढ़ सम्भाग, श्रीराम सरोज ने बताया है कि दीपावली पर्व पर 25 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक प्रदेश के अन्दर मिठाई, ड्राई फ्रूट्स , रेडिमेड, ज्वेलरी, इलेक्ट्रिकल गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, पान मसाला, गुटखा, बर्तन एवं अन्य गिफ्ट हैम्पर खरीदने के दौरान कर चोरी रोकने के लिए राज्य कर विभाग की ओर से अनूठा प्रयास किया जा रहा है। ग्राहकों को खरीददारी के समय पहली बार इनाम जितने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत खरीददारी करने के बाद ग्राहकों को जी0एस0टी0एन0 अंकित बिल लेना होगा।


 इसके बाद विभाग से जारी मोबाइल नम्बर- 7235001060, 7235001061, 7235001062, 7235001104, 7235001109, 7235001141, 7235001142, 7235001143, 7235002833, 7235002834 में से किसी एक नम्बर पर उक्त बिलों को भेजना होगा। ग्राहकों का चयन लाटरी से होगा। बिल पर खरीदार अपना मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करें। उपरोक्तानुसार प्राप्त बिलों के आधार पर लाटरी निकाली जायेगी और विजेता उपभोक्ताओं को इनाम दिया जायेगा।

आजमगढ़ सिधारी दीपू चौधरी हत्याकाण्ड मामले में कार्रवाई करने को लेकर सड़क पर उतरे सैंकड़ों लोग सीओ सिटी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे


 आजमगढ़ सिधारी दीपू चौधरी हत्याकाण्ड मामले में कार्रवाई करने को लेकर सड़क पर उतरे सैंकड़ों लोग



सीओ सिटी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चौबाना बस्ती में शनिवार को दीपू चौधरी नामक युवक की हत्या के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग की।


 बताते चले कि विवादित भूमि की सफाई कर रहे दीपू चौधरी (32) की कैंची से गोदकर शनिवार को हत्या कर दी गई थी। हमले में दीपू की बहन समेत परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए थे। दीपू को गंभीर स्थिति में मड़या स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मांग किया कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए और उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो। जाम की सूचना पर सीओ सिटी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया। 


वही प्रदर्शन कर रही मृतक की बहन कहा कि चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है लेकिन मुख्य दो आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही मुआवजे की मांग की है।



https://www.news9up.com/2024/10/4_26.html


https://youtu.be/NrLOX0w-k5Q?si=w_0z6wWvepZb4rsK