Monday, 14 November 2022

आजमगढ़ डेंटल कॉलेज चडेश्वर में लगाई गई दंत प्रदर्शनी की राज्यमंत्री रामदास अठावले ने की सराहना


 आजमगढ़ डेंटल कॉलेज चडेश्वर में लगाई गई दंत प्रदर्शनी की राज्यमंत्री रामदास अठावले ने की सराहना



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ 14 नवंबर इटौरा डेंटल कॉलेज चडेश्वर सामाजिक कार्यक्रम न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि दांत शरीर का मुख्य भाग है। इसके बिना आदमी स्वस्थ नहीं रह सकता उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आज दंत चिकित्सा की महत्ता काफी बढ़ गई है। सभी को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने डेंटल कॉलेज में लगाई गई दंत प्रदर्शनी की सराहना भी की।


श्री अठावले आज इटौरा स्थित डेंटल कॉलेज आजमगढ़ परिसर के सभागार में "डेंटल एग्जिबिशन" का निरीक्षण करने के बाद उत्सव समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे श्री अठावले ने कहा कि केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज चहुमुखी विकास कर रही है खासकर युवा वर्ग को  सरकार की अनेक लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है जिसकी वजह से आज सभी युवा लाभान्वित हो रहे हैं।



केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अठावले ने डेंटल कॉलेज की उपलब्धियों के संदर्भ में संस्था के प्रबंधन को बधाई दिया तथा संस्थापक प्रबंधक प्रोफेसर बजरंग त्रिपाठी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज यहां जो छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वह दंत चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे देश विदेश में अपनी सेवाएं देंगे।



श्री अठावले ने अपने संबोधन के दौरान कई बार अपनी कविताओं से लोगों को हंसाया भी। इस उत्सव समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्था के चेयरमैन डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, संस्था अपने संसाधनों से निरंतर दंत सेवा सहित कई क्षेत्रों में कार्य कर रही है और यहां के युवा यहां की शिक्षा से लाभान्वित हो रहे हैं।


 उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि उनका यह कार्य निर्बाध गति से जारी रहेगा। उन्होंने सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया।


 इस उत्सव समारोह को संबोधित करते हुए डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुणा दास ने डेंटल कॉलेज योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि दंत चिकित्सा की जिस तरह महत्ता बढ़ती जा रही है ऐसे में दंत चिकित्सकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।



इस समारोह को प्रमुख समाज सेवी व भाजपा नेता प्रमोद द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से आज यहां की संस्था को काफी बल मिला है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।


 इस मौके पर  प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र नाथ त्रिपाठी, संस्था के उपाध्यक्ष एसपी शुक्ला, निदेशक डॉ एजाज अहमद ,सीईओ संजय सिन्हा, ऋषि कांत त्रिपाठी, एडवोकेट जगदंबा प्रसाद पांडेय के अलावा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मानवी द्विवेदी, प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ,अजय अग्रवाल, भाजपा उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।



आजमगढ़ से संजय पांडेय की रिपोर्ट।

आजमगढ़ लड़की बरामदगी के लिए हरियाणा गये थे सब इंस्पेक्टर आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस


 आजमगढ़ लड़की बरामदगी के लिए हरियाणा गये थे सब इंस्पेक्टर 


आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मनोज विश्वकर्मा को एक लड़की की बरामदगी के सिलसिले में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से बीते शनिवार को हरियाणा भेजा गया था। मनोज विश्वकर्मा हरियाणा में बरामदगी के दौरान रविवार की रात नई दिल्ली के यशवंतनगर में दोस्त के घर ठहरे हुए थे। जहां पर उन्होंने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी।


पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के निवासी मनोज देवगांव कोतवाली में इन दिनों तैनात थे। जनपद में देवगांव कोतवाली के उपनिरीक्षक मनोज विश्वकर्मा को जिला पुलिस द्वारा लड़की की बरामदगी के लिए भेजा गया था। इस बाबत जिला पुलिस को जानकारी मिली कि नई दिल्ली में उन्होंने खुद की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रकरण की जांच के लिए पुलिस की एक टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया है।


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि उपनिरीक्षक देवगांव मनोज विश्वकर्मा शनिवार को एक मामले मे हरियाणा गए हुए थे।  इसी दौरान रात करीब एक बजे इनके दिल्ली के यशवंत नगर में रह रहे अपने मित्र मनीष कुमार के घर कमरे के अंदर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस बाबत नई दिल्ली पुलिस को इस घटना के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी कार्रवाई के लिए दे दी गई है। आजमगढ़ पुलिस के अनुसार अगली कार्रवाई नई दिल्ली पुलिस कर रह रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।


 थाना प्रभारी निरीक्षक देवगांव को एक टीम के साथ मौके पर रवाना कर दिया गया है। दिवंगत इंस्पेक्टर के परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है।


वारदात के बारे में परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को मंगाने की तैयारी की जा रही है. देवगांव कोतवाली के उपनिरीक्षक मनोज विश्वकर्मा पुत्र स्व. माता प्रसाद निवासी समसपुर थाना हथिगवां जिला प्रतापगढ़ के निवासी थे। वे देवगांव कोतवाली 16 जुलाई 2022 से तैनात थे। वे कोतवाली देवगांव कोतवाली के रामपुर कठरवां गांव निवासी एक लड़की की बरामदगी के मामले में 10 नवंबर को दिल्ली गए थे।

आजमगढ़ सठियाव फखदुद्दीनपुर दीपाँजलि पब्लिक स्कूल परिसर मे बाल मेला का किया गया आयोजन।


 आजमगढ़ सठियाव फखदुद्दीनपुर दीपाँजलि पब्लिक स्कूल परिसर मे बाल मेला का किया गया आयोजन।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विकास खण्ड सठियाव के फखदुद्दीनपुर 14 नवम्बर बाल दिवस के उपलक्ष्य मे दीपाँजलि पब्लिक स्कूल परिसर मे बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चो ने शिक्षको के मार्ग दर्शन मे कई स्टालों को लगाया तथा अन्य बच्चो ने भी सहयोग किया। विघायल के अध्यापकों तथा अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।


प्रबन्धक राजीव कुमार राय एवं प्रधानाचार्या दीपा राय ने इस अवसर पर बच्चो को बाल दिवस की शुभकामनाए दी तथा उत्साह वर्धन किया।


आजमगढ़ सठियाव से संजय चौहान की रिपोर्ट

आजमगढ़ विकासखंड मोहम्मदपुर के ग्राम सभा अरारा में माँ केसरी शिक्षा निकेतन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चाचा नेहरू का जन्म दिवस


 आजमगढ़ विकासखंड मोहम्मदपुर के ग्राम सभा अरारा में माँ केसरी शिक्षा निकेतन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चाचा नेहरू का जन्म दिवस



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विकासखंड मोहम्मदपुर के ग्राम सभा अरारा में स्थित क्षेत्र का प्रशिक्षित शिक्षण संस्थान माँ केसरी शिक्षा निकेतन के प्रांगण मे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


 कार्यक्रम की अध्यक्षता कमरुद्दीन ने किया वही संचालन रतनलाल ने किया। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह विपिन द्वारा विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार का वितरण किया गया वही सभी छात्र छात्राओं के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। 


इस मौके पर क्षमा सिंह, रेखा सरोज, मधुबाला सरोज,शिवांजलि सिंह, सुषमा बौद्ध,सोनी यादव,आनंद भारद्वाज, सिकंदर विश्वकर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।



आजमगढ़ गम्भीरपुर से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।

आजमगढ़ पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरे सीओ सदर बगैर नंबर प्लेट की चल रही दो कारों का स्वयं काटा चालान अलसुबह भारी मात्रा में पुलिस देख मचा हड़कंप


 आजमगढ़ पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरे सीओ सदर


बगैर नंबर प्लेट की चल रही दो कारों का स्वयं काटा चालान


अलसुबह भारी मात्रा में पुलिस देख मचा हड़कंप



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सुबह के समय होने वाले छोटे बड़े अपराधों पर लगाम लगाने, मनचलों पर एक्शन लेने के लिए सीओ सदर स्वयं सड़क पर उतरे। उनके साथ क्यूआरटी और डायल 112 के सिपाही मौजूद रहे।


 सीओ सदर ने शहर के कई प्रमुख मोहल्लों और कालेजों के आसपास गश्त किया। पैदल एक साथ सड़क पर इतनी संख्या में पुलिस को देख लोगों में हड़कंप मचा हुआ था। इस दौरान बगैर नंबर प्लेट की दो कारों का चालान काटा। सीओ सदर ने बताया कि सुबह के समय चाय पान की दुकानों पर भीड़ होती है। स्कूल जाते समय सोहदों का भी आतंक रहता है। 


आम तौर पर सुबह के समय पुलिस सड़क पर नहीं दिखती। जिसका फायदा अपराधियों को मिलता है। इसलिए सुबह की गश्त की गयी।

आजमगढ़ देवगांव सब इंसपेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या एक मुकदमें के विवेचना में गये थे अन्य प्रान्त एसपी ने मौके पर पुलिस टीम को किया रवाना


 आजमगढ़ देवगांव सब इंसपेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या 


एक मुकदमें के विवेचना में गये थे अन्य प्रान्त


एसपी ने मौके पर पुलिस टीम को किया रवाना


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव थाना के उपनिरीक्षक मनोज विश्वकर्मा ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि उपनिरीक्षक देवगांव मनोज विश्वकर्मा धारा 363 आईपीसी के एक मामले में विवेचना के लिए हरियाणा प्रान्त गये थे। जानकारी के अनुसार इसी दौरान रात्रि करीब 1 बजे इनके द्वारा दिल्ली में अपने दोस्त के घर कमरे के अन्दर गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई। 


दिल्ली पुलिस को इस घटना के सम्बन्ध जानकारी दी गयी है। अगली कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।


 एसएचओ देवगांव को एक टीम के साथ मौके पर रवाना कर दिया गया है। दिवंगत के परिजनों को घटना के बावत सूचना दे दी गयी है।

Sunday, 13 November 2022

उन्नाव दरिंदगी ऐसी न सुनी होगी: बीएससी की छात्रा की मौत का मामला गिरफ्तार प्रेमी ने पुलिस को बताई घटना की हकीकत


 उन्नाव दरिंदगी ऐसी न सुनी होगी: बीएससी की छात्रा की मौत का मामला


गिरफ्तार प्रेमी ने पुलिस को बताई घटना की हकीकत



उत्तर प्रदेश उन्नाव जिले में अनुसूचित जाति की बीएससी की छात्रा की मौत उसके प्रेमी की हैवानियत की वजह से हुई थी। घर पर अकेले होने की जानकारी पर प्रेमी उससे मिलने गया था। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक छात्रावास में रहकर पढ़ाई के साथ ही आईएएस की तैयारी कर रहा प्रेमी शक्तिवर्धक दवा की तीन टेबलेट खाकर गया था। दुष्कर्म में बेहोश होने के बाद प्रेमी उसे उसके हाल पर छोड़कर भाग गया और शरीर का खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षामित्र की बेटी की गुरुवार को हत्या कर दी गई थी। उसका निर्वस्त्र शव घर में फर्श पर मिला था। मृतका के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक और महिला पर शक जाते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से हैवानियत की पुष्टि हुई थी। पहले पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ में उलझी रही।


लेकिन मृतका के मोबाइल का लॉक तोड़ने के बाद व्हाट्सएप चैट निकाली गई तो हत्या का सच सामने आया। शुक्रवार रात को ही एसओजी ने माखी थानाक्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी रामबरन गौतम उर्फ राज और उसके दो साथियों को उठाया था।


 रामबरन उर्फ राज एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह शहर के बाईपास स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास में रहकर पढाई के साथ ही आईएएस की तैयारी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र ने बताया कि छात्रा ने उसे घर में अकेले होने की बता बताई थी।

छात्रा से मिलने जाने से पहले उसने मेडिकल स्टोर से शक्तिवर्धक (कामोत्तेजक) दवा की तीन गोलियां खरीदकर खाई थीं। छात्रा के घर पहुंचने पर उसने छात्रा के साथ जबदस्ती की। उसने विरोध किया, लेकिन दवा खा लेने के कारण वह नहीं माना और दुष्कर्म किया। छात्रा के बेहोश होने और रक्तस्राव होने पर उसे उसके हाल पर छोड़कर भाग गया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि अभी दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आगे और जो भी तथ्य आएंगे धाराएं बढ़ाई जाएंगी। खुलासे में कोतवाल राजेश पाठक और एसओजी प्रभारी प्रदीप कुमार और उनकी टीम को बधाई दी है।