Wednesday, 24 April 2024

आजमगढ़ सरायमीर चेकिंग के दौरान कार से रूपये बरामद कागजात नहीं उपलब्ध कराने पर रुपये जब्त


 आजमगढ़ सरायमीर चेकिंग के दौरान कार से रूपये बरामद


कागजात नहीं उपलब्ध कराने पर रुपये जब्त


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 1.07 लाख रुपये बरामद किए गए। रुपयों की मौजूदगी का सही कारण न बताए जाने के कारण बरामद रुपये को जब्त कर लिया गया। अब साक्ष्य उपलब्ध कराने पर ही रुपये वापस किये जायेंगे। सरायमीर पुलिस ने बुधवार की शाम क्षेत्र में जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया। जिसे ले कर वाहन सवारों में हड़कंप मच गया।


 सरायमीर थाना प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल संजरपुर बैरियर पर वाहनों की डिग्गी तक खोल कर जांच कर रही थी। संजरपुर बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से पुलिस ने 1.07 लाख रुपये नकद बरामद किए। बरामद रुपयों के बारे में सही जानकारी बोलेरो सवार अवधेश कुमार पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पांडेय निवासी गुलामीपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर नही दे सके, जिस पर पुलिस ने बरामद रुपये को जब्त कर लिया।

जौनपुर थाना मडियाहूं पुलिस टीम ने 01 किलो 200 ग्राम गाँजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना मडियाहूं पुलिस टीम ने 01 किलो 200 ग्राम गाँजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 उत्तर प्रदेश जौनपुर थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ब्रह्म बाबा तिराहा बहद ग्राम बासदेव पट्टी के पास से रमजान अली पुत्र स्व0 समशुद्दीन शाह नि0ग्राम बासदेवपट्टी थाना मडियाहूँ जौनपुर को 01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-114/2024 धारा-8/20 NDPS ACT थाना मड़ियाहूँ पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



गिरफ्तारी  करने वाली पुलिस टीमः- 

1.विनोद कुमार मिश्र, प्र0नि0 थाना मडियाहूँ, जौनपुर।

2.उ0नि0 ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी थाना मडियाहूँ जौनपुर।

3.हे0का0 कपिल पासवान, हे0का0 खुर्शीद आलम व हे0का0 इमरोज खान थाना मडियाहूँ जौनपुर।

जौनपुर थाना पवाँरा पुलिस द्वारा धारा-363/506 भा0द0वि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार


 जौनपुर थाना पवाँरा पुलिस द्वारा धारा-363/506 भा0द0वि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थाना पवारा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-23/2024 धारा-363/506 भा0द0वि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना पवारा जनपद जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्त धर्मेन्द्र बिन्द पुत्र छोटेलाल बिन्द निवासी ग्राम मडवादोदक थाना पवारा जनपद जौनपुर को मडवादोदक तिराहा से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।



गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया थाना पवांरा जनपद जौनपुर।

2.उ0नि0 बृजेश कुमार थाना पवारा जनपद जौनपुर। 

3.हे0का0 सर्वेश सिंह थाना पवारा जनपद जौनपुर।

4.हे0का0 आशीष यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ गंभीरपुर युवती का अपहरण कर जबरिया निकाह का प्रयास विरोध करने पर गांव के पास छोड़ गए आरोपी


 आजमगढ़ गंभीरपुर युवती का अपहरण कर जबरिया निकाह का प्रयास


विरोध करने पर गांव के पास छोड़ गए आरोपी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को पड़ोस की महिला व उसकी पुत्री की मदद से एक युवक अपहृत कर अपने गांव लेकर चला गया। जहां उसके साथ जबरन निकाह का प्रयास हुआ। युवती के विरोध के बाद आरोपी युवती को उसके गांव के पास लाकर छोड़ दिए।


 पीड़िता ने इस बाबत गंभीरपुर थाने में तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है तहरीर के आधार पर दिनांक 21अप्रैल 2024 को  गंभीरपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 136/2024 अंतर्गत धारा 366 भा0द0वी0  पंजीकृत किया है। गंभीरपुर थाने पर दिए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 17 अप्रैल 2024 की भोर में लाइट कटने पर वह अपने छत पर टहल रही थी। इसी दौरान पड़ोस की लड़की एरम उसे बुला कर अपने घर ले गई। 


ऐरम के घर पर पहले से ही सरायमीर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी लैस पुत्र तौफीक मौजूद था। ऐरम व उसकी मां गुड़िया ने उसे लैस के चार पहिया वाहन में बैठा दिया। इसके बाद लैस उसे लेकर अपने घर सरायमीर के बस्ती पहुंच गया। जहां वह उसके साथ जबरन निकाह करने का प्रयास किया।


 जिसका उसने विरोध किया और शोर मचाने लगी तो ऐरम व उसकी मां गुड़िया उसे ऑटो से लेकर उसके गांव आयी और घर के पास उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताया और फिर थाने पर पहुंच कर ऐरम, गुड़िया व लैस के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tuesday, 23 April 2024

आजमगढ़/गाजीपुर डंपर की चपेट में आने से पिता-पुत्री की हुई मौत वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर हुआ हादसा, मुबारकपुर के निवासी हैं मृतक


 आजमगढ़/गाजीपुर डंपर की चपेट में आने से पिता-पुत्री की हुई मौत


वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर हुआ हादसा, मुबारकपुर के निवासी हैं मृतक



उत्तर प्रदेश आजमगढ़/गाजीपुर, गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के महेगवां गांव के वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। अज्ञात डंपर वाहन से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। ये दोनों आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी हाऊस भेज दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा पुरा सोफी निवासी अफजाल अहमद (मुनीब) 60 वर्ष पुत्र अब्दुल कुद्दूश अपनी पुत्री आशिया खातून (28) वर्ष को गाजीपुर जिला में बीयूएमएस (मेडिकल) की डिग्री का प्रमाण पत्र लेने के लिए बाइक सवार होकर मंगलवार को सुबह घर से निकले थे कि वे गाज़ीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के महेगवा गाँव के पास पहुँचे ही थे कि पीछे से एक डम्फर वाहन की चपेट मे आ गए। जिसके कराण पिता व पुत्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर जाँच मे जुट गयी। मृतको के पास से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने शिनाख्त कराने में जुट गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। जानकारी होते ही परिजन, रिश्तेदार, स्वजन गाजीपुर के लिए निकल पड़े। मृतक के चार बेटी और एक बेटा था। घटना मे एक बेटी की मौत हो गयी जो मृतका अविवाहित थी।

आजमगढ़ फूलपुर ट्रेन की चपेट में आने से आईटीआई छात्र की हुई मौत रेलवे ट्रैक पर फोन से बात करते समय हुआ हादसा


 आजमगढ़ फूलपुर ट्रेन की चपेट में आने से आईटीआई छात्र की हुई मौत


रेलवे ट्रैक पर फोन से बात करते समय हुआ हादसा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रेलवे ट्रैक पर मोबाइल पर बात करते समय आईटीआई के छात्र की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे खुरासनरोड स्टेशन के पास पूर्वी आउटर सिगनल पोल संख्या 77/5 के समीप उदपुर गांव के पास हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


फूलपुर क्षेत्र के टेंउगा गांव निवासी विशाल 25 पुत्र धर्मवीर अपने गांव से रेल ट्रैक पकड़ कर कहीं जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए रेल ट्रैक पर चल रहा था, इस दौरान बलिया-शाहगंज पैसेंजर ट्रेन आ गई। फोन पर बात करने से वह आवाज नहीं सुन पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ट्रेन चालक ने खुरासन रोड स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो के माध्यम से कोतवाली फूलपुर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मृतक चार भाई एक बहन में सबसे बड़ा था, वह आईटीआई का छात्र था।

आजमगढ़ मेंहनाजपुर शादी से इनकार करने पर घर पर चढ़कर झोंका फायर 2 बाइक पर सवार 5 की संख्या में पहुंचे थे आरोपी, पुलिस ने लिया संज्ञान


 आजमगढ़ मेंहनाजपुर शादी से इनकार करने पर घर पर चढ़कर झोंका फायर


2 बाइक पर सवार 5 की संख्या में पहुंचे थे आरोपी, पुलिस ने लिया संज्ञान



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिउटहरा गांव में बेटी की शादी न करने पर लड़के पक्ष के लोगों ने मंगलवार को घर के बाहर बरामदे में बैठे पिता-पुत्रों पर फायर कर झोंक दिया। इस फायरिंग में पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने खोखा कारतूस बरामद किया। 


चिउटहरा गांव निवासी शिव जी सिंह अपनी बेटी की शादी एक लड़के से तय किये थे, लेकिन बाद में लड़के के बाबत कुछ गलत सूचना मिलने पर विवाह करने से इंकार कर दिया। विवाह टूटने की बात पता चलते ही लड़का पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। आज सुबह जब शिवजी सिंह अपने पुत्रों सत्येंद्र सिंह व विपुल सिंह के साथ मंगलवार को अपने घर के बरामदे में बैठे थे।


 इसी दौरान दो बाइक सवार चार से पांच की संख्या में लोग पहुंचे और पिता-पुत्रों को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। गांव में घर पर चढ़ कर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मेंहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। 


वही एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि लड़की पक्ष ने शादी से इनकार किया तो इसी रंजिश को लेकर आज लड़के पक्ष ने लड़की के घर हवाई फायरिंग की है। इस घटना में लड़की पक्ष से तहरीर प्राप्त की जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।