Wednesday, 18 September 2024

आजमगढ़ निजामाबाद पति को भेजी महिला की अश्लील वीडियो पुलिस ने दुष्कर्म मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ निजामाबाद पति को भेजी महिला की अश्लील वीडियो


पुलिस ने दुष्कर्म मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में आरोपित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्तों पर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। 


बताते चलें कि 17 सितम्बर 2024 को एक महिला द्वारा निजामाबाद थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि राजकुमार गौड़ पुत्र छांगुर गौड़ नि0 रेवरा परवेजपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ , संदीप गौड़ पुत्र रामजियावन गौड़ निवासी कोरौली थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ तथा संतोष गौड़ पुत्र छोटेलाल गौड़ निवासी ग्राम रेवरा परवेजपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की धमकी देकर उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बंध बनाया गया। जब महिला द्वारा इनकार किया गया तो उक्त आरोपियोें ने वह वीडियो महिला के पति की मोबाइल पर भेज दिया गया, इसके साथ ही गाली गुप्ता देते हुए महिला के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गयी। उक्त मामले में निजामाबाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 


मंगलवार को सुबह करीब 9.40 बजे थानाध्यक्ष निजामाबाद सच्चिदानन्द यादव ने मामले में वांछित उक्त तीनों आरोपियों को 3 मोबाइल के साथ सेण्टरवा मोड़ के पास से हिरासत में ले लिया।

आजमगढ़ मेहनाजपुर पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार पत्नी से अवैध संबंध को लेकर साथी को मारी थी गोली


 आजमगढ़ मेहनाजपुर पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार



पत्नी से अवैध संबंध को लेकर साथी को मारी थी गोली



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के पास बुधवार की अलसुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सिधौना गांव निवासी बदमाश श्यामसुंदर वनवासी को पैर में गोली लग गई। पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए। उक्त आरोपी ने मंगलवार की देर शाम पत्नी से अवैध संबंध को लेकर ओमकार (45) को गोली मार दी थी।


मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी ओमकार बनवासी का गांव के ही श्यामसुंदर वनवासी के साथ गांजा पीने को लेकर मंगलवार की शाम करीब 6.30 विवाद हुआ था। इस दौरान पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में ओमकार और श्यामसुंदर के बीच कहासुनी हुई दोनों में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान नाराज श्यामसुंदर ने कट्टा निकाला और उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही ओमकार जमीन पर गिर पड़ा।


 जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो श्यामसुंदर मौके से भाग निकला। जमीन पर तड़प रहे ओमकार को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुचे। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर श्यामसुंदर की तलाश में जुट गई थी।


पुलिस को सूचना मिली कि श्यामसुंदर वनवासी मानिकपुर मोड़ के पास मौजूद है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। पुलिस ने उसे संमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन वह पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। पुलिस की गोली श्यामसुंदर के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।


https://www.news9up.com/2024/09/blog-post_96.html


https://youtu.be/0yjq1G3c09k?si=bX0qMnIWT7H6F80e

आजमगढ़ मेहनाजपुर मनबढ़ ने युवक को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर गांजा पीने से मना करने पर हुआ विवाद


 आजमगढ़ मेहनाजपुर मनबढ़ ने युवक को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर



गांजा पीने से मना करने पर हुआ विवाद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव में मंगलवार की रात गांजा पीने के विवाद को लेकर मनबढ़ ने युवक को सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तब तक हमलावर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भेजते हुए जांच पड़ताल में जुट गई।


सिधौना गांव निवासी 45 वर्षीय ओमकार बनवासी अपने पत्नी व बच्चों के साथ गांव में बॉस की अलमारी, दऊरी,पत्तल बनाकर परिवार की जीविका चलाते है। शाम को पत्नी की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी इसलिए ओंमकार बनवासी घर के बाहर चूल्हे पर भोजन बना रहे थे। भोजन बनाते समय अचानक पड़ोस का रहने वाला गांजे के नशे में धुत्त होकर उसके पास आया और गांजा पीने के लिए कहने लगा। इस दौरान ओमकार बनवासी ने गांजा पीने से मना कर दिया कहा मैं कोई नशा नहीं करता, इस दौरान कहासुनी होने लगी।


 कहासुनी के दौरान विपक्षी से मारपीट भी हुई। इसके बाद विपक्षी ने कहा देखता हूं तुम कैसे गांजा नहीं पीते हों यह कहते हुए अपने घर की तरफ दौड़ा और तमंचा लेकर आया और ओमकार बनवासी के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि ओमकार बनवासी खून से लथपथ पड़ा है। आनन-फानन एंबुलेंस से उसे लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होते देखा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आपातकालीन कक्ष में तैनात डाक्टर संजय वर्मा ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


https://www.news9up.com/2024/09/blog-post_38.html


https://youtu.be/0yjq1G3c09k?si=bX0qMnIWT7H6F80e

रामपुर प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थक भिड़े, नर्सिंग छात्र को मारी गोली


 रामपुर प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थक भिड़े, नर्सिंग छात्र को मारी गोली




उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रधान एवं पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच हुए विवाद में नर्सिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान हुई मारपीट और पथराव में छात्र के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार मामला थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। सोमवार रात करीब 10:30 बजे प्रधान एवं पूर्व प्रधान के समर्थकों में विवाद हो गया। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला उस समय तो शांत करा दिया। लेकिन करीब एक घंटे बाद पूर्व प्रधान के समर्थकों ने प्रधान समर्थक सलीम के घर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी, मारपीट और फायरिंग हुई। इसी बीच गोली नर्सिंग के छात्र मोहम्मद सानिब (22) के सीने में जा लगी। वहीं, छात्रा के चाचा पथराव में गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग और पथराव की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अजय पाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मोहम्मद सानिब को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।


 छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगलिया निवासी मोहम्मद सादिक, मोहम्मद आसिफ, हाजी माजिद, मोहम्मद हनीफ उर्फ मोहम्मद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी विद्यासागर मिश्र के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

Tuesday, 17 September 2024

आजमगढ़ सरायमीर सौतेली माँ के प्रताडऩा से तंग आकर युवती ने छत से लगाई छलांग हाथ-पैर के साथ कमर में फ्रैक्चर


 आजमगढ़ सरायमीर सौतेली माँ के प्रताडऩा से तंग आकर युवती ने छत से लगाई छलांग 



 हाथ-पैर के साथ कमर में फ्रैक्चर




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव में मंगलवार को एक युवती ने दो मंजिला मकान से नीचे छलांग लगाई। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसके हाथ पैर और कमर की हड्डी टूट गई है। 


बखरा गांव निवासी अनीस कुरैशी उर्फ नाटे की 19 वर्षीय पुत्री अरीबा ने मंगलवार की सुबह घर की छत से छलांग लगाई अरीबा की मां का पूर्व मे ही निधन हो गया है। उसके निधन के दो वर्ष बाद दोबारा अरीबा के पिता अनीस कुरैशी ने दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद अनीस कुरैशी को दूसरी पत्नी से एक आठ वर्ष का पुत्र अब्दुल रहमान है। वहीं पहली पत्नी से उसे अरीबा और तीन बहन और एक भाई हैं। शादी के बाद अरीबा की सौतेली मां उसके ऊपर अत्याचार करने लगी।


 उसके द्वारा आए दिन अरीबा के साथ मारपीट की जाती थी। जिससे तंग आकर अरीबा ने अपनी जान देने की कोशिश की जिस कारण वो अपने छत से कूद गई। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। आनन-फानन में अरीबा को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन उसके हाथ पैर और कमर की हड्डी टूट गई है। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

आजमगढ़ जीयनपुर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त पर एक लाख का इनाम घोषित सिर कटी लाश मामले में एडीजी पीयूष मोर्डिया द्वारा की गई कार्रवाई


 आजमगढ़ जीयनपुर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त पर एक लाख का इनाम घोषित



सिर कटी लाश मामले में एडीजी पीयूष मोर्डिया द्वारा की गई कार्रवाई



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पीयूष मोर्डिया एडीजी जोन वाराणसी द्वारा थाना जीयनपुर क्षेत्रान्तर्गत सिर कटी लाश मामले में वांछित/फरार शातिर अभियुक्त शंकर कन्नौजिया की गिरफ्तारी हेतु 1 लाख रुपएं का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है।


 बता दें कि 11 जुलाई 2024 को कुलदीप सिंह पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह ग्राम रुद्रपुर भलुही पोस्ट पिपरपाती थाना श्याम देवरवा जनपद महराजगंज ने थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दिया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके पिता शैलेन्द्र कुमार सिंह का अपहरण कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।


 14 जुलाई 2024 को शैलेन्द्र कुमार सिंह की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जफर खां द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये दो अभियुक्तों रामछवि उर्फ छबिया पुत्र बृजमोहन राम निवासी ग्राम नगरीपार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, छांगुर पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, शेष एक अभियुक्त शंकर कन्नौजिया पुत्र लालचन्द कन्नौजिया निवासी ग्राम हाजीपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ फरार चल रहा है। यह एक अन्तर्जनपदीय अभियुक्त है। इसके विरूद्ध हत्या, लूट, हत्या के प्रयास आदि संगीन अपराधों में कुल 09 अभियोग पंजीकृत बताये गए है। 


पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन द्वारा 13 सितम्बर 2024 को शंकर कन्नौजिया पुत्र लालचन्द कन्नौजिया की गिरफ्तारी हेतु जोन स्तर से 01 लाख रुपएं का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है।


https://www.news9up.com/2024/07/blog-post_14.html


https://www.news9up.com/2024/07/2_15.html


https://youtu.be/ujmm2ZMhCPc?si=B76kBOSADjJ-sb_b

आजमगढ़ फूलपुर पीएम मोदी के जन्मदिन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने मरीजों को फल किया वितरण


 

आजमगढ़ फूलपुर पीएम मोदी के जन्मदिन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने मरीजों को फल किया वितरण 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष फूलपुर राम आशीष बरनवाल ने विश्वकर्मा जयंती पर दीप प्रज्वलित कर विश्वकर्मा जयंती मनाया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया वा जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र फूलपुर मे मरीजों को फल वितरण किया।


 नगर पंचायत अध्यक्ष फूलपुर राम आशीष बरनवाल ने प्रधानमंत्री के अच्छी सेहत एवं शतायु होने की कामना के साथ ही भगवान विश्वकर्मा से भी प्रार्थना की कि ऐसे ही मां भारती के परचम को दुनिया भर में लहराते रहे।



https://youtu.be/_O1ZEo-JdIs?si=0iVZ2TGMaJaMrZGn