Thursday, 14 July 2022

आजमगढ़ सरायमीर प्रतिबंधित कारतूस व तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


 आजमगढ़ सरायमीर प्रतिबंधित कारतूस व तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह खंडवारी नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित बोर के कारतूस व तमंचे के साथ एक अपराधी प्रवृत्ति युवक को धर दबोचा। 



जानकारी के मुताबिक उसके कब्जे से पुलिस ने 303 बोर के कारतूस और तमंचा बरामद किया है। पकड़ा गया शादाब पुत्र स्व० मोतीन स्थानीय खंडवारी गांव का निवासी बताया गया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

आजमगढ़ अतरौलिया मुस्लिम युवती ने मंदिर परिसर में हिन्दू प्रेमी को पहनाई वरमाला प्रेम के आगे टूटी धर्म की दीवार, लिए सात फेरे, परिजनों ने दिया आशीर्वाद।


 आजमगढ़ अतरौलिया मुस्लिम युवती ने मंदिर परिसर में हिन्दू प्रेमी को पहनाई वरमाला



प्रेम के आगे टूटी धर्म की दीवार, लिए सात फेरे, परिजनों ने दिया आशीर्वाद।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मंदिर परिसर का माहौल उस समय एक नई इबारत को लिख गया जब एक मुस्लिम युवती ने अपने हिन्दू प्रेमी के गले में वरमाला डालकर उसे अपना जीवन साथी बना लिया। मंदिर परिसर में सात फेरों के साथ प्रेमी युगल को परिजनों द्वारा भी खुशमय जीवन का आर्शीवाद दिया गया। हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।




जानकारी के अनुसार अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फतेह निवासी सूरज पुत्र जोखू को 2 वर्ष पहले हैदरपुर खास गांव की एक मुस्लिम लड़की मोमिन खातून पुत्री वलीजान से प्यार हो गया। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा तो लोग एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलने लगे। आखिरकार प्रेमी सूरज ने धर्म की दीवार को तोड़कर मुस्लिम लड़की को अपना बनाने की जिद ठान ली।



 हिंदू रीति रिवाज के अनुसार आज बृहस्पतिवार को स्थानीय सम्मो माता मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। यह शादी लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं मंदिर परिसर में आए हुए परिजन ने दोनों वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया। वैवाहिक सूत्र में बंधे प्रेमी युगल ने कहा कि हम लोग बिना दबाव के अपनी रजामंदी से शादी कर रहे हैं।

आजमगढ़ एसपी ने एक साथ 51 दरोगा का किया तबादला देखें लिस्ट

 


आजमगढ़ एसपी ने एक साथ  51 दरोगा का किया तबादला देखें लिस्ट




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने महकमे में 51 दरोगा का तबादला कर दिया। एसपी द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही से हड़कंप मच गया।

 



लखनऊ बेअंदाज नौकरशाहों पर सीएम योगी हुए नाराज बदले जा सकते हैं इन विभागों के मुखिया


 लखनऊ बेअंदाज नौकरशाहों पर सीएम योगी हुए नाराज


बदले जा सकते हैं इन विभागों के मुखिया



उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानांतरण नीति का फायदा उठाकर मनमाने तरीके से किए गए तबादलों को लेकर मंत्री और विभागाध्यक्षों के बीच चल रही रार को गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है इसकी गाज स्वास्थ्य व लोक निर्माण समेत अन्य कई विभागों में गिरेगी। पशुपालन विभाग के घोटाले में भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। कुछ अधिकारी हटाकर कम महत्व वाले पदों पर भेजा जा सकता है।




मुख्यमंत्री ने तबादलों में गड़बड़ी और पशुपालन विभाग में हुए घोटाले पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने वरिष्ठ आईएएस अफसरों की कमेटी बनाकर पूरे मामले की रिपोर्ट दो दिन में सौंपने का निर्देश दिया है। शासन के गलियारे में चर्चा है कि ऐसे अफसरों को हटाने के लिए जल्द ही आईएएस अफसरों के व्यापक पैमाने पर तबादले हो सकते हैं। इसके लिए उच्चस्तर पर तैयारी चल रही है।

स्वास्थ्य विभाग में तबादलों को लेकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की अगुवाई में हुए तबादलों पर नाराजगी जताते हुए पत्र लिखा था। इसमें तमाम तरह की गड़बड़ियां सामने आने की बात कही गई थी। अमित मोहन प्रसाद ने स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद भी जवाब नहीं दिया। प्रकरण के तूल पकड़ने पर केंद्रीय नेतृत्व ने इस मामले में पूछताछ की है।




 मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को स्वास्थ्य और एपीसी को लोक निर्माण विभाग में हुए तबादलों की जांच सौंपी है।




मुख्यमंत्री के निर्देश पर पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने करीब 50 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच अपर मुख्य सचिव को सौंपी है। विभाग के आला अफसरों पर घोटाले को अंजाम देने का आरोप है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री रिपोर्ट मिलते ही लापरवाह नौकरशाहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।



पीडब्ल्यूडी में तीन साल पहले मृत जूनियर इंजीनियर घनश्याम दास का तबादला झांसी कर दिया गया था। राजकुमार का तबादला इटावा से ललितपुर किया गया। बाद में पता चला कि राजकुमार नाम का कोई शख्स विभाग में है ही नहीं। यहीं नहीं एक-दो साल में सेवानिवृत्त होने वालों को दूरदराज के जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया।

आजमगढ़ अहरौला बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को मारी गोली बीती रात बाइक से आए 2 बदमाशों ने पहले बुलाया बाहर फिर दिया घटना को अंजाम


 आजमगढ़ अहरौला बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को मारी गोली


बीती रात बाइक से आए 2  बदमाशों ने पहले बुलाया बाहर फिर दिया घटना को अंजाम



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को गोली मार दी। घटना बीती रात करीब 9:30 बजे की है। परिजनों ने घायल को सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया है जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।



जानकारी के अनुसार अहरौला क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव में बुधवार की रात करीब 9:30 बजे एक बाइक सवार दो बदमाशों ने आटा चक्की संचालक 50 वर्षीय ब्रह्म देव यादव को गोली मार दिया। घटना के समय वह चक्की चला रहा था। पहले बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को अपने पास बुलाया और गोली मार दी। पैर में गोली लगने से ब्रह्मदेव घायल हो गया। उसे सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया।



 जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गम्भीर देख कर आज़मगढ़ रेफर कर दिया।

लखनऊ फिर कस्टडी से दो बदमाश फरार, 7 पुलिसकर्मी निलम्बित गोली का घाव, पैरों में प्लास्टर और बड़ी संख्या में पुलिस का पहरा होने के बावजूद दे दिया चकमा मुठभेड़ के दौरान हुए थे गिरफ्तार, 25 हजार रू के हैं इनामी


 लखनऊ फिर कस्टडी से दो बदमाश फरार, 7 पुलिसकर्मी निलम्बित



गोली का घाव, पैरों में प्लास्टर और बड़ी संख्या में पुलिस का पहरा होने के बावजूद दे दिया चकमा


मुठभेड़ के दौरान हुए थे गिरफ्तार, 25 हजार रू के हैं इनामी



उत्तर प्रदेश लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती दो बदमाश इजमाम अली और इरफान बुधवार को सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गये। दोनों बदमाश शनिवार को रायबरेली के डलमऊ में मुठभेड़ में घायल हो गये थे। पैर में गोली लगने का घाव और प्लास्टर चढ़ा होने के बाद भी दोनों केजीएमयू जैसे स्थान से भाग निकले। आनन फानन चौक पुलिस की कई टीमें दोनों बदमाशों को रेलवे व बस स्टेशन पर ढूंढ़ने पहुंच गई। पर, कुछ पता नहीं चला। वहीं लापरवाही के आरोपी इन पुलिसकर्मियों को रायबरेली के एसपी ने निलम्बित कर दिया है। 



साथ ही इनके खिलाफ चौक कोतवाली में डलमऊ एसओ पंकज त्रिपाठी ने एफआईआर भी दर्ज करा दी है। सुरक्षा में रायबरेली के ही पुलिसकर्मी तैनात थे।


रायबरेली के डलमऊ इलाके में कार सवार बदमाशों से पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ हो गई थी। इसमें पुलिस की फायरिंग में जौनपुर, शाहगंज निवासी इनजाम अली और मध्य प्रदेश, उमरिया निवासी इरफान घायल हो गये थे। दोनों पर 25 हजार रुपये इनाम था। इन दोनों को पुलिस ने केजीएमयू के ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती कराया था। दोनों की सुरक्षा में एक सब इंस्पेक्टर, एक दीवान और पांच सिपाही तैनात थे।



जानकारी के अनुसार दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। डॉक्टरों ने उनके पैरों पर प्लास्टर चढ़ाया था। सुबह करीब 6.30 बजे सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी बाहर चले गये थे। बाकी वहीं टहल रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजरों से बचते हुये दोनों लंगड़ाते हुये वहां से जाने लगे। इस दौरान एक वार्ड ब्वाय ने टोका भी तो उन लोगों ने बाथरूम तक जाने को कहा। इस पर वह कुछ नहीं बोला। इसके बाद दोनों आराम से भाग निकले। पुलिस ने केजीएमयू के बाहरी हिस्से में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें दोनों लंगड़ाते हुये बाहर जाते दिख रहे हैं।

Wednesday, 13 July 2022

आजमगढ़ अब होमगार्ड ने की युवती के साथ गलत हरकत रिश्तेदार सहित पुलिस ने पकड़ा, दर्ज हुआ मुकदमा


 आजमगढ़ अब होमगार्ड ने की युवती के साथ गलत हरकत


रिश्तेदार सहित पुलिस ने पकड़ा, दर्ज हुआ मुकदमा




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली के कोट मोहल्ला स्थित जर्जर पुरानी पुलिस चौकी में मंगलवार की शाम युवती संग गलत हरकत कर रहे होमगार्ड समेत दो लोगों को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि शहर के दलालघाट निवासी होमगार्ड विजय कुमार पांडेय अपने रिश्तेदार अंबेडकर नगर के राजेसुलतानपुर के बनकटा बुजुर्ग गांव निवासी अजय प्रताप पांडेय के साथ युवती को विश्वास में लेकर बुलाया। मंगलवार की शाम तीनों कोट के पास पुरानी पुलिस चौकी में पहुंचे और गलत हरकत कर रहे थे। 



आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस ने मौके से तीनों को हिरासत में ले लिया।


 कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।