Saturday, 16 July 2022

आजमगढ़ विकास खण्ड मिर्जापुर के समूह सखियों ने आगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर राशन वितरण नही करने का लगाया आरोप


 आजमगढ़ विकास खण्ड मिर्जापुर के समूह सखियों ने आगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर राशन वितरण नही करने का लगाया आरोप



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विकास खण्ड मिर्जापुर के ग्राम पंचायत राजापुर सिकरौर व पवईलार्डपुर एवं गौसपूर व दमदीयावनपुर एवं दाउदपुर और इसरौली के समूह सखियों ने लाभार्थी वार मासिक अनुपूरक पुष्टाहार वितरण नही करने का आरोप आगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर लगाते हुए जिलाधिकारी आजमगढ़ को शिकायती प्राथना पत्र दिया है।



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़

आजमगढ़ बिजली की समस्याओं को लेकर कांशी राम आवास के लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


 आजमगढ़ बिजली की समस्याओं को लेकर कांशी राम आवास के लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 



आजमगढ़ से अमित खरवार की रिपोर्ट।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ संतलाल तूफानी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि काशीराम आवास निवासी मोहल्ला रैदोपुर, डी0ए0वी0 पुरानी जेल के पीछे  जिला आजमगढ़ के निवासी हैं। सन् 2010 में उ०प्र० सरकार द्वारा निहायत गरीब, बेसहारा, आवासहीन मजदूर और विकलांगों तथा विधवाओं को आवास आवंटित किया गया, उस समय अधिकारियों द्वारा कहा गया कि आवास बिजली पानी सरकार ने मुफ्त प्रदान किया है। यह आश्वासन अधिकारियों द्वारा झूठा था तो बसपा शासनकाल में बिजली का बिल क्यों नहीं दिया गया।



 उसके बाद सपा के पाँच साल के शासनकाल में बिजली बिल क्यों नहीं दिया गया। फिर भाजपा के पाँच साल के शासनकाल में बिजली का बिल क्यों नहीं दिया गया। वर्तमान सरकार भाजपा को जब दुबारा सन् 2022 में आयी है तब जून माह 2022 में पूरे 12 वर्ष बाद एक मुश्त बिजली का बिल दिया जा रहा है जो 14 लाख तक का बिल है जो गरीब रोटी को मोहताज, झाडू पोछा बर्तन मांजकर या अन्य मजदूरी करके किसी तरह जीवन यापन कर रहा है, एकमुश्त 12 साल का बिल कहाँ से कैसे जमा कर सकता है। 



यह सोचनीय विषय है. यही बिजली का चार्ज शुरू में एक या दो माह का बिजली बिल दिया गया होता तो गरीब अपना पेट काटकर किसी तरह बिजली का बिल जमा किया होता। गरीब मजदूर अधिकारियों के झूठे आश्वासन में नहीं फँसता।



झूठे आश्वासन को सजाय गरीब मजलूम मजदूरों को क्यों दिया जा रहा है। यह कहाँ तक न्यायसंगत हैं। 


अतः शासन-प्रशासन से विनम्र प्रार्थना है कि गरीबों की हालात पर मानवीय दृष्टिकोण से तरस खाकर उनकी लाचारी को देखते हुए 2010 से 2022 तक पिछला बिल माफ किया जाय। इन गरीबों की गरीबी, बेरोजगारी को देखते हुए कम से कम जो हो सके, बिजली का बिल निर्धारित किया जाय, जो गरीब प्रतिमाह बिजली का बिल जमा करता रहे। हित में कार्यवाही के लिए यह गरीब सदा के लिए शासन-प्रशासन का आभारी रहेगा।



इस मौके पर सगीर अहमद राकेश गुप्ता पिंटू मोदनवाल रामकुमार वसीम अहमद कुमार गौड़  राजू शिल्पकार सरोज सहित काफी संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित रहे

आजमगढ़ फूलपुर पुलिस ने मोबाइल दुकानदारों को थमाई नोटिस, बढ़ी धुकधुकी


 आजमगढ़ फूलपुर पुलिस ने मोबाइल दुकानदारों को थमाई नोटिस, बढ़ी धुकधुकी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दो दिन पूर्व फूलपुर कस्बा व आसपास के इलाकों में मोबाइल फोन समेत अन्य सामानों की चोरी की घटनाओं को लेकर गंभीर हुई फूलपुर कोतवाली पुलिस ने इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सतर्कता संबंधित नोटिस जारी कर क्षेत्र में मोबाइल फोन की बिक्री व मरम्मत करने वाले दुकानदारों को नोटिस थमाकर उनकी धुकधुकी बढ़ा दी है।



 कोतवाली फूलपुर के इंस्पेक्टर अनिल सिंह के द्वारा जारी नोटिस से दुकानदारों में बेचैनी बढ़ गई है।

मोबाइल दुकानदारों को जारी नोटिस में दर्शाया गया है कि दुकानदारों को किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल खरीदते समय यह ध्यान रखने योग्य है कि मोबाइल कहीं चोरी की तो नहीं है। 


यदि चोरी की मोबाइल, लैपटाप व अन्य सामग्री आपके दुकान से बरामद होती है, तो यह माना जायेगा कि दुकानदार द्वारा इस तरह के सामान की चोरी कराई जा रही है। ऐसे में मोबाइल, लैपटाप या इलेक्ट्रानिक से सम्बन्धित सामान खरीदते समय बेचने वाले का आईडी प्रुफ के साथ ही सामान बेचने वाले का नाम, पता व मोबाइल नम्बर लिख कर ही खरीदें। बिना प्रमाण के सामान खरीदने पर संबंधित दुकानदार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही यह समझा जायेगा कि दुकानदार के द्वारा चोरी कराकर खरीद-बिक्री की जा रही है।



 बाहरी लोग यदि मोबाइल, लैपटाप या अन्य इलेक्ट्रानिट गजट आदि बेचने आते हैं और संदिग्ध प्रतीत होते हैं तथा वस्तुएं चोरी की प्रतीत होती हैं तो तत्काल पुलिस के नम्बर पर सूचित करेंगे। यदि किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल में अश्लील वीडियो आदि मोबाइल में लोड कराने आते हैं तो दुकानदार का यह दायित्व होगा कि वह किसी भी व्यक्ति के मोबाइल में अश्लील वीडियो आदि मोबाइल में कतई न डाले। यदि दुकानदार द्वारा ऐसा किया जायेगा तो सम्बन्धित दुकानदार की ही गलती मानी जायेगी। उपरोक्त बिन्दुओं का पालन नहीं करते हुए सामान जैसे मोबाइल, लैपटाप या इलेक्ट्रानिक से सम्बन्धित अन्य गजट खरीदा जाता है तो मेरे द्वारा किसी को भेजकर दुकान को चेक कराने के उपरान्त सम्बन्धित दुकानदार के विरूद्ध धारा 379/411 भादवि के तहत कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


 पुलिस द्वारा जारी किए गए इस फरमान ने क्षेत्रीय दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दिया है।

आजमगढ़ सीआईबी और आरपीएफ ने की छापेमारी रेल टिकट के धंधेबाज को उठाया, पूछताछ जारी अवैध सॉफ्टवेयर के माध्यम से टिकट निकालने का मामला


 आजमगढ़ सीआईबी और आरपीएफ ने की छापेमारी


रेल टिकट के धंधेबाज को उठाया, पूछताछ जारी


अवैध सॉफ्टवेयर के माध्यम से टिकट निकालने का मामला




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रेलवे टिकट की कालाबाजारी की सूचना पर आरपीएफ और रेलवे सीआईबी की टीम ने शनिवार को आजमगढ़ के पुरानी सब्जीमंडी (कटरा) क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान एक टिकट बनाने वाले को पुलिस ने उठा लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।



 आरपीएफ की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवैध रेलवे टिकट का काम जिले में जोरशोर से चल रहा है। अब तक कई टिकट दलाल जिले में पकड़े भी जा चुके हैं। तो वहीं अवैध सॉफ्टवेयर के माध्यम से टिकट निकालने का काम भी बदस्तूर जारी है। फर्जी टिकट को लेकर रेलवे के सीआईबी टीम को शनिवार की सुबह एक सूचना मिली कि शहर के पुरानी सब्जीमंडी (कटरा) क्षेत्र में स्थित एक दुकान से फर्जी टिकट निकाला जा रहा है।




जानकारी के मुताबिक इस सूचना पर सीआईबी टीम ने आरपीएफ टीम के साथ शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के बगल में एक फोटो स्टेट व टिकट केंद्र पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को उठाया भी है, जिससे पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि फर्जी टिकट बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा गया। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति और दुकान पर लगे कंप्यूटर को भी जांच के लिए लाया गया है।

आजमगढ़ अतरौलिया मुस्लिम युवती से शादी करने वाले युवक ने पुलिस से की शिकायत बताया जान को खतरा, पुलिस ने घर के आसपास बढ़ाई सुरक्षा


 आजमगढ़ अतरौलिया मुस्लिम युवती से शादी करने वाले युवक ने पुलिस से की शिकायत


बताया जान को खतरा, पुलिस ने घर के आसपास बढ़ाई सुरक्षा




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अतरौलिया के सम्मो माता मंदिर में मुस्लिम युवती से शादी करने वाले युवक ने खुद की जान पर खतरे की आशंका जताई है। पीड़ित ने बताया कि लड़की के गांव का एक व्यक्ति आकर एक बच्चे से मेरा ठिकाना पूछ रहा था। हालांकि, इस मामले में उसने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है। फिर भी एहतियात के तौर पर उसके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रुद्रभान पांडेय ने बताया कि इंटरनेट मीडिया से मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस तैनात की गई है। लिखित शिकायत मिली, तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।



अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फतेह निवासी सूरज की दो साल पहले हैदरपुर खास गांव की मोमिन खातून से दोस्ती हुई और कुछ दिनों बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद परिवार की रजामंदी से दोनों ने गुरुवार को मंदिर में शादी कर ली थी। सूरज के अनुसार जो व्यक्ति गांव में आकर ठिकाना पूछ रहा था वह पहले भी मारपीट कर चुका है। रहा सवाल लड़की पक्ष का तो उनकी तरफ से खतरे की बात नहीं है। 



ऐसे में परिजनों में दहशत का माहौल होने से सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया गया है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से भी सुरक्षा को लेकर प्रशासन से अपील की गई है।



जानकारी के मुताबिक उधर, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गौरव सिंह ने बताया कि सूरज ने यह कहते हुए खुद की जान का खतरा जताया कि लड़की के धर्म वाले ऐसा कर सकते हैं। इस पर गौरव सिंह ने क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर लालता प्रसाद साहू व खुफिया विभाग से बात की है। उनको भरोसा मिला है कि पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। गौरव सिंह ने बताया कि संगठन भी सूरज के परिवार के साथ है और अपने स्तर से सुरक्षा के मुद्दे को लेकर वह गंभीर है। जरूरत पड़ी तो उच्चाधिकारियों से भी इस बाबत बात की जाएगी।

हापुड़ शर्मनाक टीचर्स ने उतरवाए 2 छात्राओं के कपड़े, सस्पेंड


 हापुड़ शर्मनाक टीचर्स ने उतरवाए 2 छात्राओं के कपड़े, सस्पेंड




 यूपी के हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र के एक कम्पोजिट विद्यालय में फोटो खिंचवाने के लिए दो बच्चियों की ड्रेस की अदला-बदली करवाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बारे में बच्चियों के पिता ने बीएसए से लिखित शिकायत की है। मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने दो शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।



जानकारी के मुताबिक जिले के धौलाना क्षेत्र के एक कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाली दो बालिकाओं की ड्रेस फोटो खिंचवाने के लिए बदलवाने का आरोप है। स्कूल की दो शिक्षिकाओं पर आरोप लगाया गया है। इस संबंध में गांव में रहने वाले बालिकाओं के पिता ने बीएसए से लिखित में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत का बीएसए ने तुरंत संज्ञान लिया। संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी से बीएसए ने तुरंत मामले की रिपोर्ट ली। जिसके बाद बीएसए ने दोनों शिक्षिकाओं को प्रथम दृष्टि दोषी मानते हुए कार्रवाई कर दी है। बीएसए ने दोनों शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।



बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि स्कूल में बालिकाओं की ड्रेस बदलवाने की शिकायत मिली है। जिसका तुरंत संज्ञान लिया गया है। प्रथम दृष्टि स्कूल में तैनात दो शिक्षिकाओं को दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई है। दोनों शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया गया है।

आजमगढ़ 4 प्रधान, 9 बीडीसी पद के लिए होगा चुनाव रिक्त 4 ग्राम प्रधान व 9 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव 4 अगस्त को मतदान व 5 अगस्त को होगा मतगणना


 आजमगढ़ 4 प्रधान, 9 बीडीसी पद के लिए होगा चुनाव


रिक्त 4 ग्राम प्रधान व 9 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव


4 अगस्त को मतदान व 5 अगस्त को होगा मतगणना



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत 20 जुलाई को नामांकन पत्र करने की अंतिम तिथि है। 21 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच और 22 जुलाई को नामांकन पत्र वापसी के साथ प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। चार अगस्त को सुबह सात सात बजे से छह बजे तक मतदान और पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से मतगणना की जाएगी। 



इस उपचुनाव के लिए जनपद में अधिसूचना जारी हो गई है। जनपद में ग्राम प्रधानों के चार पद, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नौ पद और ग्राम पंचायत सदस्यों के 168 पद रिक्त चल रहे हैँ।




जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान पद के लिए अहरौला विकास खंड के सतुवहिया ग्राम पंचायत, 

तरवां विकास खंड के डंडवल,

 फूलपुर विकास खंड के फूलपुर देहात और कतरानूरपुर के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। 


वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए अहरौला विकास खण्ड की कोतवालीपुर, जहानागंज की आजमबांध और करउत दो, तहरबपुर विकास खंड के बेगपुर खालसा, पल्हनी के मुंडा, फूलपुर नौहरा, महराजगंज के देवारा जदीद, लालगंज के उबारपुर लखमीपुर और सठियांव के बंहौर-तीन पर उपचुनाव कराए जाएंगे।


 वहीं अगर ग्राम पंचायत सदस्यों की बात करें तो सबसे अधिक सीटें पल्हनी विकास खंड में पद रिक्त हैं।



ग्राम पंचायत सदस्यों के अतरौलिया में एक, अहरौला में आठ, कोयलसा में नौ, जहानागंज में चार, ठेकमा में सात, तरवां में दो, तहबरपुर में चार, पल्हनी में 36, पवई में आठ, फूलपुर में 15, बिलरियागंज में सात, महराजगंज में सात, मार्टीनगंज में 32, मिर्जापुर में तीन, मुहम्मदपुर में चार, रानी की सराय में 14, सठियांव में चार और हरैया विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्यों के तीन पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे।