Sunday, 2 June 2024

उरई एसपी ऑफिस में दरोगा और सिपाहियों से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता 1 इंस्पेक्टर और 2 सिपाहियों सहित 5 लोग हुए घायल


 उरई एसपी ऑफिस में दरोगा और सिपाहियों से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता


1 इंस्पेक्टर और 2 सिपाहियों सहित 5 लोग हुए घायल



उत्तर प्रदेश के उरई में शनिवार दोपहर एसपी ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से उलझ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से हाथापाई होने लगी। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं, 2 भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा 1 इंस्पेक्टर और 2 सिपाहियों को भी चोटे आई हैं।


 भाजपा जिलाध्यक्ष ने मारपीट का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। वहीं दोनों पक्षों का अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। चुर्खी थाना क्षेत्र के बैरई के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेवा सुधीर सिंह से थानाध्यक्ष चुर्खी से मिट्टी खनन को लेकर कहासुनी हुई थी। इस पर शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच हंगामा काटा था। इसी बात को लेकर शनिवार दोपहर सुधीर सिंह की पैरवी में भाजपा महेवा मंडल अध्यक्ष रिसाल सिंह और मंडल उपाध्यक्ष राममोहन चतुर्वेदी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। एसपी से शिकायत करने के बाद बाहर निकलते ही भाजपा कार्यकर्ता गाली-गलौज करने लगे। पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध करते हुए भाजपाइयों को वहां से जाने के लिए कहा।


 इस पर भाजपाई उखड़ गए और पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे। मारपीट के कारण भाजपा के रिसाल सिंह और राममोहन चतुर्वेदी के साथ एक इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को भी चोटें आईं। इसके बाद सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली तो जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के साथ कई कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और मारपीट का आरोप लगाया। साथ ही घायल पुलिस कर्मियों को भी डॉक्टरी के लिए भेजा गया है।

आजमगढ़ सिधारी पुलिस पर जानलेवा हमला की आरोपी 2 युवतियां समेत 3 गिरफ्तार सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए दी थी धमकी, 2 पक्षों के विवाद पर गई थी पीआरवी


 आजमगढ़ सिधारी पुलिस पर जानलेवा हमला की आरोपी 2 युवतियां समेत 3 गिरफ्तार


सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए दी थी धमकी, 2 पक्षों के विवाद पर गई थी पीआरवी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सिधारी थाना पुलिस ने रविवार को छतवारा चौराहे से पुलिस पर जानलेवा हमला करने व तरह-तरह की धमकी देने वालीं दो युवतियां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो पक्षों के विवाद पर पीआरवी की टीम मनिकाडीह गांव में पहुंची थी। उसके बाद दूसरा पक्ष हमलावर हो गया था। शनिवार को सिधारी थाना के मनिकाडीह में दो पक्षों की विवाद की सूचना पर पीआरवी होमगार्ड चालक दुर्ग विजय व आरक्षी नीरज गौंड तत्काल मौके पर पहुंच गए। जवान कालर व प्रतिवादी दोनों से विवाद के संबंध में पूछताछ करने के बाद दोनों पक्षों को थाने पर पहुंचने हेतु बताया गया।


 इस बात पर अच्छेलाल चौहान की बेटी ललिता चौहान, मोना चौहान व ब्रह्मा चौहान निवासी मनिकाडीह आग बबूला हो गए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मी को गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडा से मारे-पीटे और जान से मारने की नियत से सिर पर वार भी कर दिए। आरक्षी नीरज गौंड की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इटौरा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने तीनों आरोपितों को छतवारा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

आजमगढ़ मेहनगर करंट लगने से युवक की हुई मौत वायरिंग मरम्मत कराने के दौरान इनवर्टर में करंट उतरने से हुआ हादसा


 आजमगढ़ मेहनगर करंट लगने से युवक की हुई मौत



वायरिंग मरम्मत कराने के दौरान इनवर्टर में करंट उतरने से हुआ हादसा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी योगेश सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र जयराम सिंह सुबह लगभग 10.30 बजे अपने घर में वायरिंग मरम्मत कराने के दौरान इनवर्टर से करंट लग जाने से मौके पर मूर्छित होकर गिर गया। 


छोटा भाई देवेश सिंह व पिता जयराम सिंह तत्काल उसे प्राइवेट चिकित्सालय आजमगढ़ लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने योगेश सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया। योगेश तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई व योगेश मुंबई मे जाकर रहकर रोजी-रोटी के लिए कार्य करते हैं। छोटा भाई देवेश व पिता जयराम सिंह खेती-बाड़ी का कार्य देखते हैं।


 पिता जयराम ने बताया कि अभी 10 दिन पूर्व वह मुंबई से घर आया था, काली जी की पूजा में शामिल होने के बाद अब जाने की तैयारी में था। घर में वायरिंग खराब होने के नाते मैकेनिक बुलवाकर ठीक करवा रहा था कि यह घटना हो गयी।

आजमगढ़ सिधारी बंद घर के अंदर मिला वकील का शव पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, 5 दिन पूर्व पत्नी गई थी मायके


 आजमगढ़ सिधारी बंद घर के अंदर मिला वकील का शव


पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, 5 दिन पूर्व पत्नी गई थी मायके



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सिधारी कस्बा में शनिवार की शाम बंद घर में वकील का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद घर से शव को निकाला। वकील की पत्नी बेटा के साथ मायके चली गई थी। वकील घर पर पांच दिन से अकेले रह रहे थे।


 देवगांव कोतवाली के रामपुर कठवरा निवासी 73 वर्षीय कल्पनाथ यादव कलेक्ट्रेट में वकील थे। सिधारी कस्बा में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते थे। उन्हें एक बेटा व एक बेटी हैं। बेटी निजी पालीटेक्निक में पढ़ाती है। घर पर पुत्र व पत्नी रहते हैं। स्वजन ने बताया कि पत्नी पांच दिन पूर्व बेटे के साथ मायके चली चली गई थीं। वकील कल्पनाथ यादव घर पर अकेले रह रहे थे। उनका घर दो दिन से बंद था। शनिवार की शाम घर से तेज दुर्गंध आने लगी। आस-पास के लोगों ने वकील को बुलाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने वकील के पुत्र व पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खोल कर पुलिस अंदर पहुंची तो घर में वकील का शव पड़ा था। शव कई दिन का लग रहा था, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी।


 थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव देखने से लग रहा था कि लू से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

Saturday, 1 June 2024

आजमगढ़ रौनापार जमीन विवाद में पिता ने पुत्री को मारा चाकू पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ रौनापार जमीन विवाद में पिता ने पुत्री को मारा चाकू



पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर नौका का पुरा गांव में शुक्रवार की शाम जमीन विवाद में पिता ने बेटी को चाकू से मार कर घायल कर दिया। पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।


 रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर नौका का पुरा गांव निवासी इंतलेश पुत्री रामहंस पटेल तीन बहन है। दो बहनों की शादी हो गई है। उसके पिता छोटी बहन ममता के साथ घर पर रहते हैं। अपनी पूरी जमीन छोटी बेटी को रजिस्ट्री कर दी। इसी बात को लेकर इंतलेश अपने पिता से पूछताछ कर ही थी। इस दौरान पिता ने अवेश में आकर बेटी पर चाकू से हमला कर दिया।


 बाएं हाथ में चोट लगने से वह घायल हो गई। बेटी इंतलेश ने पिता के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि इंतलेश की तहरीर पर उसके पिता रामहंस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आजमगढ़ देवगांव दिल्ली कमाने गए युवक का मिला शव मृतक के जेब से मिली जहरीले पदार्थ की डिब्बी


 आजमगढ़ देवगांव दिल्ली कमाने गए युवक का मिला शव


मृतक के जेब से मिली जहरीले पदार्थ की डिब्बी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव कोतवाली के नगर पंचायत लालगज स्थित दीनदयाल नगर (मसीरपुर) के एक बगीचे में शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह छः माह पूर्व दूसरी पत्नी के साथ कमाने के लिए दिल्ली गया था। युवक के भाई ने शव की पहचान की। मृतक के जेब से जहरीले पदार्थ की डिब्बी मिली है। 


बरदह थाना के गंगापुर गोगही निवासी 45 वर्षीय बबलू गौड़ की पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी संध्या से की थी। छह माह पूर्व वह घर से पत्नी संध्या के साथ कमाने के लिए दिल्ली गया था। शनिवार की सुबह देवगांव कोतवाली के मसीरपुर की बाग में बबलू गौड़ का शव पड़ा था। इसकी जानकरी होने पर स्थनीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। युवक के जेब से कुछ कागजात मिले। जिसमें पता लिखा था। पुलिस ने उसके पते पर जानकरी दी। 


बबूल गौड़ के भाई राजकुमार गौड़ ने पहचान की। उसने बताया कि बबूल गौड़ दिल्ली में रहता था। छः माह पूर्व दूसरी पत्नी के साथ दिल्ली गया था। यहां कैसे पहुंचा, उसे जानकारी नहीं है। युवक के पास से जहरीला पदार्थ सल्फास की डिब्बी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आजमगढ़ फूलपुर कब्र से निकाला गया महिला का शव पिता ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप


 आजमगढ़ फूलपुर कब्र से निकाला गया महिला का शव



पिता ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में पिता की तहरीर पर पुलिस ने कब्र में दफन पुत्री का शव बाहर निकाल कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजवा दिया। पिता का आरोप है कि उनका दामाद पुत्री को अक्सर मारता-पीटता था और तलाक की धमकी देता था, विरोध करने पर गला दबाकर पुत्री की हत्या कर दिया। 


बताते चलें कि ग्राम कौड़िया निवासी परवेज आलम पुत्र रमजान के बड़े पुत्र जमाल 35 की शादी देवगाव कोतवाली के बैरीडीह निवासी हारून पुत्र अकबाल की पुत्री सिदराबानो से दस वर्ष पूर्व हुई थी। सिदरा और जमाल से तीन सन्तान पैदा हुईं। जमाल की दस वर्षीय बड़ी पुत्री इलमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसकी वजह से सिदरा चिंतित रहती थी।


बताया गया की 25 मई 2024 को एक साथ सभी लोग खाने के लिए बैठे थे, सिदरा सभी के लिए खाना ला रही थी खाने का प्लेट साफ न रहने और दाल में नमक न होने के कारण पत्नी को जमाल ने डांट फटकार लगा दी, जिससे नाराज होकर सिदरा अपने रूम में गयी और दरवाजा बंद कर लिया। पति को व परिजन को कुछ शंका हुई कि सिदरा आज दरवाजा क्यो बन्द कर ली, पति ही मनाने की गरज से रूम के पास पहुंच कर दरवाजा पर दस्तक दी, कई बार दस्तक देने पर दरवाजा नहीं खुला तो जमाल अन्य के साथ दरवाजा तोड़ दिया और सभी देखे सिदरा गले मे दुपट्टा लपेटे चारपाई पर बेहोश पड़ी है। 


परिजन तत्काल फूलपुर स्थित ताहिर मेमोरियल अस्पताल ले गए, वहां से जवाब मिलने पर जिला मुख्यालय स्थित रमा अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान सिदरा बानो की मृत्यु हो गयी। इस हादसे की जानकारी सिदरा के पिता हारून को भी दिया गया। हारून परिजनों के साथ अस्पताल से ग्राम कौड़िया आये जहा आपसी सहमति बनी और प्रधान कौड़िया मानवती के लेटर पैड पर सहमति पत्र बना 26 मई 2024 को कौड़िया के कब्रिस्तान में सिदरा बानो का शव दफन कर दिया गया। 


चार दिन बाद 30 मई 2024 को सिदराबानो के पिता हारून ने थाना प्रभारी फूलपुर को लिखित तहरीर देकर दामाद जमाल, समधी परवेज, समधन शाहरुनिशा के खिलाफ फाँसी लगाकर मारपीट कर जान मारने की तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी ने बताया कि उपजिलाधिकारी निजामाबाद को रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गयी, जहां से अनुमति प्राप्त हुई। नायब तहसीलदार निजामाबाद वीरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक नन्दलाल, महिला दरोगा प्रियंका तिवारी, सब इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद विन्द, अरविंद तिवारी, अरविंद यादव की एक टीम गठित की गई। पुलिस राजस्व विभाग की गठित टीम द्वारा कब्र की खुदाई कराया गया, शव निकालकर जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कब्र के पास पुलिस बल तैनात है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पुनः शव कब्र में दफन किया जाएगा।