Monday, 14 October 2024

लखीमपुर थप्पड़ कांड में कारवाई न होने से नाराज BJP विधायक ने लौटाए गनर फोन भी किया बंद, फूले अधिकारियों के पांव


 लखीमपुर थप्पड़ कांड में कारवाई न होने से नाराज BJP विधायक ने लौटाए गनर



फोन भी किया बंद, फूले अधिकारियों के पांव




उत्तर प्रदेश के लखीमपुर मे नौ अक्टूबर 2024  को लखीमपुर में हुई मारपीट में ऐक्शन न होने से नाराज भाजपा विधायक योगेश वर्मा ने सुरक्षा में बढ़ाए गए दो गनरों को वापस लौटा दिया। पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने गनर को फिर वापस विधायक के पास भेज दिया है। अधिकारी विधायक को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर विधायक का फोन बंद है। वह अधिकारियों से नहीं मिल रहे हैं। 


बीते बुधवार को अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के डेलीगेट चुनाव में भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट और अभद्रता हुई थी। यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बना है। इस घटना के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने विधायक की सुरक्षा में दो गनर और बढ़ा दिए थे। विधायक के पास एक गनर रहता था पर घटना के बाद उनकी सुरक्षा में तीन गनर लगाए गए थे। रविवार को विधायक ने अचानक सुरक्षा में बढ़ाए गए दोनों गनर को वापस कर दिया। बताते हैं कि गनरों के पुलिस लाइन पहुंचते ही अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन दोनों गनर को वापस विधायक के पास भेजा गया। उनसे कहा गया है कि वे वहीं रहें। वापस न आएं। पुलिस अधिकारी विधायक को मनाने में लगे हैं। 


रविवार शाम एएसपी पवन गौतम और सीओ रमेश तिवारी विधायक से मिलने उनके घर पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। विधायक योगेश वर्मा ने पुलिस को घटना की तहरीर भी दी थी। जिस पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। बताया जाता है कि घटना के बाद अधिकारियों के कहने पर ही उन्होंने तहरीर दी थी। चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से विधायक नाराज हैं। 


चर्चा यह भी है कि उन्होंने सीओ को फोन कर अपनी तहरीर वापस करने को कह दिया। पर सीओ रमेश तिवारी इस बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सभी तहरीर उच्चाधिकारियों को उसी दिन भेज दी गयी थी। उधर रविवार शाम को सदर विधायक लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वहां उनकी सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात प्रस्तावित है। वह क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिलकर पहले ही जानकारी दे चुके हैं। इधर उनके समर्थक सोशल मीडिया पर लोगों से सोमवार तक धैर्य रखने की अपील कर रहे हैं।

Sunday, 13 October 2024

आजमगढ़ गंभीरपुर प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ गंभीरपुर प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी



पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों में नागेंद्र राम व लखेंद्र राम गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ मृतका के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।


मिली जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा (असमान पट्टी) गांव निवासी भरत राम ने 12 अक्तूबर 2024 को थाने में तहरीर दी। आरोप था कि उनकी बेटी की शादी 10 वर्ष पहले फिरोजाबाद के रहने वाले राहुल के साथ हुई थी, लेकिन बेटी पति व बच्चों को छोड़कर लगभग दो वर्ष से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी नागेंद्र राम के साथ रहने लगी थी। जहां किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया। इस कारण नागेंद्र राम व उसके भाई लखेंदर उनकी बेटी से मारपीट व गाली गलौज करते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने 10 अक्तूबर 2024 को खुदुकशी कर ली।


https://www.news9up.com/2024/10/6.html

बुलंदशहर डेढ़ लाख का इनामी अपराधी ढेर मुठभेड़ में थाना प्रभारी और सिपाही भी हुए घायल


 बुलंदशहर डेढ़ लाख का इनामी अपराधी ढेर


मुठभेड़ में थाना प्रभारी और सिपाही भी हुए घायल



उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया। जबकि थाना प्रभारी और एक सिपाही घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी राजेश ढेर हुआ है। कोतवाली देहात में वलिपुरा नहर पर मुठभेड़ के दौरान आहार थाना प्रभारी वाईडी शर्मा और एसओजी का एक सिपाही घायल हुआ है। देहात थाना इलाके में स्वाट टीम, एसओजी और आहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में यह इनामी मारा गया है। 


पुलिस के मुताबिक राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 58 से अधिक मामले दर्ज हैं। राजेश पर बुलंदशहर से एक लाख, अलीगढ़ से पचास हजार का इनामी था। राजेश बुलंदशहर में आहार, अनूपशहर, डिबाई समेत कई थानों से वांछित था।

आगरा डांसर को बंधक बनाकर इवेंट मैनेजर ने 3 दिन तक किया दुष्कर्म आरोपी को पत्नी का मिला साथ


 आगरा डांसर को बंधक बनाकर इवेंट मैनेजर ने 3 दिन तक किया दुष्कर्म


आरोपी को पत्नी का मिला साथ




उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के ताजगंज स्थित राजकमल अपार्टमेंट के फ्लैट में गाजियाबाद की डांसर को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता किसी तरह भागकर ताजगंज थाने पहुंची। आरोपी की पत्नी ने इसमें साथ दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली युवती शुक्रवार की रात को ताजगंज थाने में पहुंची। उसने बताया कि वह क्लब डांसर है। आगरा के रहने वाले विनय गुप्ता इवेंट कंपनी चलाते हैं। गुप्ता ने उसके मैनेजर से संपर्क किया था। आगरा में डांस प्रोग्राम के लिए उसे बुलाया गया था। वह आठ अक्तूबर को आगरा आई। विनय उसे अपने साथ फ्लैट पर ले गया। वहां उसकी पत्नी मीरा गुप्ता भी मौजूद थी।


 मीरा ने उसे चाय बनाकर दी। चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। उसे कमरे में कैद कर दिया गया।युवती ने आरोप लगाया कि विनय गुप्ता ने तीन दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। उससे कहा कि वह देह व्यापार करने में उसका सहयोग करे। ग्राहक आएंगे तो वह बहुत जल्दी करोड़पति हो जाएगी। शुक्रवार की रात को वह बहाना बनाकर फ्लैट से भाग निकली। एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि जांच में पता चला कि विनय देह व्यापार में लिप्त है। फ्लैट में इसी तरह युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था।

जौनपुर थाना लाइनबाजार पुलिस टीम द्वारा साधु के साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्ता


 जौनपुर थाना लाइनबाजार पुलिस टीम द्वारा साधु के साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से एक खबर आ रही है जिसमें आप को बताते चले कि रविकान्त यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी सैदनपुर थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर अपने गुरु के अन्तिम संस्कार हेतु गाड़ी नम्बर UP62P8586 से शमशान घाट आये थे कि अपने वाहन को मोड़ने के दौरान दिलीप कुमार पुत्र सोचन गुप्ता निवासी पचहटिया थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर के वाहन संख्या UP65EB9884 से हल्की टक्कर हो गयी थी , जिसके पश्चात उभयपक्षों द्वारा आपसी सहमति के आधार पर सुलह कर लिया गया था। 


साधु के साथ मारपीट का एक विडियो क्लिप दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को सर्कुलेट हो रहा था। साधु के साथ मारपीट के वायरल वीडियो का पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत करते हुए 02 अभियुक्तों 1. दिलीप गुप्ता पुत्र सोचन गुप्ता, 2. अरविन्द गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता निवासीगण पचहटिया थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर उपरोक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



गिरफ्तार अभियुक्तगण


1. दिलीप गुप्ता पुत्र सोचन गुप्ता, नि0 पचहटिया थाना लाइनबाजार जौनपुर 2.  अरविन्द गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता नि0 पचहटिया थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर


पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 516/2024 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम,

1. उ0नि0 निखिलेश तिवारी थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।

2. हे0का0 सुजीत सिंह थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।



https://youtu.be/K76nctXxL4M?si=i1EHjmkcjswDD0pM

Saturday, 12 October 2024

जौनपुर थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर लूट की घटना का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। कब्जे से लूट का 10300 रू0 व 06 अदद देशी बम बरामद।


 जौनपुर थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर लूट की घटना का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।


 कब्जे से लूट का 10300 रू0 व 06 अदद देशी बम बरामद।



उत्तर प्रदेश के जनपद बदलापुर की पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रामसुन्दर मौर्या मय हमराह का0 अरविन्द प्रजापति , का0 अशोक यादव का0 संतोष यादव व उ0नि0 शेषनाथ सिंह , का0अनिल कुमार सिंह , हे0का0 राममिलन सिंह , हे0का0 कपिल पासवान के द्वारा 02 अभियुक्तगण 1. अमीर खान पुत्र औरंगजेब खान निवासी ढेमा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष तथा 2.भानू गौतम पुत्र राकेश गौतम निवासी पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष को लूट का 10300 रुपया व 06 अदद देशी सुतली बम के साथ दिनांक 12.10.24 को समय करीब 12.15 बजे कठार पोखरा के पास स्थित झाड़िया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. अमीर खान पुत्र औरंगजेब खान निवासी ढेमा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष। 

2. भानू गौतम पुत्र राकेश गौतम R/O पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष।


आपराधिक इतिहास


1. अभियुक्त अमीर खान पुत्र औरंगजेब खान नि0 ढेमा थाना बदलापुर जौनपुर

1. मु0अ0सं0 004/23 धारा 507 भादवि थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

2. मु0अ0सं0 0234/24 धारा 323/325/504/506 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

2. अभियुक्त भानू गौतम पुत्र राकेश गौतम नि0 पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर

1. मु0अ0सं0 0365/21 धारा 307/34 भादवि थाना बदलापुर , जनपद जौनपुर ( पुलिस मुठभेड़ )।


2. मु0अ0सं0 0367/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

3. मु0अ0सं0 207/21 धारा 120बी/392/411  भादवि थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर।


बरामदगी का विवरण–


1. 10300 रूपया व 06 अदद देशी सुतली बम।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-


1. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

2. उ0नि0 वीरेन्द्र राय थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

3. हे0का0 संजय सिंह थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

4. हे0का0 सन्तोष यादव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ अतरौलिया बीटीसी छात्र की डूबने से हुई मौत मामा पूर्व प्रधान के घर आया था युवक


 आजमगढ़ अतरौलिया बीटीसी छात्र की डूबने से हुई मौत



मामा पूर्व प्रधान के घर आया था युवक



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक बीटीसी का छात्र था, वह अपनी ननिहाल आया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चनैता गांव निवासी विशाल यादव पुत्र रामनयन यादव उम्र लगभग 22 वर्ष जो बसहिया स्थित अपने मामा पूर्व प्रधान रामविलास यादव के घर आया था। शनिवार सुबह शौच करने के लिए कंसापट्टी नहर के पास गया था, शौच के दौरान पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ गया साथी आयुष ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दिया। सूचना पाकर मौके पर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने तत्काल उसे नजदीकी शौ सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था तथा बीटीसी तृतीय वर्ष का छात्र था। नवंबर माह में ही बड़ी बहन की शादी थी जिसकी तैयारी में परिवार लगा हुआ था। पिता रामनयन घर पर ही खेती बाड़ी का काम करते हैं। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष छठ पूजा के दौरान भी इसी स्थान पर एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।