Thursday, 4 December 2025

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की हुई मौत पति की मौत के बाद अकेले पाल रही थीं 4 बच्चे


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की हुई मौत


पति की मौत के बाद अकेले पाल रही थीं 4 बच्चे


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में बुधवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गलत साइड से आकर 45 वर्षीय शीला देवी को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका शीला देवी पत्नी स्वर्गीय पुरुषोत्तम यादव फरिहा गांव की निवासी थीं। उनके पति की मौत करीब 15 साल पहले बीमारी से हो गई थी। उसके बाद शीला देवी ने खुद गाय-भैंस पालकर और खेती करके दो बेटों व दो बेटियों का पालन-पोषण किया। वे अपने खेत से गोबर के उपले बनाकर घर लौट रही थीं।

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शीला देवी फरिहा रोड पार करके घर की ओर जा रही थीं तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गलत दिशा से आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक बिना रुके भाग निकला। सूचना मिलते ही निजामाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment