Monday, 21 February 2022

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने तीन अपराधियों के विरुद्ध खोली हिस्ट्रीशीट।


 आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने तीन अपराधियों के विरुद्ध खोली हिस्ट्रीशीट।





उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा हत्या व लूट से जुड़े अपराध में संलिप्त रहे तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।




 पुलिस निगरानी की जद में आए अपराधियों में हत्यारोपी संग्राम सिंह पुत्र स्व. राम सिंह निवासी अलीयाबाद कटाई थाना जीयनपुर, 


लूट के मामले में वांछित सुन्दरदास उर्फ एसपी हरिजन पुत्र बलिराज हरिजन, निवासी जमुनीपुर थाना मेंहनाजपुर,


 हत्या के प्रयास का आरोपी अंकित सिंह पुत्र स्व. दिवाकर सिंह तिलखरा (दानी का पुरा) थाना मेंहनाजपुर आजमगढ़ के निवासी बताए गए हैं।

कानपुर पुलिसकर्मियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार।


 कानपुर पुलिसकर्मियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार।



मतदान ड्यूटी में जा रही बस, सवार थे 35 पुलिस कर्मी।



उत्तर प्रदेश कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार की सुबह बस हादसे का शिकार हो गयी। बस में 35 पुलिस कर्मी सवार थे, जो मतदान ड्यूटी के लिए जा रहे थे।



 मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी जवानों को सुरक्षित किया और बस को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी विधानसभा चुनाव में मतदान के तीन चरण पूरे होने के बाद चौथे चरण के लिए पुलिस कर्मियों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई है। 



चौथे चरण के मतदान में ड्यूटी के लिए 35 पुलिस कर्मी अमरोहा डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर संबंधित जिले में जा रहे थे। सोमवार की सुबह नौबस्ता थाना क्षेत्र में हाईवे पर बस दुर्घटना का शिकार हो गई और अफरा तफरी मच गई। बस में सवार सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।



 इसके बाद सूचना पर आई पुलिस ने दूसरा वाहन बुलवाकर पुलिस कर्मियों की रवानगी की व्यवस्था कराई। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर प्रभावित यातयाता सामान्य कराया। घायल हुए पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ फेसबुक के जरिए दोस्ती, फिर पति से करवाया तलाक और कर दी हत्या


 लखनऊ फेसबुक के जरिए दोस्ती, फिर पति से करवाया तलाक और कर दी हत्या





उत्तर प्रदेश लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला आरक्षी रुचि सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने रानीगंज तहसील में तैनात तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव व पत्नी को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।



 पुलिस के अनुसार महिला आरक्षी व तहसीलदार के बीच करीब पांच साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। 




पति को तलाक देने के बाद महिला सिपाही तहसीलदार पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। 




आरोप है कि तहसीलदार रानीगंज घटना के एक दिन पहले रुचि से मिलने लखनऊ गया था। वह एक दिन उसके साथ ठहरा भी था। रुचि की उसके फ्लैट में हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंका गया था। शव फेंकने में प्रयोग वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 



पुलिस के अनुसार, महिला आरक्षी रुचि सिंह मूल रूप से बिजनौर के नजीबाबाद की रहने वाली थी। उसकी शादी जून 2019 में कांस्टेबल नीरज के साथ हुई थी। दिसंबर 2019 में रुचि भी पुलिस में भर्ती हो गई, लेकिन इससे पहले से ही प्रयागराज के पद्मेश श्रीवास्तव से उसका प्रेम चल रहा था।



नौकरी पाने के बाद रुचि ने अपने पुराने प्रेम को उजागर कर दिया। इसके पहले उसने पति नीरज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया। इसके बाद पद्मेश के कहने पर तलाक का केस फाइल कर दिया। कुछ महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया।




 रिश्ता टूटने के बाद पद्मेश और रुचि खुलकर मिलने-जुलने लगे। तहसीलदार पद्मेश ने रुचि का उसके पति से तलाक करवाया था।

जौनपुर सिपाही को पीटकर किया अधमरा, हुई हवाई फायरिंग।


 जौनपुर सिपाही को पीटकर किया अधमरा, हुई हवाई फायरिंग।



पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा।



उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास एक सैलून में बाल कटाने गए सिपाही से हुए विवाद के बाद एक सर्राफा व्यापारी के गार्डों ने अपने मालिक को बचाते हुए सिपाही को लोहे की रॉड और बंदूक के कुंदे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 




सिपाही के अनुसार हमलावरों ने हवा में गोली भी चलाई है।

जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस सिपाही को अस्पताल पहुंचाने के बाद सर्राफा कारोबारी गहना कोठी के मालिक विनीत सेठ व मोनू सेठ के घर पर पहुंच गई। 




आरोप है कि घर में घुसकर पुलिस ने जमकर तांडव मचाया, तोड़फोड़ की, महिलाओं-बच्चों को पीटा, साथ ही अगल-बगल रह रहे परिवार के और खानदान के अन्य लोगों को भी पुलिस ने मारपीट कर घायल कर दिया।




 जानकारी के अनुसार सीसीटीवी कैमरे से सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे भी तोड़ दिया।

इस दौरान भारी भीड़ राजसमंद मोहल्ले में इकट्ठा हो गई थी।



 परिवार के लोग इस कदर दहशत में आ गए थे कि फेसबुक पर ऑनलाइन पत्रकार व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाने में जुटे रहे। 




रविवार रात्रि लगभग 8 बजे पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल राजकुमार सिंह रघुवंशी अपने बाल कटाने के लिए वाजिदपुर तिराहे पर स्थित एक सैलून गए हुए थे।




 सैलून पर मौजूद गहना कोठी परिवार के एक युवक से सिपाही का विवाद हो गया।

कहासुनी के दौरान उक्त युवक ने टेलीफोन से अपने दुकान के सुरक्षाकर्मी को बुला लिया।




 आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों के साथ उस युवक ने मिलकर सिपाही को पीटकर जख्मी कर दिया। जैसे ही यह खबर पुलिस लाइन में पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।




घायल सिपाही को देर रात लगभग 10:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया जहां गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर लिया है। घटना की जानकारी संबंधित थाना लाइन बाजार को दी गई। 




गहना  कोठी के मालिक मोनू ने बताया कि पुलिस ने उनके घर आकर तांडव किया है। घर में चोरी करते हुए महिलाओं-बच्चों और खानदान के अन्य लोगों को पीटा है। जबकि इस मामले में सारा कसूर सिपाही का है।‌



 सिपाही ने दुकान के गार्ड से मारपीट की थी।

आजमगढ़ बरदह कच्चा मकान गिरने से 4 मजदूर दबे 2 घंटे बाद 3 जेसीबी के सहारे निकाले गए बाहर एक की हुई मौत।


 आजमगढ़ बरदह कच्चा मकान गिरने से 4 मजदूर दबे 2 घंटे बाद 3 जेसीबी के सहारे निकाले गए बाहर  एक की हुई मौत।




आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव में लगभग 3:30 बजे कच्चे मकान को गिराने के लिए काम कर रहे चार मजदूरों के ऊपर चारों तरफ से कच्ची दीवार गिर गई जिसके नीचे लगभग 5 फुट मिट्टी 4 मजदूरो के ऊपर दब गए दीवाल गिरते ही चारों तरफ हाहाकार मच गया।



 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए तमाम तरह से लोगों ने काम करना शुरू कर दिया। जेसीबी के सहारे मजदूरों के ऊपर गिरे दीवाल की मिट्टी को हटाने का काम शुरू कर दिया। लगभग 35 मिनट बाद कर्म देव सुरेश और शिवकुमार को बाहर निकाला गया लेकिन सबसे नीचे दबे सरोज पुत्र लालचंद उम्र लगभग 38 साल को 2 घंटे के अथक मेहनत के बाद जेसीबी के सहारे बाहर निकाला गया।




 घटना आग की तरह फैल गई सैकड़ों संख्या में लोग जुट गए फायर बिग्रेड बरदह थाना और  112 मौके पर पहुंच गई जैसे जैसे लोग मिट्टी से बाहर निकलते रहे स्थानी लोग उन्हें लेकर उपचार हेतु लालगंज स्थानीय स्तर पर और मार्टिनगंज ब्लॉक पर पहुंचे।




 सभी मजदूरों का इलाज चलना मजदूर खतरे से बाहर बताया जा रहे हैं लेकिन मिट्टी के नीचे दबे होने के कारण सभी मजदूर सहमें  और डरे हुए नजर आ रहे थे।




 लालगंज इलाज के दौरान कर्म देव की मौत हो गई घटना की सूचना पर भाजपा नेता डॉ कृष्ण मुरारी विष्वकर्मा भी मौके पर पहुचे।

Sunday, 20 February 2022

आजमगढ़ लालगंज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा लालगंज के कार्यकर्ताओं ने तिलखरा,गनीपुर डगरहा, शाहपुर, गंगवल आदि शक्ति केंद्रों पर त्रिदेव की बैठक की।

आजमगढ़ लालगंज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा लालगंज के कार्यकर्ताओं ने तिलखरा,गनीपुर डगरहा, शाहपुर, गंगवल आदि शक्ति केंद्रों पर त्रिदेव की बैठक की।




 बैठकों के मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तथा मार्टीनगंज के प्रभारी अशोक कुमार सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक राय ने तथा संचालन मंडल महामंत्री राजेश सिंह ने किया। पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तथा अशोक कुमार सिंह ने कहा कि त्रिदेव की संरचना में लगे हुए सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि जिस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी जिस स्तर की है, उसे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाना है।




पन्ना प्रमुख  की जिम्मेदारी आठ से दस परिवार तक है। उसे उस परिवार में प्रतिदिन नियमित रूप से बैठना, उठना है ।और उसे भारतीय जनता पार्टी के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।




 शक्ति केंद्र संयोजक की जिम्मेदारी पांच से छः बूथ तक है।हमें अपने लिये निर्धारित क्षेत्र चमचम में संपर्क करना है। प्रभावशाली लोगों से मिलना है। जिन्हें हम की वोटर कहते हैं।उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीति से परिचित कराते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करना है। 




सरकार मेड इन इंडिया और मेड इन इंडिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में छ: स्थानों पर डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण करा रही है। इससे उत्तर प्रदेश में जॉब की संभावनाएं बढ़ेंगी।




 उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल बनने जा रही है, उसमें भी लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। नोएडा में स्मार्ट फिल्म सिटी बन रही है। उसमें भी लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार राय, राजेश सिंह, संजय सिंह, सूर्य नाथ मौर्य, आनंद सिंह, बृजेश सिंह, घनश्याम सिंह, दीना, प्रवीण पांडेय, शरद, राजकिशोर, सतीश सिंह, संतोष राजभर,दिनेश सिंह, प्रधान योगेंद्र सिंह, घुरभारी राम, प्रेम सागर, विनोद, सुल्तान अहमद आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।



लालगंज से प्रशांत शुक्ला की खास रिपोर्ट

 ggg

आजमगढ़ देवगांव पुलिस की चेकिंग में कार सवार 5 हथियार सप्लायर गिरफ्तार, एक पिस्टल, 40 कारतूस बरामद, खंडवा एमपी से नेटवर्क।


 आजमगढ़ देवगांव पुलिस की चेकिंग में कार सवार 5 हथियार सप्लायर गिरफ्तार, एक पिस्टल, 40 कारतूस बरामद, खंडवा एमपी से नेटवर्क।




आजमगढ़ में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेंहनाजपुर रोड पर शेखपुर बछौली बैरियर पर आने जाने वाले वाहनों की पुलिस चेकिंग कर रही थी।



प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी दौरान एक आई 20 कार जो सिल्वर रंग की थी मेहनाजपुर की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उनको रोक कर चेक कराने को कहा तो कार सवार निकलकर भागने लगे।




 पुलिस ने दौड़ाकर सभी पांच को पकड़ा। इनके कब्जे से एक पिस्टल व 40 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बताया कि मध्य प्रदेश खंडवा से तथा अपने साथी बृजेश दुबे निवासी टंडवल थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ से शस्त्र व कारतूस की खरीद फरोख्त कर तस्करी करते हैं।




 गिरफ्तार लोगों में बृजेश दुबे के अलावा विवेक सिंह निवासी परसीनिया मेंहनाजपुर, 


पंकज सिंह निवासी चिलबिला मेहनाजपुर,


 संदीप सिंह निवासी मेहनाजपुर मार्केट, 


गोपी मौर्य निवासी गौसपुर थाना अकबरपुर है। 


पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से इन हथियार सप्लायरों का क्या संबंध था।



 पुलिस इनकी सूचना के आधार पर खंडवा में भी इनके बैठे संबंधियों को पिन प्वाइंट करने में लगी है। माना जा रहा है कि चुनाव में इस्तेमाल को लेकर असली व कारतूस इधर-उधर किए जा रहे हैं।