Thursday, 27 October 2022

हरदोई नशेबाजी में चली कई राउंड गोलियां, 2 की मौत , कई लोग घायल तनाव के मद्देनजर गांव में तैनात की गई फोर्स


 हरदोई नशेबाजी में चली कई राउंड गोलियां, 2 की मौत , कई लोग घायल


तनाव के मद्देनजर गांव में तैनात की गई फोर्स



उत्तर प्रदेश हरदोई में नशेबाज़ी के चलते बुधवार देरशाम दो पक्षों में भिड़तं हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई जब कि कई लोग ज़ख्मी हो गए। दोनों ओर से दर्जन राउंड गोली चलाने की बात कही जा रही है। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात किया गया है।


देर शाम कोतवाली शहर के भदैचा गांव निवासी शिवकुमार सिंह उर्फ बाबू राठौर नशे में तमंचा लहराते हुए गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच गुड्डू सिंह अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर बाहर आया और उसने गाली गलौज करने से मना किया।

इस पर दोनों उलझ गए। आरोप है कि गुड्डू ने गोली चला दी। गोली लगने से शिवकुमार की मौत हो गई। यह देख 20 वर्षीय पुत्र लकी वहां पहुंचा। उसने भी फायरिंग की। लकी ज़ख्मी हो गया। दूसरे पक्ष से गुड्डू सिंह, बीच-बचाव करने पहुंचे बाबू सिंह, अनिल कश्यप और नन्हक्कू जख्मी हो गए।


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां लकी ने दम तोड़ दिया। उधर, एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव, सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत हुई है। कुछ ज़ख्मी भी हुए हैं। तहरीर आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ घूसखोर हेड कांस्टेबल हुआ गिरफ्तार मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर लिया था 70 हजार रूपये


 आजमगढ़ घूसखोर हेड कांस्टेबल हुआ गिरफ्तार


मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर लिया था 70 हजार रूपये



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर ₹70000 घूस लेने वाले मुख्य आरक्षी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि 25 अक्टूबर को लक्ष्मी पत्नी राजकुमार निवासी हरिश्चन्द्रपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि क्षेत्राधिकारी सदर जनपद आजमगढ पेशी के हेड कांस्टेबल रामसोच द्वारा मुकदमें में नाम निकालने के लिये 70000 रुपया लिया गया। इसकी जांच एडिशनल एसपी  ट्रैफिक द्वारा कराई गयी जिसमें आरोप की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली पर घूसखोर हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।


इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर आज 26 अक्टूबर को वांछित अभियुक्त हेड कॉन्स्टेबल रामसोच पुत्र जगरनाथ राम निवासी अख्तियारपुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Wednesday, 26 October 2022

आजमगढ़ विकास खण्ड ठेकमा के भोपालपुर गांव में काली माता मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा का आयोजन, हजारो भक्तो ने किया प्रसाद ग्रहण


 आजमगढ़ विकास खण्ड ठेकमा के भोपालपुर गांव में काली माता मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा का आयोजन, हजारो भक्तो ने किया प्रसाद ग्रहण



बिंन्द्राबाज़ार आजमगढ़ विकास खण्ड ठेकमा के भोपालपुर गांव में काली माता मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पूजन अर्चन के बाद भंडारा का आयोजन हुवा जिसमे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 


आपको बता दें कि प्रमुख समाजसेवी संजय मिश्रा पुत्र जगदंबा मिश्रा जो कि इस समय विदेश में सीए के पद पर कार्यरत है। उसके बाद भी अपनी संस्कृति से इतने जुड़े हुए हैं कि हर साल गांव में काली माता के मंदिर पर भव्य पूजन कराते हैं और उसके बाद भंडारा का आयोजन होता है इस वर्ष बाहर से आये झांकी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 


जिसमे रामेष्ट ग्राम विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला, रामानंद चतुर्वेदी , दिनेश मौर्य समेत समस्त ग्रामवासी सहयोग में लगे रहें। संजय मिश्रा जो के विदेश में सी ए हैं फिर भी अपने गांव और अपने संस्कारों और अपने देश की मिट्टी से इतने जुड़े हुए हैं कि हर साल गांव में काली पूजा कर भंडारा और जागरण का आयोजन करते हैं ताकि रातभर भक्त जागरण का भी लुफ्त उठा सकें जगदंबा मिश्र के तीन लड़के हैं जिसमें से बड़े लड़के संजय मिश्रा विदेश में रहते  हैं और राजेंद्र और सतीश मिश्र जिन्होंने अपनी परंपराओं को अभी तक गांव में जीवित रखा है।



आजमगढ़ से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।

आजमगढ़ मेहनगर अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन सीज प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित पैथोलॉजी सेंटर संचालकों में मची हलचल


 आजमगढ़ मेहनगर अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन सीज


प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित पैथोलॉजी सेंटर संचालकों में मची हलचल



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेंहनगर कस्बे के जवाहर नगर वार्ड में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को बुधवार की दोपहर हुई जांच के बाद सीज कर दिया गया। इस प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित पैथोलॉजी सेंटर संचालकों में हलचल मची हुई है।


मेंहनगर नगर पंचायत के जवाहर नगर वार्ड संचालित की जा रही आदर्श पैथोलॉजी की आड़ में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उपजिलाधिकारी मेंहनगर संतरंजन, डिप्टी सीएमओ डा0 उमाशरण पांडेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 राजेंद्र प्रसाद उक्त पैथोलॉजी सेंटर पर जा धमके। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई स्थलीय जांच के दौरान पैथालॉजी की आड़ में अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित होते पाई गई।


जानकारी के अनुसार प्रशासनिक टीम द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर से सम्बंधित रजिस्ट्रेशन पत्र मांगे जाने पर संचालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस बाबत डिप्टी सीएमओ द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन न कराए जाने की बात सामने आई। पैथोलॉजी सेंटर संचालक द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने पर एसडीएम ने इसे संचालक द्वारा मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ मानते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज कर दिया।

आजमगढ़ बरदह भीषण हादसा 3 की मौत , 4 घायल विंध्याचल से दर्शन कर आटो से लौट रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़ मारी टक्कर


 आजमगढ़ बरदह भीषण हादसा 3 की मौत , 4 घायल


विंध्याचल से दर्शन कर आटो से लौट रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़ मारी टक्कर



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग घायल हो गए हैं। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी विंध्याचल से मुंडन कराके वापस लौट रहे थे। दूसरी तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा गया।


आजमगढ़ के बरदह थाना के ठेकमा बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास मंगलवार देर रात आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ से अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को क्रॉस करते हुए दूसरी साइड से आ रहे ऑटो को धक्का देते हुए बिजली के पोल से जा टकराया। घटना के बाद कोहराम मच गया। ऑटो में सवार लोग विंध्याचल से बालक का मुंडन कराकर वापस अपने घर निजामाबाद थाना के बनगांव जा रहे थे।


घटना में ऑटो सवार बुरी तरीके से जख्मी हो गए। आवाज सुनकर आनन-फानन में मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ऐंबुलेंस को सूचना दी गई। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही तीन लोगों की मौत होना बताया गया है। घटना में नेहा पुत्री लालमन, कार्तिक पुत्र पंकज और गामा पुत्र विजय निवासी ग्राम बखरा थाना सरायमीर की मौत की सूचना है। वहीं, अन्य ऑटो सवार लोगों का इलाज जारी है। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

गाजीपुर विधायक के गनर पर हमलाकर लूट ले गए कार्बाइन गनर को पीटने के साथ ही चाकुओं से हमला किया गया


 गाजीपुर विधायक के गनर पर हमलाकर लूट ले गए कार्बाइन


गनर को पीटने के साथ ही चाकुओं से हमला किया गया


गाजीपुर श्रमजीवी एक्सप्रेस में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। माफिया मुख्तार अंसारी के भतीजे विधायक मन्नू अंसारी के गनर की पिटाई कर कार्बाइन लूट ली गई है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। वारादात यूपी के सुल्तानपुर में हुई है। गनर को पीटने के साथ ही चाकुओं से हमला किया गया है। इससे वह बुरी तरह घायल है। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कार्बाइन लुटेरों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।


जानकारी के अनुसार विधायक मन्नू अंसारी का गनर राकेश राजगीर से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में पंडित दीनदयाल जंक्शन (मुगलसराय) से चढ़ा था। सुल्तानपुर स्टेशन पहुंचने से पहले कुछ बदमाश ट्रेन में चढ़े और विवाद के बाद गनर से कार्बाइन छीनने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और चाकुओं से हमला कर दिया।

भीड़ भाड़ वाली ट्रेन में वारदात से अफरातफरी मच गई। पुलिस की वर्दी में पिट रहे गनर को देख खलबली मच गई। स्टेशन आने से पहले ही बदमाश चेन पुलिंग कर उतर गए। ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंची तो अधिकारी भी पहुंच गए। गनर को तत्काल अस्पताल भेजा गया। एएसपी विपुल श्रीवास्तव और सीओ सिटी डॉक्टर राघवेंद्र चतुर्वेदी स्टेशन पहुंचे औऱ जांच पड़ताल की।

Tuesday, 25 October 2022

मऊ एक तरफा प्यार में BDC सदस्य की हत्या, कई लोग घायल


 मऊ एक तरफा प्यार में BDC सदस्य की हत्या, कई लोग घायल 


उत्तर प्रदेश के मऊ में तीन बच्चों के पिता के एक तरफा प्यार में जबरदस्त बवाल हो गया। आए दिन लड़की को छेड़ने का विरोध करने पर बीडीसी सदस्य के घर में घुसकर हमला किया गया। बीडीसी सदस्य की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसके चार घर वालों को बुरी तरह घायल कर दिया गया। वारदात रानीपुर थाना क्षेत्र के पडरी ग्राम सभा की है।


जानकारी के अनुसार यहां पर श्यामा नाम के तीन बच्चों के पिता को प्यार का खुमार चढ़ गया। गांव की ही एक युवती पर बुरी नजर रखने लगा। जब युवती की शादी तय हो गई तो तोड़वाने के लिए तरह-तरह की हरकतें करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और घरवालों के साथ युवती के घर में घुसकर छेड़खानी की और घर वालों को हसियां और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

वारदात में युवती के चाचा के 25 वर्षीय बेटे बीडीसी सदस्य अजीत की हत्या कर दी गई। कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी है।


युवती के अनुसार गांव का ही 3 बच्चों का पिता काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था। परिवार और अपनी इज्जत के ख्याल से इसका किसी ने विरोध नहीं किया। जब उसकी शादी तय हो गई तो आरोपी श्यामा ने उसके घर वालों और ससुराल वालों को तरह-तरह से परेशान करना शुरू कर दिया।


उसका बरक्षा हो जाने पर वह और भी परेशान करने लगा। आरोपी व्यक्ति ने उसके नाम का हाथ पर टैटू लिखवा लिया था। इसका उसकी पत्नी ने विरोध भी किया और मिटवा दिया था। उसकी इस सनक के चलते पूरा परिवार काफी डरा हुआ था। हम लोग अपनी इज्जत के ख्याल से पुलिस वालों के पास नहीं जाते थे। श्यामा और उसके परिवार वाले ऐसे ही गांव की अन्य दो लड़कियों के साथ ऐसी घटना कर चुके थे।


इसमें उन्होंने माफी मांग कर और पुलिस वालों को मिलाकर उन्हें पैसे देकर किसी तरह से अपना पिंड छुड़ाया था, लेकिन आज उन्होंने हमारे घर पर चढ़कर मारपीट शुरू कर दी और हमारे चाचा के लड़के को खींचकर ले गए और उसे हंसुआ से काट दिया।


जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे भी सदर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। थाने की पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।