Wednesday, 16 August 2023

संभल सिपाही ने फंदे में लटककर दी जान एसडीएम की सुरक्षा में था तैनात, परिजन मौके पर पहुंचे


 संभल सिपाही ने फंदे में लटककर दी जान


एसडीएम की सुरक्षा में था तैनात, परिजन मौके पर पहुंचे


उत्तर प्रदेश संभल कोतवाली संभल क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे सिपाही रजत गिरि ने मंगलवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। वह बिजनौर जिले के थाना चांदपुर अंतर्गत गांव सैदपुर के रहने वाले थे। संभल एसडीएम न्यायालय सुरक्षा की ड्यूटी कर रहे थे।


रजत गिरि ने मंगलवार की सुबह घर के मोबाइल नंबर पर आत्महत्या करने का मैसेज किया था। परिजनों ने दोपहर के समय मैसेज देखा तो संभल आ पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी। शाम को चार बजे करीब पुलिस रजत के कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तोड़कर दरवाजा देखा तो रजत रस्सी के सहारे पंखे से लटके हुए थे। उनकी मौत हो गई थी। दादा ने बताया कि उनके पोते की पुलिस में वर्ष 2018 में भर्ती हुई थी। वर्ष 2021 में अमरोहा निवासी युवती से शादी की थी। पत्नी भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर बागपत जिले में तैनात है।


कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी से आहत होकर उसने अपनी जान दे दी। सिपाही की मौत की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बदायूं ध्वजारोहण के बाद रिटायर्ड दरोगा ने खुद को मारी गोली मौके पर हुई मौत, विद्यालय प्रशासन में मचा हड़कंप


 बदायूं ध्वजारोहण के बाद रिटायर्ड दरोगा ने खुद को मारी गोली


मौके पर हुई मौत, विद्यालय प्रशासन में मचा हड़कंप


उत्तर प्रदेश के बदायूं के एक स्कूल में तब स्वतंत्रता दिवस की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं जब ध्वजारोहण करने के बाद रिटायर्ड दरोगा ने खुद को गोली मार ली। मृतक स्कूल का पूर्व प्रबंधक भी था। गोली की आवाज सुनते ही विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।


 परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव का है। 65 साल के जयप्रकाश भारद्वाज मूल रूप से अलीगढ़ के चकाला क्षेत्र के रहने वाले थे। वह दरोगा से रिटायर्ड थे। इसके अलावा वे पड़रिया में ही मां शारदे इंटर कॉलेज चलाते थे। जिसके वह प्रबंधक भी रह चुके थे। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उनका पूरा परिवार स्कूल पहुंचा हुआ था। जयप्रकाश ने स्कूल में ध्वजारोहण किया और उसके बाद कमरे में जाकर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


गोली की आवाज सुनते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में सभी कमरे की ओर भागे। जब अंदर पहुंचे तो पूर्व प्रबंधक की लाश खून से लथपथ कमरे में पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड दरोगा ने स्कूल को लेकर परिवार में चल रहे विवाद के कारण आत्मघाती कदम उठाया है।

आजमगढ़ फूलपुर 4 साल पहले हुई हत्या का खुलासा, दोस्त संग प्रेमी गिरफ्तार शहर कोतवाली क्षेत्र में मिली थी युवती की लाश प्रेम प्रपंच में हुई थी वारदात, डीएनए रिपोर्ट की मदद से पुलिस को मिली कामयाबी


 आजमगढ़ फूलपुर 4 साल पहले हुई हत्या का खुलासा, दोस्त संग प्रेमी गिरफ्तार


शहर कोतवाली क्षेत्र में मिली थी युवती की लाश


प्रेम प्रपंच में हुई थी वारदात, डीएनए रिपोर्ट की मदद से पुलिस को मिली कामयाबी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली पुलिस ने करीब चार वर्ष पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र में मिली युवती की लाश के उपरांत मृतका की पहचान के लिए कराई गई डीएनए टेस्ट रिपोर्ट की मदद से युवती की हत्या का खुलासा करते हुए इस घटना में शामिल मृतका के प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए आरोपियों ने घटना का जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


पुलिस लाइन सभागार में स्वतंत्रता दिवस के दिन आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि विगत 3 सितंबर 2019 को शहर कोतवाली क्षेत्र के कोल ककरहटा गांव के समीप बोरे में बंद अज्ञात युवती की लाश बरामद की गई थी। मृतका की पहचान संभव न होने के कारण पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए आवश्यक चीजें प्रयोगशाला को भेज दी। 


उधर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर ग्राम निवासी हरिकेश ने स्थानीय थाने में 11.9.2019 को अपनी 28 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की गुमशुदगी दर्ज कराई। सोनम 25.8.2019 को घर से अचानक लापता हो गई थी। युवती के पिता हरिकेश ने बीते 23.7.2023 को इस मामले में सरायमीर थाना क्षेत्र के कोलपुर ग्राम निवासी अश्विनी व उसके पिता बनारसी पर पुत्री को भगा ले जाने का संदेह जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। 


फूलपुर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने इस मामले को संज्ञान में लिया कारण कि लाश की बरामदगी के दौरान वह शहर कोतवाली में तैनात रहे। 


उनके प्रयास से मृतका की डीएनए टेस्ट रिपोर्ट और पिता हरिकेश व मां इन्द्रावती का मिलान कराया गया। दोनों की टेस्ट रिपोर्ट में पिता- पुत्री के संबंध की पुष्टि हो जाने के बाद पुलिस ने संदेही आरोपी अश्विनी पुत्र बनारसी निवासी ग्राम कोलपुर कुशहां थाना सरायमीर को हिरासत में लिया। 


पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मृतका सोनम का कोलपुर ग्राम निवासी मौसी के घर आने के दौरान अश्विनी से आंखें चार हुईं और प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गया। इसी बीच अश्विनी के परिवार वाले उसकी शादी का रिश्ता तय किया और सोनम की वजह से रिश्ता टूट गया।


इसकी जानकारी के बाद अश्विनी और उसके पिता बनारसी ने सोनम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इसके लिए अश्विनी ने अपने दोस्त सचिन पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम मुड़ियार थाना क्षेत्र फूलपुर को अपनी योजना में शामिल कर लिया।


 योजना के अनुसार अश्विनी ने प्रेमिका सोनम को बुलाया और उसे सिधारी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले रिश्तेदार के घर ले गया। 29.8.2019 की रात सोनम का गला घोंटकर उसे मार डाला गया और लाश को बोरे में बंद कर निजामाबाद क्षेत्र में डोडोपुर गांव के पास तमसा नदी में फेंक दिया गया। 


इस घटना में शामिल मृतका के प्रेमी अश्विनी और उसके दोस्त सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि सह अभियुक्त अश्विनी के पिता बनारसी की मौत हो चुकी है। 


पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के शरीर पर रहे आभूषण व घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद कर लिया है।



*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1- – 1. अश्विनी पुत्र बनारसी साकिन कोलपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ,
2- 2. सचिन पुत्र रामसेवक साकिन मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरणः-*
1. मृतका का पायल एक जोडी
2. अंगुठी सोने की एक अदद
3. लाल रंग का बैग
4. घटना में प्रयुक्त गाडी XUV UP 60 S 0777
*पंजीकृत  अभियोग-*
मु0अ0सं0 307/2023 धारा 366 भादवि0 थाना कोतवाली फूलपुर जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास*
*1. अश्विनी पुत्र बनारसी साकिन कोलपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ* 
1. मु0अ0सं0 308/2019 धारा 302,201,120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2-मु0अ0सं0 307/2023 धारा 366 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

*सचिन पुत्र रामसेवक साकिन मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़*
1. मु0अ0सं0 308/2019 धारा 302,201,120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2-मु0अ0सं0 307/2023 धारा 366 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 13/16  धारा 147,323,436,504 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
4.मु0अ0सं0 237/17 धारा 147,148,323,336,427,504,506 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
2. उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
3. का0 वीरेन्द्र यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
4. का0 सत्येन्द्र यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
5. का0 दयाशंकर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
6. हे0का0 चन्द्रमा प्रसाद सर्विलांस सेल आजमगढ।
7. दिनेश यादव सर्विलास सर्विलांस सेल आजमगढ।

आजमगढ़ कप्तानगंज पत्नी की विदाई नहीं हुई तो खुद दुनिया से विदा हुआ रणविजय था घर का इकलौता लड़का, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल


 आजमगढ़ कप्तानगंज पत्नी की विदाई नहीं हुई तो खुद दुनिया से विदा हुआ रणविजय


था घर का इकलौता लड़का, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शादी के बाद ससुराल आई पत्नी जब विदा होकर अपने मायके गई फिर उसके बाद उसने ससुराल आने से इनकार कर दिया। ससुराल वालों द्वारा काफी कोशिश करने के बाद भी उसने किसी की एक भी न सुनी। इन सब बातों को लेकर काफी परेशान रह रहे पति ने अन्ततः खुद को ही दुनिया से विदा कर लिया। घर के इकलौते चिराग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


रणविजय यादव उम्र 22 वर्ष कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोडिया जलालपुर गांव का रहने वाला था। रणविजय ऑटो चला कर परिवार की जीविका चलाता था। 2 मई 2023 को उसकी शादी अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी शशि कला से हुई थी। परिजनों के अनुसार जब से शादी हुई सिर्फ शशि कला एक बार अपने ससुराल आई थी। उसके बाद मायके गई तो फिर लौट कर ससुराल नहीं आई। जिसको विदाई करवाने के लिए कई बार रणविजय अपने ससुराल गया लेकिन वह नहीं आई। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।


 सोमवार की रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। मां प्रमिला किसी कार्यवश कमरे में गई तो रणविजय को गमछे के सहारे चुल्ले से लटकता पाया। मां की चीख पुकार सुन पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन नीचे उतारा और नजदीकी सीएससी पर ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक एक बहन एक भाई थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

Tuesday, 15 August 2023

आजमगढ़ 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने किया ध्वजारोहण 24 अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशंसा चिन्ह एवं सेवा पदक दिया गया।


 आजमगढ़ 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने किया ध्वजारोहण


24 अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशंसा चिन्ह एवं सेवा पदक दिया गया।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन क्वार्टर गार्द पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने किया ध्वजारोहण, जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज,

24 अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशंसा चिन्ह एवं सेवा पदक दिया गया।



आजमगढ़ निजामाबाद पुरानी रंजिश में फावड़े से गर्दन काटकर हत्या पत्नी की हालत गंभीर, मौके पर फोर्स तैनात 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 1 गिरफ्तार


 आजमगढ़ निजामाबाद पुरानी रंजिश में फावड़े से गर्दन काटकर हत्या


पत्नी की हालत गंभीर, मौके पर फोर्स तैनात


7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 1 गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के सहरिया गांव मे पुरानी रंजिश में आधा दर्जन की संख्या में आये पड़ोसियों ने घर के सामने ही एक व्यक्ति को फावड़े से गर्दन को काट दिया। 


इसके बाद ये हमलावर घर में घुसकर उसकी पत्नी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर दौड़े। इस दौरान हमलावर मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।


अबुजैर उम्र 40 वर्ष पुत्र इस्लाम निवासी सहरिया थाना निजामाबाद आज सुबह करीब 6 बजे अपने घर के पिछले दरवाजे की सहन में घास छिल रहे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उनके पड़ोसी लालता सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने अबुजैर पर जानलेवा हमला करते हुए फावड़े से उसकी गर्दन काट दिया।


इसके बाद ये हमलावर घर में घुसकर उसकी पत्नी सालेहा परवीन को भी बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े। लोगों को आता देखकर हमलावर मौके से फरार हो गये।


 स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अबुजैर को रिफर कर दिया। लोग अबुजैर को एक निजी अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


घायल पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गयी है।


इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें एक अभियुक्त कि गिरफ्तारी हो चुकी है।

आजमगढ़ जनपद के ऐ पुलिस कर्मी गृह मंत्रालय भारत सरकार व पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा किये गये सम्मानित

आजमगढ़ जनपद के ऐ पुलिस कर्मी गृह मंत्रालय भारत सरकार व पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा किये गये सम्मानित

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के ऐ पुलिस कर्मी गृह मंत्रालय भारत सरकार व पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा किये गये सम्मानित