Friday, 26 September 2025

आजमगढ़ सिधारी मासूम हत्याकांड में 2 आरोपी पुलिस की गोली के शिकार


 आजमगढ़ सिधारी मासूम हत्याकांड में 2 आरोपी पुलिस की गोली के शिकार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के हाइडिल चौराहे के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना में सात वर्षीय बालक शाजेब अली का शव उसके घर के बगल में लगे गेट पर तार से बोरे में लटका हुआ मिला। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू और उनके भाई राजा निगम उर्फ संदीप को इटौरा के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान शैलेन्द्र के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि राजा निगम उर्फ संदीप के एक पैर में गोली लगी। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला निवासी मुकर्रम अली का पुत्र शाजेब अली बुधवार शाम घर से निकला था और लापता हो गया। परिजनों ने रात करीब सात बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और गुरुवार को बालक का शव इस भयावह स्थिति में बरामद हुआ। परिजनों ने पड़ोसी शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू पर हत्या का आरोप लगाया था।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी इटौरा के डेंटल कॉलेज के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। शाजेब के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी इस क्रूर हत्या से आक्रोशित हैं।


https://youtu.be/sm4kt-kBbxg?si=PODDHqLAlD_U0r5U


https://www.news9up.com/2025/09/7_25.html

Thursday, 25 September 2025

आजमगढ़ सिधारी 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या बोरी में भरा शव तार पर लटका मिला, परिवार ने की फांसी और बुलडोज़र कार्रवाई की मांग पड़ोसी युवक पर शक, तनावपूर्ण माहौल, भारी पुलिस बल तैनात, एसपी ग्रामीण ने दिया न्याय का भरोसा


 आजमगढ़ सिधारी 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या



बोरी में भरा शव तार पर लटका मिला, परिवार ने की फांसी और बुलडोज़र कार्रवाई की मांग


पड़ोसी युवक पर शक, तनावपूर्ण माहौल, भारी पुलिस बल तैनात, एसपी ग्रामीण ने दिया न्याय का भरोसा


उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के सामने गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। करीब सात साल के मासूम बच्चे शाज़ेब अली पुत्र मुकर्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव एक बोरी में ठूंसकर तार पर लटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


परिजनों के मुताबिक, शाज़ेब बुधवार शाम से लापता था। परिवार ने खोजबीन की और स्थानीय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई सक्रियता नहीं दिखाई गई। पूरी रात बेटे की तलाश में परेशान परिवार को सुबह तक कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोग दुकानें खोलने लगे, तो रामलीला मैदान के पास एक संदिग्ध बोरी तार से लटकी देखी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बोरी खोलने पर शाज़ेब का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसके बाद इलाके में हाहाकार मच गया।


परिजनों ने हत्या का शक पड़ोसी युवक मंटू निगम पुत्र राजू निगम पर जताया है। आरोप है कि शाज़ेब मंटू के संपर्क में था। घटना से पहले पूछताछ पर मंटू ने बताया था कि उसने बच्चे को झूला झुलाया और फिर गली में छोड़ दिया था। उसके बाद से शाज़ेब गायब हो गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी को फांसी देने और योगी सरकार से बुलडोज़र कार्रवाई की मांग की है।


घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। शाज़ेब की शिक्षिका ने भी बच्चे को होनहार छात्र बताते हुए आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है।


मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों को फिरौती की कॉल आने की जानकारी मिली है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, स्थानीय थाने पर लापरवाही के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।


https://youtu.be/sm4kt-kBbxg?si=PODDHqLAlD_U0r5U


https://www.news9up.com/2025/09/2_26.html

आजमगढ़ गंभीरपुर STF की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की लूट मामले में 2 आरोपियों को दबोचा शातिर आदर्श सिंह के खिलाफ लूट, डकैती और जानलेवा हमले जैसे 15 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज मुठभेड़ में मारा जा चुका है शातिर आदर्श का कुख्यात अपराधी चाचा


 आजमगढ़ गंभीरपुर STF की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की लूट मामले में 2 आरोपियों को दबोचा



शातिर आदर्श सिंह के खिलाफ लूट, डकैती और जानलेवा हमले जैसे 15 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज


मुठभेड़ में मारा जा चुका है शातिर आदर्श का कुख्यात अपराधी चाचा


उत्तर प्रदेश, आजमगढ़/वाराणसी उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने आजमगढ़ जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता में हुई करोड़ों की ज्वेलरी डकैती के मुख्य आरोपी आदर्श सिंह बेहड़ा और उसके सहयोगी सूरज सेठ को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये नगद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई गंभीरपुर टोल प्लाजा क्षेत्र में की गई।


गिरफ्तार मुख्य आरोपी आदर्श सिंह बेहड़ा जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि उसका साथी सूरज सेठ वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि आदर्श सिंह बेहद शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती और जानलेवा हमले जैसे 15 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका चाचा भी कुख्यात अपराधी था, जो पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। आदर्श ने वाराणसी में किराए के कमरे में रहकर बिहार के अपराधियों बिट्टू और विनोद राय के साथ मिलकर कोलकाता में डकैती की योजना बनाई थी।


3 अगस्त 2025 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर थाना क्षेत्र में स्थित सोहन गोल्ड/डायमंड ज्वेलरी शॉप पर छह हथियारबंद डकैतों ने दिनदहाड़े दुकान में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर 5-6 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण लूट लिए थे। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैला दी थी। STF को सूचना मिली थी कि आरोपी आजमगढ़ और आसपास के इलाकों में छिपे हैं। इसके बाद STF ने गंभीरपुर टोल प्लाजा क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि डकैती के लिए चोरी की मोटरसाइकिल और हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। लूट के बाद आरोपी रॉची कार से वाराणसी लौटे और माल को आदर्श सिंह के गांव बेहड़ा में बांटा गया।

Wednesday, 24 September 2025

आजमगढ़ रौनापार घर में घुसा विशाल घड़ियाल, परिवार में मचा हड़कंप ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू


 आजमगढ़ रौनापार घर में घुसा विशाल घड़ियाल, परिवार में मचा हड़कंप


ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में एक व्यक्ति के घर में घड़ियाल घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीणों और वन विभाग की टीम को घड़ियाल को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करते देखा जा सकता है। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गई, जिसके चलते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


मंगलवार रात करीब 10 बजे हैदराबाद गांव निवासी सहेंद्र पुत्र गुल्लू के घर में अचानक एक घड़ियाल घुस आया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य सावधानीपूर्वक घर से बाहर निकले और ग्रामीणों को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घड़ियाल को रेस्क्यू किया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों का मानना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण घड़ियाल नदी से बहकर गांव में पहुंचा होगा।

आजमगढ़ ठेकमा झाड़ फूक के चक्कर में प्रधानाध्यापक हुए निलंबित बीएसए की इस कार्रवाई से मचा हड़कंप, शिक्षकों को भी दी गई नोटिस


 आजमगढ़ ठेकमा झाड़ फूक के चक्कर में प्रधानाध्यापक हुए निलंबित



बीएसए की इस कार्रवाई से मचा हड़कंप, शिक्षकों को भी दी गई नोटिस




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक के औचक निरीक्षण में ठेकमा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसहाकपुर, पारा, और पीएम श्री विद्यालय गोड़हरा में स्थिति चिंताजनक पाई गई। इसहाकपुर के प्रधानाध्यापक इम्तियाज अहमद पर झाड़-फूंक के आरोप सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई, जबकि पारा प्राथमिक विद्यालय केवल शिक्षामित्र के भरोसे चलता मिला। गोड़हरा में भी अव्यवस्था और शैक्षिक स्तर की कमियों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।


पारा प्राथमिक विद्यालय में 589 बच्चों के नामांकन के बावजूद निरीक्षण के दौरान मात्र 7 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, सहायक अध्यापक राजेश सिंह और शिक्षामित्र राजकुमार तीन दिनों से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने तीनों को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है। विद्यालय की स्थिति यह दर्शाती है कि जिम्मेदार शिक्षक शायद ही कभी विद्यालय आते हैं।


पीएम श्री विद्यालय गोड़हरा में भी हालात चिंताजनक मिले। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चूल्हे पर खाना बनता पाया गया। शिक्षिका स्वप्निल मिश्रा केवल अपने कक्षा के बच्चों को पढ़ाती मिलीं, जिनका शैक्षिक स्तर निम्न पाया गया। विद्यालय परिसर में गंदगी, रंगाई-पुताई का अभाव और आय-व्यय रजिस्टर न होने के कारण प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया। बीएसए ने तीन दिनों में जवाब तलब किया है।


इसहाकपुर में झाड़-फूंक की शिकायत की जांच के लिए बीएसए ने आसपास की बस्तियों और विद्यालय कर्मचारियों से बयान लिए, जिसमें आरोप सही पाया गया, जिसके बाद इम्तियाज अहमद को निलंबित कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी, ठेकमा ने पहले ही इस मामले में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। इन घटनाओं ने जिले की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को उजागर किया है।

Tuesday, 23 September 2025

आजमगढ़ नदी जल सरंक्षण और पारिस्थितिकी पर 99 यूपी बटालियन के शिविर में हुई कार्यशाला नदी जल के सरंक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के घटकों के विषय में विस्तार से बताया


 आजमगढ़ नदी जल सरंक्षण और पारिस्थितिकी पर 99 यूपी बटालियन के शिविर में हुई कार्यशाला


नदी जल के सरंक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के घटकों के विषय में विस्तार से बताया



उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ नदी जल संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण विषय पर 99 यूपी बटालियन के कोयलसा शिविर के छठवें दिन कार्यशाला आयोजित की गईं। वन विभाग आज़मगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व कर रहे, प्रखर त्रिपाठी, जिला परियोजना अधिकारी, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा कैडेटों को नदी जल के सरंक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के घटकों के विषय मे विस्तार से बताया गया।


इस अवसर पर कैडेटों के साथ वन विभाग के पदाधिकारियों ने कोयलसा इंटर और डिग्री कॉलेज के परिसर में पौधरोपण किया। इसके पूर्व पाँचवे दिन रविवार को कोयलसा इंटर कॉलेज के जंतु विज्ञान के प्रवक्ता कुँवर बलबीर ने कैडेटों को श्री अन्न यानी मोटे अनाज के प्रयोग से लाभ के विषय मे कैडेटों को व्याख्यान देते हुए इसे केवल लाभकारी ही नहीं अपितु आज के प्रचलित बड़े बड़े रोगों का समाधान बताया।

आजमगढ़ दीदारगंज पल्थी अमर शहीद रामाश्रय यादव की मनाई गई 33वीं पुण्यतिथि।


 आजमगढ़ दीदारगंज पल्थी अमर शहीद रामाश्रय यादव की मनाई गई 33वीं पुण्यतिथि।




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार स्थित अमर शहीद रामाश्रय पार्क में मंगलवार को हड़वा गांव निवासी शहीद रामाश्रय यादव की 33वीं पुण्य तिथि जनप्रतिनिधियों ,समाजसेवियों, राजनीतिक दलों, पत्रकारों और क्षेत्रीय जनों के द्वारा   उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया,इस अवसर पर लोगों नें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।


अमर शहीद रामाश्रय यादव क्षेत्राधिकारी पुलिस बाजपुर 23सितम्बर 1992को  अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय नैनीताल जिले के बाजपुर क्षेत्र में अलगाववादी खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग के फटने से अपने हमराहियों संग शहीद हो गए। हर वर्षों की भांति मंगलवार को पार्क में अमर शहीद रामाश्रय यादव की पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता राम अचल यादव ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, साहित्यकार,कवि संजय पांडेय,रामनयन यादव,श्रेजल यादव, सुरेन्द्र कुमार यादव,विजय बहादुर यादव आदि ने शहीद रामाश्रय यादव के जीवन पर प्रकाश डाला। 


इस अवसर पर शहीद रामाश्रय यादव के पिता रामकेवल यादव, अभिमन्यु यादव,सुबास गुप्ता,ओम प्रकाश यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।



आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।