Tuesday, 28 March 2023

प्रयागराज उमेश पाल अपहरण केस में बड़ा फैसला अतीक अहमद समेत तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा


 प्रयागराज उमेश पाल अपहरण केस में बड़ा फैसला


अतीक अहमद समेत तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा


उत्तर प्रदेश प्रयागराज की एक विशेष अदालत ने पूर्व विधायक राजूपाल हत्याकांड मामले के प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल के अपहरण के 17 साल पुराने मामले में माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद समेत तीन आरोपियों को मंगलवार को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी। प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश दिनेश चंद्र शुक्ला ने 2006 में हुए उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद, उसके वकील सौलत हनीफ और पूर्व सभासद दिनेश पासी समेत तीन आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 364 ए के तहत दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी। 


अदालत ने अतीक अहमद के भाई अशरफ समेत सात आरोपियों को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। मामले में 11 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। सुनवाई के दौरान उनमें से एक की मौत हो गयी थी। माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को उमेश पाल के अपहरण के मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए अदालत में अपराह्न करीब 12 बजे पेश किया गया। अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल और अशरफ को बरेली जेल से सोमवार को प्रयागराज में नैनी केन्द्रीय कारागार लाया गया था।


उमेश पाल 25 जनवरी 2005 को बहुजन समाज पार्टी विधायक राजू पाल की हत्या के मामले का चश्मदीद गवाह था। राजू पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद आरोपी है। उमेश ने आरोप लगाया था कि जब उसने अतीक अहमद के दबाव में पीछे हटने और झुकने से इनकार कर दिया तो 28 फरवरी 2006 को उसका अपहरण कर लिया गया था। अतीक, उसके भाई अशरफ और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पांच जुलाई, 2007 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत में पेश किए गए आरोप पत्र में 11 आरोपियों का जिक्र किया गया था। उमेश पाल और उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मियों की विगत 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल की पत्नी जया की शिकायत पर प्रयागराज के धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, सहयोगी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।


फूलपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद को जून 2019 में गुजरात की साबरमती केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश में जेल में रहने के दौरान रियल एस्टेट व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और मारपीट का आरोप लगने के बाद अतीक को साबरमती जेल भेजा गया था। अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद है।

वाराणसी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने मौत का कारण आया सामने, समर सिंह की लोकेशन तलाश में जुटी पुलिस


 वाराणसी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने


मौत का कारण आया सामने, समर सिंह की लोकेशन तलाश में जुटी पुलिस


उत्तर प्रदेश वाराणसी भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की सोमवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमॉर्टम किया। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। यानी आत्महत्या की बात ही आ रही है। वहीं, होटल के रूम की फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी पुलिस इंतजार कर रही है। इसके आने के बाद से पूरे मामले में तस्वीर काफी साफ हो जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद शाम को मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।


वाराणसी के होटल में रविवार को आंकाक्षा का शव होटल के बंद कमरे में मिला था। एक पांव जमीन पर जबकि दूसरा बेड पर था। इस मामले में सोमवार को आंकाक्षा की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह, उनके भाई संजय सिंह और दो अन्य यानी 4 लोगों के खिलाफ हत्या में उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई है। मां ने आरोप लगाया कि समर सिंह ने रिलेशनशिप में बेटी को धोखा दिया। उसे प्रताड़ित किया और मार डाला।


आकांक्षा दुबे केस की पड़ताल कर रही सारनाथ थाने की पुलिस ने शनिवार रात को अभिनेत्री को होटल छोड़ने गए संदीप सिंह के अलावा दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इनके फोन की भी जांच की जा रही है। यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि उस रात (शनिवार को) जिस पार्टी में आंकाक्षा गई थी, उसमें क्या हुआ था। कौन-कौन आया था। हालांकि, पुलिस ने अब तक पूछताछ से जुड़ी कोई डिटेल शेयर नहीं की है।


इस पूरे मामले में पुलिस इस बात को कंफर्म कर रही है कि यह सुसाइड का केस है। ऐसे में पुलिस जांच का एंगल अब उन कारणों का पता करने में लगा है जिस वजह से आकांक्षा ने सुसाइड किया है। पुलिस ने आंकाक्षा के मोबाइल की डिटेल्स निकाली है। ताकि, उस रात किस-किस से बात हुई यह पता चल पाए। साथ ही, इस मामले में आरोपी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक कर रही है।

कानपुर एक महिला ने वर्दी पहन कर बनाई रील, दूसरी दरोगा की गोद में बैठी फोटो वायरल होते ही सस्पेंड हुए दरोगा जी


 कानपुर एक महिला ने वर्दी पहन कर बनाई रील, दूसरी दरोगा की गोद में बैठी


फोटो वायरल होते ही सस्पेंड हुए दरोगा जी


उत्तर प्रदेश कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक दरोगा की वर्दी पहने एक महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसे गम्भीरता से लेते हुए डीसीपी मुख्यालय तेज स्वरूप सिंह ने दरोगा को निलम्बित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।


दरोगा की वर्दी पहनकर महिला ने फोटो खिंचाई और फिर रील बना कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। कुछ फोटो में दरोगा भी किसी दूसरी महिला के साथ दिख रहा है। वह महिला दरोगा की गोद में बैठी है। सोमवार को कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। डीसीपी मुख्यालय ने बताया कि दरोगा जुगल किशोर कुछ समय पहले कैंट थाने में तैनात था।


इसके बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हुए हैं, उसकी प्राथमिक जांच में पता चला है कि वर्दी दरोगा की ही थी। इस कारण उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।


पुलिस अधिकारी दरोगा से इस मामले में विस्तृत पूछताछ करना चाहते थे मगर उसने फोन बंद रखा है। पुलिस लाइन में भी वह नहीं मिला। डीसीपी मुख्यालय का कहना है कि जल्द ही इस मामले में दरोगा का बयान दर्ज किया जाएगा।

Monday, 27 March 2023

आजमगढ़ रमजान के दृष्टिगत शांति बेवस्था का सीओ सदर ने मुबारकपुर का लिया जायजा।


 आजमगढ़ रमजान के दृष्टिगत शांति बेवस्था का सीओ सदर ने मुबारकपुर का लिया जायजा।


 साथ मे चौकी इंचार्ज मुबारकपुर राजीव कुमार सिंह ,सुधीर नंदलाल चौहान ,सदाम हुसैन सहित चौकी स्टाप मौजूद रहा।


आजमगढ़ मुबारकपुर से संजय चौहान की रिपोर्ट।

आजमगढ़ मेहनगर आधा दर्जन बदमाशों ने घर पर चढ़कर मारा चाकू मौके पर सीओ सिटी सहित पुलिस फोर्स पहुंची घायल युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती


 आजमगढ़ मेहनगर आधा दर्जन बदमाशों ने घर पर चढ़कर मारा चाकू


मौके पर सीओ सिटी सहित पुलिस फोर्स पहुंची


घायल युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में बीती शाम तीन मोटर साइकिल सवार 6 बदमाशों ने एक युवक के घर पर चढ़कर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चाकू लगने से युवक लहूलुहान हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। 


सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गई और घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। घटना का कारण जमीन संबंधीत विवाद बताया जा रहा है।


मेहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में रविवार की शाम करीब 7:30 बजे तीन मोटर साइकिल सवार छ: बदमाशों ने मुन्ना 16 वर्ष पुत्र मानिक राज यादव के घर पर चढ़कर हमला बोल दिया। बदमाशों द्वारा पहले मुन्ना की मंडई को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, उसके बाद घर के दरवाजों को पीटना शुरू कर दिया गया। 


जब मुन्ना द्वारा इसका विरोध किया गया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू लगने से मुन्ना मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी और मेहनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बेहोशी हालत में मुन्ना को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इस बाबत मेहनगर पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आजमगढ़ रानी की सराय गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त की बाइक कुर्क


 आजमगढ़ रानी की सराय गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त की बाइक कुर्क



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुबारकपुर थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी के घर से उसके द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित किए गए धन से खरीदी गई बाइक को कुर्क कर लिया।


बताते हैं कि जहानागंज पुलिस द्वारा बीते 19 सितंबर को पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पाबंद किए गए लोगों में मेहनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम निवासी गैंग लीडर सोनू उर्फ जावेद पुत्र जहीर नट तथा उसके गिरोह में शामिल रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला ग्राम निवासी अनीस पुत्र कलाम, वसीम व नसीम पुत्रगण दिलशेर कथा नवीन पुत्र अमजद शामिल हैं। 


गैंगस्टर एक्ट की विवेचना थानाध्यक्ष मुबारकपुर को सौंपी गई थी। इसी क्रम में मुबारकपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ सोमवार को इस मामले में आरोपित कोटिला ग्राम निवासी अनीस पुत्र कलाम के घर पहुंचे। आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने उसके द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित किए गए धन से खरीदी गई सुपर स्प्लेंडर बाइक को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया।

औरैया दरोगा की रिवाल्वर छीनकर पुलिसकर्मियों पर किया फायरिंग पुलिस की जीप का टायर पंचर होने के बाद जब बदमाश ने की थी भागने की कोशिश


 औरैया दरोगा की रिवाल्वर छीनकर पुलिसकर्मियों पर किया फायरिंग


पुलिस की जीप का टायर पंचर होने के बाद जब बदमाश ने की थी भागने की कोशिश


उत्तर प्रदेश के औरैया में 8 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या करने वाला आरोपी दरोगा की सर्विस रिवाल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो गोली चला दी। जिसमें पुलिस वाले बाल-बाल बचे। वहीं जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया है।


अयाना थाना क्षेत्र निवासी गौतम नाम के युवक ने शुक्रवार देर शाम को मवेशी चराने गई बच्ची को गेहूं के खेत में ले जाकर रेप किया था और शोर मचाने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एसपी चारू निगम ने रातभर गांव में रुककर सर्च आपरेशन चलाया। संदेह के आधार पर 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। कड़ाई से पूछताछ में गौतम ने अपना अपराध स्वीकार किया था, पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद किया। शनिवार शाम आरोपित को डीएनए सैंपल के लिए पुलिस जिला अस्पताल ले गई थी।


वापस अयाना थाने लाते समय रास्ते में पंडित ऋषि महाराज महाविद्यालय के पास पुलिस जीप का टायर पंचर हो गया। टायर बदलते समय आरोपित ने चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार की सर्विस रिवाल्वर छीन ली और भागने लगा। उसने पुलिस पर कई फायर झोंके, जवाबी कार्रवाई मे पुलिस की एक गोली उसके पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया।