Wednesday, 12 June 2024

आजमगढ़ शहर कोतवाली भाजपा नेता ने शहर कोतवाल पर लगाया गंभीर आरोप। कहा छवि को धूमिल करने के लिए दर्ज किया गया मुकदमा। सारे आरोप बेबुनियाद, भाजपा नेता पर अन्य जनपदों में भी दर्ज हैं धोखाधड़ी के कई मुकदमे-शहर कोतवाल


 आजमगढ़ शहर कोतवाली भाजपा नेता ने शहर कोतवाल पर लगाया गंभीर आरोप।


कहा छवि को धूमिल करने के लिए दर्ज किया गया मुकदमा।


सारे आरोप बेबुनियाद, भाजपा नेता पर अन्य जनपदों में भी दर्ज हैं धोखाधड़ी के कई मुकदमे-शहर कोतवाल




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ को दिये गये प्रार्थना पत्र में श्यामसुन्दर चौहान पुत्र रामधारी चौहान सकिन मौजा-शेखपुरा, पोस्ट-बद्दोपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ने बताया कि वह एक राजनितिक व्यक्ति है तथा भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य है, व अखिल भारतीय चौहान महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। राजनितिक व्यक्ति होने के कारण कुछ लोग उसके विरोध में भी रहते हैं। 


नगर कोतवाल शशिमौली पाण्डेय द्वारा कहीं बाहर जाने के लिए मेरे भाई से गाड़ी की माँग की गई। मेरे भाई द्वारा गाड़ी न देने पर प्रभारी निरीक्षक काफी नाराज हो गये व भाई को आगे देख लेने की धमकी दिये। इतना ही मेरी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के मकसद से राजनीतिक प्रतिद्धन्दियों से मिलकर तरह-तरह के बेबुनियाद आरोप लगाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाई सौरभ चौहान की सास को सर्वाइकल प्राब्लम थी जिसका इलाज चल रहा था मेरे घर परिवारजनों से मिलने के लिए आने-जाने वाले दरबारी यादव ने एक तांत्रिक के बारे में बताया गया और उसको मेरे घर लेकर आया और बताया कि सौरभ चौहान की सास को दिखा दीजिए यदि कोई ऊपरी चक्कर होगा तो ठीक हो जायेगा। 


पूजा-पाठ के नाम पर दरबारी व तांत्रिक गौरीशंकर ने 2 लाख 15 हजार रूपये ले लिए। बीमारी ठीक न होने पर मेरे भाई द्वारा अपनी सास को बनारस दिखाया गया तो पता चला कि उनको बेस्ट कैंसर है। उसके बाद रूपये को वापस करने के बावत उक्त तांत्रिक से बात की गयी तो तांत्रिक ने भद्दी-भद्दी गालियों देते हुए जान से मारने की धमकी दिया। मेरे व भाई द्वारा उक्त तांत्रिक के विरूद्ध एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को दिया गया लेकिन तांत्रिक के विरूद्ध अभी तक न कोई जाँच की गयी न ही कोई कार्यवाही की गई।


 इस दौरान मेरे विरोधियों से मिलकर 18 मई को करीब 2.30 बजे प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली शशिमौली पाण्डेय द्वारा मेरे घर आकर मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहा गया कि मनोज चौहान को अपनी जमीन से रास्ता दें दो नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर फंसा दूंगा। प्रभारी निरीक्षक की सह पर करीब आधा दर्जन मनबढ़ लोग मेरी मां को मारने लगे। इस घटना की सूचना शहर कोतवाली में देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस बावत जब मेरे द्वारा न्यायालय का सहारा लिया गया तो नगर कोतवाल शशिमौली पाण्डेय द्वारा मेरी छवि को धूमिल करने के लिए मनगढ़न्त तरीके से मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। 



इस बावत नगर कोतवाल शशिमौली पाण्डेय ने बताया कि मेरे ऊपर लगाये गये सारे आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं, भाजपा नेता के ऊपर पहले से ही 6 धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं जिसमें 3 आजमगढ़, 2 बलिया और एक बनारस में दर्ज है।

Tuesday, 11 June 2024

आजमगढ़ मुबारकपुर पागल बेटे ने मां को दी दर्दनाक मौत घटना को अंजाम देने के बाद मौके से हुआ फरार


 आजमगढ़ मुबारकपुर पागल बेटे ने मां को दी दर्दनाक मौत



घटना को अंजाम देने के बाद मौके से हुआ फरार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही मोड़ के पास मंगलवार को दिन में करीब 12.30 बजे मोहल्ला अमिलो में बेटा ने लोहे की राड से हमलाकर अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा मौके से फरार हो गया।


 घटना की सूचना पर आस-पास के लोग मौके पर पहुच गये और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी। सुखिया देवी 60 वर्ष पत्नी उधव गोंड निवासी मोहल्ला अमिलो थाना मुबारकपुर आज अपने बड़े बेटे सुनील के साथ घर पर मौजूद थी। सुनील मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 


उसको लोहे की शिकड़ में बांध कर रखा जाता था। आज उसकी शिकड़ किसी तरह खुल गयी। मानसिक रूप से विक्षिप्त सुनील ने लोहे की राड से अपनी मां सुखिया देवी को कई वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गयी और दम तोड़ दिया। मृतका का पति उधव किसी काम से बाहर गया था। दूसरा बेटा अमरजीत रोजी रोटी के लिए ई-रिक्शा चलाने गया था। घर से कुछ ही दूरी पर छोटा बेटा दीपक बकरी चराने गया था। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। घटना के बाद पास-पड़ोस के लोग पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ी थीं।

सहारनपुर प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, फिर खुद को गोली से उड़ाया लड़की द्वारा शादी करने से इनकार करने से नाराज था सिरफिरा


 सहारनपुर प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, फिर खुद को गोली से उड़ाया



लड़की द्वारा शादी करने से इनकार करने से नाराज था सिरफिरा



उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक युवती ने युवक के साथ शादी करने इनकार कर दिया था। इसी बात से युवक नाराज चल रहा था। ये घटना नागल क्षेत्र के ताजपुर गांव का है। 


जानकारी के मुताबिक देवबंद के भायला गांव के रहने वाले राजन ताजपुर की रहने वाली शिवानी से शादी करना चाहता थालेकिन शिवानी ने इनकार कर दिया। जिससे गुस्साए युवक ने सोमवार को ताजपुर गांव पहुंच युवती के घर मे घुसकर गोली मार दी। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह जंगल की ओर फरार हो गया। जहां पर युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। उधर, युवती को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि देवबंद थाना क्षेत्र के भायला गांव के रहने वाले 26 साल के राजन का बुआ के गांव ताजपुरा की रहने वाली 24 साल की युवती के साथ प्रेम प्रसंग में था। दोनों के परिजन शादी के लिये तैयार थे लेकिन युवती ने इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज राजन, युवती के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। युवती को मृत समझकर राजन वहां से भागकर पास के एक खेत में गया और खुद की कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Monday, 10 June 2024

मुजफ्फरनगर यूपी की बेटी ने अमेरिका में रचा इतिहास यूएफसी में जीतने वाली पहली भारतीय बनीं पूजा तोमर


 मुजफ्फरनगर यूपी की बेटी ने अमेरिका में रचा इतिहास



यूएफसी में जीतने वाली पहली भारतीय बनीं पूजा तोमर



उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना की रहने वाली पूजा तोमर ने अमेरिका में झंडे गाड़ते हुए मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) में इतिहास रच दिया। मिली जानकारी के अनुसार वह अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) की बाउट जीतने वाली देश की पहली एमएमए फाइटर बन गई हैं।


 पहली फाइट लड़ रहीं पूजा ने 52 किलो भारवर्ग में ब्राजील की रायने डास सांतोस को 30-27, 27-30, 29-28 से हराया। अमेरिका के लुइसविले में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में मूलरूप से बुढ़ाना की रहने वाली पूजा तोमर ने मिक्स मार्शल आर्ट में पहला स्थान प्राप्त किया। पूजा ने परिवार व जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मिक्स मार्शल आर्ट की इस चैंपियनशिप में पूजा तोमर का शनिवार को स्ट्रॉ-वेट (52 किग्रा) डिवीजन में ब्राजील की रेयान डॉस सैंटोस के साथ मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में उसने अपनी प्रतिद्वंदी को हराकर जीत दर्ज की। पूजा ने शुरुआत में वुशू को अपनाया। वह इस खेल में पांच बार राष्ट्रीय चैंपियन बनीं। वह कराटे और ताईक्वांडो में भी दखल रखती हैं। 


उन्होंने वुशू की विश्व चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया। पूजा तोमर का कहना है कि यह मेरी जीत नहीं है। यह जीत सभी भारतीय फैंस और सभी भारतीय सेनानियों के लिए है। परिजनों ने बताया कि वह पांच बार राष्ट्रीय वुशू चैंपियन रह चुकी हैं। कराटे व ताइक्वाडो में पूजा की विशेष योग्यता है। उनकी जीत से परिवार व जनपद गौरवान्वित हुआ है।

आजमगढ़ अतरौलिया चोरों के अंतर्जनपदीय गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार चोरी की 2 बाइक व जनरेटर बरामद


 आजमगढ़ अतरौलिया चोरों के अंतर्जनपदीय गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार


चोरी की 2 बाइक व जनरेटर बरामद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अतरौलिया थाने की पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के एदिलपुर गांव के समीप अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक एवं एक जनरेटर बरामद किए गए हैं। 


अतरौलिया क्षेत्र के बढ़या बाजार में व्यवसाय करने वाले पेड़रा ग्राम निवासी संतोष शर्मा की बाइक बीते 28 अप्रैल 2024 को उनकी दुकान के सामने से चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार की सुबह पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि चोरी की दो बाइक बेचने के लिए दो व्यक्ति अंबेडकरनगर जिले के चौनपुर से एदिलपुर मार्ग से गुजरने वाले हैं।


 पुलिस ने एदिलपुर गांव के समीप बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। उनके कब्जे से मिली बाइकों की जांच पड़ताल में दोनों चोरी की साबित हुईं। पकड़े गए आरोपितों में राजन पाण्डेय ग्राम बिछैला एवं आदर्श मिश्रा ग्राम ऊधौपट्टी थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने राजन पांडेय की निशानदेही पर ग्राम आशापार थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर से चोरी का एक जनरेटर बरामद किया है। राजन के खिलाफ जिले के आलावा अंबेडकरनगर और जौनपुर जिले में भी कई मामले दर्ज बताए गए हैं।

कौशांबी अतीक को ठीक करके आया हूं, तुम क्या चीज थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने विहिप नेता को धमकाया


 कौशांबी अतीक को ठीक करके आया हूं, तुम क्या चीज



थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने विहिप नेता को धमकाया



उत्तर प्रदेश कौशांबी पश्चिम शरीरा थाने में रविवार को विहिप-बजरंग कार्यकर्ताओं और थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस मामले में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


 उग्र प्रदर्शन कर रहे विहिप कार्यकर्ताओं से थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा कि अतीक अहमद को ठीक करके आया हूं तू क्या चीज हो। एक मकान का दरवाजा मंदिर की तरफ खुलने पर भड़के विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम शरीरा थाने का घेराव कर लिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष पर कार्रवाई का दबाव बनाने लगे। इसको लेकर एसओ और कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि अतीक को ठीक करके आया हूं, तुम क्या चीज हो। इसके बाद भी दोनों तरफ से झड़प होती रही और विहिप के लोग थाने में ही धरने पर बैठ गए। 


बाद में पहुंचे सीओ ने किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत किया। विहिप कार्यकर्ताओं का थाने में करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन चला। बता दें कि धीरेंद्र सिंह पहले प्रयागराज में ही तैनात थे. कुछ समय पहले ही उनका स्थानांतरण कौशाम्बी जिले में हुआ है। वह विहिप कार्यकर्ताओं को दबाव में लेने के लिए जिस तरह की बात कह रहे हैं वह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

आजमगढ़ शहर कोतवाली हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे घर में घुसकर भाई-बहन पर झोंका था फायर


 आजमगढ़ शहर कोतवाली हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे



घर में घुसकर भाई-बहन पर झोंका था फायर




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ छत के रास्ते घर में घुसकर भाई-बहन की हत्या के इरादे से फायरिंग कर भागे हिस्ट्रीशीटर को शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात स्थानीय हरैया गांव के समीप धर दबोचा। हरैया गांव निवासी महिला का आरोप है कि बीते 24 मई 2024 को वह लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने गई थी। 


घर पर उसके पुत्र माधव मिश्रा एवं पुत्री वैष्णवी दोनों मौजूद थे। उसी दिन रात में गांव के ही निवासी एवं हिस्ट्रीशीटर पियूष उपाध्याय छत के रास्ते घर में घुसकर दोनों भाई बहन पर हत्या के इरादे से असलहे से फायर झोंक दिया। दोनों के शोर मचाने पर उक्त अपराधी जान-माल की धमकी देते हुए मकान की बाउंड्री कूदकर भाग निकला। 


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ हत्या प्रयास का अभियोग दर्ज कर लिया। रविवार की रात आरोपित पियूष अपने गांव स्थित पुलिया के समीप पुलिस के हाथ लग गया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार पियूष के खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज बताए गए हैं।