Saturday, 3 February 2024

आजमगढ़ जहानागंज अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार अवैध तमंचा कारतूस व चोरी की 5 मोटर साइकिल बरामद


 आजमगढ़ जहानागंज अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार


अवैध तमंचा कारतूस व चोरी की 5 मोटर साइकिल बरामद




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जहानागंज पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध तमंचा कारतूस व चोरी की 5 मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। कानूनी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया।


आज 3 फरवरी 2024 को उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता अपने हमराहियों के साथ ब्लाक तिराहा कस्बा जहानागंज में स्वाट टीम प्रभारी के साथ वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विचार-विमर्श कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली सठियांव की ओर से चोरी की 2 मोटर साइकिल पर 3 व्यक्ति आ रहे हैं, जिसके पास अवैध तमंचा भी है। मुखबिर की सूचना के बाद मुस्तैद हुई पुलिस बजहा पुलिया पर उक्त गिरोह का इन्तजार करने लगी। थोड़ी देर बाद 2 मोटर साइकिल पर 3 व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। पुलिस द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर मोटर साइकिल सवार भागने का प्रयास किये। पुलिस ने घेराबंदी कर 12.10 बजे मोटर साइकिल सवार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


 गिरफ्तार अजय यादव उर्फ अम्बिका यादव पुत्र शिवमुनि यादव नि0 कटवास थाना कोपागंज जनपद मऊ, सोनू यादव पुत्र दुर्गेश यादव निवासी कसारा थाना कोपागंज जनपद मऊ, प्रवीन खरवार पुत्र स्व0 त्रिभुवन खरवार निवासी सिलाइच थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के पास से चोरी की 2 मोटर साइकिल तथा अभियुक्त अजय यादव के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। अभियुक्तो की निशादेही पर 03 अन्य मोटर साइकिल पुनर्जी पुलिया के पास अर्धनिर्मित मकान से बरामद किया गया।

मऊ दोहरीघाट ताबड़तोड़ चाकू से वार कर की पिता की हत्या आपसी विवाद को लेकर हुआ था नाराज


 मऊ दोहरीघाट ताबड़तोड़ चाकू से वार कर की पिता की हत्या


आपसी विवाद को लेकर हुआ था नाराज



उत्तर प्रदेश मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बड़की बारी गांव में शनिवार की दोपहर आपसी कहासुनी के दौरान एक बेटे ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को लेकर गांव में हड़कंप मचा है। घरवालों की चीख पुकार से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया है।


दोहरीघाट एसओ कल्पना मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बड़कीबारी गांव निवासी जीता यादव (65) के रूप में हुई। जीता की उसके बेटे अभिषेक से शनिवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उसके बड़े बेटे अखिलेश ने चाकू से उस पर वार कर दिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते तबतक चाकू के कई वार से जीता यादव की मौके पर मौत हो गई। एसओ ने बताया कि तहरीर अभी मिली नहीं है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कानपुर सरकारी नौकरी मिलने पर बदला धोखेबाज प्रेमी....मांगे 35 लाख न मिले तो किया शादी से इनकार; प्रेमिका ने दी जान


 कानपुर सरकारी नौकरी मिलने पर बदला धोखेबाज प्रेमी....मांगे 35 लाख


न मिले तो किया शादी से इनकार; प्रेमिका ने दी जान




उत्तर प्रदेश कानपुर के हनुमंत विहार थाना इलाके में सरकारी नौकरी मिलने पर प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत प्रेमिका ने फंदे से लटककर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका जिला पंचायत सदस्य की भतीजी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मूलरूप से कानपुर देहात के शिवली बढ़ईपुरवा निवासी राजमिस्त्री अरविंद पाल अपनी पत्नी राजन देवी, बेटी संध्या और बेटे संदीप के साथ हनुमंत विहार थाना इलाके के संजय गांधी नगर में किराये के मकान में रहते हैं। उनके भाई ज्ञान सिंह पाल रूरा कानपुर देहात से जिला पंचायत सदस्य हैं।


पिता ने बताया कि बेटी संध्या (21) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। संध्या का तीन वर्षों से फतेहपुर के जहानाबाद बेहटा गांव निवासी एक युवक से प्रेस संबंध थे, जो उनके पड़ोसी का साला है। एक साल पहले युवक की एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन) में नौकरी लग गई। परिजनों का आरोप है कि 21 जनवरी को पड़ोसी घर आए। संध्या की युवक से शादी के लिए तैयार तो हो गए, लेकिन 35 लाख रुपये दहेज मांगा। दहेज देने में असमर्थता जताई तो संध्या से युवक को भूल जाने की बात कहते हुए हैसियत का हवाला देकर बेइज्जत किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों के अनुसार, इसके बाद से संध्या अवसाद में थी। गुरुवार शाम अरविंद कुछ काम से प्रयागराज गए। मां व भाई भी काम पर गए।


इस बीच संध्या ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक ने शव को फंदे से उतरवाकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जांचकर एफआईआर दर्ज की जाएगी। शव के पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। शादी का झांसा देकर कर रहा था शारीरिक शोषण भाई संदीप का आरोप है कि विवेक शादी का झांसा देकर तीन साल से बहन का शारीरिक शोषण कर रहा था। जब शादी करने की बारी आई तो मुकर गया। संध्या स्नातक की पढ़ाई कर रही थी।


 विवेक प्राइवेट नौकरी करता है और मां घरों में काम करती है। भाई ने बताया कि उसके चाचा ज्ञान सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। दूसरे चाचा अखिलेश डॉक्टर हैं। युवक का अक्सर अपने बहनोई के घर आनाजाना था। उसी दौरान उसके और संध्या के बीच प्रेम संबंध हुए थे। उनके प्रेम संबंधों की जानकारी मृतक के परिजनों ने हाल में पता चलाने की बात कही।

बदायूं महिला सिविल जज ने सरकारी आवास में लगाई फांसी मऊ जनपद की थी निवासी, दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया बाहर


 बदायूं महिला सिविल जज ने सरकारी आवास में लगाई फांसी



मऊ जनपद की थी निवासी, दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया बाहर



उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदायूं शहर में शनिवार सुबह सिविल जज जूनियर डिवीजन का शव सरकारी आवास में फंदे से लटके मिलने से पुलिस प्रशासन में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही जिला जज पंकज अग्रवाल, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आवास के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत संकलित किए है। घटना से न्यायिक अधिकारी से लेकर हर कोई सकते में है। खुदकुशी के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच पुलिस की तफ्तीश के बाद ही साफ होगी। पुलिस अधिकारियों ने मृतक सिविल जज के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।


 

घटना बदायूं शहर के जजी कालोनी की है। मूलतः मऊ जिले की रहने वाली सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय पिछले एक साल से बदायूं में तैनात थी। वह अपनी अयोध्या जिले से दूसरी पोस्टिंग के बाद बदायूं आई थी। वह सरकारी आवास में रहती थीं। शनिवार सुबह काफी देर रात सिविल जज की चहल कदमी आस पास पड़ोस के रहने वाले अन्य न्यायिक अधिकारियों ने नहीं देखी तो अनहोनी की आशंका हुई। उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर सब सन्न रह गए। न्यायिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इस पर सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस के साथ पहुंचे। इसके बाद जिला जज, डीएम और एसएसपी समेत भारी संख्या में न्यायिक कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने सरकारी आवास के कमरे का दरवाजा तोड़ा। जहां सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका हुआ मिला घटना को देख सब हैरान रह गए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का ज्यादा लेकर सबूत इकट्ठे किए है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी सिविल जज के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने घटना को खुदकुशी मानकर जांच शुरू कर दी है।

Friday, 2 February 2024

आजमगढ़ जीयनपुर /बिलरियागंज छापेमारी के बाद 2 सोनोग्राफी सेन्टर सीज एडिशनल सीएमओ व एसडीएम की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई


 आजमगढ़ जीयनपुर /बिलरियागंज छापेमारी के बाद 2 सोनोग्राफी सेन्टर सीज


एडिशनल सीएमओ व एसडीएम की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के आदेश पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल कुमार गुप्ता और एडिशनल सीएमओ उमाशरण पांडेय ने करीब 1.30 बजे जीयनपुर कस्बा में आजमगढ़ रोड़ पर स्थित श्रीकृष्णा सोनोग्राफी सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान सेंटर में अल्ट्रासाउंड व सोनोग्राफी की मशीन के साथ सोनोग्राफी सेन्टर पर ताला बंद कर सीज कराया। छापामारी के दौरान रेडियो लाजिस्ट डॉक्टर देवभद्र सिंह मौके पर नहीं थे। मौजूद मरीजों ने बताया कि डॉक्टर के साला की दुर्घटना में मौत हो गई, जहां डाक्टर गये हुए हैं। छापेमारी के दौरान स्टाफ फरार हो गए। एक महिला कर्मचारी मौजूद रही। छापेमारी की सूचना मिलते ही जीयनपुर व अजमतगढ कस्बा में स्थित पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया। सोनोग्राफी सेंटरों को धड़ाधड़ बंदकर संचालक फरार हो गए। कृष्णा सोनोग्राफी सेन्टर की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने एसडीएम सगड़ी और सीएमओ को आदेश दिया था कि जांच कर कार्रवाई की जाय। जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय पुलिस बल और ग्रामीणों की मौजूदगी में सोनोग्राफी सेन्टर को अधिकारियों द्वारा सीज किया गया।


 उपजिलाधिकारी सगड़ी ने कहा कि सोनोग्राफी सेंटर को सीज करा दिया गया है। आगे भी जांच होगी, गलत तरीके से संचालन कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जायेगी। इस कार्यवाही से सोनोग्राफी सेन्टर संचालकों में हडकंप मचा हुआ हैं। वही शाम में उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता और एडिशनल सीएमओ उमाशरण पांडेय ने बिलरियागंज में स्थित कमला सोनोग्रफी पर छापेमारी की। कमी पाएं जाने पर कमला सोनोग्राफी को भी सीज कर दिया गया। एसडीएम की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

आजमगढ़ जीयनपुर फरार अभियुक्त पर 15 हजार रूं का इनाम घोषित बारात पर जानलेवा हमला, महिलाओं के साथ छेड़खानी का है आरोपी


 आजमगढ़ जीयनपुर फरार अभियुक्त पर 15 हजार रूं का इनाम घोषित


बारात पर जानलेवा हमला, महिलाओं के साथ छेड़खानी का है आरोपी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जीयनपुर थाना क्षेत्र के जामेतुल वनात में 29 जनवरी 2024 की रात आई बारात पर जानलेवा हमला करने तथा महिलाओें के साथ छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजीव राय पुत्र सतीश पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 15 हजार रूं का इनाम घोषित किया है।


 बता दें कि समपूर्णानन्द द्विवेदी पुत्र श्यामनारायण द्विवेदी निवासी मुहल्ला जामेतुल वनात जीयनपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 जनवरी 2024 को उसकी लडकी की शादी का क्रार्यक्रम चल रहा था, तभी लगभग 10.30 बजे रात्रि प्रियांसु राय उर्फ चाहत पुत्र राजीव राय, प्रतीक राय पुत्र राजीव राय, राजीव राय पुत्र सतीश राय, प्रज्वल राय पुत्र राजीव राय अपने अपने हाथ में पिस्टल व कट्टा और धार दार हथियार लेकर शादी के पांडाल में घुस आये और महिलाओं के साथ छेडखानी करने लगे, मना करने पर जान से मारने के नियत से असलहे से फायरिंग करने लगे तथा महिलाओं के कान व गले के गहने छीन लिए। 02 लोगों द्वारा गाड़ी का शीशा तोडकर शादी के लिए रखे हुए गहने लूट लिया गया। इसके बाद ये सभी लोग फायरिंग करते हुए अपने घर के अन्दर घुस गये तथा अपनी मकान के छत पर चढ़कर ईंट पत्थर से पाँडाल में बैठे बारातियों पर मारने लगे जिससे तमाम लोगों को गम्भीर चोटें आयी। 


पुलिस ने इस मामले में प्रियांसु राय उर्फ चाहत पुत्र राजीव राय, प्रतीक राय पुत्र राजीव राय, राजीव राय पुत्र शतीस राय, प्रज्वल राय पुत्र राजीव राय, प्रतिमा राय सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

आजमगढ़ दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने चक्काजाम कर जताया विरोध ग्रामीण न्यायालय के गठन के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से रहे विरत


 आजमगढ़ दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने चक्काजाम कर जताया विरोध


ग्रामीण न्यायालय के गठन के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से रहे विरत



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ ग्रामीण न्यायालय के गठन के विरोध में दीवानी कचहरी के अधिवक्ता लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। नाराज अधिवक्ताओं ने लगभग आधे घंटे तक गिरजाघर चौराहे पर चक्काजाम भी किया। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने तथा संचालन संघ के मंत्री आनंद श्रीवास्तव ने किया। 

बैठक में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा ग्रामीण न्यायालय के गठन की अधिसूचना जारी किये जाने का घोर विरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि हमारा संगठन एक दशक से अधिक समय से इस संबंध में आंदोलनरत है उसके बावजूद हमारी बात को अनसुनी करके ग्रामीण न्यायालय का गठन कर दिया गया है। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता इसका पुरजोर विरोध करते हैं।इस संबंध में आंदोलन को गति देने के लिए गठित संघर्ष समिति ने बैठक कर के जनपद के सभी अधिवक्ता संगठनों को इस संघर्ष में शामिल करने का निर्णय लिया।

चक्का जाम करने वालों में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद राय,विजय बहादुर सिंह,प्रभाकर सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, विजय बहादुर सिंह, सूबेदार यादव,मंत्री राजेश सिंह पाराशर, प्रमोद कुमार सिंह,अनिल सिंह, सह मंत्री रामनारायण राय चंचल, शशिकांत मिश्रा,पूर्व सहमंत्री प्रेम प्रकाश सिंह, नीरज सिंह आदि बहुत से अधिवक्ता शामिल रहे।