Saturday, 10 August 2024

आजमगढ़ दीदारगंज पुलिस की नाकामी आयी सामने हौसला बुलंद चोरों ने दीदारगंज पुलिस को दि बड़ी चुनौती


 

आजमगढ़ दीदारगंज पुलिस की नाकामी आयी सामने हौसला बुलंद चोरों ने दीदारगंज पुलिस को दि बड़ी चुनौती 





उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज पुलिस की नाकामी आयी सामने हौसला बुलंद चोरों ने दीदारगंज पुलिस को दि बड़ी चुनौती आप को बता दे कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुई गांव में बीती शुक्रवार की रात भीषण चोरी हुई, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लगभग 8 लाख के जेवर सहित 3 हजार रूपये व अन्य कीमती सामान उठा ले गए।



दिनांक 10 अगस्त 2024 की सुबह लगभग 5:00 बजे के करीब घटना की जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर, स्वान दल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।


जानकारी के मुताबिक दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई गांव निवासी राजीव राजभर पुत्र स्वर्गीय महेंद्र के घर के लोग शुक्रवार की रात रोज की तरह भोजन करने के बाद बाहर बरामदे में सो गए, रात में घर के पीछे से छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने राजीव राजभर के तीन पुत्रियों व एक बहन का घर में रखे सोने व चांदी के जेवर जिसकी किमत करीब 8 लाख रुपए थी। साथ ही पीतल की चार परात, चार टप अल्युमिनियम, इनवर्टर, पांच बाल्टी स्टील की, चोरी कर लिया।


 शनिवार सुबह सो कर उठने पर घर वालों ने दरवाजा खोला तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था, घर में रखे गोदरेज की अलमारी व छोटे-छोटे बॉक्स टूटे पड़े थे, यह नजारा देख घर वाले परेशान हो गए तथा शोर मचाने लगे शोर गुल सुनकर आसपास के लोगो जुट गए।


घटना कि सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। दो टूटा बॉक्स घर के उत्तर तरफ लगभग 500 मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा था, जिसे शौच के लिए गए गांव के लोगो ने देखा तो बताया। 


वहीं सूचना पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल कुमार वर्मा, स्वान दल व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं राजीव राजभर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर मुकदमा दर्ज हो गया है। घटना के संबध मे थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच कि जा रही है। 




आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव कि रिपोर्ट।

आजमगढ़ जहानागंज ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की हुई मौत दवा लेने जाते समय हुआ हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मार्ग किया जाम


 आजमगढ़ जहानागंज ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की हुई मौत



दवा लेने जाते समय हुआ हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मार्ग किया जाम



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के चंडेश्वर-खरिहानी मार्ग पर स्थित जहानागंज थाना क्षेत्र के सेवटा मोड़ से एफसीआई गोदाम जाने वाले घुमावदार मार्ग पर गेहूं लदे ट्रक से सामने से आ रही बाइक से हल्की टक्कर हो गई।


 परिणामस्वरूप अनियंत्रित बाइक पर बैठी महिला ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चालक पुत्र बाइक सहित दूसरी तरफ गिर जाने से बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार गंभीरवन के दक्षिण पट्टी की अनुसूचित बस्ती (घुन्नूपार पुरवा) निवासी लक्ष्मीना देवी 50 वर्षीय पत्नी अखिलेश राम अपने बड़े पुत्र रामजीत के साथ शनिवार को 11 बजे बाइक से दवा लेने चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल जा रही थी। घर से कुछ दूरी पहुँचने पर ही ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सेवटा मोड़ पर चंडेश्वर-खरिहानी मार्ग अवरुद्ध कर दिया। 


सूचना पर जहानागंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेन्द्र दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और जाम की सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। थोड़ी देर में पहुँचे उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी सदर ने ग्रामीणों को समझाकर लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे अन्त्य परीक्षण के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, ट्रक पुलिस के कब्जे में है।

बलिया खेत में बेसुध मिला प्रेमी जोड़ा युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम युवती की शादी तय होने पर उठाया ये कदम


 बलिया खेत में बेसुध मिला प्रेमी जोड़ा


युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम


युवती की शादी तय होने पर उठाया ये कदम



उत्तर प्रदेश बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला गांव में शनिवार सुबह प्रेमी युगल खेत में बेसुध स्थिति में पड़ा मिला। टहलने निकले लोगों की नजर इन पर पड़ी, पास जाकर देखा तो पास के गांव निवासी के रूप में दोनों की पहचान हुई।


 लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती का इलाज चल रहा है। प्रेमिका ने बताया कि प्रेमी ही सीसी में कोई जहरीला पदार्थ लाया था, जिसे दोनों ने पी लिया। उधर, सीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवती की परिजनों ने कहीं और शादी तय कर दी थी। इससे नाराज होकर प्रेमी युगल ने यह कदम उठाया है। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति खराब देख बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

Friday, 9 August 2024

आजमगढ़ अतरौलिया बांग्लादेश का जनपद से कनेक्शन, एसपी ने किया खुलासा लगभग 2 लाख रुपये नकली नोट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


 

आजमगढ़ अतरौलिया बांग्लादेश का जनपद से कनेक्शन, एसपी ने किया खुलासा


लगभग 2 लाख रुपये नकली नोट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना  ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सनसनी खेज खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फर्जी नोट मामले का कनेक्शन सीधे पश्चिम बंगाल से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि 10 हजार के बदले 20 हजार के फर्जी नोट का सौदा होता है यानि की दोगुना और यह नोट इतनी बारीकी से बनाए गए हैं की 90% असली नोटों से मेल खा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने आज फर्जी नोट मामले में एक अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए लगभग 2 लाख के फर्जी नोट बरामद करने का दावा किया है।


बताते चलें कि अतरौलिया कस्बे में गुरुवार को मौजूद एसओजी टीम एवं स्थानीय थाना प्रभारी को सूचना मिली कि डी-29 गैंग का सदस्य एवं क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर घोषित अपराधी रामपुर मिश्रौलिया अंडरपास के समीप नकली भारतीय मुद्रा के साथ मौजूद है।


 सटीक सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने शाम करीब साढ़े चार बजे बताए गए स्थान पर घेरेबंदी कर वहां मौजूद अपराधी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग दो लाख नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई। पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी सचिन पाण्डेय उर्फ आकृति पाण्डेय स्थानीय अचलीपुर गांव का निवासी है। हिस्ट्रीशीटर घोषित इस अपराधी के खिलाफ अहरौला व अतरौलिया थाने सहित अन्य थानों में हत्या, जानलेवा हमला, लूट, चोरी, धोखाधड़ी व गैंगस्टर समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी के मामले में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपरोक्त जानकारी दी है।

आजमगढ़ महाराजगंज चाचा ने ही की थी भतीजे की हत्या इकलौते वारिस को खत्म करने का बनाया प्लान ईंट से कूचकर उतारा था मौत के घाट


 आजमगढ़ महाराजगंज चाचा ने ही की थी भतीजे की हत्या


इकलौते वारिस को खत्म करने का बनाया प्लान


ईंट से कूचकर उतारा था मौत के घाट




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस द्वारा शुक्रवार को खुलासा किया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक प्रभात मिश्रा के चाचा को हत्यारोपी पाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते 05 अगस्त 2024 को महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी प्रभात मिश्रा (20) गांव के घर से बाजार स्थित घर पर खाना खाने की बात कहकर निकला। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, 06 अगस्त 2024 की सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर ही खंडहर में मिला था। इस मामले में सतीश चंद्र मिश्रा की तहरीर पर थाना महराजगंज में कृष्णमणि मिश्रा व कृष्णचन्द्र मिश्रा के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।


 पुलिस की विवेचना में प्रभात मिश्रा के चाचा रामचंद्र मिश्रा की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगी और खून से सनी टी-शर्ट भी बरामद किया।आरोपी चाचा ने पुलिस को बताया कि प्रापर्टी के विवाद को लेकर अभियुक्त ने अपने भतीजे मृतक प्रभात मिश्रा की हत्या किया था।


अभियुक्त ने बताया कि प्रभात के पिता शीतला प्रसाद मिश्रा ने मृतक प्रभात मिश्रा की मां के नाम 2.5 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री कर दिया था। हाल ही में 01 जमीन की सुलह होने पर प्रभात मिश्रा के परिवार को 10 लाख रुपये मिले थे तथा अभियुक्त को कोई रुपया नहीं मिला था। 05 अगस्त 2024 को वह चोरी छिपे कटहल तोड़ने गया था। जलती हुई टार्च की रोशनी देखकर मृतक वहां आ गया तथा दोनों के बीच कहा-सुनी हुई। तब उसने सोचा कि सभी भाइयों में मृतक ही इकलौता वारिस है, इसे खत्म कर दिया जाय तो ठीक रहेगा। अभियुक्त रामचन्द्र ने मृतक के ऊपर ईंट से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

लखनऊ 2 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा अधिकारी को मिली ये जिम्मेदारी


 लखनऊ 2 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला



रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा अधिकारी को मिली ये जिम्मेदारी




लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन ने बीती रात चार आईपीएस का तबादला कर दिया। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात महेंद्र पाल सिंह को डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम बनाया गया है जबकि शिवाजी को तकनीकी सेवा शाखा भेजा गया है।


प्रतीक्षारत चल रहे राम नयन सिंह और केशव कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। बता दें कि राम नयन सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा अधिकारी रह चुके हैं। पीपीएस से आईपीएस बनने के बाद वह कुछ दिन पहले यूपी वापस आए थे।

आजमगढ़ कप्तानगंज घटना से पहले महिला ने पुलिस को फोन कर मांगी थी मदद, ऑडियो वायरल संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी के साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी हुई मौत


 आजमगढ़ कप्तानगंज घटना से पहले महिला ने पुलिस को फोन कर मांगी थी मदद, ऑडियो वायरल


संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी के साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी हुई मौत




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ कप्तानगंज थाना के मोलनापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी के साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। वहीं, विवाहिता के मायके वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी संजय ठठेरा (30) पुत्र दीनदयाल की शादी झुनझुन (26) के साथ हुई है। संजय के पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व संजय कहीं से जुआ खेल कर रात में आया था। इसके बाद पैसे के लेनदेन को लेकर घर पर पत्नी से झगड़ा हुआ। 


पत्नी ने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस आई और संजय को दो डंडे भी मारी। सुबह गोरखपुर से झुनझुन के मायके से उसके भाई दो लोगों के साथ आए थे। जबरन थाना चलने को कह रहे थे। बाद में वह चले गए। इसके बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की शाम को मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ मृतका के मामा लल्लन प्रसाद ने कहा कि उन लोगों को जानकारी 3.30 बजे दी गई कि संजय की मौत हो गई है। जब झुनझुन के मोबाइल पर कॉल किया गया तो उसका देवर झुनझुन के ठीक होने और उसके जहर के सेवन न करने की जानकारी दी। जैसे ही परिजन दोहरीघाट तक पहुंचे तभी बताया गया कि झुनझुन की जहर से मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि पति की मौत के बाद परिजनों ने झुनझुन को भी जबरन जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हुई। मृतका के पेट में चार माह का बच्चा था।



वहीं इस मामले में महिला द्वारा अपने साथ घटी मारपीट की घटना के बाबत पुलिस को फोन पर सूचना देने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला पुलिस से मदद मांगती हुई नजर आ रही है।