Saturday, 28 February 2026

आजमगढ़ जीयनपुर चोरी मामले में कोतवाल की भूमिका पर उठे सवाल पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप पूरी घटना से कराया अवगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद दर्ज हुआ मुकदमा


 आजमगढ़ जीयनपुर चोरी मामले में कोतवाल की भूमिका पर उठे सवाल


पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप पूरी घटना से कराया अवगत


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद दर्ज हुआ मुकदमा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र की एक महिला ने ई-रिक्शा में सफर के दौरान पर्स से जेवर और नकदी निकाल लेने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। तहरीर में पीड़िता जीयनपुर कोतवाल पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिससे वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीता पटेल पत्नी रविंद्र पटेल, निवासी ग्राम कोलवा, थाना रौनापार, तहसील सगड़ी, 16 फरवरी 2026 को अपने मायके बिरहदपुर (पोस्ट व तहसील मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ) से ससुराल लौट रही थीं। वह सठियाव से मुबारकपुर होते हुए जीयनपुर के रास्ते एक ई-रिक्शा में बैठीं। आरोप है कि ई-रिक्शा में उनके बगल में बैठी बोरका पहने तीन महिलाओं ने रास्ते में ही उनके पर्स से कान का झुमका, मंगलसूत्र तथा लगभग 5,000 रुपये नकद निकाल लिए।


 पीड़िता के अनुसार, जब वह जीयनपुर में ई-रिक्शा से उतरीं तो पर्स से सामान गायब मिला। पलटकर देखने पर न तो ई-रिक्शा चालक मौजूद था और न ही वे तीनों महिलाएं। घटना की सूचना तीन दिन बाद जीयनपुर थाने में दी गई। उनका कहना है कि पुलिस ने ई-रिक्शा चालक और संदिग्ध महिलाओं को थाने पर बैठाया था तथा उन्हें भी बुलाया गया, लेकिन बाद में यह कहकर घर भेज दिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर बुलाया जाएगा। पीड़िता का आरोप है कि लगभग पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि संबंधित थाना जीयनपुर को प्राथमिकी दर्ज करने और विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाए, ताकि उनका सामान बरामद हो सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला प्रकाश में आने के बाद स्थानीय स्तर पर इस बात की चर्चा जोरों पर बनी हुई है कि जब जीयनपुर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया था तो कार्रवाई क्यों नहीं किया।

आजमगढ़ सिधारी दिनदहाड़े छात्र पर असलहे के बल पर हमला, 6 नकाबपोशों ने अंडरपास के पास रोका कक्षा 11 के छात्र को तमंचे के बट से पीटकर किया घायल, शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी सीसीटीवी में 2 बाइकों पर भागते दिखे 6 संदिग्ध, थाने में दी गई तहरीर


 आजमगढ़ सिधारी दिनदहाड़े छात्र पर असलहे के बल पर हमला, 6 नकाबपोशों ने अंडरपास के पास रोका


कक्षा 11 के छात्र को तमंचे के बट से पीटकर किया घायल, शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी


सीसीटीवी में 2 बाइकों पर भागते दिखे 6 संदिग्ध, थाने में दी गई तहरीर



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी क्षेत्र में दिनदहाड़े एक छात्र के साथ असलहे के बल पर लूट व मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित के पिता ने थानाध्यक्ष सिधारी को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम व पोस्ट गम्भीरवन, थाना जहानागंज निवासी कृष्णकांत सिंह का पुत्र यश सिंह तिवारीपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। यश सिंह अपने मित्र अनंत यादव को जमालपुर ग्राम सभा छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान जमालपुर अंडरपास के पास दो बाइकों पर सवार छह नकाबपोश लोगों ने असलहा दिखाकर दोनों को रोक लिया। 


आरोप है कि हमलावरों ने छात्र की तलाशी ली और गाली-गलौज करते हुए असलहे के बट से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। डरा-सहमा छात्र किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता के अनुसार जब वह विद्यालय पहुंचे तो पता चला कि इसी प्रकार की घटना उसी दिन लगभग 12:50 बजे एक अन्य छात्र के साथ भी हुई थी। हालांकि उसके पास कोई धनराशि न मिलने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे छोड़ दिया था। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर की गई पड़ताल में सम्मोपुर स्थित स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में दो बाइकों पर सवार छह नकाबपोश युवक भागते हुए दिखाई दिए। फोटो दिखाए जाने पर बच्चों ने कथित रूप से उन्हें पहचान लिया। 


पीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपियों ने शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पीड़ित के पिता ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आजमगढ़ मार्टीनगंज एसडीएम के चेंबर में छलका जाम, वीडियो हुआ वायरल वीडियो में शराब की बोतल और गिलास दिखने से मचा हड़कंप, प्रशासनिक महकमे में हलचल एसडीएम ने बताया साजिश, कहा-दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई


 आजमगढ़ मार्टीनगंज एसडीएम के चेंबर में छलका जाम, वीडियो हुआ वायरल



वीडियो में शराब की बोतल और गिलास दिखने से मचा हड़कंप, प्रशासनिक महकमे में हलचल


एसडीएम ने बताया साजिश, कहा-दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई



उत्तर प्रदेश आजमगढ़, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे मार्टीनगंज एसडीएम के चेंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर जाम छलकते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, न्यूज़9यू0पी0 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक शराब की बोतल, तीन पानी की बोतलें, एक नमकीन का पैकेट और तीन गिलास दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक व्यक्ति दूसरे से सिगरेट लेते हुए नजर आ रहा है। 

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है और पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले पर मार्टीनगंज की एसडीएम दिव्या सिकरवार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि बिजली चले जाने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके चेंबर में शराब की बोतल, पानी की बोतलें और गिलास रख दिए। जैसे ही बिजली आई, उसी दौरान वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया। एसडीएम के अनुसार यह पूरी घटना पूर्व नियोजित साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


https://www.news9up.com/2026/03/blog-post.html

Friday, 27 February 2026

आजमगढ़ चर्चित हत्याकाण्ड में आरोपी को आजीवन कारावास आपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी से कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला, 50 हजार का जुर्माना भी लगा


 आजमगढ़ चर्चित हत्याकाण्ड में आरोपी को आजीवन कारावास



आपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी से कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला, 50 हजार का जुर्माना भी लगा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में चलाए जा रहे आपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल की सतत निगरानी और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप हत्या के एक मामले में आरोपी को सजा दिलाने में सफलता मिली है। 


थाना बिलरियागंज में पंजीकृत वर्ष 2019 के हत्या प्रकरण में न्यायालय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-1 ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं 50,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। घटना 16 अगस्त 2019 की है, जब वादिनी किरन सिंह पत्नी अवनीश सिंह निवासी ग्राम बरोही फतेहपुर थाना बिलरियागंज ने थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही अंकित सिंह पुत्र रामनाथ सिंह ने जमीनी विवाद को लेकर उनके पति अवनीश सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस संबंध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 116/2019 धारा 302 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा 10 गवाहों को परीक्षित कराया गया। साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर 27 फरवरी 2026 को न्यायालय ने आरोपी अंकित सिंह को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास तथा 50,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि आॅपरेशन कनविक्शन के तहत गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों को समयबद्ध सजा दिलाई जा सके।

आजमगढ़ फूलपुर, हाईस्कूल गणित का परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत लखनऊ–बलिया राजमार्ग पर कार से आमने-सामने भिड़ंत, साथी गंभीर इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम, गांव में शोक की लहर

आजमगढ़ फूलपुर, हाईस्कूल गणित का परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ–बलिया राजमार्ग पर कार से आमने-सामने भिड़ंत, साथी गंभीर


इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम, गांव में शोक की लहर


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास लखनऊ–बलिया राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गणित परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अहरौला क्षेत्र के सूक्खीपुर गांव निवासी समीर (20) पुत्र नसीम और आकिब (19) पुत्र नसीर अहमद बाइक से अपने परीक्षा केंद्र जा रहे थे। जैसे ही वे इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं आकिब की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


 बताया जा रहा है कि दोनों छात्र रिसेंट पब्लिक इंटर कॉलेज गनवारा माहुल में कक्षा 10 के छात्र थे। उनका परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज अम्बारी में निर्धारित था। शुक्रवार को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा देने के लिए दोनों घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। मृतक समीर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और उसकी एक बहन है। उसके पिता सऊदी अरब में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की असमय मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Thursday, 26 February 2026

आजमगढ़ रौनापार सिपाही पर पत्नी ने लगाया मारपीट सहित बच्चे को छीनने का आरोप नोटेरियल कोर्ट मैरिज के बाद हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी शादी गर्भावस्था के दौरान मारपीट, समझौते के बाद भी नहीं थमा उत्पीड़न


 आजमगढ़ रौनापार सिपाही पर पत्नी ने लगाया मारपीट सहित बच्चे को छीनने का आरोप



नोटेरियल कोर्ट मैरिज के बाद हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी शादी


गर्भावस्था के दौरान मारपीट, समझौते के बाद भी नहीं थमा उत्पीड़न



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के बनहरा, चॉदपट्टी गांव निवासी सरोज यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति सिपाही कृष्ण चन्द गुप्ता पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और 10 माह के बच्चे को जबरन छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 में वह आजमगढ़ स्थित मॉ प्रभावती देवी महिला महाविद्यालय में परीक्षा देने जाती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात मुबारकपुर थाने में तैनात सिपाही कृष्ण चन्द गुप्ता, निवासी गेंहमौनी, पोस्ट-सिल्लो, थाना-लालगंज, जनपद-बस्ती से हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला का आरोप है कि शादी का प्रस्ताव रखने पर 16 नवम्बर 2023 को नोटेरियल कोर्ट मैरिज की गई। इसके बाद 26 मई 2024 को मुबारकपुर स्थित ताज पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से विधिवत विवाह संपन्न हुआ। विवाह के बाद वह ससुराल जनपद बस्ती गईं, जहां सास, ससुर, जेठ और जेठानी द्वारा जाति को लेकर ताने दिए गए और मानसिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता का कहना है कि पति उसे मुबारकपुर में किराए के मकान में लेकर रहने लगे। इसी दौरान वह गर्भवती हुईं। 


आरोप है कि पति ने गर्भपात का दबाव बनाया, मना करने पर मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी। महिला का दावा है कि पूर्व में थाने में शिकायत देने पर समझौता कराया गया, लेकिन कोई लिखित कार्रवाई नहीं हुई। बच्चे के जन्म के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। सास द्वारा बच्चे को पति का न बताते हुए विवाद खड़ा किया गया, जिसके बाद कथित रूप से पति ने मारपीट कर 10 माह के बच्चे को अपने पास रख लिया और महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि बच्चे को तत्काल दिलाया जाए तथा पति व ससुराल पक्ष के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़िता के अनुसार पुलिस द्वारा उसे कोर्ट में जाने की सलाह दी गई।

आजमगढ़ शहर कोतवाली पुरानी जेल तिराहे पर सड़क जाम, 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज जाम में फंसी रहीं एम्बुलेंस और स्कूल वाहन, पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप


 आजमगढ़ शहर कोतवाली पुरानी जेल तिराहे पर सड़क जाम, 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज



जाम में फंसी रहीं एम्बुलेंस और स्कूल वाहन, पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी जेल तिराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे लगभग 50 की संख्या में महिला और पुरुषों द्वारा सड़क जाम करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से सड़क पर खड़े और बैठकर आवागमन बाधित कर दिया गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में स्कूल वाहन, एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी वाहन फंस गए। स्कूली बच्चे और मरीज वाहनों में बैठे परेशान होते रहे। सूचना पर उपनिरीक्षक सूर्यपाल मय हमराह आरक्षी अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे। वहीं चौकी प्रभारी एलवल प्रियंका तिवारी, चौकी प्रभारी रोडवेज सौरभ त्रिपाठी तथा कोबरा टीम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।


 पुलिस के मुताबिक, जाम के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग गलियों से निकलने का प्रयास करते दिखे। पुलिस द्वारा जाम लगाए गए लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। काफी मशक्कत के बाद बिजली-पानी बहाल कराने के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया। मौके पर आरक्षी द्वारा फोटो और वीडियो भी बनाए गए। पुलिस के अनुसार, काशीराम आवास के केसरी देवी, सोनी, सावित्री, दयाराम, सत्येंद्र सहित लगभग 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एफआईआर सीसीटीएनएस प्रणाली पर पंजीकृत की गई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आजमगढ़ पूर्व सांसद उमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश 1989 के शस्त्र अधिनियम मामले में चल रही है गवाही लाइसेंसी बंदूक के नवीनीकरण के दौरान दर्ज हुआ था मुकदमा, अगली सुनवाई 16 मार्च


 आजमगढ़ पूर्व सांसद उमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश


1989 के शस्त्र अधिनियम मामले में चल रही है गवाही


लाइसेंसी बंदूक के नवीनीकरण के दौरान दर्ज हुआ था मुकदमा, अगली सुनवाई 16 मार्च



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में उमाकांत यादव को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट अनुपम त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया। वर्ष 1989 में सरायमीर थाने में उनके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में वर्तमान में गवाही की प्रक्रिया चल रही है। उमाकांत यादव के अधिवक्ता रविंद्र नाथ यादव ने बताया कि वर्ष 1989 में उनके मुवक्किल की बंदूक के लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही थी।

 इसी दौरान पुलिस ने उनके आवास पर तलाशी लेकर लाइसेंसी शस्त्र बरामद किया। उस समय लाइसेंस प्रस्तुत न कर पाने के कारण उनके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान उमाकांत यादव के गैरहाजिर रहने पर न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। गुरुवार को अदालत में उपस्थित होने पर बचाव पक्ष की ओर से वारंट निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने मामले में गवाही के लिए अगली तिथि 16 मार्च निर्धारित की है। वहीं, गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक अन्य मुकदमे में एमपी-एमएलए सत्र न्यायालय में भी उनकी पेशी हुई, जिसमें अगली सुनवाई की तिथि 12 मार्च नियत की गई है।

आजमगढ़ डीएवी काशीराम आवास के लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली-पानी संकट पर चक्काजाम 3 दिन से अंधेरे में रहे परिवार, भारी बिल † आरोप, शहर कोतवाल की पहल पर खुला जाम


 आजमगढ़ डीएवी काशीराम आवास के लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली-पानी संकट पर चक्काजाम



3 दिन से अंधेरे में रहे परिवार, भारी बिल † आरोप, शहर कोतवाल की पहल पर खुला जाम



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के डीएवी काशीराम आवास के निवासी पिछले तीन दिनों से बिजली और पानी संकट से जूझ रहे थे। समस्या से त्रस्त होकर बुधवार दोपहर आवासीय परिसर की महिलाओं और पुरुषों ने पुरानी जेल के पास सड़क पर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए जाम से यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि उन्हें पूर्व में मायावती सरकार के दौरान यह आवास मुफ्त उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब बिजली विभाग की ओर से 8 से 10 लाख रुपये तक के भारी-भरकम बिल दिखाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि इतनी बड़ी धनराशि जमा करना गरीब परिवारों के लिए संभव नहीं है, और जब तक बिल जमा नहीं होगा तब तक बिजली बहाल नहीं की जा रही है। बिजली कटने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे हालात और खराब हो गए। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल यादवेन्द्र पाण्डेय मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक वार्ता चलती रही। पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर वार्ता कराई, जिसके बाद लोगों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्या पर विचार किया जाएगा। 


कोतवाल यादवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जाने के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों से वार्ता के बाद लोगों ने शांतिपूर्वक जाम समाप्त कर दिया। करीब घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका।

आजमगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम में लापरवाही, निरीक्षण में कर्मचारी सोते मिले मुख्यालय के कमांड एंड कंट्रोल रूम ने रात 1:43 बजे किया ऑनलाइन निरीक्षण, स्क्रीनशॉट से दर्ज हुई घटना परिषद ने मांगा स्पष्टीकरण, दोषियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश


 आजमगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम में लापरवाही, निरीक्षण में कर्मचारी सोते मिले



मुख्यालय के कमांड एंड कंट्रोल रूम ने रात 1:43 बजे किया ऑनलाइन निरीक्षण, स्क्रीनशॉट से दर्ज हुई घटना


परिषद ने मांगा स्पष्टीकरण, दोषियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बनाए गए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में गंभीर लापरवाही सामने आई है। मुख्यालय स्थित कमांड एंड कंट्रोल रूम द्वारा रात 01:43 बजे किए गए ऑनलाइन निरीक्षण में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्थापित कंट्रोल रूम के कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सोते हुए पाए गए।


 जानकारी के अनुसार जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 273 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां शिफ्टवार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रयागराज स्थित मुख्यालय के कमांड एंड कंट्रोल रूम ने रात्रि निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम का ऑनलाइन अवलोकन किया। निरीक्षण के समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपने निर्धारित स्थान पर कार्य करने के बजाय कंट्रोल प्रभारी के सामने लगी मेज पर सोते हुए दिखाई दिए। पूरी घटना को स्क्रीनशॉट के माध्यम से रिकॉर्ड किया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) से स्पष्टीकरण तलब किया है।


 परिषद द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण कार्य में इस प्रकार की लापरवाही परीक्षा नियमों एवं निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने कहा कि मुख्यालय के कमांड एंड कंट्रोल रूम द्वारा रात्रि निरीक्षण के दौरान जनपद स्तर के कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की लापरवाही संज्ञान में आई है। संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब कर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जा रहा है। जांच के उपरांत दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Wednesday, 25 February 2026

आजमगढ़ रानी की सराय 50 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार 2 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद 16 से अधिक मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

आजमगढ़ रानी की सराय 50 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार



2 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद


16 से अधिक मुकदमों का है आपराधिक इतिहास



उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर और शातिर गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और सरसों की फसल का फायदा उठाकर फरार हो गए।


पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 की रात थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी ऊंची गोदाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर पशु तस्कर अवैध हथियार के साथ सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम छैला इनार तिराहे पर पहुंचकर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद एक मोटर साइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन असंतुलित होकर गिर पड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। 


पुलिस के अनुसार पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बाद आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान नसीम उर्फ लम्बू (40) पुत्र दिलशेर निवासी ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय के रूप में हुई। उसे 25 फरवरी तड़के करीब 2:30 बजे हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी रानी की सराय भेजा गया। मौके से पुलिस ने 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा मिस कारतूस, 02 जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की। मोटर साइकिल को एमवी एक्ट के संबंधित धारा के तहत सीज किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रानी की सराय पुलिस ने मु0अ0सं0 44/2026 धारा 109(1), 351(3) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


पूछताछ में घायल आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आजमगढ़ व आसपास के जिलों में चोरी और पशु तस्करी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। घटना के दिन भी वह वारदात की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्तों की पहचान वसीम पुत्र दिलशेर व भुटेली उर्फ करिया पुत्र इल्ताफ निवासी ग्राम कोटिला के रूप में हुई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि आरोपी नसीम के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि काफी गंभीर बताई जा रही है।

 

Tuesday, 24 February 2026

आजमगढ़ अतरौलिया विवाहिता की संदिग्ध मौत, 9 माह पूर्व हुई थी शादी मायका पक्ष का आरोप—दहेज को लेकर किया जाता था प्रताड़ित, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में


 आजमगढ़ अतरौलिया विवाहिता की संदिग्ध मौत, 9 माह पूर्व हुई थी शादी



मायका पक्ष का आरोप—दहेज को लेकर किया जाता था प्रताड़ित, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गजेंधर पट्टी, भेदौरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजेंधर पट्टी निवासी दिलीप प्रजापति की शादी 10 मई 2025 को अहरौला थाना क्षेत्र के धनेज पट्टी खजुरी गांव निवासी अंजली प्रजापति के साथ हुई थी। विवाह के बाद अंजली अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। सोमवार रात अचानक तबीयत खराब होने की बात कही गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतका की भाभी रंजना प्रजापति ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर अंजली को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप यह भी है कि पति के किसी अन्य युवती से संबंध को लेकर भी अंजली को परेशान किया जाता था। 


मायके पक्ष का कहना है कि उन्हें फोन से मौत की सूचना दी गई। जब वे मौके पर पहुंचे तो अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पति दिलीप, ससुर हरीलाल और सास पर हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चचार्एं हो रही हैं, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

लखनऊ बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया नीट की तैयारी को लेकर हुआ विवाद बना वारदात की वजह, आरोपी पुत्र गिरफ्तार 4 दिन तक बहन को कमरे में बंद रखा, आरी से काटकर अंग अलग-अलग जगह फेंके


 लखनऊ बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया



नीट की तैयारी को लेकर हुआ विवाद बना वारदात की वजह, आरोपी पुत्र गिरफ्तार


4  दिन तक बहन को कमरे में बंद रखा, आरी से काटकर अंग अलग-अलग जगह फेंके



उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आशियाना सेक्टर-एल में रहने वाले शराब कारोबारी व पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह (49) की उनके ही बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव के टुकड़े कर दोनों हाथ और पैर पारा के सदरौना इलाके में फेंक दिए, जबकि सिर सहित धड़ घर के भीतर एक नीले ड्रम में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को आशियाना थाने में मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान परिवार से पूछताछ की तो शक बेटे अक्षत पर गया। सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 


पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे पिता-पुत्र के बीच नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर विवाद हुआ। मानवेंद्र सिंह बेटे पर परीक्षा की तैयारी का दबाव बना रहे थे। आरोपी के मुताबिक, बहस के दौरान पिता ने उस पर लाइसेंसी राइफल तान दी। राइफल छीनने की कोशिश में गोली चल गई, जिससे मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर के तीसरे तल पर छोटी बहन कृति अपने कमरे में सो रही थी। गोली की आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची तो पिता का शव पड़ा था। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और चार दिन तक घर में ही बंद रखे रखा। कृति सदमे में है और कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। हत्या के बाद अक्षत ने शव को घसीटकर भूतल पर लाया और खाली कमरे में रख दिया। उसने पहले कार से शव को गोमती नदी में फेंकने की योजना बनाई, लेकिन वजन अधिक होने के कारण सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह बाजार से आरी खरीदकर लाया और शव के टुकड़े कर दिए। हाथ और पैर पारा क्षेत्र के सदरौना इलाके में फेंक दिए, जबकि धड़ को ठिकाने लगाने के लिए नीला ड्रम खरीदकर उसमें रख दिया। पुलिस ने ड्रम, आरी, कार और अन्य सामान बरामद कर लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के दादा सुरेंद्र पाल सिंह, जो सेवानिवृत्त दरोगा हैं और जालौन में रहते हैं, सूचना मिलते ही लखनऊ पहुंच गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Monday, 23 February 2026

आजमगढ़ कोतवाली ग्राम प्रधान सहित 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार ब्लड सेंटर में घुसकर चिकित्साधिकारी से अभद्रता व धमकी देने का मामला


 आजमगढ़ कोतवाली ग्राम प्रधान सहित 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार



ब्लड सेंटर में घुसकर चिकित्साधिकारी से अभद्रता व धमकी देने का मामला



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मण्डलीय जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर में प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे तीन व्यक्ति ब्लड सेंटर में प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार मौर्य के कक्ष में घुस गए और उनके साथ विवाद, अभद्रता व धमकी दी। घटना की पुष्टि ब्लड सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 67/2026 संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


 इसके बाद उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल अजब नारायण सिंह और कांस्टेबल अभय पासवान की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 फरवरी 2026 को शाम 3:45 बजे सदर अस्पताल परिसर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अंगद यादव, ग्राम प्रधान (34) निवासी पगरा थाना कोतवाली, वीरा यादव (43) निवासी कोढ़वा थाना जहानागंज तथा यशवंत सिंह (50) निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने अथवा सरकारी सेवकों से दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ बिलरियागंज धोखे की शिकार नाबालिग ने मौत को लगाया गले पारिवारिक परिस्थितियों के बीच उठाया आत्मघाती कदम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ बिलरियागंज धोखे की शिकार नाबालिग ने मौत को लगाया गले



पारिवारिक परिस्थितियों के बीच उठाया आत्मघाती कदम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को थाना बिलरियागंज में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि शाकिब नामक युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले गया था। बाद में पारिवारिक परिस्थितियों के बीच नाबालिग लड़की ने आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में मु0अ0सं0 42/2026 संबंधित धारा के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। 


सोमवार 23 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक रतन सिंह पटेल मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर श्रीनगर सियरहा अंडरपास के पास से आरोपी शाकिब पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी पाती खुर्द थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 20 वर्ष) को सुबह करीब 09:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रतन सिंह पटेल, कांस्टेबल अतुल सिंह यादव और कांस्टेबल राकेश वर्मा शामिल रहे। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आजमगढ़ मुबारकपुर कुत्तों के हमले से 60 भेड़ों की मौत, दर्जन भर अधिक घायल अहाते में दर्जनभर कुत्तों ने बोला हमला, पशुपालक को लाखों का नुकसान


 आजमगढ़ मुबारकपुर कुत्तों के हमले से 60 भेड़ों की मौत, दर्जन भर अधिक घायल



अहाते में दर्जनभर कुत्तों ने बोला हमला, पशुपालक को लाखों का नुकसान


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ में सोमवार की देर रात लगभग दो बजे बड़ा हादसा हो गया। सुनसान पड़े एक अहाते में ठहराई गई भेड़ों के झुंड पर दर्जनभर कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में करीब 60 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पशुपालक के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक अतरडीहा निवासी महातम पाल पुत्र राम लखन भेड़ पालन का व्यवसाय करते हैं। वह सोमवार को अपनी भेड़ों को चराने के लिए बरडीहा क्षेत्र में ले गए थे। रात में सभी भेड़ों को एक अहाते में ठहराया गया था। इसी दौरान देर रात अचानक कई कुत्तों ने झुंड पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से भेड़ों में भगदड़ मच गई और जब तक आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचते, तब तक 60 भेड़ों की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दर्जनभर भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पशुपालक महातम पाल ने घटना से हुए नुकसान पर गहरा दुख जताया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आजमगढ़/जौनपुर प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए दी थी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वीपीएन व प्रॉक्सी सर्वर से बनाई करीब 50 फर्जी ई-मेल आईडी, एटीएस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़/जौनपुर प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए दी थी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी


वीपीएन व प्रॉक्सी सर्वर से बनाई करीब 50 फर्जी ई-मेल आईडी, एटीएस ने किया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश, आजमगढ़/जौनपुर, उत्तर प्रदेश एटीएस ने जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विशाल रंजन के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बक्शपुर गांव का निवासी बताया गया है। एटीएस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को जिला जज के सरकारी ई-मेल आईडी पर पांच अलग-अलग फर्जी आईडी से धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। इन ई-मेल में एक लाख रुपये की मांग की गई थी और रकम न देने पर न्यायालय परिसर व पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।


 शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी सर्विलांस और साइबर जांच के आधार पर एटीएस टीम को विशाल रंजन तक पहुंचने में सफलता मिली। टीम ने आजमगढ़ के सिधारी क्षेत्र स्थित उसके किराए के मकान पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कमरे से पांच मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किए गए। मोबाइल और लैपटॉप की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने वीपीएन और प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल कर लगभग 50 फर्जी ई-मेल आईडी बनाई थीं। इन्हीं में से पांच आईडी से 17 फरवरी 2026 को धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि उसने आजमगढ़ रोडवेज डिपो को भी बम से उड़ाने का मैसेज तैयार किया था, जिसे वह परिवहन निगम की ई-मेल पर भेजने की तैयारी में था।


 पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता था, जिसकी शादी जौनपुर में तय हो गई थी। शादी रुकवाने के लिए उसने युवती के मंगेतर के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट भी डाली थी। बाद में पंचायत में उसे माफी मांगनी पड़ी थी। इसी रंजिश में उसने बदला लेने की नीयत से युवती के मंगेतर और उसके गांव के कुछ युवकों के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर धमकी भरे संदेश भेजे, ताकि वे कानूनी कार्रवाई में फंस जाएं। एटीएस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Sunday, 22 February 2026

आजमगढ़ जेल में बंद हत्या के आरोपित की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, अस्पताल के बाहर किया हंगामा


 आजमगढ़ जेल में बंद हत्या के आरोपित की संदिग्ध मौत


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, अस्पताल के बाहर किया हंगामा


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी 36 वर्षीय उग्रसेन सिंह, जो हत्या के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध था, की रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और जेल प्रशासन पर लापरवाही व हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।


 जेलर आनंद कुमार शुक्ला के अनुसार, उग्रसेन सिंह सुबह तक सामान्य था और उसने नियमित रूप से भोजन भी किया था। शाम के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन प्रयासों के बावजूद देर शाम उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने जेल पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई।


 जेल प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण अचानक स्वास्थ्य खराब होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, परिजनों के आरोपों को देखते हुए मामले की जांच की बात कही जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस और जेल प्रशासन ने कहा है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ बरदह, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के धन गबन में अभियुक्त गिरफ्तार 5 लाख रुपये की धनराशि में ₹1.36 लाख से अधिक के गबन का आरोप, मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ बरदह, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के धन गबन में अभियुक्त गिरफ्तार


5 लाख रुपये की धनराशि में ₹1.36 लाख से अधिक के गबन का आरोप, मुकदमा दर्ज


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना बरदह पुलिस ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत प्राप्त सरकारी धनराशि में गबन के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार योजना के तहत प्राप्त ₹5,00,000 की धनराशि में से ₹1,36,274.84 के गबन की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी सौरभ कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद, निवासी मुस्तफाबाद थाना बक्सा जनपद जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि योजना की धनराशि में अनियमितता की गई है। शिकायत के आधार पर थाना बरदह में दिनांक 28 दिसंबर 2025 को मु0अ0सं0 409/2025 अंतर्गत धारा 316(5), के तहत अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कन्हैया लाल गुप्ता निवासी ग्राम अबुसईदपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। 


पुलिस के मुताबिक 22 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक पुनीत कुमार श्रीवास्तव मय हमराह टीम के साथ अभियुक्त को उसके घर ग्राम अबुसईदपुर से सुबह लगभग 10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव भी शामिल रहे। पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध इसी प्रकरण से संबंधित एक मामला दर्ज है।

आजमगढ़ सिधारी पहली शादी छिपाकर रचा रहा था दूसरा विवाह, पुलिस ने दूल्हे को थाने पहुंचाया सीएम कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत के बाद सिधारी पुलिस ने रोकी शादी पहले से शादीशुदा था युवक, प्रेम विवाह का भी खुलासा

आजमगढ़ सिधारी पहली शादी छिपाकर रचा रहा था दूसरा विवाह, पुलिस ने दूल्हे को थाने पहुंचाया


सीएम कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत के बाद सिधारी पुलिस ने रोकी शादी


पहले से शादीशुदा था युवक, प्रेम विवाह का भी खुलासा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब द्वारपूजा की रस्म के बाद पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हा अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी रचा रहा था। इसी बीच उसकी पहली पत्नी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर विवाह की रस्में रुकवा दीं।


 जानकारी के अनुसार मौर्य परिवार का युवक पहले से शादीशुदा है और उसने पूर्व में प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि युवक और उसके परिजनों ने यह तथ्य दुल्हन पक्ष से छिपाया। शादी की आधी से अधिक रस्में पूरी हो चुकी थीं, तभी पुलिस ने हस्तक्षेप किया। दूल्हे को उसके परिजनों सहित थाने ले जाया गया, जिससे दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।


 बताया जा रहा है कि युवक वाराणसी नगर निगम में संविदा कर्मचारी है और साथ ही डिजिटल क्रिएटर के रूप में भी कार्य करता है। दुल्हन पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की। इसी मुद्दे पर थाने में करीब 12 घंटे से अधिक समय तक पंचायत चलती रही। अंततः दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। सिधारी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

 

Saturday, 21 February 2026

उत्तर प्रदेश के इस इकलौते आईपीएस ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा संपत्ति ब्योरे पर सदन में संग्राम, सपा के आरोपों पर सरकार का कड़ा जवाब


 उत्तर प्रदेश के इस इकलौते आईपीएस ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा



संपत्ति ब्योरे पर सदन में संग्राम, सपा के आरोपों पर सरकार का कड़ा जवाब


लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नप्रहर के दौरान उस समय तीखी बहस छिड़ गई, जब समाजवादी पार्टी ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की संपत्तियों के ब्योरे को लेकर सरकार को घेर लिया। विपक्ष ने नौकरशाही पर पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से विस्तृत जवाब दिया गया। सदन में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश कैडर के लगभग सभी आईपीएस अधिकारियों ने निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण शासन को उपलब्ध करा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2019 से निलंबित चल रहे आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह ही ऐसे इकलौते अधिकारी हैं, जिन्होंने अब तक अपनी अचल संपत्ति का विवरण जमा नहीं किया है। उनके अलावा प्रदेश के सभी आईएएस अधिकारियों ने भी अपना ब्योरा शासन के पोर्टल पर दर्ज करा दिया है।


 चर्चा के दौरान सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारी संपत्ति का खुलासा करने से बचते हैं क्योंकि वे भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उन्होंने पूरी नौकरशाही की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। विधायक के बयान पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बिना ठोस प्रमाण के सभी अधिकारियों को सामूहिक रूप से भ्रष्ट कहना अनुचित है और सदन की गरिमा के विपरीत है। अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्य को टोकते हुए कहा कि यदि किसी विशिष्ट अधिकारी के विरुद्ध तथ्य या प्रमाण हैं तो केवल उसी पर चर्चा की जाए, पूरी व्यवस्था पर लांछन लगाना उचित नहीं है। संपत्ति के ब्योरे को लेकर हुई इस बहस ने सदन का माहौल कुछ समय के लिए गरमा दिया, हालांकि बाद में कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ी।

आजमगढ़ महाराजगंज तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत बासथान मोड़ पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रॉली के पहिये से कुचलने से मौके पर गई जान


 आजमगढ़ महाराजगंज तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत



बासथान मोड़ पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रॉली के पहिये से कुचलने से मौके पर गई जान



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज बिलरियागंज मार्ग पर स्थित बासथान मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोभा पुत्री शिवबचन अपने चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से बिलरियागंज से महाराजगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी और ट्रॉली के पहिये की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतका के चचेरे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिजनों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। 


कोतवाली प्रभारी महाराजगंज केदार नाथ मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Friday, 20 February 2026

आजमगढ़ कोतवाली हाईस्कूल की परीक्षा देने आया छात्र नदी में कूदा थाना कोतवाली पुलिस, पीआरवी व स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से बचाया गया युवक


 आजमगढ़ कोतवाली हाईस्कूल की परीक्षा देने आया छात्र नदी में कूदा



थाना कोतवाली पुलिस, पीआरवी व स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से बचाया गया युवक



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक 20 वर्षीय छात्र ने बाग लखराव पुलिया से तमसा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस, पीआरवी टीम और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए संयुक्त अभियान चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार विकिल प्रजापति, निवासी जनपद आजमगढ़, हाईस्कूल की परीक्षा देने आया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और युवक को सकुशल बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि छात्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवीय पहल के कारण एक अमूल्य जीवन की रक्षा संभव हो सकी।

बाराबंकी थाने के पीछे किशोरी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत मरने से पहले लिया आरोपी का नाम, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

बाराबंकी थाने के पीछे किशोरी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत



मरने से पहले लिया आरोपी का नाम, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप



उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। थाना परिसर से महज लगभग 100 मीटर की दूरी पर 17 वर्षीय किशोरी को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी ने देर शाम लखनऊ के सिविल अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, थाने के पीछे से धुआं उठता और चीख-पुकार सुनाई देने पर स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े। वहां किशोरी गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में मिली। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु से पहले किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक का नाम लिया। उसने कहा कि युवक ने ही “फूंक देंगे” कहकर धमकी दी थी। युवक का नाम लेने के बाद किशोरी की आवाज लड़खड़ा गई और वह आगे कुछ नहीं बोल सकी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना में दो से तीन लोगों के शामिल होने की आशंका है। 


परिजनों के मुताबिक किशोरी दोपहर करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। करीब 12:16 बजे बड़ी बहन को सूचना मिली कि वह घर से लगभग 150 मीटर दूर खेत में जली हालत में पड़ी है। परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो किशोरी के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पास के खेत में मचान पर पड़ी रजाई से उसे ढंका गया। पुलिस को घटनास्थल से पेट्रोल और पानी की एक-एक बोतल बरामद हुई है। बताया गया कि किशोरी करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि किशोरी के कपड़े जल गए थे और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी युवक की तलाश जारी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

Thursday, 19 February 2026

आजमगढ़ देवगांव बाइक और डीजे वैन की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर वाराणसी–आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर लालगंज बाईपास तिराहे के पास हुआ हादसा


 आजमगढ़ देवगांव बाइक और डीजे वैन की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर



वाराणसी–आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर लालगंज बाईपास तिराहे के पास हुआ हादसा


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी–आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर लालगंज बाईपास तिराहे (नहर के समीप) शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रही डीजे वैन और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 


जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर नेवादा गांव निवासी विपिन कुमार (18 वर्ष) तथा चन्द्रभानपुर छावनी निवासी रोहित कुमार (18 वर्ष) बाइक से लालगंज से देवगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी से आजमगढ़ की ओर विपरीत पटरी से आ रही डीजे वैन से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Wednesday, 18 February 2026

आजमगढ़ जर्जर सड़क पर सदन में उठा मुद्दा एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली ने नियम 111 के तहत की डामरीकरण की मांग


 आजमगढ़ जर्जर सड़क पर सदन में उठा मुद्दा



एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली ने नियम 111 के तहत की डामरीकरण की मांग



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शाह आलम गुड्डू जमाली, सदस्य विधान परिषद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक मुबारकपुर ने आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नियम 111 के अंतर्गत सूचना देकर जनपद आजमगढ़ की एक प्रमुख सड़क के नव निर्माण/डामरीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रमुख सचिव, विधान परिषद, उत्तर प्रदेश को संबोधित करते हुए सदन का ध्यान इस गंभीर जनसमस्या की ओर आकर्षित कराया। 


एमएलसी ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में भदुली पुल से निजामाबाद और मिजार्पुर ब्लॉक से फूलपुर, पवई , माहुल होते हुए कलान चौक तक की सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है। सड़क कच्ची होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे स्थिति और भी भयावह हो जाती है। 


उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अपने कृषि उपकरण ले जाने में कठिनाई हो रही है, वहीं आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। शाह आलम गुड्डू जमाली ने बताया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्र प्रेषित किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सदन के माध्यम से उक्त कच्ची सड़क का शीघ्र डामरीकरण/नव निर्माण कराए जाने तथा इस संबंध में सरकार की ओर से स्पष्ट वक्तव्य दिए जाने की मांग की। एमएलसी ने कहा कि यह जनहित से जुड़ा गंभीर विषय है और क्षेत्र की जनता लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रही है।

Tuesday, 17 February 2026

आजमगढ़ दीवानी न्यायालय में बम धमकी ईमेल प्रकरण में मुकदमा दर्ज, सुरक्षा बढ़ाई गई तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के विरोध का जिक्र, अज्ञात ईमेल धारक के खिलाफ केस दर्ज


 आजमगढ़ दीवानी न्यायालय में बम धमकी ईमेल प्रकरण में मुकदमा दर्ज, सुरक्षा बढ़ाई गई


तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के विरोध का जिक्र, अज्ञात ईमेल धारक के खिलाफ केस दर्ज


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीवानी न्यायालय परिसर में 16 फरवरी 2026 को मिले बम धमकी वाले ईमेल के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय आशुतोष कुमार सिंह की तहरीर पर सोमवार रात करीब 9 बजे संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बताया गया कि जनपद न्यायाधीश के अधिकृत ईमेल एड्रेस पर outlook.com से “सुन्निया दासन” नाम की आईडी से एक संदेश भेजा गया था।


 ईमेल में न्यायाधीश गण के विश्राम कक्ष में आईईडी विस्फोटक रखे जाने का दावा किया गया था। साथ ही 12:15 बजे दिन में विस्फोट होने का समय भी उल्लेखित था। संदेश में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू किए जाने के विरोध में बम रखने की बात लिखी गई थी। ईमेल की जानकारी मिलते ही न्यायालय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। सूचना पर पहुंचे दो बम निरोधक दस्तों ने सोमवार को कई घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के स्रोत और तकनीकी विवरण की जांच की जा रही है।


https://www.news9up.com/2026/02/blog-post_16.html

https://youtu.be/Ny4OHP5h8Aw?si=nXjA28iAEVJ8PZ-P

आजमगढ़ 27 साल पुराने मुबारकपुर शिया-सुन्नी दंगा हत्या कांड में 12 दोषियों को उम्रकैद जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने सुनाया फैसला, प्रत्येक पर 50 हजार का जुर्माना मोहर्रम जुलूस से लौटते समय हुई थी अली अकबर की हत्या, चार आरोपियों की मुकदमे के दौरान मृत्यु


 आजमगढ़ 27 साल पुराने मुबारकपुर शिया-सुन्नी दंगा हत्या कांड में 12 दोषियों को उम्रकैद



जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने सुनाया फैसला, प्रत्येक पर 50 हजार का जुर्माना


मोहर्रम जुलूस से लौटते समय हुई थी अली अकबर की हत्या, चार आरोपियों की मुकदमे के दौरान मृत्यु


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 27 वर्ष पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शिया-सुन्नी विवाद के दौरान हुई हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय की अदालत ने मंगलवार को दोषी करार दिए गए 12 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। सजा के ऐलान को लेकर पहले से ही कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई थी। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को अदालत ने सभी 12 आरोपियों को हत्या का दोषी ठहराया था और सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 17 फरवरी 2026 की तिथि निर्धारित की थी। 


अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी नासिर हुसैन ने 30 अप्रैल 1999 को मुबारकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके चाचा अली अकबर, निवासी पूरा ख्वाजा, 27 अप्रैल 1999 से लापता थे। अली अकबर के पुत्र जैगम ने 28 अप्रैल को गुमशुदगी की सूचना दी थी। 30 अप्रैल को अली अकबर की सिर कटी लाश राजा भाट के पोखरे से बरामद की गई। विवेचना में सामने आया कि मोहर्रम के जुलूस से लौटते समय सुन्नी समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में हुसैन अहमद, मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब, अली जहीर, इरशाद, मोहम्मद असहद, अफजल, अलाउद्दीन, दिलशाद तथा वसीम सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।


 मुकदमे के दौरान हाजी मोहम्मद सुलेमान, नजीबुल्लाह, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक और हाजी अब्दुल खालिक की मृत्यु हो गई। अभियोजन की ओर से डीजीसी फौजदारी प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी एवं एडीजीसी दीपक कुमार मिश्रा ने नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सभी 12 आरोपियों को अली अकबर की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। करीब तीन दशक पुराने इस बहुचर्चित मामले में आए फैसले को न्यायिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।


https://www.news9up.com/2026/02/27-12-17-4.html

आजमगढ़ सिधारी अंग्रेजी बीयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 61 हजार से अधिक नकदी पार सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए चोर, पुलिस कर रही मामले की पड़ताल


 आजमगढ़ सिधारी अंग्रेजी बीयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 61 हजार से अधिक नकदी पार


सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए चोर, पुलिस कर रही मामले की पड़ताल


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना सिधारी क्षेत्र में स्थित सफुद्दीनपुर की एक कम्पोजिट शॉप (अंग्रेजी बीयर) में बीती 13/14 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 61 हजार रुपये से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजतन जायसवाल पुत्र स्व. रूपनारायण, निवासी मड़या जयराम रैदोपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उक्त दुकान के मैनेजर हैं। उन्होंने थाना सिधारी में दी गई तहरीर में बताया कि रात में अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे 61,249 रुपये नकद उठा ले गए। इसके साथ ही दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा ले गए, जिससे घटना के साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा की गई। जांच के उपरांत प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया जाना उचित प्रतीत होने की संस्तुति की गई है। थाना सिधारी पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Monday, 16 February 2026

आजमगढ़ दीवानी कचहरी में बम की सूचना से हड़कंप, परिसर खाली कराया गया पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाला बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने शुरू की सघन जांच, संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी जारी


 आजमगढ़ दीवानी कचहरी में बम की सूचना से हड़कंप, परिसर खाली कराया गया



पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाला


बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने शुरू की सघन जांच, संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी जारी


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को आजमगढ़ दीवानी कचहरी में बम होने की सूचना से अचानक अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और एहतियातन पूरे कचहरी परिसर को खाली करा लिया गया।


 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलते ही अदालत परिसर में मौजूद वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य द्वारों को सील कर दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


 बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे परिसर में सघन जांच शुरू कर दी है। हर कक्ष, रिकॉर्ड रूम और वाहन पार्किंग क्षेत्र की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



https://youtu.be/Ny4OHP5h8Aw?si=nXjA28iAEVJ8PZ-P


https://www.news9up.com/2026/02/blog-post_17.html

लखनऊ, 2027 के लिए भाजपा की मास्टर स्टोक की तैयारी दलित वोटरों को साधने के लिए नई सोशल इंजीनियरिंग शुरू इन 15 महापुरुषों का कैलेंडर किया तैयार, मायावती को लेकर ...

लखनऊ, 2027 के लिए भाजपा की मास्टर स्टोक की तैयारी



दलित वोटरों को साधने के लिए नई सोशल इंजीनियरिंग शुरू


इन 15 महापुरुषों का कैलेंडर किया तैयार, मायावती को लेकर ...


उत्तर प्रदेश लखनऊ, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में सत्ता बरकरार रखने की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलित वोटरों को लेकर विशेष रणनीति पर काम कर रही है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में दलित मतदाताओं का झुकाव विपक्ष की ओर जाने के संकेत मिलने के बाद पार्टी ने नए सिरे से सोशल इंजीनियरिंग की कवायद तेज कर दी है। भाजपा की रणनीति के केंद्र में दलित महापुरुषों की विरासत और समाज के लोगों से निरंतर संवाद को रखा गया है। पार्टी ने कांशीराम, संत रविदास, संत गाडगे, डॉ. भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, उदा देवी, झलकारी बाई, वीरा पासी, लखन पासी, रमाबाई अंबेडकर और अहिल्याबाई होल्कर सहित करीब 15 दलित एवं वंचित समाज के महापुरुषों का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया है। इन महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 


उद्देश्य यह है कि इन आयोजनों के माध्यम से समाज के लोगों से बार-बार संपर्क स्थापित किया जाए और संवाद को मजबूत किया जाए। भाजपा दलित वोटरों के दरवाजे तक पहुंचकर उन्हें दोबारा अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का प्रदर्शन 62 सीटों से घटकर 33 सीटों तक सिमट गया था। आरक्षित सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। जहां 2014 और 2019 में भाजपा ने आरक्षित सीटों पर बेहतर प्रदर्शन किया था, वहीं 2024 में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सात आरक्षित सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा को आठ सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी को एक-एक सीट हासिल हुई।


 विधानसभा की 403 सीटों में 86 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें 84 अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 71 आरक्षित सीटें जीती थीं, जो 2022 में घटकर 60 रह गईं। वहीं सपा का आंकड़ा सात से बढ़कर 16 तक पहुंच गया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भले ही पिछले एक दशक में राजनीतिक रूप से कमजोर हुई हो, लेकिन मायावती की अपील अब भी उनके समर्थक वोटरों में प्रभावी मानी जाती है। यही कारण है कि भाजपा एक ओर दलित समाज को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है, तो दूसरी ओर मायावती पर सीधे हमले से परहेज करती दिखती है। सपा और कांग्रेस पर आक्रामक रुख अपनाने के बावजूद भाजपा मायावती के प्रति नरम रुख रखती आई है, ताकि उनके समर्थक मतदाताओं में किसी प्रकार की नाराजगी न पनपे। बसपा की सक्रियता में आई कमी से दलित राजनीति में बने वैक्युम को भरने की दिशा में भाजपा अपनी रणनीति को आगे बढ़ा रही है।

 

संभल एसओजी की पूरी टीम निलंबित, कबाड़ी से वसूली के आरोप सही पाए गए 30 हजार रुपये लेने और धातु रोकने का आरोप, सीओ जांच में शिकायत की पुष्टी कई बड़े मामलों में नाकाम रही थी निलंबित हुई एसओजी टीम


 संभल एसओजी की पूरी टीम निलंबित, कबाड़ी से वसूली के आरोप सही पाए गए


30 हजार रुपये लेने और धातु रोकने का आरोप, सीओ जांच में शिकायत की पुष्टी 


कई बड़े मामलों में नाकाम रही थी निलंबित हुई एसओजी टीम


उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की पूरी टीम को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में प्रभारी समेत कुल आठ लोग शामिल हैं। टीम पर एक कबाड़ी से 30 हजार रुपये वसूलने और उसका कबाड़ा रोकने का आरोप था, जो जांच में सही पाया गया। मामले की शिकायत मिलने पर एसपी ने संभल के सीओ आलोक कुमार भाटी से जांच कराई। प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद रविवार को निलंबन की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के बिलारी निवासी कबाड़ी जफरूद्दीन अपने बेटे आस मोहम्मद के साथ 2 फरवरी की रात करीब 9 बजे मोबाइल की प्लेट का कबाड़ लेकर संभल के लाडम सराय की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में एसओजी टीम ने पिता-पुत्र को रोककर संभल कोतवाली क्षेत्र की चौधरी सराय पुलिस चौकी पर ले गई। बताया जाता है कि बिचौलियों के हस्तक्षेप के बाद पिता-पुत्र को छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपये वसूले गए। साथ ही मोबाइल प्लेट गलाकर निकाली गई धातु से भरा कट्टा भी टीम ने अपने पास रोक लिया। 


पीड़ितों का आरोप है कि जब 3 फरवरी को उन्होंने टीम से संपर्क कर धातु लौटाने की मांग की तो कट्टा वापस करने के लिए 40 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई, जबकि कट्टे में लगभग 40 हजार रुपये मूल्य की ही धातु थी। इसके बाद मामला एसपी तक पहुंचा। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर प्रभारी एसआई मोहित चौधरी, हेड कांस्टेबल कुलवंत, अरशद तथा कांस्टेबल अजनबी, आयुष, विवेक, बृजेश और हिरेश को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने एसओजी का नया प्रभारी बोबिंद्र शर्मा को नियुक्त किया है। 


गौरतलब है कि निलंबित एसओजी टीम पूर्व में भी कई बड़े मामलों में अपेक्षित सफलता नहीं दिला सकी थी। जुनावई थाना क्षेत्र में भाजपा नेता गुलफाम सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी टीम की गिरफ्त में नहीं आ सका और उसने बदायूं की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। धनारी थाना क्षेत्र में दो भाइयों की हत्या के आरोपी ने भी लंबे समय तक फरार रहने के बाद कोर्ट में सरेंडर किया था। वहीं कैलादेवी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के लापता होने के मामले में भी टीम कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी थी।

Sunday, 15 February 2026

आजमगढ़ सिधारी दबंगई सब्जी विक्रेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार बेलनाडीह मोड़ पर रविवार शाम हुई घटना, आरोपी फरार, सिधारी पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी


 आजमगढ़ सिधारी दबंगई सब्जी विक्रेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार



बेलनाडीह मोड़ पर रविवार शाम हुई घटना, आरोपी फरार, सिधारी पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में रविवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह मोड़ पर एक दबंग युवक ने सब्जी व किराना विक्रेता को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


 जानकारी के अनुसार बेलनाडीह निवासी सोनू मद्धेशिया की बेलनाडीह मोड़ पर सब्जी व किराना की दुकान है। आरोप है कि गांव के ही राणा सिंह पुत्र दुर्गविजय सिंह ने दुकान को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिधारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना रविवार की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Saturday, 14 February 2026

आजमगढ़ सरायमीर स्कूली वैन में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग चालक की सतर्कता से सभी बच्चे सुरक्षित बचे, वैन पूरी तरह जली


 आजमगढ़ सरायमीर स्कूली वैन में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग


चालक की सतर्कता से सभी बच्चे सुरक्षित बचे, वैन पूरी तरह जली



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूली वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। चालक की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया और वाहन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार वैन में तकनीकी खराबी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद वाहन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक मोहम्मद फैसल ने तत्काल सूझबूझ का परिचय दिया और गाड़ी को सड़क किनारे रोककर उसमें सवार करीब आधा दर्जन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी रवाना हुई, लेकिन जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते, वैन पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि यह वाहन मदरसा उस्मानिया का था। प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आजमगढ़ बरदह युवक का संदिग्ध हाल में मिला शव शरीर पर कई चोटों के निशान, दाहिना पैर टूटा पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव, हादसा या हत्या, जांच जारी


 आजमगढ़ बरदह युवक का संदिग्ध हाल में मिला शव



शरीर पर कई चोटों के निशान, दाहिना पैर टूटा


पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव, हादसा या हत्या, जांच जारी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार स्थित यूबीआई बैंक के निकट जौनपुर–आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर महताब आलम के मकान के सामने नीम के पेड़ के पास लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पहले मृतक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी शिनाख्त की कोशिश की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास चप्पल रखी होने से स्थानीय लोग तरह-तरह की अटकलें लगाते रहे। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान 24 वर्षीय नीतीश यादव पुत्र योगेंद्र, ग्राम सेनुरी थाना सरायमीर आजमगढ़ के रूप में हुई। 


वह ठेकमा स्थित एक टेंट हाउस में कर्मचारी था और अधिकतर वहीं रहता था। बताया गया कि वह ठेकमा से अपनी मौसी मीना देवी (पत्नी स्व. उदयराज), ग्राम कुरेथू थाना गौरा बादशाहपुर, जनपद जौनपुर जाने के लिए निकला था। परिजनों से बातचीत के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि बीती रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई नितिन यादव ने स्थानीय थाने में अज्ञात वाहन के विरुद्ध तहरीर दी है।

आजमगढ़ शहर कोतवाली फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप पति ने बताया आत्महत्या, मायके वालों ने ससुराल पर उठाए सवाल


 आजमगढ़ शहर कोतवाली फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप



पति ने बताया आत्महत्या, मायके वालों ने ससुराल पर उठाए सवाल



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया मोहल्ले में 35 वर्षीय विवाहिता रानू देवी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हरैया निवासी रानू देवी (35), पत्नी बृजेश कुमार, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।


 मृतका के भाई विशाल कुमार, निवासी रोहुआं मुस्तफाबाद थाना गंभीरपुर आजमगढ़ , ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बहन का शव घर के बाहर अंधेरे में रखा गया था और गले पर फंदे का निशान स्पष्ट था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पहले कहा कि रानू खाना खाकर सो रही थी, बाद में आत्महत्या की बात कही। साथ ही दरवाजा तोड़कर अंदर जाने की बात भी कही गई, जबकि मौके पर दरवाजा टूटा नहीं मिला। 


वहीं पति बृजेश कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी पिछले चार वर्षों से सोशल मीडिया पर रील बनाती थीं। घटना के समय वह दुकान पर थे। घर लौटने पर उन्होंने पत्नी को पंखे से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शहर कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

आजमगढ़ महराजगंज पुलिस-मुठभेड़ में 2 गोतस्कर गोली लगने से घायल सहित 3 गिरफ्तार घायल आरोपियों पर गोवध, चोरी व अन्य गंभीर धाराओं में पहले से दर्ज हैं मुकदमे


 आजमगढ़ महराजगंज पुलिस-मुठभेड़ में 2 गोतस्कर गोली लगने से घायल सहित 3 गिरफ्तार



घायल आरोपियों पर गोवध, चोरी व अन्य गंभीर धाराओं में पहले से दर्ज हैं मुकदमे


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना महराजगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों पर गोवंश वध और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता का आरोप है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल वर्मा के पर्यवेक्षण में 13/14 फरवरी 2026 की रात करीब 2:40 बजे महराजगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम अहरिगांव नहर पुलिया के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी वारदात की तैयारी में हैं। 


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें अबु जैद (23) के दाहिने पैर और अनिल नोना (21) के बाएं पैर में गोली लगी। तीसरे आरोपी अब्दुला (19) को पुलिस ने दबोच लिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने दो देशी तमंचा (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चापड़, दो चाकू, चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में घायल आरोपी ने बताया कि वह साथियों के साथ सुनसान स्थानों पर छुट्टा गोवंश को ले जाकर अवैध वध करते थे और मांस को ऊंचे दामों पर बेचते थे। अवशेषों को नदी-नालों में फेंककर या जमीन में गाड़कर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया जाता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी निगरानी से बचने के लिए बार-बार स्थान बदलते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना महराजगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


 पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घायल आरोपी अनिल नोना पर पहले से मारपीट, हत्या के प्रयास, चोरी और गोवध निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपियों पर भी पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में थाना महराजगंज के प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Friday, 13 February 2026

आजमगढ़ 27 साल पुराने मुबारकपुर शिया-सुन्नी दंगा हत्याकांड में 12 आरोपी दोषी करार मोहर्रम जुलूस के बाद अली अकबर की हुई थी हत्या, सिर कटी लाश पोखरे से मिली थी सजा पर सुनवाई 17 फरवरी को, 4 आरोपी मुकदमे के दौरान हो चुके हैं मृत

आजमगढ़ 27 साल पुराने मुबारकपुर शिया-सुन्नी दंगा हत्याकांड में 12 आरोपी दोषी करार


मोहर्रम जुलूस के बाद अली अकबर की हुई थी हत्या, सिर कटी लाश पोखरे से मिली थी


सजा पर सुनवाई 17 फरवरी को, 4 आरोपी मुकदमे के दौरान हो चुके हैं मृत



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 27 साल पूर्व मुबारकपुर में शिया सुन्नी दंगे में हुई एक हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने शुक्रवार को सुनाया। अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 17 फरवरी 2026 तारीख निर्धारित की है। 


अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा नासिर हुसैन ने मुबारकपुर थाने में 30 अप्रैल 1999 को रिपोर्ट दर्ज कराई। नासिर हुसैन ने अपनी तहरीर में कहा उसके चाचा अली अकबर निवासी पूरा ख्वाजा 27 अप्रैल 1999 से लापता थे। अली अकबर के लड़के जैगम ने 28 अप्रैल को गुमशुदगी की सूचना थाने पर दी थी। अली अकबर की सिर कटी लाश राजा भाट के पोखरे से 30 अप्रैल को बरामद की गई। विवेचना में यह पता चला कि मोहर्रम के जुलूस से लौटते समय अली अकबर को सुन्नी संप्रदाय के लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हुसैन अहमद निवासी हैदराबाद, मोहम्मद अयूब फैजी, हाजी मोहम्मद सुलेमान, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब सभी निवासी दुल्हनपूरा, अली जहीर नजीबुल्लाह इरशाद निवासी पूरासोफी, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक, मोहम्मद असद हाजी अब्दुल खालिक अफजल अलाउद्दीन दिलशाद तथा वसीम निवासी हैदराबाद के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। दौरान मुकदमा हाजी मोहम्मद सुलेमान, नजीबुल्लाह, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक तथा हाजी अब्दुल खालिक की मृत्यु हो गई। 


अभियोजन पक्ष की तरफ से डीजीसी फौजदारी प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी तथा एडीजीसी दीपक कुमार मिश्रा ने कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी हुसैन अहमद, मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब, अली जहीर, इरशाद,मोहम्मद असहद, अफजल, अलाउद्दीन, दिलशाद तथा वसीम को अली अकबर की हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने सजा के बिना पर सुनवाई के लिए 17 फरवरी 2026 की तिथि निर्धारित की है।


 https://www.news9up.com/2026/02/27-12-50.html

अलीगढ़ पहले दामाद फिर 10 माह बाद बहनोई संग हुई फरार 2 लाख रुपये और गहने ले जाने का आरोप


 अलीगढ़ पहले दामाद फिर 10 माह बाद बहनोई संग हुई फरार



2 लाख रुपये और गहने ले जाने का आरोप


उत्तर प्रदेश अलीगढ़, प्रेम प्रसंग की एक अनोखी कहानी में नया मोड़ आ गया है। अप्रैल 2025 में बेटी की शादी से ठीक पहले होने वाले दामाद के साथ घर छोड़कर गई महिला अब करीब दस माह बाद उसे भी छोड़कर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है। पीड़ित युवक ने दादों थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है और दो लाख रुपये व गहने ले जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने घटना बिहार की बताकर कार्रवाई से इनकार कर दिया है। 


थाना दादों क्षेत्र के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में थाना मडराक के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद राहुल की बातचीत अपनी होने वाली सास अपना देवी से मोबाइल पर होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। विवाह से करीब 12 दिन पहले अपना देवी अपने पति और परिवार को छोड़कर राहुल के साथ चली गई थीं। इस घटना के बाद महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बिहार समेत कई राज्यों में दबिश दी थी। बाद में दोनों स्वयं दादों थाने पहुंचे, जहां से उन्हें मडराक थाने भेजा गया। वहां दोनों ने लिखित बयान देकर एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की सहमति जताई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी थी। करीब दस माह तक साथ रहने के बाद राहुल ने बुधवार को दादों थाने पहुंचकर बताया कि वह बिहार के एक जिले में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। छह फरवरी को उसकी पत्नी अपना देवी कथित रूप से दो लाख रुपये और गहने लेकर अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है। 


थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि युवक ने कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन घटना उनके थाना क्षेत्र की नहीं है, इसलिए यहां से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र में ही कानूनी प्रक्रिया अपनानी होगी।

आजमगढ़ शहर कोतवाली युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी


 आजमगढ़ शहर कोतवाली युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम


किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रिंस रंजन (25) पुत्र विनोद, निवासी मेहनाजपुर के रूप में हुई है। वह शहर में किराए के मकान में रहकर हिमांशु अस्पताल में नौकरी करता था। 


बताया जा रहा है कि घटना से पहले प्रिंस रंजन मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसके बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि करीब 8 बजे घटना की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आजमगढ़ अहरौला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस का टायर फटने से हादसा, एक की मौत टोल नंबर 203 के पास ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस, चालक समेत 2 घायल, मरीज को लखनऊ छोड़कर लौट रहे थे तीनों


 आजमगढ़ अहरौला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस का टायर फटने से हादसा, एक की मौत



टोल नंबर 203 के पास ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस, चालक समेत 2 घायल, मरीज को लखनऊ छोड़कर लौट रहे थे तीनों



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल नंबर 203 पर गुरुवार सुबह चलती एंबुलेंस का टायर फटने से भीषण हादसा हो गया। अनियंत्रित एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए।


 जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बांछेपार गांव निवासी 23 वर्षीय अनिल, महलिया खजुआ निवासी 25 वर्षीय उत्तम यादव और आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव निवासी 29 वर्षीय राकेश कुमार बुधवार रात गोरखपुर से एक मरीज को लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर गए थे। मरीज को भर्ती कराने के बाद तीनों गुरुवार सुबह एंबुलेंस से वापस घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि एंबुलेंस अनिल चला रहा था, जबकि उत्तम और राकेश पीछे बैठे थे। सुबह जब एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल नंबर 203 के पास पहुंची, तभी आगे बाएं पहिए का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे ट्रक में जा टकराई।


 हादसे की सूचना पर ट्रक चालक ने वाहन रोक दिया। मौके पर पहुंचे यूपीडा के राहत कर्मियों ने तीनों को एंबुलेंस से बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उत्तम यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिल और राकेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।